देश - दुनिया
सस्ते आभूषण खरीदने का शानदार मौका: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, देखे 10 ग्राम सोने का भाव…

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इस हफ्ते सोने के मुकाबले चांदी की कीमत में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में इस हफ्ते चांदी डेढ़ हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 6 जून को ये 62,471 रुपए पर थी जो अब 60,881 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,590 रुपए कम हुई है।
सोने की बात करें तो इस हफ्ते इसकी कीमत में 232 रुपए की गिरावट आई है। 6 जून को सोना 51,167 रुपए पर था, जो अब 11 जून को 50,935 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
सोने की कीमत 51,500 रुपए से ऊपर जाने की संभावना कम
2020 से 2021 तक सोने की कीमत 48,600-48,700 रु. प्रति 10 ग्राम के बीच घूमती रही। एमके वेल्थ मैनेजमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल सोने की कीमत 51,500 रु. प्रति 10 ग्राम से ऊपर जाने की संभावना कम है।
ब्याज दरें बढ़ना सोने में स्थिरता की प्रमुख वजह
एमके वेल्थ मैनेजमेंट के मुताबिक, अमेरिका, यूरोप और भारत समेत दुनियाभर में ब्याज दरें बढ़ी हैं। यह सिलसिला आगे जारी रह सकता है। ऐसे में निवेश के लिए सोने की खरीद घट जाती है। वैसे भी ब्याज दरें बढ़ने पर डॉलर महंगा होता है, जिसके चलते सोने की कीमत कम नजर आती है।
महंगाई सोने की जगह डॉलर को सपोर्ट कर रही
पृथ्वी फिन मार्ट के डायरेक्टर और कमोडिटी एंड करेंसी हेड मनोज जैन ने बताया कि महंगाई सोने की जगह डॉलर को सपोर्ट कर रही है। अमेरिका में महंगाई दर 8.5% तक पहुंचने से फेड लगातार ब्याज दर बढ़ा रहा है। इससे डॉलर इंडेक्स मजबूत हो रहा है। नतीजतन सोने की कीमत नहीं बढ़ रही है।
आने वाले दिनों में चांदी में आ सकती है तेजी
सोने की कीमतें चांदी की तुलना में इस समय काफी अधिक हैं। गोल्ड सिल्वर रेश्यो फिलहाल 83 के पार है। जानकारों की मानें तो ऐसे में चांदी में निवेश बढ़ेगा और सफेद धातु की कीमतें सालभर में 85 हजार रुपए प्रति किलो तक जा सकती हैं। गोल्ड सिल्वर रेश्यो बताता है कि एक औंस सोने से कितनी चांदी की खरीदारी की जा सकती है। रेश्यो ज्यादा होने का अर्थ है कि सोने की कीमत अधिक है, जबकि रेश्यो कम होने का मतलब है चांदी महंगी है। गोल्ड सिल्वर रेश्यो 62 के आस-पास रहता है, जो कि इस समय 83 से ऊपर है। जिसका मतलब है कि 1 औंस गोल्ड खरीदने के लिए 83 औंस चांदी चाहिए।
85,000 रुपए तक जा सकती चांदी
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं, बीते 12 मई को गोल्ड-सिल्वर रेश्यो इस साल के उच्चतम स्तर 89 पर था, जो अब घटकर 83.64 पर आ गया है। इसका मतलब है चांदी के दाम बढ़ रहे हैं। यह तेजी अभी जारी रहेगी। इसके चलते साल भर में चांदी 85,000 रुपए प्रति किलो तक जा सकती है।

देश - दुनिया
बड़ी खबर: अग्निपथ विरोध को लेकर आज भारत बंद, 500 से ज्यादा ट्रेनें भी कैंसिल…

सेना की अग्निपथ योजना का कई राज्यों में विरोध हो रहा है। कई संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है। इसके मद्देनजर रेलवे ने RPF और GRP अलर्ट मोड पर रखा है। साथ ही उपद्रवियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उधर कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के शिवाजी ब्रिज स्टेशन पर 40 मिनट तक ट्रेन रोकी। बाद में पुलिस ने ट्रेन रोकने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विरोध के कारण 500 ट्रेनें कैंसिल
रेल मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे आंदोलन के कारण 181 मेल एक्सप्रेस और 348 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं। 4 मेल एक्सप्रेस और 6 पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गईं हैं। जबकि कोई ट्रेन डायवर्ट नहीं की गई। वहीं तमिलनाडु में भारत बंद के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा के लिए अगले आदेश तक दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन के सभी रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट देना बैन कर दिया है।
भारत बंद और अग्निपथ पर अपडेट्स
छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल बोले कि नौजवानों का भविष्य, देश की सीमाएं और हमारी सुरक्षा खतरे में है। वो कहते हैं कि आओ (अग्निवीर) और भरी जवानी में जब रिटायर हो जाओगे तो हमारे यहां चौकीदारी करना। ये सबको चौकीदार बनाना चाहते हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह अकेले युवाओं का मुद्दा नहीं है। अब सशस्त्र बलों के चरित्र पर सवाल उठ रहे हैं। यह गंभीर चिंता का विषय बन गया है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले BJP ‘अग्निपथ’ जैसी योजनाओं से लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है।सोमवार सुबह से ही दिल्ली-नोएडा-दिल्ली फ्लाईवे, मेरठ एक्सप्रेसवे, आनंद विहार, सराय काले खां, प्रगति मैदान और दिल्ली के अन्य हिस्सों में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। नोएडा गेट से जीआईपी मॉल तक जाम लग गया है, महामाया पर यह जाम लगभग 2 किलोमीटर लंबा है। चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम देखा गया। भारत बंद के मद्देनजर पुलिस ने चेक पोस्ट बनाए हैं, जिसके कारण गाड़ियों को रुकना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच बचने की सलाह दी थी।
कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश
भारत बंद को देखते हुए बिहार, UP, झारखंड समेत कई राज्यों में सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता ने बताया कि बंद को देखते 20 जून को भारत बंद के मद्देनजर राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे। उन्होंने यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया है।बिहार और UP में भी भारत बंद के दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। बिहार में सोमवार को होने वाले CM नीतीश कुमार के जनता दरबार को भी कैंसिल कर दिया गया है। अग्निपथ स्कीम पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच पूर्वी रेलवे ने कोलकाता और बंगाल के अन्य क्षेत्रों को जोड़ने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दीं। वहीं, महाराष्ट्र के बांद्रा और गुजरात के अहमदाबाद से बिहार आने वाली सभी ट्रेनों को भी रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया है। सोमवार को कई भी ट्रेनें रद्द रहेंगी।
योग्यता के अनुसार काम देंगे महिंद्रा
महिंद्रा ग्रुप के CEO आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘अग्निपथ योजना को लेकर हुई हिंसा से मैं दुखी हूं। जब पिछले साल इस योजना पर विचार किया गया था, तो मैंने कहा था कि अग्निवीरों द्वारा हासिल किया गया अनुशासन और कौशल उन्हें प्रमुख रूप से रोजगार योग्य बना देगा। महिंद्रा अपने ग्रुप में अग्निवीरों को मौका देंगे।’एक व्यक्ति ने उनके ट्वीट पर सवाल किया कि अग्निवीरों को कौनसी पोस्ट दी जाएगी। इस पर उन्होंने कहा कि कारपोरेट क्षेत्र में अग्निवीरों के रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। लीडरशिप, टीम वर्क और फिजिकल ट्रेनिंग के साथ, अग्निवीर इंडस्ट्री को मार्केट रेडी सॉल्यूशन प्रदान करेंगे। इसमें ऑपरेशन्स से लेकर एडमिनिस्ट्रेशन और सप्लाई चेन मैनेजमेंट तक का पूरा स्पेक्ट्रम शामिल है।आनंद महिंद्रा के बाद हर्ष गोयनका ने भी अग्निवीरों को नौकरी का ऑफर दिया है। हर्ष ने ट्वीट में लिखा- आरपीजी समूह भी अग्निवीर को नियुक्त करने के अवसर का स्वागत करता है। मुझे आशा है कि अन्य कॉरपोरेट भी इसके लिए हमारे साथ जुड़ेंगे और हमारे युवाओं को भविष्य का आश्वासन देंगे।
बिहार में AISA और RYA ने भारत बंद का किया समर्थन
सोशल मीडिया पर आ रही इन खबरों से प्रशासन अलर्ट पर है। हालांकि, कुछ छात्र संगठन संगठनों ने 20 जून के चक्का जाम का समर्थन किया है। जिसमें AISA और RYA शामिल है। मुजफ्फरपुर से सूचना है कि सोशल मीडिया पर भारत बंद की खबर के मद्देनजर वहां के स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट की घोषणा कर दी है।
कांग्रेस का भारत बंद को समर्थन, जंतर-मंतर पर सत्याग्रह
इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सत्याग्रह आंदोलन किया। कांग्रेस के सत्याग्रह में प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर अग्निपथ विरोधी तख्तियां लेकर बैठे थें। सत्याग्रह में प्रियंका गांधी ने कहा कि अग्निपथ योजना देश के युवाओं को मार डालेगी, सेना को खत्म कर देगी।
देश - दुनिया
PM Kisan Tractor Yojana : किसानों को सरकार दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी,फटाफट ऐसे उठाये लाभ…

Pm Kisan Tractor Scheme 2022 Online Apply: देश में किसानों की स्थिति को सुधारने और उनको आर्थिक सुरक्षा देने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम PM Kisan Tractor Yojana है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर सरकार द्वारा 20 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है।
आज के इस दौर में महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कृषि उपकरणों की कीमतों में भी काफी इजाफा हुआ है। कृषि उपकरणों की कीमतों में वृद्धि होने से किसानों के लिए उन्हें खरीदना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में इसका सीधा असर कृषि पैदावार पर पड़ रहा है। खेती करने के लिए ट्रैक्टर काफी जरूरी उपकरण है।
जुताई से लेकर दूसरे कई कामों में इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में सरकार द्वारा दी जा रही ये सब्सिडी किसानों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है।
इसी कड़ी में आज हम आपको पीएम किसान ट्रैक्टर योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि कैसे किसान ट्रैक्टर खरीदने पर मिल रही इस सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं? इस योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर खरीदते समय आधा पैसा किसानों को देना होगा। वहीं आधा पैसा सरकार देगी। केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य सरकारें भी किसानों को ट्रैक्टर खरीदते समय 20 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया करा रही हैं।
अगर आप खेती करने के लिए ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं और सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाना होगा। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हर एक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाए हैं।
अगर आप पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। पीएम किसान ट्रैक्टर योजना में आवेदन करते समय आपको आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो आदी चीजों की जरूरत होगी।
देश - दुनिया
SILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

Free Silai Machine Yojana: देश में महिलाओं की स्थिति को सुधारने और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और कई राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम फ्री सिलाई मशीन योजना है। योजना के अंतर्गत देशभर की महिलाओं को सरकार मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है। इस स्कीम का उद्देश्य देश में स्वरोजगार को बढ़ाना और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है। इस योजना को खासतौर पर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ पाकर महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। ऐसे में उन्हें जीवन में किसी प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर विजिट करना है। उसके बाद आवेदन फॉर्म को अपने डिवाइस में डाउनलोड करना होगा। आवेदन फॉर्म भरते वक्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। इस स्थिति में आपके रजिस्ट्रेशन को रद्द किया जा सकता है।
आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
अगर आप फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज करते हैं। इस स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो जाएगा। इसके अलावा आपको अपने आवेदन के साथ उन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी अटैच करना है, जिनकी आवश्यकता है। अगर आवेदन करते समय आप मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अटैच नहीं करते। इस स्थिति में आपके आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करते समय आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने के लिए आपको फॉर्म ध्यानपूर्वक फिल करके उसे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करना होता है
-
Tech & Auto7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto7 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब7 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया7 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
जॉब7 days agoनौकरी की बात: इन 5 विभागों में होने जा रही है 10 लाख पदों पर बंपर भर्ती, जल्द पढ़े पूरी खबर…
-
देश - दुनिया7 days agoPM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
देश - दुनिया4 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
देश - दुनिया3 days agoमहंगाई से मिली बड़ी राहत: इतने रूपये सस्ता हुआ सरसों का तेल, मदर डेयरी ने किया ऐलान.. यहां चेक करे नये दाम…
-
ज्योतिष3 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
जॉब7 days ago12वी पास उम्मीदवार के लिए निकली RPSC में बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षिणक योग्यता…

















You must be logged in to post a comment Login