जॉब
12वी पास उम्मीदवार के लिए निकली RPSC में बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षिणक योग्यता…

RPSC Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए RPSC ने ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के पदों (RPSC Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (RPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (RPSC Recruitment 2022) पर उम्मीदवार 19 जून तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर क्लिक करके इन पदों (RPSC Recruitment 2022) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/RecruitmentAdvertisements के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (RPSC Recruitment 2022) देख सकते हैं. इस भर्ती (RPSC Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 24 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत: 20 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19 जून 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 24
ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट (नॉन टीएसपी): 22
व्यावसायिक चिकित्सक (टीएसपी):02
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषय के साथ कक्षा 12वीं (जीव विज्ञान / गणित) या इसके समकक्ष सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से व्यावसायिक चिकित्सा में डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी का वर्किंग नॉलेज और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए.
लिए वेतन
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर पे मैट्रिक्स लेवल-11 (ग्रेड पे-4200/-) दिया जाएगा.

जॉब
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं के परिणाम जारी, देखे ये रही लिस्ट…
PSEB 12th Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य में 12वीं कक्षा की टर्म-2 बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 22 अप्रैल, 2022 से 23 मई, 2022 तक किया था।
PSEB 12th Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा बारहवीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम सोमवार 27 जून, 2022 को दोपहर 3 के बाद ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया। जो भी उम्मीदवार इस साल बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
कल चेक कर सकेंगे परिणाम
छात्र इस बात का ध्यान रखें कि परिणाम को चेक करने का लिंक ऑनलाइन पोर्टल पर कल सुबह उपलब्ध होगा। इसके बाद वे अपना परिणाम और स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। बता दें कि परिणाम को चेक करने के लिए छात्रों को प्रवेश पत्र पर दिए गए रोल नंबर, पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा।
क्या रहा सफलता प्रतिशत?
पंजाब बोर्ड बारहवीं बोर्ड परीक्षा में कुल 96.96 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। बता दें कि 12वीं की परीक्षा में कुल 3,01,725 छात्रों ने हिस्सा लिया था। वहीं, कुल 2,92,520 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। इनमें से 97.78 फीसदी लड़कियां हैं और 96.27 फीसदी लड़के पास हुए हैं। वहींं, ट्रांसजेंडरों का सफलता प्रतिशत 90 फीसदी रहा है। यानी की इस परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है।
इन तारीखों को हुई थी परीक्षा
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य में 12वीं कक्षा की टर्म-2 बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 22 अप्रैल, 2022 से 23 मई, 2022 तक किया था। परीक्षा राज्य में निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। कोरोना महामारी के कारण छात्रों की शिक्षा को हुए नुकसान को देखते हुए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में किया गया था।
कैसे करें अपना परिणाम चेक?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर PSEB 12th Result 2022′ लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका एक प्रिंट आउट लें।
जॉब
बिजली विभाग में 800 पदों पर निकली भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

युवाओं के लिए बिजली विभाग में नौकरी का शानदार मौका आया है। गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (GSECL) ने 800 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
इसके तहत अप्रेंटिस के पदों की भर्ती की जानी है। योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट https://www.gsecl.in/ पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 27 जून से शुरू हो गई है जो कि 12 जुलाई 2022 तक चलेगी।
आवश्यक योग्यता
कुल 800 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए कैंडिडेट की योग्यता आईटीआई या इसके समकक्ष होनी चाहिए।
आयु सीमा
गुजरात राज्य बिजली निगम लिमिटेड इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
बिजली विभाग के इन 800 पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में परफॉरमेंस के आधार पर होगा। परीक्षा में 100 सवाल पूछे जाएंगे जो कि 1 अंक के होंगे और इसमें निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रहेगा।
इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।
ऑफिशियल वेबसाइट के लिए Click Here
ऑफिशियल नोटिफकेशन के लिए Click Here
जॉब
CGPSC में चपरासी के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन अंतिम तिथि नजदीक…

CGPSC Recruitment 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को गौर से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार CGPSC में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है. इसके लिए CGPSC ने चपरासी के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जुलाई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.psc.cg.gov.in/index.htm पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/ADV_PEON_GAD_2022 के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 80 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 08 जून
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 02 जुलाई
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 80
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से कक्षा 8वीं पास होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 30 रुपये और GST का भुगतान करना होगा.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों पहला ऑब्जेक्टिव बेस्ड और दूसरा सब्जेक्टिव बेस्ड के आधार पर होगा.
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष7 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto6 days agoINVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष7 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश - दुनिया7 days agoमंडी भाव: सरसों तेल इतने रूपये हुआ सस्ता, सोयाबीन-मूंग में भी आई भारी गिरावट, देखे इनके नये रेट…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर

































You must be logged in to post a comment Login