जॉब
CGPSC में चपरासी के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन अंतिम तिथि नजदीक…

CGPSC Recruitment 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को गौर से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार CGPSC में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है. इसके लिए CGPSC ने चपरासी के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जुलाई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.psc.cg.gov.in/index.htm पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/ADV_PEON_GAD_2022 के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 80 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 08 जून
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 02 जुलाई
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 80
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से कक्षा 8वीं पास होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 30 रुपये और GST का भुगतान करना होगा.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों पहला ऑब्जेक्टिव बेस्ड और दूसरा सब्जेक्टिव बेस्ड के आधार पर होगा.

जॉब
भारतीय नौसेना में निकली भर्ती,जल्द करें अप्लाई

Navy SSR Agniveer Recruitment 2022: आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले नेवी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं. अब अपनी ईमेल आईडी के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करें.भारतीय नौसेना ने 01/2022 बैच के लिए एसएसआर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) अग्निवीर एसएसआर के तहत अग्निवीर के रूप में पुरुष और महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई 2022 से joinindiannavy.gov.in पर शुरू होगा. भारतीय नौसेना एसएसआर कोर्स नवंबर 2022 में शुरू होगा. अग्निवीर पदों के लिए कुल 2800 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. आवेदकों को अक्टूबर 2022 में लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा. दोनों एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे. भारतीय SSR AA 2022 बैच अगस्त 2022 में शुरू होगा.
नेवी की आधिकारिक वेबसाइट
आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले नेवी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं. अब अपनी ईमेल आईडी के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करें.अब अपनी ईमेल आईडी के साथ लॉगिन करें. अब “Current Opportunities” टैब पर क्लिक करे.अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा. यहां आपको “Apply” का ऑप्शन मिलेगा उसपर क्लिक करें.फॉर्म को पूरी तरह से भरें. ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करने से पहले सुनिश्चित करें कि सभी डिटेल्स सही हैं, सभी जरूरी ऑरिजलन डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड कर दें.पात्रता के लिए ऑनलाइन आवेदनों की आगे जांच की जाएगी और किसी भी तरह से अपात्र पाए जाने पर किसी भी लेवल पर खारिज किया जा सकता है.
इस भर्ती प्रक्रिया से नौकरी पाने वाले कैंडिडेट्स को 30000 रुपये महीना सैलरी मिलेगी. मैथ्स, फिजिक्स और रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान के साथ 10 + 2 परीक्षा पास की हो. कैंडिडेट्स की हाईट कम से कम 157 सेमी होनी चाहिए. वहीं वजन और छाती समानुपातिक होनी चाहिए. साथ ही चेस्ट एक्सपेंशन 5 सेमी का का होना चाहिए.
Indian Navy SSR Agniveer Selection Process
शॉर्टलिस्टिंग – उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग योग्यता परीक्षा (10 + 2) में भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान में प्राप्त कुल प्रतिशत के आधार पर होगी. शॉर्टलिस्टिंग राज्यवार पदों की संख्या के चार गुना के अनुपात में की जाएगी.
लिखित परीक्षा – शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.
फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) – 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी, इसके अलावा 20 स्क्वैट्स (उठक बैठक) और 10 पुश-अप्स भी करने होंगे. पीएफटी से गुजरने वाले उम्मीदवार अपने रिस्क पर ऐसा करेंगे.
मेडिकल एग्जाम- भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल एग्जाम आईएनएस चिल्का में आयोजित किया जाएगा.
जॉब
Sarkari Naukri : आर्मी ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस,मिलेगा 2 लाख तक सैलरी

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार Territorial Army में नौकरी हासिल कर सकते हैं.टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए टेरिटोरियल आर्मी ने ऑफिसर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Territorial Army की आधिकारिक वेबसाइट jointerritorialarmy.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो गई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक www.jointerritorialarmy.gov.in पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
साथ ही इस लिंक Territorial Army Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशनको भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 13 पदों को भरा जाएगा. इसमें से 12 पुरुष और 1 महिला उम्मीदवारों के लिए है.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 1 जुलाई, 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 जुलाई, 2022
योग्यता मानदंड
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवार को सभी तरह से शारीरिक और मेडिकल रूप से फिट होना चाहिए.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर ₹200/- रुपये का भुगतान करना होगा.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के आधार पर होगा.
जॉब
रेलवे में निकली नौकरिया, जल्द ही करे आवेदन, आवेदन की अंतिम तिथि 1 अगस्त 2022
Railway Recruitment 2022: RRC ने उत्तर मध्य रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके तहत उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है.
रेलवे भर्ती सेल, RRC ने उत्तर मध्य रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके तहत उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
भर्ती के माध्यम से कुल 1659 पद भरे जाएंगे. जिसमें फिटर, प्लंबर, बिल्डर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर समेत कई ट्रेड के पद शामिल हैं. इसमें 703 पद प्रयागराज, 660 झांसी एवं 296 पद आगरा के लिए हैं.
शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई करने वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. वहीं आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की आयु 15 से 24 वर्ष तक की होनी चाहिए. पदों पर आवेदन करने के लिए ₹100 शुल्क भी जमा करना होगा
कैसे करें अप्लाई
आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाएं. अब अपरेंटिस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें. नई विंडो खुलेगी, जिसमें उम्मीदवारों को मांगी गई जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा. अब क्रेडेंशियल का उपयोग कर लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें. इसके बाद संबंधित दस्तावेज अपलोड कर शुल्क का भुगतान करें. अन्य जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक से भर्ती का नोटिफिकेशन देखें.
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
Tech & Auto7 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब5 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर2 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
Tech & Auto6 days agoआते ही धुम मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto7 days agoINVERTER NON INVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है सबसे खास, जल्द देखे…
-
देश - दुनिया6 days agoध्यान दे: आज से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये नियम…






















You must be logged in to post a comment Login