Connect with us

जॉब

शिक्षा विभाग में निकली अध्यापको की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

 

RPSC Recruitment 2022 : राजस्थान के संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापकों की बंपर भर्तियां निकली हैं. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों के लिए वरिष्ठ अध्यापकों की भर्ती निकाली है. ग्रेजुएशन के बाद बीएड करने वालों के लिए सरकारी नौकरी का मौका है.राजस्थान में सरकारी टीचर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है.

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संस्कृत शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के वरिष्ठ अध्यापकों की बंपर भर्ती निकाली है. नोटिस के अनुसार, संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापकों की कुल 417 वैकेंसी है. वरिष्ठ अध्यापकों की भर्ती संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान जैसे विषयों के लिए हो रही है.

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, वरिष्ठ अध्यापकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 23 मई से शुरू हो रही है.वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन करना होगा. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून है. इसके अलावा राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in
पर जाकर डायरेक्ट भी आवेदन किया जा सकता है.

वैकेंसी डिटेल
संस्कृत- 91
हिंदी- 56
अंग्रेजी- 21
सामाजिक विज्ञान- 120
गणित- 47
विज्ञान- 82 पद

शैक्षिक योग्यता
संस्कृत- शास्त्री या संस्कृत में कोई अन्य समकक्ष परीक्षा पास की होनी चाहिए. साथ ही शिक्षा शास्त्री यसा एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा किया होना चाहिए.
हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान- संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ एहजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा किया होना चाहिए.

आयु सीमा
सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2022 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जॉब

पंचायती राज विभाग में निकली बंपर भर्तियां,उम्मीद्वार जल्द करें आवेदन 

Published

on

UP Panchayati Raj Vibhag Bharti 2022: यूपी पंचायती राज विभाग में आर्किटेक्ट इंजीनियर सिविल के पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं. आवेदन के लिए थोड़ा ही समय बचा है. अब तक न किया हो तो अब कर दें अप्लाई.प्रदेश के इंजीनियरिंग डिग्री धारकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है।

उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है और अब इन पर अप्लाई करने की लास्ट डेट भी पास आ गई है. इसलिए योग्य और इच्छुक होने के बावजूद अगर आपने अभी तक किसी वजह से आवेदन न किया हो तो अब कर दें. यूपी पंचायती राज विभाग के आर्किटेक्ट इंजीनियर सिविल के पदों पर अप्लाई करने की अंतिम तारीख 15 जून 2022 है।

इतने पदों पर होगी भर्ती –

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 1875 पदों पर भर्ती की जाएगी. ये भी जान लें कि आवेदन केवल ऑनलाइन किए जा सकते हैं. इसके लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा – prdfinance.up.gov.in

वहीं इन पदों के बारे में कोई भी डिटेल जानने के लिए यूपी पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं, जिसका पता है – panchayatiraj.up.nic.in

कौन कर सकता है अप्लाई –

यूपी पंचायती राज विभाग के इंजीनियर पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री या आर्किटेक्चर में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए. इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 65 साल है.

Continue Reading

जॉब

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड BECIL बेसिल ने लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, और अन्य पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन…

Published

on

 

 

 

AIIMS Bilaspur Jobs BECIL Recruitment 2022: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) यानी बेसिल ने लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 जून, 2022 है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 123 रिक्तियों को भरना है। बता दें कि बेसिल (Broadcast Engineering Consultants Indian Limited) की ओर से की जा रही सभी भर्तियां पूरी तरह अनुबंध आधारित है।

BECIL Recruitment 2022: पदानुसार रिक्तियों का विवरण
लोअर डिवीजन क्लर्क : 18
लाइब्रेरियन ग्रेड-III : 01
स्टेनोग्राफर : 05
जूनियर वार्डन : 03
स्टोर कीपर : 08
जेई (इलेक्ट्रिकल) : 02

जेई (एयर कंडीशनिंग और रेफ्रीजरेशन) : 01
कनिष्ठ हिंदी अनुवादक : 01
योग प्रशिक्षक (01-पुरुष और 01-महिला) : 02
एमएसएसओ जीआर-द्वितीय : 03
फार्मासिस्ट : 03
प्रोग्रामर : 03
जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट : 01

सहायक आहार विशेषज्ञ : 02
एमआरटी : 10
डेंटल टेक्नीशियन (मैकेनिक) : 04
जूनियर ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट : 02
मोर्चरी अटैंडेंट : 02
सांख्यिकीय सहायक : 01
तकनीशियन (ओटी) : 12

ऑप्टोमेट्रिस्ट : 01
तकनीशियन (रेडियोलॉजी) : 06
तकनीशियन (प्रयोगशाला) : 23
तकनीशियन (रेडियोथेरेपी) : 02
परफ्यूज़निस्ट : 02
तकनीशियन (रेडियोलॉजी) : 02
तकनीशियन (प्रयोगशाला) : 03

BECIL Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / भूतपूर्व सैनिक / महिला उम्मीदवारों के आवेदकों को 750 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस / पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 450 रुपये लागू होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार becil.com/vacancies पर उपलब्ध अधिसूचना में उल्लेखित पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान और अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।

BECIL Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने के आसान चरण
उम्मीदवार सबसे पहले बेसिल की वेबसाइट के पंजीकरण पृष्ठ becilregistration.com पर जाएं।
नए पंजीकरण पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
एक बार पंजीकृत होने के बाद, उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करें और पसंदीदा पद के लिए आवेदन करें।
भर्ती संबंधित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट लें।
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट becil.com/vacancies पर जाने की सलाह दी जाती है।

 

Continue Reading

जॉब

पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..

Published

on

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सरकार द्वारा अगले 1.5 वर्षों में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती की जाए।

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। आने वाले 1.5 वर्षों में सरकार विभिन्न विभागों में दस लाख पदों पर भर्ती करेगी। यह भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। सरकार के इस कदम से देश करोड़ों युवाओं को राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में कर्मचारियों की स्थिति की समीक्षा करने के बाद ये नौकरियां देने का आदेश दिया है।

पीएमओ ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सरकार के इस कदम के लिए ट्वीट किया गया है। पीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सरकार द्वारा अगले 1.5 वर्षों में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती की जाए।

अप्रैल में अधिकारियों से की थी मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम मोदी ने इससे पहले बीते अप्रैल में भी सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने अधिकारियों को सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने के लिए कहा था। ताकि देश में युवाओं के लिए अवसर पैदा किए जा सकें।

विपक्ष कर रहा था आलोचना
बता दें कि बीते लंबे समय से विपक्ष द्वारा बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार की आलोचना की जा रही है। इसी बीच सरकार की ओर से इतनी बड़ी संख्या में भर्ती को हरी झंडी दिखाई गई है। ये भर्तियां अगले 1.5 साल यानी की दिसंबर, 2023 तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों की ओर से आयोजित कराई जाएंगी।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़3 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

छत्तीसगढ़6 days ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

छत्तीसगढ़6 days ago

CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…

  छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    जूनियर इंजीनियर पद पर निकली बंपर भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब7 days ago

    खान निरीक्षक की निकली बंपर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन,ये रही आवेदन की तिथि…मिलेगा 1 लाख 42000 तक सैलरी

  • जॉब7 days ago

    इलेक्ट्रीशियन सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब7 days ago

    अप्रेंटिस के 3612 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीद्वार जल्द करें आवेदन

  • जॉब6 days ago

    10वी और 12वी के लिए BSF में SI और कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… 

  • व्यापर7 days ago

    सोने-चाँदी की कीमत में एक बार फिर आई गिरावट,जानें 10 सोने के दाम…

  • जॉब5 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    10वीं पास के लिए कोस्ट गार्ड में निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…