Connect with us

जॉब

CRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

 

 

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने डिप्टी कमांडेंट (इंजीनियर) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू आज 19 मई से शुरू हो रहा है. इंटरव्यू 2 जून तक चलेगा. डिप्टी कमांडेंट भर्ती के लिए इंटरव्यू जोन वाइज होंगे. ये इंटरव्यू नई दिल्ली, असम और तेलंगाना में होंगे. सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेंट (इंजीनियर) पदों पर भर्ती के लिए सिविल इंजीनियरिंग में एमटेक या एमई किए हुए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेंट पद पर कुल 11 वैकेंसी है.

सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2022 वॉक इन इंटरव्यू की तिथियां

डीआईजीपी, सीआरपीएफ, झारोदा कलां, नई दिल्ली- 19-20 मई 2022

डीआईजीपी, सीआरपीएफ, गुवाहाटी, असम- 25-26 मई 2022

डीआईजीपी, सीआरपीएफ, हैदराबाद, तेलंगाना- 1 और 2 जून 2022

शैक्षिक योग्यता

सिविल इंजीनियरिंग में एमई या एमटेक पास होना चाहिए. साथ ही पांच साल का अनुभव होना चाहिए.

आयु सीमा

डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए.

सैलरी

डिप्टी कमांडेंट पद पर भर्ती होने के बाद हर महीने 75000 रुपये सैलरी मिलेगी.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जॉब

कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल की निकली भर्ती,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

Sarkari Naukri 2022  उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुलिस विभाग में नौकरी पा सकते हैं.पुलिस विभाग में नौकरी पाने का एक अच्छा मौका है. इसके लिए पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे WBPRB की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन 27 जून तक या उससे पहले कर सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://wbpolice.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://wbpolice.gov.in/WBP/Common/WBP_Recruitment_Notice क्लिक के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती  प्रक्रिया के तहत कुल 1666 रिक्त पद भरे जाएंगे.

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 29 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 27 जून 2022

रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 1666

कांस्टेबल – 1410
लेडी कांस्टेबल – 256

योग्यता मानदंड

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या इसके समकक्ष से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. साथ ही बंगाली भाषा बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए.

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी को छोड़कर सभी वर्ग – रु. 170/-
एससी – 20/- रुपये
एसटी – रु. 20/-

चयन प्रक्रिया

चयन के आधार पर किया जाएगा:

प्रारंभिक लिखित परीक्षा – 100 अंक
शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
अंतिम लिखित परीक्षा – 85 अंक
साक्षात्कार – 15 अंक

 

Continue Reading

जॉब

इन 5 विभागों में जल्द ही होने जा रही है 10 लाख पदों पर बंपर भर्ती, पढ़े पूरी खबर…

Published

on

 

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 10 लाख सरकारी पदों पर भर्तियों की घोषणा की है. ये भर्तियां अगले डेढ़ साल में की जाएंगी. पीएम मोदी ने मिशन मोड पर इस काम को अंजाम देने का निर्देश मंत्रालयों और विभागों को दिया है. किसमें कितने पदों पर भर्ती होगी, इसका विस्तृत खुलासा अभी होना है. लेकिन माना जा रहा है कि इसमें से सबसे ज्यादा भर्तियां रेलवे, सिविल डिफेंस, गृह, डाक और राजस्व विभाग में हो सकती हैं. वजह ये कि इन्हीं 5 विभागों में सबसे ज्यादा खाली पद हैं. सबसे ज्यादा सरकारी कर्मचारी भी इन्हीं विभागों में काम करते हैं. आंकड़ों के मुताबिक, कुल सरकारी कर्मचारियों में से लगभग 92 फीसदी इन्हीं 5 विभागों में हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों में कर्मचारियों की स्थिति की समीक्षा की थी. इसके बाद उन्होंने अगले डेढ़ साल में 10 लाख भर्तियां करने का निर्देश दिया. पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि इस दौरान सभी विभागों में भर्तियां की जाएंगी. विभागों से कह दिया गया है कि वो भर्ती अभियान जल्द से जल्द शुरू करें

बिजनेस स्टैंडर्ड के अनुसार, वेतन एवं भत्तों पर व्यय विभाग की ताजा सालाना रिपोर्ट बताती है कि केंद्र सरकार के नियमित नागरिक कर्मचारियों की कुल संख्या 1 मार्च 2020 तक 31.91 लाख थी. जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 40.78 लाख थी. इसका मतलब लगभग 21.75 प्रतिशत पद खाली थे. इसमें केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रीय कर्मचारियों के पद भी शामिल हैं. केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 58 हजार रिक्तियां हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार के कुल कर्मचारियों में से 92 फीसदी 5 मंत्रालयों और विभागों में हैं. ये विभाग हैं- रेलवे, सिविल डिफेंस, गृह, डाक और राजस्व. केंद्र शासित प्रदेशों के 58 हजार कर्मचारियों को निकाल दें तो बाकी 31.33 लाख एंप्लॉइज में से 40.55 प्रतिशत रेलवे विभाग में काम करते हैं. केंद्र सरकार ने 40 लाख से अधिक पद स्वीकृत किए हैं, लेकिन कर्मचारियों की संख्या 32 लाख से कम ही है. सबसे ज्यादा रिक्तियां डाक, डिफेंस (सिविल), रेलवे और राजस्व जैसे बड़े मंत्रालयों और विभागों में हैं.

गृह मंत्रालय की बात करें तो वहां स्वीकृत 10.8 लाख पदों के मुकाबले करीब 1.3 लाख रिक्तियां हैं. TOI की एक रिपोर्ट बताती है कि 1 मार्च 2020 को खाली 8.72 लाख पदों में से सबसे ज्यादा करीब 7.56 लाख ग्रुप सी के पद खाली हैं. उसके बाद ग्रुप बी में 94,842 और ग्रुप ए में 21,255 पदों को भर्तियों का इंतजार है.रेलवे में लगभग 15 लाख स्वीकृत पद हैं जबकि लगभग 2.3 लाख पद खाली पड़े हैं. इसी तरह रक्षा (नागरिक) विभाग में लगभग 6.33 लाख कर्मचारियों के स्वीकृत पदों के मुकाबले लगभग 2.5 लाख रिक्तियां हैं. डाक विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 2.67 लाख है जबकि लगभग 90,000 पद खाली पड़े हैं. इसी तरह राजस्व विभाग में 1.78 लाख कर्मचारियों के लिए स्वीकृत पद हैं, जिनमें से लगभग 74,000 पदों को भरने का इंतजार है.

Continue Reading

जॉब

दिल्ली विकास प्राधिकरण में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

 

 

DDA Recruitment 2022 : दिल्ली विकास प्राधिकारण में विभिन्न पदों की 279 रिक्तियों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। डीडीए की इस भर्ती में असिस्टेंट डायरेक्टर, जूनियरय इंजीनियर, जूनियर ट्रांसलेटर और अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। डीडीए भर्ती के शॉर्ट नोटिस के अनुसाार, 11 जून 2022 को फुल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 11 जून से ही इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डीडीए के 279 पदों मेेंं  सबसे ज्यादा 220 पद जूनियर असिस्टेंट के हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि डीडीए भर्ती विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसका सावधानी से अध्ययन करें और इसके बाद ही आवेदन करें। आगे देखिए आवेदन शर्तें व परीक्षा डिटेल्स-

DDA भर्ती:
दिल्ली विकास प्राधिकरण भर्ती 2022  का विस्तृत नोटिफिकेशन का  पीडीएफ जल्द ही डीडीए  की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। डीडीए भर्ती में आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी यहां दिया गया शॉर्ट नोटिस चेक कर सकते हैं।

डीडीए भर्ती की प्रमुख तिथियां :
डीडीए भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि  – 11 जून 2022
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख – 10 जुलाई 2022
भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि – सितंबर माह में संभावित

आवेदन योग्यता व आयु सीमा – 
सभी पदों के लिए आवेदन योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग है। कुछ पदों  के लिए 18 से 27 वर्ष की आयु के बीच के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट  भी मिलेगी। आवेदन  योग्यता के लिए अभ्यर्थियों को विस्तृत भर्ती नोटिफिकेशन  का इंतजार  करना होाग।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

छत्तीसगढ़3 days ago

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

      RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास...

छत्तीसगढ़5 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़6 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब3 days ago

    परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून

  • जॉब3 days ago

    स्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..

  • Tech & Auto2 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • जॉब3 days ago

    पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..

  • Tech & Auto2 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • Knowledge3 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

  • देश - दुनिया3 days ago

    असम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….

  • जॉब6 days ago

    सड़क परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून

  • क्राइम न्यूज़3 days ago

    छत्तीसगढ़ : शादी के बाद 4 लाख रुपए की डिमांड नहीं देने पर न्यायालय में तालाक के लिए लगाया आवेदन FIR दर्ज….

  • देश - दुनिया2 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…