जॉब
PWD में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षिणक योग्यता…

Sarkari Naukri 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से अवश्य पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार HP PWD में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है.
इसके लिए HP PWD ने शिमला, मंडी, जोगिंदर नगर, नूरपुर और पालमपुर सर्किलों सहित हिमाचल प्रदेश में मल्टी-टास्किंग वर्कर (एमटीडब्ल्यू) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे HP PWD की आधिकारिक वेबसाइट hppwd.hp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://hppwd.hp.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए लिंक के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2326 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
चौथा सर्किल शिमला- 09 जून 2022
पहली सर्कल मंडी- 06 जून 2022
5वां सर्कल पालमपुर- 06 जून 2022
9वां सर्कल नूरपुर- 03 जून 2022
जोगिंदर नगर सर्कल- 31 मई 2022
रिक्ति विवरण
कुल पद – 2326
रिक्तियों की स्थान संख्या
चौथा सर्कल शिमला- 346 पद
प्रथम सर्कल मंडी- 654 पद
5वां सर्कल पालमपुर- 625 पद
9वीं सर्कल नूरपुर- 587 पद
जोगिंदर नगर सर्कल- 114 पद
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश के किसी स्कूल/संस्थान से मिडिल-क्लास पास (8वीं पास) होना चाहिए. हिमाचली स्कूल से 8वीं पास करने की शर्त बोनाफाइड हिमाचली पर लागू नहीं होगी.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर की जाएगी.

जॉब
यहां निकली जूनियर इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार 7 जून से करे आवेदन…

RSMSSB Recruitment 2022: राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, RSMSSB ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जून 2022 से शुरू होगी. वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2022 रहेगी. इच्छुक उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा.
पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. जो कि 10 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी. भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 139 जूनियर इंजीनियर के पद भरे जाएंगे.
शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग की डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
पदों के लिए 18 से 40 वर्ष आयु सीमा निर्धारित है.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि- 7 जून 2022
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की लास्ट डेट- 6 जुलाई 2022
परीक्षा तिथि- 10 सितंबर 2022
जॉब
यहां खान निरीक्षक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द आवेदन करे, ये रहा आवेदन की तिथि…

UPPSC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में खान निरीक्षक के कुल 55 पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शनिवार 4 जून से शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए बैंक के माध्यम से 1 जुलाई तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं. जबकि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 4 जुलाई 2022 है. इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया गया है.
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा.
प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी.
प्रत्येक गलत प्रश्न पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे.
इन पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा.
प्रारंभिक परीक्षा में पदों की संख्या से 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा.
जरूरी योग्यता
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से मान्य संस्था से खनन अभियंत्रण में डिप्लोमा होना आवश्यक है.UPPSC Recruitment 2022: उम्र सीमा
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष हो सकती है. उम्र की गणना एक जुलाई 2022 के आधार पर की जाएगी. खास बात यह है कि सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट का प्रावधान दिया जाएगा.UPPSC
सैलरी
खान निरीक्षक के पद समूह ‘ग’ के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-7 के अनुसार भुगतान किया जाएगा. ऐसे में अभ्यर्थियों को 44900 से 142400 रुपये सैलरी के रूप में मिलेंगे.
जॉब
IICA में असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

IICA Recruitment 2022 : कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स, मानेसर (IICA) में असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रशासनिक अधिकारी की वैकेंसी है. वैकेंसी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आईआईसीए की वेबसाइट https://iica.nic.in/ पर विजिट कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन डाक के जरिए करना है. आवेदन की अंतिम तिथि विज्ञापन जारी होने से 60 दिन तक है.
इसका भर्ती विज्ञापन 4 जून से 10 जून के रोजागर समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है. आवेदन फॉर्म भेजने का पता है- प्रशासनिक अधिकारी-III, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स, प्लॉट नंबर- 6,7 और 8, सेक्टर 5, आईएमटी मानेसर, जिला गुरुग्राम, हरियाणा-122052.
आईआईसीए भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल
असिस्टेंट प्रोफेसर (प्रतियोगिता कानून और बाजार विनियमय का स्कूल)- 1 पद
सैलरी- लेवल- 11 (रु. 68900-205500)
शैक्षिक योग्यता- संबंधित क्षेत्र में पूर्ववर्ती डिग्री या समकक्ष में 55 फीसदी अंकों के साथ पीएचडी. साथ ही साथ ही तीन साल टीचिंग का अनुभव.
प्रशासनिक अधिकारी- 1 पद
सैलरी- लेवल- 12 (रु. 78800-209200)
योग्यता- कॉर्पोरेट मामलों या शैक्षणिक संस्थानों/वित्तीय प्रबंधन/मानव संसाधन प्रबंधन के प्रबंधन में अनुभव होना चाहिए.
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
जॉब6 days agoलाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…





























You must be logged in to post a comment Login