जॉब
10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट युवाओं के लिए देश में निकली हजारों नौकरियां, जल्द ही करे आवेदन..
Sarkari Naukri Result Rojgar Samachar Live Updates: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबर है। 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट युवाओं के लिए देश में हजारों नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया यहां बताई गई है।
Sarkari Result 2022: मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा चयन
अधिसूचना के अनुसार, नियुक्ति के लिए चयन उम्मीदवारों द्वारा मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इनमें से कुछ पदों पर भर्ती ऐसे पदों के संबंधित सेवा नियमों के प्रावधान के अनुसार लिखित परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर की जाएगी।
11:04 AM, 25-MAY-2022
Govt Job Live: इतने उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट
यूपीपीएससी कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 26 नवंबर से 28 नवंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 1,393 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया था। मेरिट सूची के अनुसार, 458 उम्मीदवारों को पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
10:25 AM, 25-MAY-2022
Sarkari Result 2022: उत्तर प्रदेश राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीपीएससी की संयुक्त राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2020 में भाग लिया था वे uppsc.up.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
09:41 AM, 25-MAY-2022
Sarkari Naukri 2022: एसएससी चयन पोस्ट लद्दाख के लिए आयु सीमा
एसएससी चयन पोस्ट लद्दाख भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
08:54 AM, 25-MAY-2022
Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले नॉन गैजेटेड पदों की 797 रिक्ति के लिए आवेदन करने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।
08:15 AM, 25-MAY-2022
Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: एसएससी, यूपीएससी समेत देश के विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां, मिलेगी बेहतरीन सैलरी
Sarkari Naukri Result Live: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), लद्दाख ने विभिन्न पदों के लिए एसएससी चयन पोस्ट लद्दाख भर्ती 2022 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 13 जून, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

जॉब
Sarkari Naukri: जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट डायरेक्टर, ट्रांसलेटर, प्लानिंग असिस्टेंट के पद निकली भर्तिया, जल्द ही करे आवेदन, 40,000 रु तक मिलेगी सैलरी..
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने 279 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट डायरेक्टर, ट्रांसलेटर, प्लानिंग असिस्टेंट के पद भरे जाने हैं। इसके लिए विस्तृत नोटिफिकेशन 11 जून को जारी किया जाएगा। 11 जून से ही योग्य उम्मीदवार डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट https://dda.org.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
दिल्ली विकास प्राधिकारण यानी डीडीए के 279 पदों में सबसे ज्यादा 255 पद जूनियर इंजीनियर के हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें :
अप्लाई करने की तारीख – 11 जून, 2022
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख – 10 जुलाई, 2022
योग्यता और आयु सीमा
सभी पदों के लिए आवेदन योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग है। कुछ पदों के लिए 18 से 27 वर्ष की आयु के बीच के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट भी मिलेगी। आवेदन योग्यता के लिए अभ्यर्थियों को विस्तृत भर्ती नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।
40 हजार तक होगी सैलरी
जूनियर इंजीनियर्स (JE) को लेवल-6 के अनुसार सैलरी मिलती है। इनकी भर्ती ग्रुप – बी (गैर राजपत्रित) में होती है। इनका ग्रेड पे 4200 रुपये होता है। जबकि पे बैंड 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक होता है। जूनियर इंजीनियर्स को इस पे बैंड के अलावा डीए, एचआरए व अन्य भत्तों का लाभ भी मिलता है। सातवें वेतन आयोग में जूनियर इंजीनियर्स को नौकरी ज्वाइन करते ही कम से कम 40 हजार रुपये से ज्यादा सैलरी (In Hand) हर महीने मिलती है।
जॉब
आईटीआई पास के लिए निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून

ECIL Recruitment 2022 : ईसीआईएल में 10वीं के बाद आईटीआई करने वालों के लिए सरकारी नौकरी का मौका है. ईसीआईएल में इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, मैकेनिक, फिटर और टर्नर पदों पर भर्ती निकाली है.इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ECIL) ने इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, मैकेनिक, फिटर और टर्नर पदों पर भर्ती निकाली है. ईसीआईएल भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 41 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ईसीआईएल की वेबसाइट ecil.co.in पर जाकर करना है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 4 जून से ही शुरू हुई है. जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है.
वैकेंसी डिटेल
इलेक्ट्रिशियन- 3 पद
मशीनिस्ट- 10 पद
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक/आर एंड टीवी- 11 पद
फिटर- 12 पद
टर्नर- 4 पद
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. साथ ही आईटीआई सर्टिफकेट होना चाहिए.
आयु सीमा
अधिकतम आयु सीमा 28 साल है.
सेलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन या ट्रेड टेस्ट के माध्यम से होगा.
जॉब
भारतीय वायु सेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली इतने पदों पर जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

IAF AFCAT Recruitment 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार IAF AFCAT में नौकरी पा सकते हैं.भारतीय वायु सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में फ्लाइंग ब्रांच एंड परमानेंट कमीशन (पीसी) और शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के तहत विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं.
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे IAF AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आज यानी 1 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://afcat.cdac.in/AFCAT/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://afcat.cdac.in/AFCAT/assets/images/news/JUN_22/Notification के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 283 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 01 जून
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 जून
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 283
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
आयुसीमा
फ्लाइंग ब्रांच- उम्मीदवारों की आयुसीमा 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी/गैर-तकनीकी) ब्रांच- उम्मीदवारों की आयुसीमा 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
-
जॉब7 days agoबिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoमैनेजर पदों पर निकाली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब5 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips : घर खरीदने से पहले जानें वास्तु के नियम,बच जाएंगे परेशानियों से…ये रही नियम




























You must be logged in to post a comment Login