Connect with us

ज्योतिष

आज का राशिफल: शनि और कुम्भ चलेंगे आज उल्टी चाल, इन राशियों के जातको का अटके काम होंगे पुरे, पढ़े कौन सी है आपकी राशि…

Published

on

 

5 जून को शनि कुम्भ राशि में वक्री होगा इसलिए मेष, कन्या और धन राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। वृष, मिथुन, सिंह और तुला राशि के लोगों के लिए सामान्य समय रहेगा। इसके अलावा कर्क, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। 12 जुलाई को शनि वक्री गति कर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस कारण फिर से मिथुन राशि पर शनि की ढैय्या और मकर, कुम्भ राशि पर साढ़ेसाती शुरू, मुश्किलें बढ़ सकती है। नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य पर शनि का अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा, साथ ही यह ग्रह कानून और राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष रूप से प्रभावित करेगा।

मेष राशि

नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। विघ्नों को दूर किया जा सकता है। सेहत के मामले में समय अच्छा रहेगा। पुरानी चिंताएं दूर होंगी। रोगों को दूर किया जा सकता है। संपत्ति के मामले में भी लाभ मिलने के योग हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। इस मामले में, भागदौड़ हो सकती है।

वृषभ राशि

समय सामान्य रहेगा। लंबी यात्राएं हो सकती हैं। यह योग मुसीबतों से मुक्ति दिलाने वाला है। नौकरियात  लोगों के जीवन में अच्छे बदलाव हो सकते हैं। आय के स्रोत सामान्य रहेंगे। कोई नया व्यवसाय शुरू किया जा सकता है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन राशि

काम समय पर पूरा कर दिया जाएगा। विवाद कम होने लगेगा। दूर के स्थानों की यात्रा हो सकती है। यह फायदेमंद भी हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले निपटाए जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना होगा।

कर्क राशि

आलस्य के कारण जरुरी कार्य अधूरे रह सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय के फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत है। काम में देरी हो सकती है। हड्डियों की समस्या परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य पर पैसा खर्च करने का योग है।

सिंह राशि

धन के मामलों पर विचार करने और निर्णय लेने की आवश्यकता है। नौकरी और व्यवसाय में कठिन काम हो सकते हैं, लेकिन यह पुरस्कृत भी हो सकता है। सेहत को लेकर हमें सावधान रहना होगा। गुप्त शत्रु मानसिक तनाव का कारण बन सकते हैं।

कन्या राशि

व्यापार और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। पारिवारिक मामलों को लेकर परेशान हो सकते हैं। अगर आप कोई बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो सोच-समझकर ही करें। माता-पिता के स्वास्थ्य के लिए समय सामान्य रहेगा।

तुला राशि

व्यापार में अच्छा अवसर मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा योग है। व्यावसायिक मामलों के लिए नई योजनाएँ बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। माता या भाई-बहनों से अनबन होने की संभावना है। पेट और त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

व्यापार में बाधा आ सकती है। भाग्य का साथ नहीं मिल सकता। मांगलिक कार्यों में लागत लगने की संभावना है। सेहत को लेकर हमें सावधान रहना होगा। नौकरी और कारोबार को नुकसान हो सकता है। धन हानि भी हो सकती है।

धनु राशि

आर्थिक स्थिति फायदेमंद हो सकती है। कोई भी काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह से विचार-विमर्श कर लें। पिता से आर्थिक मामलों में मदद मिल सकती है। जमीन-जायदाद के मामले में भाग्य आपका साथ देगा। यात्राएं भी बाधित हो सकती हैं। नौकरी और व्यापार में देरी हो सकती है।

मकर राशि

सेहत खराब हो सकती है। लीवर और हड्डियों की समस्या हो सकती है। किसी दूर स्थान की यात्रा करेंगे। नए स्थान पर रहने के योग बनेगा। व्यापार में सोच-समझकर निवेश करें। रोजमर्रा के काम बाधित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विवाद हो सकता है।

कुंभ राशि

सेहत के मामले में समय ठीक नहीं है। हड्डियों की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। समझ के साथ बोलना होगा। अधिक खर्च होने की संभावना है। कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। अपने विचारों या योजनाओं को किसी के सामने प्रकट न करें। विशेषज्ञ की सलाह से ही काम करें।

मीन राशि

कार्य बदल सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होंगी। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो उससे जुड़े काम को पूरा करें। कोई भाग्य नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग नहीं मिलेगा। व्यापार में बाधा आ सकती है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है। विवाह के लिए भी समय ठीक नहीं रहेगा।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

ज्योतिष

VASTU TIPS: वास्तु के अनुसार जाने रत्न धारण करते समय किन बातो को रखना चाहिए ध्यान, नही तो जीवन में आ सकती है परेशानी…

Published

on

 

Rules for gemstones: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए रत्न बताए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी रत्न को धारण करने से पहले कुछ नियमों का जानना जरूरी होता है, वरना धन हानि की आशंका रहती है। कहते हैं कि रत्न धारण करने से पहले नियमों का ध्यान नहीं रखने से ग्रहों का दुष्प्रभाव और बढ़ सकता है। जानें रत्नों को धारण करते समय ज्योतिष शास्त्र में बताए गए नियम-

1. किसी भी रत्न को खरीदने के लिए किसी अच्छे ज्योतिषाचार्य की मदद लेनी चाहिए। रत्न हमेशा असली खरीदना चाहिए।

2. एक बार रत्न धारण करने के बाद उसे बार-बार निकालने से बचना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से रत्न का प्रभाव कम हो जाता है।

3. किसी भी खंडित रत्न को धारण नहीं करना चाहिए। अगर रत्न का रंग उतर गया है तो भी उसे निकाल देना चाहिए।

4. रत्न धारण करते समय उसका त्वचा से स्पर्श होना जरूरी होता है। मान्यता है कि तभी रत्न का लाभ मिलता है।

5.रत्न धारण करते समय मंत्रों का शुद्ध उच्चारण कर उसे धारण करना चाहिए।

6. किसी दूसरे का रत्न धारण नहीं करना चाहिए और न ही उसे दूसरे को पहनने देना चाहिए।

7. रत्न को हमेशा उससे संबंधित धातु में ही पहनना चाहिए। ऐसा करने से धातु का भी शुभ प्रभाव मिलता है।

8. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नीलम व हीरा व्यक्ति को सूट नहीं करता है, इसलिए इन्हें ज्योतिष सलाह के बाद ही पहनना चाहिए।

9. रत्न हमेशा ज्योतिषाचार्य की सलाह के बाद ही खरीदना चाहिए। रत्न के वजन का भी ध्यान रखना चाहिए।

10. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अमावस्या, ग्रहण और संक्रान्ति के दिन भी रत्न धारण नहीं करना चाहिए।

Continue Reading

ज्योतिष

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार मनुष्य को इन 6 चीजों का नही करना चाहिए इस्तेमाल…पढ़िये खबर

Published

on

अक्सर आपने बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि कभी दूसरों की चीजों को मांगकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में भी ऐसा करने की मनाही है। वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें दूसरों  से मांगकर इस्तेमाल करने से हमारे अंदर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। कहते हैं कि इन छोटी-छोटी चीजों से बड़ा नुकसान हो सकता है। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूसरों की किन चीजों को मांगकर नहीं करना चाहिए इस्तेमाल-

रुमाल- वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी दूसरे इंसान का रुमाल पास रखने से रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। इसे वाद-विवाद से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति का रुमाल अपने पास नहीं रखना चाहिए।

घड़ी- वास्तु शास्त्र में घड़ी को सकारात्मकता और नकारात्मकता दोनों से जोड़कर देखा जाता है। कलाई पर किसी दूसरे व्यक्ति की घड़ी को पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति का खराब समय शुरू हो सकता है।

अंगूठी- वास्तु में किसी व्यक्ति की अंगूठी मांगकर पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने व्यक्ति के सेहत, जीवन व आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है।

पेन- वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी किसी व्यक्ति को किसी दूसरे का पेन अपने पास नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से करियर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे धन हानि भी हो सकती है।

कपड़े- वास्तु के अनुसार, कभी भी किसी इंसान को दूसरे के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से हमारे अंदर नकारात्मकता का प्रवेश होता है और जीवन में मुश्किलें आती हैं।

Continue Reading

ज्योतिष

चाणक्य नीति : इस तरह की स्त्री से करें शादी जीवन भर रखेंगे खुशहाली,जानिए..

Published

on

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्‍य भारत ही नहीं दुनिया के महानतम, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपनी नीतियों के बल पर एक साधारण से बालक चंद्रगुप्‍त मौर्य को समूचे भारतवर्ष का सम्राट बना डाला था। आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई नीतियां आज भी न सिर्फ शासन के लिए बल्कि मनुष्य के जीवन में काफी मददगार साबित हो रही हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवनसाथी चुनने को लेकर कई बातें बताई हैं।

दरअसल शादी करना हर किसी के लिए बेहद खास होता है और हर कोई चाहता है कि उसके लाइफ में एक ऐसा इंसान आए जो उसे हर तरह का प्यार दे सके और उसका ख्याल रख सके। कहते हैं कि एक अच्छा जीवनसाथी जीवन में खुशियां ला सकता है। अगर आप भी जीवनसाथी चुनने की तैयारी में हैं तो आचार्य चाणक्य के मुताबिक आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए।

कई लोग ऐसे होते हैं कि शादी के बाद उनकी जिंदगी और खुशनुमा होती है मगर कई लोगों की शादी के बाद उनके बीच विवाद बढ़ने लगते हैं। कई बार इंसान के आकर्षण के पीछे हम बाकी सारी चीजें छोड़ देते हैं और उससे शादी कर लेते हैं। हम उस इंसान के अंदरूनी चीजों को समझ भी नहीं पाते। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में एक ऐसा ही श्लोक बताया है जिसके माध्यम से बताया गया है कि शादी या प्रेम से पहले अपने पार्टनर में कुछ बातों को जरूर परख लें।

रूपशीलां न नीचस्य विवाह: सदृशे कुले।।

1- उपरोक्त श्लोक के मुताबिक चाणक्य नीति के इस श्लोक में बताया गया है कि इंसान को विवाह से पहले पार्टनर चुनते समय उसके शरीर के बजाय गुणों को देखना चाहिए।

2- चाणक्य नीति के मुताबिक, पुरुषों को सुंदर स्त्री के पीछे नहीं भागना चाहिए। आचार्य चाणक्य के मुताबिक पत्नी अगर गुणवान हो तो विपत्ती के समय भी परिवार संभाले रखती है।

3- आचार्य चाणक्य के मुताबिक, एक स्त्री में बाहरी सुंदरता से ज्यादा मन की सुंदरता होनी चाहिए। साथ ही उसमें धैर्य होना चाहिए।

4- चाणक्य नीति के अनुसार, धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाला इंसान मर्यादित होता है। इसलिए विवाह से पहले ये जान लेना चाहिए कि उन्हें धर्म-कर्म में कितनी आस्था है।

5- आचार्य चाणक्य के गुस्सा सबसे बड़ा दुश्मन होता है। चाणक्य का कहना है कि जिस स्त्री को बहुत गुस्सा आता हो वो परिवार को कभी सुखी नहीं रख सकती।

6- आचार्य नीति के मुताबिक ऐसी स्त्री से कभी शादी नहीं करना चाहिए जो अपनी मर्जी से विवाह न कर रही हो, ऐसी स्त्री न ही आपको कभी खुश नहीं रख सकती और न ही सम्मान दे सकती है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़2 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

छत्तीसगढ़5 days ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

छत्तीसगढ़6 days ago

CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…

  छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश7 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब7 days ago

    ग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब7 days ago

    कांस्टेबल की निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    पंचायत सचिव पद पर भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन तिथि..

  • जॉब7 days ago

    जूनियर इंजीनियर पद पर निकली बंपर भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब6 days ago

    इलेक्ट्रीशियन सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…