सोने-चांदी की कीमतों मे भारी गिरावट, जानें आज का रेट

एक दिन पहले नया इतिहास रचने के बाद सोना 1032 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 46829 रुपये पर आ गया है। सर्राफा बाजार में मंगलवार सुबह 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में भारी गिरावट देखी गई और यह कारेाबार के अंत तक बढ़ती गई। शाम तक सोना 1032 रुपये सस्ता हो चुका था। इससे पहले सोमवार को 10 ग्राम सोने की कीमत ऑलटाइम हाई 47861 रुपये पर पहुंच गई थी। वहीं चांदी के तेवर भी आज नरम नजर आ रहे हैं। चांदी 1320 रुपये प्रति किलोग्राम टूट चुकी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) उनकी औसत कीमत अपटेड करती है। ibjarates के मुताबिक 19 मई 2020 को सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे।
19 मई का रेट (फाइनल)
| धातु | 18 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 18 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
| Gold 999 | 46829 | 47861 | -1032 |
| Gold 995 | 46641 | 47669 | -1028 |
| Gold 916 | 42895 | 43841 | -946 |
| Gold 750 | 35122 | 35896 | -774 |
| Gold 585 | 27395 | 27999 | -604 |
| Silver 999 | 46800 Rs/Kg | 48120 | -1320 |
कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के कारण सोना वायदा मंगलवार को 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 45 रुपये या 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,754 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी तरह अगस्त डिलिवरी के लिए सोना 32 रुपये या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि, न्यूयॉर्क में सोना 0.13 प्रतिशत बढ़कर 1,736.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
19 मई सुबह का रेट
| धातु | 19 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 18 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
| Gold 999 | 46966 | 47861 | -895 |
| Gold 995 | 46778 | 47669 | -891 |
| Gold 916 | 43020 | 43841 | -821 |
| Gold 750 | 35225 | 35896 | -671 |
| Gold 585 | 27475 | 27999 | -524 |
| Silver 999 | 47010 Rs/Kg | 48120 | -1110 |
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।
कीमत बढ़ने से चिंतित नहीं है ज्वैलर्स
दरीबा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तरूण गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन-4 में ढील दी गई है। आने वाले दिनों में ज्वैलसई उसी गाइडलाइंस को फॉलो कर अपना दुकान खोलेंगे। सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी पर उन्होंने कहा कि यह कोई चिंता की बात नहीं है। सोने के साथ ऐसा हमेशा से होते आया है। अब जब कोरोना के कारण शादी-ब्याह समारोह में कम खर्च होगा तो लोग सोने-चांदी की अधिक खरीदारी करेंगे। हम लोग लॉकडाउन के बाद अच्छी मांग की उम्मीद कर रहे हैं।
लॉकडाउन में कई रिकॉर्ड बने और टूटे
पहली बार सोना 9 अप्रैल को 45201 रुपये के नए शिखर पर पहुंच गया। चार दिन बाद यह रिकॉर्ड टूट गया और 13 अप्रैल को सोना पहुंच गया 46034 रुपये प्रति दस ग्राम पर। सोने ने इस दिन ऑल टाइम नया कीर्तिमान स्थापित किया, लेकिन 15 अप्रैल को यह भी ध्वस्त हो गया। सोना 46534 रुपये प्रति 10 ग्राम के एक और नए शिखर पर पहुंच गया। यह भी रिकॉर्ड अगले ही दिन 16 अप्रैल को टूट गया और 10 ग्राम गोल्ड की कीमत हो गई 46928 रुपये। इसके बाद 15 मई को सोना 47067 रुपये पर पहुंचकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह कीर्तिमान भी 18 मई को टूट गया। सोना 47861 रुपये पर पहुंच गया।
क्या है गोल्ड 999
हालमार्क वाली ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान और कुछ अंक जैसे 999, 916, 875 लिखे होते हैं। इन्ही अंकों में आपके सोने की शुद्धता का राज छुपा होता है। ध्यान रहे हालमार्क के निशान के साथ 999 नंबर वाले सोने की ज्वैलरी 24 कैरेट की होती है। 999 का मतलब इसमें सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी है। इसी तरह 23 कैरेट सोने पर 995, वहीं 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 अंक पड़े होते हैं।


जॉब
BSC पास के लिए नर्सिंग ऑफिसर की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.67 लाख तक सैलरी, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

Sarkari Naukri 2022 : बीएससी या एमएससी नर्सिंग करने वालों के लिए गुजरात में सरकारी नौकरियां हैं. गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने नर्सिंग ऑफिसर/प्रिंसिपल की भर्ती निकाली है यह भर्ती गुजरात नर्सिंग सर्विस, क्लास-2, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत होगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2022 है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन गुजरात लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन करना है.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 30 जून 2022
प्रारंभिक परीक्षा- 11 सितंबर 2022
मुख्य परीक्षा- नवंबर 2022
इंटरव्यू- मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के 10 दिन बाद.
नर्सिंग ऑफिसर की सैलरी
पे मैट्रिक्स लेवल-9 (पे मैट्रिक्स-53100 – 167800 ) (ग्रेड पे-5400)
नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए योग्यता
उम्मीदवारों के पास एमएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग/बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए.
PM AWAS YOJANA: पीएम आवास योजना मे आवेदन करते समय भूलकर न करे इस प्रकार की गलती, जाने आवेदन करते समय किस बात का रखना चाहिये ध्यान…
PM Awas Yoaja 2022: अपना घर होना दुनिया के सबसे खूबसूरत सपनों में से एक होता है। हर कोई अपने जीवन में काफी संघर्ष करके अपना खुद का घर बनाने की चाह रखता है। अपना घर होने से आदमी काफी ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है, क्योंकि घर ही एक ऐसी जगह होती है, जहां आपके अपने आपके साथ प्यार से रहते हैं। साथ ही आप सुख-दुख के पल एक साथ बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में लाखों लोगों के इस सपने को साकार करने के लिए देश की सरकार आपको आर्थिक मदद मुहैया कराती है, जिससे आप आसानी से अपना घर बना सके। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आप बहुत ही आराम से अपना घर बना सकते हैं। इस योजना के तहत आपको आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे आप को घर बनावाने में आसानी होती है। साथ ही आप इस योजना में रजिस्ट्रेशन करके लाभ ले सकते हैं, लेकिन कई बार लोग इस योजना के लिए आवेदन करते समय गलतियां कर देते हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप ये गलतियां न करें, तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
इन बातों का रखें ध्यान:-
किसी को भी आधार कार्ड न शेयर करें
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करते समय आप अपना आधार कार्ड किसी के साथ शेयर न करें, क्योंकि ऐसा करने से आधार कार्ड में निहित सारी गोपनीय जानकारी दूसरे को मिल जाती है, जिसका वो गलत इस्तेमाल कर सकता है।
बैंक अकाउंट की जानकारी किसी को शेयर करने से बचें इसके अलावा आप जब भी इस योजना के लिए आवेदन करें, तो अपने बैंक अकाउंट से जुड़ी सारी जानकारियां गोपनीय रखिए। साथ ही अपना बैंक अकाउंट नंबर किसी के साथ साझा न करें
पैसे न दें कई बार लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लोगों से ठगी करके उनसे अच्छे पैसे वसूल लेते हैं। ऐसे में आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, कि कहीं कोई आप से पैसे न ले लें। अगर कोई भी व्यक्ति आपको इस योजना के नाम पर पैसा मांगता है, तो आप उससे बचें।
गोपनीय जानकारी शेयर न करें
अक्सर आप आवेदन करते समय अपनी और अपने परिवार से जुड़ी सारी गोपनीय जानकारी दूसरे लोगों के साथ साझा कर देते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी सारी जानकारियां किसी को न बताएं। अपने एटीएम कार्ड के पिन से लेकर घर के पते और घर वालों से जुड़ी सारी जानकारियां आप हमेशा गोपनीय रखिए, ताकि कोई भी उसका दुर्पयोग ना कर सके
Knowledge
आधार कार्ड को लेकर भूलकर भी नही करे ये गलती, नही तो आप भी पड़ सकते है बड़े परेशानी में.. देखे कौन सी है वो गलतिया

पहले जब भी किसी से उनका पहचान पत्र मांगा जाता था, तो हर कोई अपना वोटर आईडी कार्ड दिखाता था क्योंकि सरकार द्वारा ये जारी किया जाता था और ये सही होता था। लेकिन अब वक्त बदल चुका है, क्योंकि अब वोटर आईडी कार्ड की जगह आधार कार्ड ले चुका है। दरअसल, लगभग सभी कामों के लिए अब आधार कार्ड जरूरी हो गया है। बैंक में खाता खुलवाने के लिए, सरकारी चीजों में सब्सिडी लेनी हो, गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करना हो, राशन कार्ड बनवाना हो या फिर सिम कार्ड लेना हो आदि। इन जैसे अन्य कामों के लिए भी आधार कार्ड जरूरी होता है। लेकिन इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि जैसे-जैसे आधार कार्ड की महत्वता बड़ी है, वैसे-वैसे इससे जुड़े फ्रॉड भी हो रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको बतौर आधार कार्डधारक किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
न करें ये गलतियां:-
शेयर करते समय ध्यान दें
हिस्ट्री चेक करना जरूरी
समय-समय पर अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करते रहें। इससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है।
गलत इस्तेमाल होने पर इसकी शिकायत जरूर करें।
ये जरूरी है कि आप किसे अपना आधार कार्ड दे रहे हैं, इसके बारे में जानें। ध्यान रहे कि आप किसे आधार कार्ड किस इस्तेमाल के लिए दे रहे हैं। फोटोकॉपी दे रहे हैं, तो भी इस पर वो काम जरूर लिखें जिस काम के लिए दे रहे हैं।
असली आधार न दें
कई लोग कुछ काम के लिए या सब्सिडी के नाम पर असली आधार दे देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। ध्यान रहे कि कहीं भी असली आधार कार्ड जमा नहीं होता है। इसलिए इसे किसी को न दें। जरूरत पड़ने पर फोटोकॉपी ही दें।
केवाईसी का ध्यान रखें
आजकल लोगों को केवाईसी के नाम पर ठगा जा रहा है। आपको केवाईसी बैंक या विश्वसनीय जगहों से ही करवानी चाहिए। ऐसा जगह से केवाईसी न करवाएं, जो आपको ठग सकता है और फर्जी कॉल से सावधान रहें।
-
जॉब7 days agoFCI में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब3 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
देश - दुनिया6 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब3 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब6 days agoपशुधन विकास बोर्ड में निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा आज…
-
Tech & Auto1 day agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब2 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
जॉब7 days agoइलेक्ट्रीशियन सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
Tech & Auto1 day agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
देश - दुनिया6 days agoPM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…


























You must be logged in to post a comment Login