आज पूरे देश में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। शनिवार (25 जनवरी 2020) को नई दिल्ली में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 31 पैसे सस्ता हुआ है। शुक्रवार 24 जनवरी को भी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट आई थी। इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 25 जनवरी 2020 को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai) में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीजल (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 74.16 | 67.31 |
मुंबई | 79.76 | 70.56 |
कोलकाता | 76.77 | 69.67 |
चेन्नई | 77.03 | 71.11 |
गुरुग्राम | 73.79 | 66.39 |
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
You must be logged in to post a comment Login