लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जाने आज का रेट

पेट्रोल-डीजल के दाम में पिछले 2 दिन से कटौती हो रही है. आज सोमवार को फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट देखी गई है.
पेट्रोल-डीजल के दाम में पिछले 2 दिन से कटौती हो रही है. आज सोमवार को फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट देखी गई है. नए साल में पहली बार रविवार को पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Prices) की कीमतों में गिरावट दिखाई दी थी. सोमवार (13 January 2020) को पेट्रोल की कीमत में 9-10 पैसे सस्ती हुई है तो वहीं डीजल की कीमत में 6-5 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई है.
चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 75.80 रुपए, 78.39 रुपए, 81.39 रुपए और 78.96 रुपए प्रति लीटर हो गया है. वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी बढ़कर क्रमश: 69.06 रुपए, 71.43 रुपए, 72.42 रुपए और 72.98 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं.
रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं. पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है. इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है.
SMS के जरिए घर बैठे करें पता
अपने शहर के पेट्रोल-डीज़ल के दामअगर आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीज़ल का रेट चेक करना चाहते हैं तो 92249 92249 नंबर पर sms भेजकर भी पेट्रोल-डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा. मतलब साफ है कि आप अगर दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल-डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा.


जॉब
BSC पास के लिए नर्सिंग ऑफिसर की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.67 लाख तक सैलरी, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

Sarkari Naukri 2022 : बीएससी या एमएससी नर्सिंग करने वालों के लिए गुजरात में सरकारी नौकरियां हैं. गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने नर्सिंग ऑफिसर/प्रिंसिपल की भर्ती निकाली है यह भर्ती गुजरात नर्सिंग सर्विस, क्लास-2, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत होगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2022 है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन गुजरात लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन करना है.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 30 जून 2022
प्रारंभिक परीक्षा- 11 सितंबर 2022
मुख्य परीक्षा- नवंबर 2022
इंटरव्यू- मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के 10 दिन बाद.
नर्सिंग ऑफिसर की सैलरी
पे मैट्रिक्स लेवल-9 (पे मैट्रिक्स-53100 – 167800 ) (ग्रेड पे-5400)
नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए योग्यता
उम्मीदवारों के पास एमएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग/बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए.
PM AWAS YOJANA: पीएम आवास योजना मे आवेदन करते समय भूलकर न करे इस प्रकार की गलती, जाने आवेदन करते समय किस बात का रखना चाहिये ध्यान…
PM Awas Yoaja 2022: अपना घर होना दुनिया के सबसे खूबसूरत सपनों में से एक होता है। हर कोई अपने जीवन में काफी संघर्ष करके अपना खुद का घर बनाने की चाह रखता है। अपना घर होने से आदमी काफी ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है, क्योंकि घर ही एक ऐसी जगह होती है, जहां आपके अपने आपके साथ प्यार से रहते हैं। साथ ही आप सुख-दुख के पल एक साथ बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में लाखों लोगों के इस सपने को साकार करने के लिए देश की सरकार आपको आर्थिक मदद मुहैया कराती है, जिससे आप आसानी से अपना घर बना सके। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आप बहुत ही आराम से अपना घर बना सकते हैं। इस योजना के तहत आपको आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे आप को घर बनावाने में आसानी होती है। साथ ही आप इस योजना में रजिस्ट्रेशन करके लाभ ले सकते हैं, लेकिन कई बार लोग इस योजना के लिए आवेदन करते समय गलतियां कर देते हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप ये गलतियां न करें, तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
इन बातों का रखें ध्यान:-
किसी को भी आधार कार्ड न शेयर करें
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करते समय आप अपना आधार कार्ड किसी के साथ शेयर न करें, क्योंकि ऐसा करने से आधार कार्ड में निहित सारी गोपनीय जानकारी दूसरे को मिल जाती है, जिसका वो गलत इस्तेमाल कर सकता है।
बैंक अकाउंट की जानकारी किसी को शेयर करने से बचें इसके अलावा आप जब भी इस योजना के लिए आवेदन करें, तो अपने बैंक अकाउंट से जुड़ी सारी जानकारियां गोपनीय रखिए। साथ ही अपना बैंक अकाउंट नंबर किसी के साथ साझा न करें
पैसे न दें कई बार लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लोगों से ठगी करके उनसे अच्छे पैसे वसूल लेते हैं। ऐसे में आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, कि कहीं कोई आप से पैसे न ले लें। अगर कोई भी व्यक्ति आपको इस योजना के नाम पर पैसा मांगता है, तो आप उससे बचें।
गोपनीय जानकारी शेयर न करें
अक्सर आप आवेदन करते समय अपनी और अपने परिवार से जुड़ी सारी गोपनीय जानकारी दूसरे लोगों के साथ साझा कर देते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी सारी जानकारियां किसी को न बताएं। अपने एटीएम कार्ड के पिन से लेकर घर के पते और घर वालों से जुड़ी सारी जानकारियां आप हमेशा गोपनीय रखिए, ताकि कोई भी उसका दुर्पयोग ना कर सके
Knowledge
आधार कार्ड को लेकर भूलकर भी नही करे ये गलती, नही तो आप भी पड़ सकते है बड़े परेशानी में.. देखे कौन सी है वो गलतिया

पहले जब भी किसी से उनका पहचान पत्र मांगा जाता था, तो हर कोई अपना वोटर आईडी कार्ड दिखाता था क्योंकि सरकार द्वारा ये जारी किया जाता था और ये सही होता था। लेकिन अब वक्त बदल चुका है, क्योंकि अब वोटर आईडी कार्ड की जगह आधार कार्ड ले चुका है। दरअसल, लगभग सभी कामों के लिए अब आधार कार्ड जरूरी हो गया है। बैंक में खाता खुलवाने के लिए, सरकारी चीजों में सब्सिडी लेनी हो, गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करना हो, राशन कार्ड बनवाना हो या फिर सिम कार्ड लेना हो आदि। इन जैसे अन्य कामों के लिए भी आधार कार्ड जरूरी होता है। लेकिन इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि जैसे-जैसे आधार कार्ड की महत्वता बड़ी है, वैसे-वैसे इससे जुड़े फ्रॉड भी हो रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको बतौर आधार कार्डधारक किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
न करें ये गलतियां:-
शेयर करते समय ध्यान दें
हिस्ट्री चेक करना जरूरी
समय-समय पर अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करते रहें। इससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है।
गलत इस्तेमाल होने पर इसकी शिकायत जरूर करें।
ये जरूरी है कि आप किसे अपना आधार कार्ड दे रहे हैं, इसके बारे में जानें। ध्यान रहे कि आप किसे आधार कार्ड किस इस्तेमाल के लिए दे रहे हैं। फोटोकॉपी दे रहे हैं, तो भी इस पर वो काम जरूर लिखें जिस काम के लिए दे रहे हैं।
असली आधार न दें
कई लोग कुछ काम के लिए या सब्सिडी के नाम पर असली आधार दे देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। ध्यान रहे कि कहीं भी असली आधार कार्ड जमा नहीं होता है। इसलिए इसे किसी को न दें। जरूरत पड़ने पर फोटोकॉपी ही दें।
केवाईसी का ध्यान रखें
आजकल लोगों को केवाईसी के नाम पर ठगा जा रहा है। आपको केवाईसी बैंक या विश्वसनीय जगहों से ही करवानी चाहिए। ऐसा जगह से केवाईसी न करवाएं, जो आपको ठग सकता है और फर्जी कॉल से सावधान रहें।
-
जॉब7 days agoFCI में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब3 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
देश - दुनिया7 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब7 days agoपशुधन विकास बोर्ड में निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा आज…
-
जॉब3 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब3 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
जॉब7 days agoइलेक्ट्रीशियन सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
Tech & Auto2 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
देश - दुनिया7 days agoPM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…





























You must be logged in to post a comment Login