जॉब
भारतीय सेना में जॉब करने का सुनहरा मौका, मैटेरियल असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क, फायरमैन, ट्रेड्समैन के 174 पोस्ट पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय सेना में जॉब करने का सुनहरा मौका आया है। डिफेंस मिनिस्ट्री ने क्लर्क की पोस्ट सहित 174 वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भारतीय सेना में मैटेरियल असिस्टेंट , लोअर डिवीजन क्लर्क , फायरमैन, ट्रेड्समैन मेट, एमटीएस (गार्डनर), एमटीएस (मैसेंजर) और ड्राफ्ट्समैन के कुल 174 पोस्ट पर रिक्रुटमेंट की जाएगी। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mod.gov.in/ पर जरूर जाएं।
जानें जरूरी योग्यता
मैटेरियल असिस्टेंट: इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए एप्लीकेंट को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या मैटेरियल मैनेजमेंट में डिप्लोमा या किसी भी ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए।
लोअर डिवीजन क्लर्क: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।
फायरमैन: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
ट्रेड्समैन मेट: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
एमटीएस (गार्डेनर): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
एमटीएस (मैसेंजर): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
ड्राफ्ट्समैन: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास और ड्राफ्ट्समैनशिप (सिविल) में दो वर्ष का डिप्लोमा / सर्टिफिकेट।
आयु सीमा
भारतीय सेना में इन सभी पोस्ट पर भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 साल से 25 निर्धारित की गई है। आवेदन की आखिरी तारीख को उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से कम और 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
इन पोस्ट पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित एप्लीकेशन फॉर्म के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप फॉर्म भारतीय सेना के ऑफिशियल वेबसाइट indianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म को भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ 36 फील्ड एम्युनिशन डिपो, पिन– 900484 सी/ओ 56 एपीओ के लिए साधारण डाक से भेजना होगा। सभी कैंडिडेट को रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए Click Here

जॉब
यहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

मजबूत कद-काठी और स्टेनों का ज्ञान रखने वाले युवती-युवकों के लिए सरकारी नौकरी का एक अवसर आया है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी ने हेड कॉन्स्टेबल (HC) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के कुल 186 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इसके तहत पुरुष (मेल) की 154 वैकेंसी और महिला (फीमेल) की 25 पोस्ट हैं। वहीं, 107 रिक्तियां विभागीय उम्मीदवारों के लिए हैं। इनके लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया 8 जून से शुरू की जाएगी।
ऑनलाइन है पूरी प्रक्रिया
इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस अपनाई जाएगी। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर 7 जुलाई तक अप्लाई कर सकेंगे।
एप्लिकेशन फीस
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमेन और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
जरूरी योग्यता, आयु सीमा एवं अन्य मानदंड
हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट या सीनियर सेकेंड्री) की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
कैंडिडेट की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
वहीं, एएसआई पदों के लिए भी 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए और 80 शब्द प्रति मिनट की गति से डिक्टेशन और कंप्यूटर पर 50 मिनट में अंग्रेजी में या 65 मिनट में हिंदी में ट्रांसक्रिप्शन की गति होनी चाहिए
जॉब
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में अप्रेंटिसशिप के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षिणक योग्यता…

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने विभिन्न वर्कशॉप/यूनिट में अलग-अलग ट्रेड में अप्रेंटिसशिप की 5636 वैकेंसी के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जून 2022 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार एनएफआर की ऑफिशियल वेबसाइट, nfr.indianrailways.gov.in पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं।
पदों की संख्या : 5636
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख : 1 जून 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 30 जून 2022
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
वैकेंसी डिटेल्स
यूनिट के अनुसार पद का नाम पदों की संख्या
योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं परीक्षा कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पास किया होना चाहिए। साथ ही, वैकेंसी से सम्बन्धित ट्रेड में उम्मीदवारों को आईटीआई किया होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल 2022 को 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों के 10 वीं और आईटीआई के प्राप्तांकों के अनुसार विभिन्न ट्रेड, यूनिट और कम्यूनिटी की मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इस लिस्ट के अनुसार, उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
जॉब
SBI में विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदन का अंतिम तिथि 7 जून…जल्द करें आवेदन

SBI Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर एनीटाइम चैनल (सीएमएफ-एसी), चैनल मैनेजर सुपरवाइजर एनीटाइम चैनल (सीएमएस-एसी) और सपोर्ट ऑफिसर- एनीटाइम चैनल्स (एसओ-एसी) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आज यानी 18 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://recruitment.bank.sbi/crpd-rs-2022-23-07/apply पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://sbi.co.in/documents/77530/25386736/17052022_Final के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 641 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 18 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 07 जून 2022
रिक्ति विवरण
चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर एनीटाइम चैनल (सीएमएफ-एसी) – 503
चैनल मैनेजर सुपरवाइजर एनीटाइम चैनल (सीएमएस-एसी) – 130
सपोर्ट ऑफिसर- एनीटाइम चैनल्स (SO-AC) – 8
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
वेतन
चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर एनीटाइम चैनल (सीएमएफ-एसी) – रु.36,000/- प्रति माह रिपोर्टिंग अथॉरिटी:-चैनल मैनेजर सुपरवाइजर (सीएमएस)।
चैनल मैनेजर सुपरवाइजर एनीटाइम चैनल (सीएमएस-एसी) – रु.41,000/- प्रति माह रिपोर्टिंग अथॉरिटी:-एजीएम (एसी) नेटवर्क।
सपोर्ट ऑफिसर- एनीटाइम चैनल्स (एसओ-एसी) – रु.41,000/- प्रति माह रिपोर्टिंग अथॉरिटी:-एजीएम (एसी) नेटवर्क
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 60 वर्ष होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया
चयन के आधार पर किया जाएगा:
शॉर्टलिस्टिंग
इंटरव्यू
मेरिट लिस्ट
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष6 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…
-
जॉब6 days agoरोजगार के अवसर: यहां 31 मई को प्लेसमेंट कैंप में इतने पदों पर होगी भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: ये 4 दिन भूलकर भी न तोड़े तुलसी, नही तो भुगतने पड़ सकते है ये परिणाम…



























You must be logged in to post a comment Login