जॉब
यहां लोक सेवा आयोग ने 6000 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जाने क्या आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक-स्कूल शिक्षा (LECTURER-SCHOOL) के 28 विषयों के कुल 6000 पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे है। इसके लिए आवेदन 5 मई से शुरू होंगे और लास्ट डेट 4 जून रखी गई है।
1 जनवरी 2023 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। केंडीडेट का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर आयोग द्वारा उत्तरपत्रक / उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन मेंस्केलिंग / नॉर्मलाईजेशन (सामान्यीकरण) पद्धति को अपनाया जा सकेगा। शैक्षणिक योग्यता, विषयवार पदों की संख्या, वर्गवार वर्गीकरण व अन्य विस्तृत जानकारी के लिए केंडीडेट बेवसाइट पर जारी विज्ञापन को देख सकता है।
अधिक जानकारी के लिए यहां करें क्लिक
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडीडेट को आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक या एस.एस.ओ. पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा। सीटिजन ऐप ( G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा।
पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करने के लिए अभ्यर्थी के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी / समकक्ष परीक्षा एवं आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आई. डी. में से किसी एक आई.डी. प्रूफ की डीटेल भरनी होगी। साथ ही डॉक्यूमेंट अपलोड करने अनिवार्य होंगे। कैंडीडेट को परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद वेब साइट पर ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। एप्लिकेशन आईडी जनरेट करनी होगी।
बाद में संशोधन सम्भव नहीं होगा
कैंडीडेट द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में स्वयं के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी / समकक्ष परीक्षा का विवरण एवं आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आई.डी. विवरण में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा।
यहां करें कॉन्टेक्ट
किसी भी प्रकार के मार्ग निर्देशन / सूचना / स्पष्टीकरण के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के परिसर में स्थित स्वागत कक्ष पर व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष सं. 0145-2635212 एवं 2835200 पर सम्पर्क किया जा सकता है। समस्त पत्र व्यवहार सचिव, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर को सम्बोधित किया जाए।

जॉब
एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विस लिनमिटेड ने फाइनेंस मैनेजर सहित विभिन्न पदों निकाली भर्ती,आवेदन 31 मई तक…

Air India Recruitment 2022 : एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विस लिनमिटेड ने मैनेजर कैटेगरी के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन ईमेल से करना है.एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विस लिनमिटेड ने फाइनेंस मैनेजर, ऑफिसर अकाउंट्स अकाउंट्स असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है. संबंधित फील्ड में योग्यता और अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन 31 मई तक कर सकेंगे. इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन सिर्फ इंटरव्यू के माध्यम से होगा.
वैकेंसी डिटेल 2022
मैनेजर- 3 पद
ऑफिसर अकाउंट- 2 पद
असिस्टेंट अकाउंटेंट- 2 पद
शैक्षिक योग्यता
मैनेजर फाइनेंस- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से सीए या इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से कॉस्ट अकाउंटेंट की डिग्री. साथ ही पांच साल का अनुभव होना चाहिए.ऑफिसर अकाउंट- इंटर चार्टर्ड अकाउंटेंट/इंटर कॉस्ट एवं मैनेजमेंट अकाउंटेंसी या फाइनेंस में एमबीए या इसके समकक्ष.असिस्टेंट अकाउंट- कॉमर्स में ग्रेजुएट (ऑनर्स) होना चाहिए. साथ ही एक साल का अनुभव होना चाहिए.
आयु सीमा
मैनेजर फाइनेंस और अकाउंट ऑफिसर- 30 साल
ओबीसी- 33 साल
एससी और एसटी- 35 साल
असिस्टेंट अकाउंटेंट- 28 साल
ओबीसी- 31 साल
एससी और एसटी- 33 साल
सैलरी
मैनेजर फाइनेंस- 50 हजार रुपये प्रति माह
ऑफिसर अकाउंट- 41 रुपये प्रति माह
असिस्टेंट अकाउंटेंट- 19350 रुपये प्रति माह
सेलेक्शन क्राइटेरिया
उम्मीदवारों का सेलेक्शन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन ईमेल के जरिए करना है. आवेदन करने के लिए ईमेल आईडी है- [email protected]
जॉब
डाक विभाग मे निकली बम्पर भर्ती,जाने सैलरी,आवेदन की अंतिम तिथि आज…

भारतीय डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के अंतर्गत 650 एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 मई है।भारतीय डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के अंतर्गत एग्जीक्यूटिव के पदों पर बम्पर भर्तियाँ निकाली हैं। इन पदों पर किसी भी स्ट्रीम से बैचलर डिग्री पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
डाक विभाग ने इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर 10 मई से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है जिसकी अंतिम तिथि 20 मई 2022 तक रखी है। ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण पूरा करने के बाद सभी वर्ग के कैंडिडेट्स को 700 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। यह भर्ती कुल 650 पदों एग्जीक्यूटिव के लिए कराई जा रही है।
भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं।यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं।
आप इस FREE Current Affairs – Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
कैसे होगा चयन, कितना मिलेगा वेतन
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) के एग्जीक्यूटिव पद के लिए केवल ऐसे ग्रामीण डाक सेवक आवेदन कर सकते हैं जिनके पास कम से कम दो वर्ष का अनुभव हो। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इस भर्ती की लिखित परीक्षा जून महीने में आयोजित की जाएगी। जिसमे कुल 120 अंकों के लिए 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल का सही जवाब देने पर एक अंक दिया जाएगा। जबकि गलत उत्तर के लिए अंकों में कोई कटौती नहीं की जाएगी।
परीक्षा में सफल पाए जाने वाले कैंडिडेट्स की मेधा सूची तैयार की जाएगी। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 30,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य भत्तों का लाभ दी दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख लें।
परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें।
सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है।
आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
जॉब
शिक्षक की पदों पर निकली भर्ती,मिलेगी इतनी सैलरी…

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, HAL के अंतर्गत एयरोनॉटिक्स एजुकेशन सोसाइटी, AES ने पीजीटी, टीजीटी एवं प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के 15 दिनों के भीतर आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन कैसे करें इसकी जानकारी नीचे दी गई है.
कुल 37 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसमें पोस्टग्रेजुएट शिक्षक के 3, ट्रेंड ग्रेजुएट के 11 एवं प्राथमिक शिक्षक के 23 पद शामिल हैं.
सैलरी
पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹15000 प्रति माह सैलरी दी जाएगी. वहीं टीजीटी एवं प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए यह क्रमशः 12000 एवं ₹10000 प्रतिमाह सैलरी निर्धारित है.
शैक्षिक योग्यता
पीजीटी एवं टीजीटी पदों के लिए मास्टर्स एवं बीएड डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए बीएड/ डीएलएड डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं.
आयु सीमा
उपरोक्त पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित है.
चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा.
ऐसे करें अप्लाई
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर, [email protected] पर मेल करना होगा.
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च होते ही TATA की यह इलेक्ट्रिक कार ने मचाई खलबली, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
छत्तीसगढ़6 days agoखुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली 38,926 पदों पर भर्ती, 10 वी पास करे अप्लाई…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…
-
जॉब6 days agoलेक्चरर की निकली भर्ती,आवेदन 16 मई से शुरू…ये रही शैक्षणिक योग्यता
























You must be logged in to post a comment Login