राजधानी रायपुर के हवाई यात्रियों को, जल्द मिल सकती है एक बड़ी सौगात

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हवाई यात्रियों को एक बड़ी सौगात जल्द मिल सकती है. निजी एयलाइंस कंपनी इंडिगो अपने फ्लाइट्स का विस्तार करने जा रही है. इसके बाद रायपुर को हैदराबाद दिल्ली, मुंबई से एयर कनेक्टिविटी मिल जाएगी. इसके साथ ही औरंगाबाद से भी रायपुर से कनेक्ट हो जाएगा. मिली जानकारी के मुताबिक एयरलाइंस कंपनी अपनी तीन फ्लाइट का विस्तार करने जा रही है. कहा जा रहा है कि बेंगलुरु से रायपुर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 20 फरवरी से औरंगाबाद से बेंगलुरु में दूसरे नंबर से ऑपरेट हो सकती है.
इन शहरों तक मिलेगी कनेक्टिविटी
निजी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो चार शहरों को रायपुर से कनेक्ट करने के लिए फ्लाइट का विस्तार औरंगाबाद तक करेगी. 5 फरवरी से औरंगाबाद से तीन फ्लाइट हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई पहुंचेगी और वहां से नंबर बदलकर रायपुर के लिए संचालित होगी. बेंगलुरू से रायपुर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 20 फरवरी से औरंगाबाद से बेंगलुरू में दूसरे नंबर से ऑपरेट होगी. इन उड़ानों का संचालन किए जाने के बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को औरंगाबाद की हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर से सुबह 9 बजकर 40 मिनट और 10 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरने वाली इंडिगो दिल्ली पहुंचेगी और वहां पहुंचने के बाद दूसरे नंबर से औरंगाबाद तक संचालित होगी. इसी तरह औरंगाबाद से मुंबई आने वाली फ्लाइट अपने नियमित नंबर के साथ शाम 4 बजकर 10 मिनट पर रायपुर पहुंचेगी. औरंगाबाद से हैदराबाद आने के बाद इंडिगो की फ्लाइट अपने रूटीन शेड्यूल में शाम रायपुर आएगी.

जॉब
सड़क परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून

sarkari Naukri 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार TSRTC में नौकरी पा सकते हैं.तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम ने ग्रेजुएट डिप्लोमा अपरेंटिसशिप के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे TSRTC की आधिकारिक वेबसाइट tsrtc.telangana.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2022 है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.tsrtc.telangana.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.tsrtc.telangana.gov.in/pdf/APPRENTICESHIP.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 300 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 15 जून 2022
रिक्ति विवरण
ग्रेजुएट/डिप्लोमा अपरेंटिस-300
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग के किसी भी विषय में B.E./B.Tech की डिग्री या तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इंजीनियरिंग के किसी भी विषय में डिप्लोमा होना चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा.
जॉब
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन यूपीपीएससी ने खनिज निरीक्षक के पदों पर निकाली भर्तियां, जल्द ही करे आवेदन..

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) ने खनिज निरीक्षक के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों पर सात जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा खान निरीक्षक के पदों पर भर्ती कराई जा रही है। आयोग ने पांच जून को इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरू कर दी थी। इस भर्ती में एक जुलाई 2022 तक न्यूनतम 21 वर्ष की आयुसीमा पूरी कर चुके अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तारीख चार जुलाई तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती संबंधी किसी भी अन्य जानकारी या आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स यूपीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं अगर आप किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉटकॉम पर जाकर FREE Current Affairs – Download Now को ज्वॉइन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता
यूपीपीएससी की खान इंस्पेक्टर भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास खनन इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा किया होना चाहिए। इसके अलावा किसी भी प्रादेशिक सेना में कमसे कम दो वर्ष की सेवा दे चुके या एनसीसी में बी प्रमाण पत्र रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान की जाएगी। इस बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए कैंडिडेट्स आयोगद्वारा जारी अधिसूचना को देख सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ति में उम्मीदवारों का चयन प्रारम्भिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा एग्जाम में गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग का नियम भी लागू होगा। इस भर्ती के प्री एग्जाम में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक लाने पर मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा जबकि सामान्यवर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग जैसे अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 पर्सेंट नंबर लाने पर मेंस एग्जाम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों सेपास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लेंऔर सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
छत्तीसगढ़
CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी कर दिए है, जिन उम्मीदवारों ने 10वीं पास कर ली हैं और अनुभव हैं तो आज ही इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते है, ऐसा मौका नहीं मिलेगा आपको सरकारी नौकरी पाने का, आज ही इन पदो के लिए फॉर्म भर दें।
कितना मिलेगा वेतन-
चपरासी – नियमानुसार
महत्वपूर्ण तिथि व सूचनाएं –
परीक्षा का नाम- चपरासी
कुल पद – 80
अंतिम तिथि – 2-7-2022
स्थान- रायपुर
आयु सीमा- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु विभाग के नियमनुसार मान्य होगी।
वेतन- उम्मीदवारों विभाग के नियमानुसार वेतन दिया जाएगा।
योग्यता- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं, 10वीं पास हो और अनुभव हो।
चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा आवेदनकर्ता का चयन।
ऐसे करें आवेदन- योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप पर फॉर्म भर सकते है, साथ ही शिक्षा और अन्य योग्यता, डेट ऑफ़ बर्थ और अन्य आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों के साथ स्वयं प्रतिबंधात्मक प्रतियां और नियत तारीख से पहले भेजना अनिवार्य है।
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब5 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoSTATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoKIOCL में मैनेजर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2.80 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए





























You must be logged in to post a comment Login