amazing amazing
अजब-गजब: देश का एक ऐसा गाँव जहां कोई विदेशी पर्यटक नही जा सकता

भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं जहां देश और विदेश से लाखों लोग हर साल आते हैं। इन खूबसूरत जगहों में देवभूमि उत्तराखंड का नाम सबसे ऊपर है। उत्तराखंड में कई ऐसी जगहें हैं जहां की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती हैं। यहां की सुंदरता पर्यटकों का मन मोह लेती है। लेकिन उत्तराखंड में एक ऐसा गांव है जहां पर विदेशियों के जाने पर रोक है। अगर किसी विदेशी ने यहां जाने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सुरक्षाबल कार्रवाई करते हैं। आइए जानते हैं उत्तराखं के इस अनोखे गांव के बारे में…
इस गांव में आने पर है बैन
उत्तराखंड के चकराता गांव में विदेशियों के आने पर बैन है। यहां पर कोई विदेशी नहीं जा सकता है। दरअसल इस गांव में भारतीय सेना की छावनी है। इसकी वजह से यहां पर सेना के जवानों की तैनाती रहती है। ब्रिटिश शासन के समय से ही यह गांव सेना की छावनी है। जानिए कब से है बैनआप बर्फीली पहाड़ियों पर जाना चाहते हैं, तो यह स्थान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। देश की राजधानी दिल्ली से यह गांव सिर्फ 330 किमी की दूरी पर है। देहरादून के पास स्थित चकराता एक छोटा शहर है।ब्रिटिश शासन के समय से है इंफैन्ट्री बेसउत्तराखंड के चकराता में ब्रिटिश शासन के समय से ही इंफैन्ट्री बेस मौजूद है। उत्तराखंड के सबसे कम एक्सप्लोर शहरों में चकराता गांव शामिल है। चकराता गांव शांत और अपनी सुंदर के लिए मशहूर है। यह प्रदूषण मुक्त है। जानिए कहां-कहां घूम सकते हैंबेहद कम जनसंख्या वाले चकराता में आपको दो से चार होटल रहने के लिए मिलते हैं। इस गांव को जौंसार बावर के नाम से भी लोग जानते हैं। यहां जौनसारी जाति के लोग निवास करते हैं। यहां से टाइगर फॉल, देववन और चिरमिरी थोड़ी दूरी पर हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

amazing amazing
रहस्यमयी: अंतरिक्ष में घूमता दिखा भुतिया गोला वैज्ञानिको ने किया ये दावा, पढ़े पूरी खबर…

जब भी हम आसमान की ओर देखते हैं, तो हमें हजारो टिमटिमाते तारे नजर आते हैं, वहीं जब वायुमंडल प्रदूषण मुक्त रहता है तो कई बार हमें आकाशगंगा के हिस्से भी देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में दूरबीन का प्रयोग करके आप इनकी गहराइयों को भी देख सकते हैं। अंतरिक्ष में कई ऐसी वस्तुएं होती हैं, जिन्हें हम केवल अपनी आंखों से नहीं देख सकते हैं। इनके लिए हमें खास तरह के टेलिस्कोप की जरूरत होती है, वहीं कई चीजें ऑप्टिकल टेलिस्कोप से नहीं दिखती हैं। इन्हें देखने के लिए रेडियो टेलिस्कोप की जरूरत पड़ती है। इसके जरिए अक्सर करोड़ों प्रकाश वर्ष दूर अंतरिक्ष में वैज्ञानिकों को ऑड रेडियो सर्कल्स (Odd Radio Circles – ORC’s) देखने को मिल जाते हैं।
शुरुआत में वैज्ञानिक ऑड रेडियो सर्कल्स की मौजूदगी को लेकर काफी असमंजस में थे। इसका कारण ये था कि, स्पेस में जाती हुई रोशनी की तरंगों के अचानक से घूम जाने के कारण उसके रास्ते में कुछ दिखता ही नहीं था। इसका मतलब ये कि स्पेस में कुछ है, लेकिन उसे देखा नहीं जा सकता। ऐसे में वैज्ञानिकों ने एक ओआरसी पर फोकस किया, जिसका नाम ORC1C है। रेडियो टेलिस्कोप का उपयोग करके वैज्ञानिकों ने इस गोले को पूरी तरह से देखा।
गोलाकार के अंदर जटिल प्रणाली का चक्र
जांच में पता चला कि ये गोला तेजी से घूम रहे आवेषित इलेक्ट्रॉन्स से निकलने वाले रेडिएशन की वजह से बना है। इसके अंदर एक जटिल प्रणाली और ढांचा है, साथ ही ये गोलाकार दिखता है। हालांकि, इसके अंदर काफी ज्यादा बदलाव होते रहते हैं, जिसकी वजह से ये कभी-कभी ही दिखता है, लेकिन ये अपनी जगह पर मौजूद रहता है। इंटर-यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट फॉर डेटा इंटेंसिव एस्ट्रोनॉमी के साइंटिस्ट डॉ. जॉर्डन कोलियर का कहना है कि लोग चाहते हैं कि वो ऑब्जरवेशन को सही तरीके से दिखाएं। ऐसे में हमने इसे दिखाने के लिए रेडियो टेलिस्कोप की मदद ली। इसके बाद ही इसकी आकृति समझ आई। वरना ये अंतरिक्ष में एक रहस्यमयी भूतिया चीज ही बनी रहती।
ऑड रेडियो सर्कल्स (ORC’s) कैसे बनते हैं?
ऑड रेडियो सर्कल्स के बनने की तीन वजहें हो सकती हैं।
पहला- इनका जन्म किसी अंडाकार आकाशगंगा के बीच दो अत्यधिक विशालकाय ब्लैक होल्स के टकराने से हो सकता है, जो कि ORC1C के अंदर ही रहे हों।
दूसरा- संभावना ये भी है कि सुपरमैसिव ब्लैक होल्स पहले कभी एक्टिव जेट स्ट्रीम छोड़ रहे हो, ऐसे में इसी जेट के खत्म होते वक्त ये बची हुई स्ट्रीम से ये बन गया हो।
तीसरा- संभावना है कि ये गैलेक्सी के अंदर किसी तारे के विस्फोट के बाद कई तारे एक साथ बन रहे हो। ऐसे में आवेषिक कणों की ताकतवर आंधी का निर्माण हुआ हो और इसका जन्म हुआ हो।
amazing amazing
जानिए अंतरिक्ष से उगते हुये कैसा दिखता है सूरज, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

सूरज के बारे में जानने की अंतरिक्ष वैज्ञानिकों में हमेशा जिज्ञासा रही है। दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंसियां सूरज की जांच-पड़ताल के लिए मिशन भेजती रहती हैं। धरती से तो हम सभी ने सूरज को उगते हुए देखा होगा। सूर्योदय का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। लेकिन क्या आपको पता है आखिर अंतरिक्ष में सूरज उगते हुए कैसा दिखाई देता है? शायद आपने इस बारे में सोचा भी नहीं होगा। हम आपको बताते हैं कि अंतरिक्ष में उगते वक्त सूरज कैसा नजर आता है।
कैसा दिखता है सूरज
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन( ISS) ने अपने शक्तिशाली कैमरे से अंतरिक्ष में सूर्योदय की तस्वीरें कैद की हैं। ISS ने सूरज की तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अतंरिक्ष से ली गईं सूर्योंदय की तस्वीरों को देखने के बाद आपको अपनी आखों पर भरोसा नहीं होगा। आप तस्वीरें देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि अतंरक्षि से ली गईं सूरज की तस्वीरें कैसी दिखती हैं।
अंतरिक्ष से उगता हुआ सूरज बेहद खूबसूरत दिखाई देता है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। तस्वीरों में दिख रहा है कि अंतरिक्ष के अंधेरे को सूरज चीरकर बाहर आ रहा है जिसकी खूबसूरती धरती से सौ गुना ज्यादा नजर आती है। ISS द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में सूर्योदय काफी मनमोहक और आकर्षक नजर आ रहा है। ISS के स्पेस स्टेशन से सूर्योदय की तस्वीरें खींची गई हैं। अंतरिक्ष में उगते सूरज की तस्वीरें बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। ISS के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर करते ही वायरल हो गईं। अंतरिक्ष में सूर्योदय की इन तस्वीरों को देखकर लोग हैरान हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद पता चल रहा है कि अंतरिक्ष में सूर्योंदय किस प्रकार होता है। यहां धरती से बिल्कुल अलग नजारा दिख रहा है। आईएसएस ने 22 फरवरी को सूर्योदय की इन तस्वीरों को खींचा था। इस दौरान ISS प्रशांत महासागर के ऊपर से परिक्रमा कर रहा था। इसमें सूर्योदय के कई चरणों को दिखाया गया है जिसमें सूरज अलग-अलग स्थिति में दिख रहा है। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। इन तस्वीरों पर लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। अंतरिक्ष में सूर्योंदय की तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का कहना है कि यह किसी एग्जीबिशन की तरह नजर आता है। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इससे खूबसूरत सूर्योदय कभी नहीं देखा था।
amazing amazing
मिलिये इस शक्स से जो अपने पूरे शरीर पर सुइयां चुभाकर बनाया टैटू…

पूरा बदन टैटू से भर देने वाले कई लोगों के बारे में पहले पढ़ा और सुना होगा. शरीर को स्याह रंग में रंगने के शौकीनों के लिए टैटू के चक्कर में अपनी पहचान बदल डालना कोई नई बात नहीं है. कई ऐसे लोग देखे गए हैं जिनका पूरा शरीर की टैटू की भेट चढ़ गया. सिर से लेकर पांव तक पूरा बदन रंगा हुआ है. मगर एक शख्स ऐसा है जिसके इस मामले में भी रिकॉर्ड बना डाला.
ब्रिटेन के मोस्ट टैटूड शख्स ने शरीर पर इतने टैटू बनवा डाले कि अब उन्हें पहचानना मुश्किल है. पूरे शरीर पर टैटू के चलते अब उनका नाम भी बदल चुका है. 16 साल की उम्र में पहला टैटू बनवाने मैथ्यू व्हेलन को लोग अब बॉडी आर्ट के नाम से जानते है. मैथ्यू ने टैटू बनवाने में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने एक साथ 36 टैटू आर्टिस्ट से अपने बॉडी पर टैटू बनवाकर ये रिकॉर्ड कायम किया.
एक बार में 35 आर्टिस्ट ने बनाया बदन पर टैटू
मैथ्यू व्हेलन ने पूरा बदन टैटू से भरने के बाद अपना नाम किंग ऑफ इंकलैंड किंग बॉडी आर्ट द एक्सट्रीम इंक-इट में बदल दिया है. बॉडी मॉडिफिकेशन और टैटू एडिक्ट बॉडी आर्ट के शरीर का करीब 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा रंगीन हो चुका है. क्योंकि पूरे हिस्से को टैटू ने कवर कर लिया है. उन्होंने एक ही समय में 35 अलग-अलग कलाकारों से अपने शरीर पर टैटू गुदवाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था बाद में साल 2016 में एक साथ 36 कलाकारों से यही काम करवा कर उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. मैथ्यू बताते हैं वो जब भी बाहर निकलते हैं तो बच्चे उन्हें देखकर डर जाते हैं. मगर डर का इतना नहीं कि बच्चे भाग जाए. बल्कि को उन्हे एक टक देर तक देखते रहते हैं. लोग पलट-पलट कर बार-बार देखते हैं. हालांकि एक्स्ट्रीम बॉडी मोडिफिकेशन के बाद उन्हें पहले ही ऐसे रिएक्शन्स की अपेक्षा थी. लिहाज़ा वो इससे घबराते या परेशान नहीं होते हैं.
पार कर दी बॉडी मेडिफिकेशन की हद
टैटू प्रेम में पागल हुए मैथ्यू ने शरीर पर स्याही और सुई चुभवाने के अलावा भी इतने मेडिफिकेशन किए हैं कि कोई सोच भी नहीं सकता. इन असाधारण बदलावों में से एक है शरीर के अलावा अपना आंखों में भी टैटू वर्क करवाकर उसका असली रंग बदल देना. साथ ही उसने अपने शरीर से निपल्स तक को निकलवा दिया जो हैरान कर देने वाला मोडिफिकेशन है.
-
देश6 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश - दुनिया6 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश5 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
Tech & Auto6 days agoHero के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..
-
देश - दुनिया5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
देश4 days agoकर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…
-
देश4 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
जॉब6 days agoरेलवे में अपरेंटिस के 300 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…
-
देश6 days agoरेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी…
-
देश - दुनिया5 days agoअब वाहन चलाने वाले को बरतनी होगी सावधानी: आज नितिन गडकरी ने दी बड़ी जानकारी, पढ़े पूरी खबर…

















You must be logged in to post a comment Login