amazing amazing
अजब गजब: यह शख्स विचित्र बीमारी से है पीड़ित, खाना खाते ही लगता है रोने…

रोना या आंखों से पानी आना स्वाभाविक है. आमतौर पर जब इंसान इमोशनल होता है, किसी दुख में होता है, उसे दर्द हो रहा होता है या फिर हंसता है तो उसकी आंखों में पानी आ जाता है मगर क्या आपने कभी सुना है कि कोई इंसान खाना खाते वक्त रोने लगता है? चीन के एक शख्स के साथ बिल्कुल ऐसा ही होता है. वो जब भी खाना खाता है तो रोने लगता है. उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वो किसी गंभीर दुख से गुजर रहा है मगर ऐसा नहीं है.
अजब-गजब खबरों के लिए फेमस वेबसाइट ऑडिटी सेंट्रल पर हाल ही में चीन एक शख्स के बारे में बताया गया जिसको दुर्लभ सिंड्रोम है. इस खबर के बारे में बताने से पहले आपको बता दें कि ऑडिटी सेंट्रल वेबसाइट ने चीनी मीडिया के हवाले इस खबर का उल्लेख वेबसाइट पर किया है इसलिए हम खबर के सच होने का दावा नहीं करते. ये खबर वायरल हो रही है इसलिए चर्चा में है
खाना खाते ही रोने लगता था शख्स
रिपोर्ट के अनुसार ज्हान्ग नाम का शख्स खाना खाने के दौरान रोने लगता था. उसे लगा कि उसके साथ कुछ समस्या है इस वजह से वो होटलों में जाकर खाना नहीं खाता था क्योंकि उसे शर्म आती थी जब लोग उसे घूरने लगते थे. बाद में शख्स को पता चला कि ये उसके स्वभाव में नहीं, बल्कि एक बीमारी के कारण है.
खाना देख लार की जगह आंखों में आ जाते हैं आंसू
ज्हान्ग वुहान के ऑस्पताल में चेकअप के लिए गए थे जहां डाइगनोज करने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दुर्लभ सिंड्रोम है जिसका नाम है क्रोकोडाइल सिंड्रोम डॉक्टर चेंग ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि ये सिंड्रोम शख्स के फेशियल पेरैलिसिस की समस्या से जुड़ा हुआ है. चेहरे पर लकवा मारने के बाद जब से वो रिकवर कर रहे हैं तब से उनके आंखों के लैक्रिमल ग्लैंड पर बुरा प्रभाव पड़ा है. रिकवरी के दौरान चेहरे की नसों का डायरेक्शन बदल गया जिसके कारण खाने की महक या स्वाद से लार आने की जगह आंखों में आंसू आ जा रहे हैं.

amazing amazing
ये महिला हुई 5 दिन में 2 बार प्रेग्नेंट, वजह जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान…

इंसानी शरीर कितना विचित्र होता है इसका अंदाजा इंसान भी नहीं लगा सकते. कई बार हमारे शरीर में ऐसी चीजें हो जाती हैं जो हमें तो चौंकाती ही हैं, साथ में उन लोगों को भी चौंकाती हैं जिसे इसके बारे में पता चलता है. हाल ही में अमेरिका की एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग है. एक महिला सिर्फ 5 दिन में दो बार प्रग्नेंट हो गई. यानी प्रेग्नेंट महिला फिर से प्रेग्नेंट हो गई
ये पढ़कर तो आपका भी दिमाग चकराने लगा होगा. चलिए आपको बताते हैं कि ये चमत्कार हुआ कैसे. मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार कैलिफोर्निया के सैन पाबलो में रहने वाली ओडालिस और उनके पार्टनर एटोनियो तब बेहद खुश हुए जब उन्हें पता चला कि ओडालिस प्रेग्नेंट हैं और पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. 2020 में ओडालिस का एक मिसकैरेज हो गया था मगर जब नवंबर 2020 में ये खबर मिली तो कपल की खुशी का ठिकाना नहीं था.
5 दिन में दो बार प्रेग्नेंट हो गई महिला
मगर जब 25 साल की ओडालिस ने अपना पहला स्कैन करवाया तो वो दंग रह गईं. हुआ यूं कि वो एक नहीं, दो बच्चों की मां बनने वाली थीं पर चमत्कार ये हुआ कि वो दोनों बच्चे एक साथ नहीं कंसीव हुए थे. बल्कि दोनों एक ही हफ्ते में अलग-अलग वक्त पर कंसीव हुए थे. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये बेहद दुर्लभ और विचित्र बात है जो सिर्फ 0.3 फीसदी महिलाओं में ही हो सकती है. जबकि बहुत से डॉक्टर्स का तो ये भी कहना है कि इंसानों में ऐसा होना असंभव है.
स्वस्थ पैदा हुए दोनों बच्चे
स्कैन के दौरान डॉक्टर ने महिला को बताया कि उसके बच्चे जुड़वा नहीं हैं. वो 5 दिन के गैप पर कंसीव हुए हैं. महिला ने बताया कि उसकी डिलिवरी डेट दोनों बच्चों के बीच रखी गई. यानी एक बच्चे के 40 हफ्ते हो जाने के 2 दिन बाद और दूसरे के 40 हफ्ते हो जाने के 2 दिन पहले ही उसकी डिलिवरी की गई. 10 अगस्त 2021 को बच्चे पैदा हुए मगर डॉक्टरों के अनुसार उन्हें टेकनिकली जुड़वा नहीं माना जाएगा. महिला ने मिरर वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि वो और उसके पति मिसकैरिज के बाद बहुत डरे हुए थे कि कहीं इस बच्चे को भी ना नुकसान पहुंचे मगर जब उसे पता चला कि वो एक नहीं दो बच्चों की मां बनने वाली है तो वो खुशी से झूम उठी.
amazing amazing
एक लाख की साड़ी पहनकर इस बॉलीवूड एक्टर ने खिंचाई तस्वीरें, जानिए क्या है इसकी खूबी…

सामंथा रूथ प्रभु साउथ के साथ ही हिंदी दर्शकों के भी दिलों पर राज करती हैं। वहीं उनका फैशन सेंस कई मौकों पर हर किसी का दिल जीत लेता है। फिर वो चाहे उनका वेस्टर्न आउटफिट में लुक हो या फिर देसी अंदाज। अवॉर्ड फंक्शन से लेकर एयरपोर्ट पर वो डीवा वाले लुक में नजर आती हैं। इस बार भी सामंथा ने जब इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की तो उनका अंदाज फैंस को इंप्रेस करने के लिए काफी दिख रहा था।अवॉर्ड फंक्शन के लिए सामंथा साड़ी पहन रेडी हुई। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर साझा की है। कॉफी ब्राउन कलर की साड़ी में सामंथा रेडी हैं। जिस पर वाइल्ड लाइफ और पेड़-पौधों की पेंटिंग हुई है। वहीं इस साड़ी पर गोल्डन कलर का बॉर्डर है। साड़ी के साथ सामंथा ने गोल्डन कलर का ब्लाउज मैच किया है। जिस पर जियोमेट्रिक पैटjर्न बने हैं। वहीं इस साड़ी की खासियत इस पर बने प्रिंट है जो कि हाथ से किए गए हैं। सामंथा की ये हैंड पेंटेड कलमकारी साड़ी ऑर्गेंजा फैब्रिक की बनी है। जिसे डिजाइनर अर्चना जाजु के कलेक्शन से लिया गया है। जबकि सामंथा ने हैंड पेंटेड साड़ी के साथ भारी-भरकम झुमके मैच किए है। जबकि बालों को स्लीक लो बन में बांधा गया है। ड्यूई बेस मेकअप के साथ ब्राउन कोहल आई मेकअप और पिंक लिपस्टिक के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। सामंथा की ये साडी डिजाइनर अर्चना जाजू के वेबसाइट पर भी मिल रही है। जिसकी कीमत बेहद खास है। 1,14,999 रुपये की इस साड़ी को खऱीदना हर किसी के बस की बात नही है। बता दें कि सामंथा ने फिल्म पुष्पा द राइज में ओ अंटावा गाने पर डांस किया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है।सामंथा ने दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की थी। जिसमे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बारह साल पूरे होने पर अपने फैंस को शुक्रिया कहा था। लंबे नोट में सामंथा ने बताया कि वो उम्मीद करती हैं कि उनकी सिनेमा के साथ लव स्टोरी कभी खत्म नही होगी।
amazing amazing
खत्म हो गए है आपके मोबाइल डेटा तो… ऐसे करे free Internet use…

आजकर बगैर इंटरनेट के कई काम करना मुश्किल हो गया है। कई बार मोबाइल में इंटरनेट डाटा खत्म होने की स्थिति में हमारे कई काम लटक जाते हैं और खुद को लाचार महसूस करने लगते हैं। ऐसे स्थिति में हम किसी करीबी से हॉटस्पॉट मांगते हैं तो कभी-कभी हमें टेलीकॉम से डेटा पैक लेना पड़ता है। लेकिन हम यहां आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप बिना किसी टेंशन के फ्री इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। फ्री इंटरनेट उपयोग करने की यह सुविधा फेसबुक अपने यूजर्स को देता है। आप फेसबुक की मुफ्त वाई-फाई सेवा के साथ मुफ्त इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको हॉटस्पॉट खोजने की जरूरत नहीं होगी।
ऐसे चला सकते हैं फेसबुक का फ्री इंटरनेट
फेसबुक के मुताबिक स्थानीय व्यवसायों में वाई-फाई हॉटस्पॉट होते हैं। फेसबुक के पास वाई-फाई फाउंडर नेटवर्क है, जहां से आप फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह फीचर फेसबुक में छुपा हुआ है और बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं। एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे खोजें फेसबुक से वाई-फाई हॉटस्पॉट
– सबसे पहले फेसबुक ऐप को ओपन करना है और तीन लाइन वाले मेन्यू बटन पर क्लिक करना है।
– बाद में सेटिंग्स और प्राइवेसी के ऑप्शन में जाएं। इसके बाद आपको Find Wi-Fi के ऑप्शन में जाना होगा।
– इसके बाद फेसबुक आसपास में उपलब्ध सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट की जानकारी देगा। यह मानचित्र और स्थान दोनों के बारे में भी स्पष्ट तरीके से जानकारी देगा।
उसके बाद See More में जाने पर यूजर्स को वाई-फाई हॉटस्पॉट के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी। यहां आपको वाई-फाई का नाम और स्पीड के बारे में पता चलता है।
– ऑप्शन पर क्लिक के बाद वहां जाने की दिशा देख सकेंगे। जरूरी नहीं कि सभी वाई-फाई हॉटस्पॉट फ्री हों। कुछ के लिए भुगतान भी करना पड़ सकता है।
फेसबुक के अलावा भी कई कंपनियां देती हैं फ्री इंटरनेट डेटा
गौरतलब है कि कई टेलीकॉम कंपनियां फ्री डाटा भी देती हैं। अगर आप टेलीकॉम कंपनी के आधिकारिक ऐप से रिचार्ज करते हैं तो इसका फायदा उठा सकते है। जैसे एयरटेल 359 रुपए से ऊपर के सभी रिचार्ज पर 1GB डेटा के साथ 2 कूपन देता है, जबकि 479 रुपये से ऊपर के रिचार्ज पर कंपनी 1GB डेटा के साथ 4 कूपन देती है। Jio और Vodafone-Idea भी ऐसे कई शानदार ऑफर यूजर्स के लिए लॉन्च करते रहता है।
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto7 days agoएक्टिवा का इलेक्ट्रिक गाड़ी मचा देगी मार्केट में ख़लबली, मिलेगी ये स्वैपिंग बैटरी…
-
Tech & Auto5 days agoJio Recharge Plan : jio ला रहा है आपके लिए सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, जाने इस प्लान के बारे में…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएट पास के लिए यहाँ निकली बम्फर भर्ती,मिलेंगी 70 हजार तक सैलरी…
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
छत्तीसगढ़6 days agoCG News: ऑफलाइन एग्जाम के ख़िलाफ़ NSUI के छात्रों ने किया विरोध…लगाए कुलपति मुर्दाबाद नारे…
-
देश6 days agoबड़ी खबर: PPF, NPS और सुकन्या अकाउंट्स में जमा कर दें ये न्यूनतम राशि, नही तो हो सकता है आपको भारी नुकसान…
-
जॉब4 days agoसरकारी नौकरी : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 105 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीदवार 24 मार्च तक करें आवेदन…
-
मध्यप्रदेश4 days agoMP रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात : 6 साल का इंतजार हुआ खत्म,गोंदिया से जबलपुर रेल गाड़ी का हुआ शुभारंभ,
-
देश5 days agoजल्द बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल, इतने रुपये तक हो सकती है महंगी…


















You must be logged in to post a comment Login