मनोरंजन
ड्रग्स कनेक्शन को लेकर अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा, हाथ जोड़कर कही ये बात
सुशांत सिंह राजपूत केस में जब से ड्रग्स एंगल की जांच होना शुरू हुई तब से कई नामचीन हस्तियों के नाम सामने आए। यहां तक कि दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से तो ड्रग्स को लेकर एनसीबी ने पूछताछ भी की। बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद लगातार बॉलीवुड को लेकर लोग तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बॉलीवुड में ड्रग्स मामले को लेकर अभिनेता अक्षय कुमार ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अक्षय लोगों से कह रहे हैं कि मैं आपका गुस्सा समझता हूं। लेकिन हर प्रोफेशन का हर बंदा उस प्रॉब्लम में मिला हुआ हो ऐसा नहीं हो सकता। प्लीज पूरी इंडस्ट्री को बदनाम नजरों से मत देखो।
अक्षय कुमार ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय कह रहे हैं- ‘आज थोड़े भारी दिल से आपसे बात कर रहा हूं। पिछले काफी दिनों में बहुत सी बातें आई मन में लेकिन हर तरफ इतनी निगेटिवटी है कि समझ में नहीं आता है क्या बोलूं किससे बोलूं और कितना बोलूं। देखिए भले ही हम लोग स्टार्स कहलाते हैं लेकिन बॉलीवुड को आपने अपने प्यार से बनाया है। हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं है।
हमने फिल्मों के जरिए अपनी सभ्यता और वैल्यूज को देश के हर कोने तक पहुंचाया है। जब जब हमारी देश की जनता की भावनाओं की बात की तो फिल्मों ने उसे ही दिखाने की कोशिश की। फिर चाहे एंग्री यंग मैन वाला आक्रोश हो, भ्रष्टाचार हो, गरीबी हो सभी को सिनेमा ने अपने तरीके से दिखाने की कोशिश की है। ऐसे में अगर आप लोगों में गुस्सा है तो भी हमारे सिर माथे पर है।’
अभिनेता वीडियो में आगे कह रहे हैं- ‘सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत के बाद से बहुत से ऐसे मुद्दे सामने आए हैं जिन्होंने हमें भी उतना ही दर्द दिया है जितना कि आप सब को। इन मुद्दों ने हमें अपने गिरेबान में झांकने को मजबूर किया है।
हमारी फिल्म इंडस्ट्री की बहुत सी ऐसी खामियों को देखने पर मजबूर किया है जिस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। आजकल ड्रग्स के बारे में बात हो रही है। दिल पर हाथ रखकर मैं आपसे कैसे झूठ बोल दूं कि ये परेशानी नहीं है, जरूर है। वैसे ही जैसे हर प्रोफेशन में होती होगी लेकिन हर प्रोफेशन का हर बंदा उस प्रॉब्लम में मिला हुआ हो ऐसा नहीं हो सकता।’
ड्रग्स एक कानूनी मामला है। मुझे पूरा विश्वास है इस पर कोर्ट या फिर जांच टीम जो भी एक्शन ले रही होंगी वो बिल्कुल सही होगा। ये भी जानता हूं कि सिनेमाजगत का हस शख्स उनके साथ पूरा सहयोग करेगा। पर प्लीज ऐसा मत करो कि पूरी इंडस्ट्री को बदनाम नजरों से देखने लगो। ये सही नहीं है, ये तो गलत है ना।’

मनोरंजन
होली से पहले फैंस को लुभा रहा दर्शन रावत का ये नया गाना…

युवा दिलों की धड़कन सिंगर का नया गाना एक बार फिर संगीत प्रेमियों को मदहोश करने वाला है. कभी तुम्हें, चोगड़ा, ओ मेहरामा, हवा बांके, एक तरफ़ा, रब्बा मेहर करी और जन्नत वे जैसे बड़े कमर्शियल हिट के बाद, म्यूजिक सेंशन दर्शन रावल फिर से वापस आ गए है! उनका नया सोलो, ‘गोरिये’ उनके प्रशंसकों के बीच तुरंत हिट हो गया है! गोरीये इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है.
पहली बार किया वीडियो में डांस
इस नए गाने की खासियत बताते हुए, गायक दर्शन रावल ने कहा, “मैं आखिरकार गाने को रिलीज करके उत्साहित हूं. यह पहली बार है जब मैंने किसी वीडियो में डांस किया है और मैंने इसकी शूटिंग के लिए भी धमाकेदार तैयार की है. यह आकर्षक बीट्स के साथ एक परफेक्ट समर सॉन्ग है! मैं पिछले कुछ समय से गाने को गुनगुना रहा हूं और इस गाने को दुनिया के सामने लाने का इंतजार कर रहा हूं. अब यह आखिरकार रिलीज हो गया है, तो इसे मिले प्यार के लिए मैं आभारी हूं.”गाने के बारे में बात करते हुए इंडी म्यूजिक लेबल के एमडी नौशाद खान ने कहा, “गोरिये एक मजेदार, उत्साहित गीत है और दर्शन ने गीत के साथ पूरा न्याय किया है. हम गीत के लिए अविश्वसनीय प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं. संगीत प्रेमियों को उनके हर मूड के लिए इस तरह के और अधिक कमर्शियल हिट दे रहे हैं. ऐसा लगता है कि यह इंटरनेट पर अगला बड़ा ट्रैक होने जा रहा है.”एक मिलेनियल फैशन आइकन, वीडियो में दर्शन के लुक ने भी ध्यान खींचा है पूरे वीडियो में वो एक कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक में नजद आए हैं. ग्रूवी गाने को गुरप्रीत सैनी ने कंपोज किया है, जिसे गुरप्रीत और गौतम शर्मा ने लिखा है और नौशाद खान और वार्नर म्यूजिक इंडिया ने इसे प्रोड्यूस किया है.
टीवी शो से बने स्टार
अहमदाबाद में पैदा हुए दर्शन रावल इंडियाज रॉ टैलेंट में नजर आए थे. इस शो में उनकी आवाज को काफी पसंद किया गया था. वो यहां टॉप 10 प्रतियोगियों में तो जरूर पहुंचे लेकिन इस शो के विनर नहीं बन सके. उन्होंने इससे निराश होने की बजाय सारा ध्यान अपने म्यूजिक पर दिया. वो सिंगर होने के साथ-साथ मॉडल, एक्टर, कंपोजर और राइटर भी हैं. वो जल्दी ही एक गुजराती फिल्म में भी नजर आने वाले हैं. जहां वो लीड रोल कर रहे हैं.
मनोरंजन
राखी सावंत ने गंगूबाई बन दिखाई दमदार एक्टिंग, जिसे देखकर आप भी हो जायेंगे हैरान…

देशभर में इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ छाई हुई है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से तो अच्छी प्रतिक्रिया मिल ही रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कई कलाकार और क्रिटिक्स भी इस फिल्म की तरीफ करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट की दमदार एक्टिंग और उनके बेबाक अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया है। इसी क्रम में अब अभिनेत्री राखी सावंत पर भी इस फिल्म और आलिया भट्ट का जादू सर चढ़ कर बोल रहा है।राखी सावंत लगातार कई मौकों पर आलिया की तारीफ करती नजर आती हैं। इस फिल्म को लेकर राखी इतनी उत्साहित थी कि उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके टिकट बुक कर लिए थे। ऐसे में अब हाल में एक्ट्रेस ने एक बार इस फिल्म के लिए अपनी दीवानगी दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

राखी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक वीडियो फैंस के साथ साझा की है। इस वीडियो में राखी गंगूबाई के गेटअप आलिया की तरह डांस करती और उनके एक डायलॉग को कॉपी करती नजर आ रही हैं। एक वीडियो राखी फिल्म के गाने ‘ढोलीडा’ पर धमाकेदार डांस करती नजर आईं। वहीं, दूसरी तरफ वह आलिया का एक दमदार डायलॉग बोलती दिखाई दीं।इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इन वीडियो में राखी सावंत का दमदार अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर राखी सावंत की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो में एक फैन ने लिखा, ‘आलिया से अच्छा तुम कर रही हो।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘राखी ऐसे ही सेल्फ ऑडिशन देती रहा करो। किसी दिन किसी डायरेक्टर ने देख लिया तो काम मिलना शुरू हो जाएगा। काम करो, नाम करो।’एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा आप इस फिल्म के लिए ज्यादा फिट बैठती हो। वहीं एक फैन ने कमेंट किया ये रोल आपको देना चाहिए था। राखी के इस वीडियो पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। कई लोग यहां उनके एक्टिंग की तारीफ करते नजर आए, तो वहीं कई उन्हें इस फिल्म के परफेक्ट बताते दिखाई दिए। राखी के इस वीडियो को अब तक 55 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
फिल्म की बात करें तो ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ मुंबई की माफिया क्वीन कही जाने वाली कमाठीपुरा की गंगूबाई की कहानी पर आधारित है। देशभर के सिनेमाघरों में 25 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन और विजय राज भी मुख्य किरदार में नजर आए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक आलिया भट्ट की यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।
मनोरंजन
तारक मेहता का उल्टा चश्मा अवार्ड जितने की बाद आसित मोदी ने अपने फैंस को दी ये खुशखबरी….

सोनी सब टीवी के कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ने हाल ही में हुए ITA अवार्ड्स 2022 में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय कॉमेडी सीरियल का पुरस्कार जीत लिया है. वही जेठालाल की भूमिका निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी ने सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी एक्टर का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो’ के निर्माता असित कुमार मोदी इस उपलब्धि से काफी ज्यादा खुश हैं. आपको बता दें, यह शो दुनिया का सबसे लंबे समय तक चलने वाला डेली कॉमेडी टीवी शो है और सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोग इस शो को पसंद करते हैं.
3400 एपिसोड हुए पूरे
2008 में पहली बार ऑन एयर हुआ ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अपने 14 वें साल में है और इस शो के 3400 एपिसोड पूरे हुए हैं. असित कुमार मोदी ने कहा कि, “कल के एपिसोड के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा 3400 एपिसोड्स पुरे कर लिए, इसलिए यह पुरस्कार हमारे लिए खास है. इस पुरस्कार के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था. इस पुरस्कार के लिए हमारे शो को नामांकित करने के लिए मैं ITA का धन्यवाद करता हूं और साथ ही दिलीप जोशी को उनकी जीत के लिए बधाई देता हूं. यह पुरस्कार शो की लोकप्रियता का प्रतिक है और दर्शकों के इस प्यार और समर्थन के लिए मैं उनका तहे दिल से धन्यवाद करता हूं.”
जानिए क्या हैं असित मोदी का कहना
असित मोदी आगे कहते हैं, “सभी हिस्सों से इस तरह की अभूतपूर्व प्रशंसा को पाकर नीला फिल्म प्रोडक्शंस मनोरंजन जगत में नयी ऊंचाइयों के साथ अपना विस्तार कर रहा है. उसी के साथ शो का एनिमेटेड वर्जन तारक मेहता का छोटा चश्मा लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. हम विविध माध्यम के जरिए हमारे आईपी को कैपिटलाइज़ करना चाहते हैं. हम जल्द ही बच्चों के लिए मर्चेंडाइज और मोबाइल गेम्स की एक विशेष श्रेणी सहित कुछ और उपक्रम की भी घोषणा करेंगे.”
काफी मशहूर है तारक मेहता का उल्टा चश्मा
साल की शुरुवात में एमेजॉन द्वारा जारी किए एक रिपोर्ट के अनुसार तारक मेहता का उल्टा चश्मा को एमेजॉन के फायर टीवी डिवाइस पर सबसे अधिक खोजा जाने वाला टीवी शो घोषित किया गया है. पिछले 14 सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने अपने प्रशासकों में केवल बढ़ोतरी अनुभव की है. आज, शो के पात्रों को सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप स्टिकर के रूप में भी लोकप्रिय रूप से आदान प्रदान किया जाता है और उसीके के साथ इनसे प्रेरित अनेक मीम्स भी है. शो का एनिमेटेड वर्जन तारक मेहता का छोटा चश्मा (TMKCC) भी बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय है.
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto7 days agoएक्टिवा का इलेक्ट्रिक गाड़ी मचा देगी मार्केट में ख़लबली, मिलेगी ये स्वैपिंग बैटरी…
-
Tech & Auto5 days agoJio Recharge Plan : jio ला रहा है आपके लिए सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, जाने इस प्लान के बारे में…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएट पास के लिए यहाँ निकली बम्फर भर्ती,मिलेंगी 70 हजार तक सैलरी…
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
छत्तीसगढ़6 days agoCG News: ऑफलाइन एग्जाम के ख़िलाफ़ NSUI के छात्रों ने किया विरोध…लगाए कुलपति मुर्दाबाद नारे…
-
देश6 days agoबड़ी खबर: PPF, NPS और सुकन्या अकाउंट्स में जमा कर दें ये न्यूनतम राशि, नही तो हो सकता है आपको भारी नुकसान…
-
जॉब4 days agoसरकारी नौकरी : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 105 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीदवार 24 मार्च तक करें आवेदन…
-
देश5 days agoजल्द बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल, इतने रुपये तक हो सकती है महंगी…
-
मध्यप्रदेश4 days agoMP रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात : 6 साल का इंतजार हुआ खत्म,गोंदिया से जबलपुर रेल गाड़ी का हुआ शुभारंभ,






























You must be logged in to post a comment Login