आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों को जल्द मिलेगा पेंशन, मोदी सरकार कर रही है विचार

सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों को पेंशन योजना के दायरे में शामिल करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने संसद की एक समिति को यह जानकारी दी. मूल रूप से यह पेंशन योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पेंशन देने के लिए बनाई गई थी लेकिन अब इसके दायरे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों को भी शामिल करने की सरकार की योजना है.
संसद में हाल ही में पेश लोक लेखा समिति की एक रिपोर्ट में मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पेंशन देने के लिए एक योजना शुरू की जाएगी जो मूल रूप से भवन निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के लिए है. लेकिन हम इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायकों को भी शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं. इस संबंध में हमने हाल ही में एक फाइल वित्त विभाग को भेजी है. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुसार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायकों के लिए दो प्रकार की बीमा योजनाएं शुरू की गई है. इसमें एक जीवन बीमा और दूसरा दुर्घटना बीमा है. इसके सम्पूर्ण प्रीमियम का भुगतान केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है.
गौरतलब है कि तत्कालीन केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से जुलाई 2019 में दी गई एक जानकारी में बताया गया था कि देश के सभी राज्यों में जून 2019 तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के कुल 13,99,697 पद स्वीकृत थे. इसके सापेक्ष 13,02,617 पदों पर कार्यकर्ता तैनात हैं. केंद्र की प्रस्तावित पेंशन योजना से बड़े पैमाने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों को फायदा होगा.
25 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों में क्रेच का निर्माण किया जाना है
आंगनवाड़ी केंद्रों में शिशु गृहों (क्रेच) के निर्माण के बारे में समिति के सवाल के जवाब में मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 25 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों में क्रेच का निर्माण किया जाना है लेकिन इस संबंध में हमने ज्यादा सफलता प्राप्त नहीं की है. अपने मानदंडों के अनुरूप 5 प्रतिशत आंगनवाड़ी केंद्रों को क्रेच के रूप में विकसित करने की कोशिश भी की थी लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली.

Tech & Auto
लॉन्च हुआ Honor X40 का Smart Phone, मिल रहा है 50MP कैमरा साथ जबरदस्त बैटरी बेकअप

Honor ने चीन में Honor X40 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी अपने स्मार्टफोन लाइन का विस्तार भी किया है. नया स्मार्टफोन पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Honor X30i का सक्सेसर है. इस फोन की शुरुआती कीमत 1599 युआन (करीब 18,920 रुपये) है यह पिंक, सिल्वर, ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.
स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट 8GB+128GB, 8GB+256GB, और 12GB+256GB में पेश किया गया और इनकी कीमत क्रमशः 1,599 युआन (लगभग 18,954 रुपये), 1,799 युआन (लगभग 21,319 रुपये), और 1,999 युआन (लगभग 23,700 रुपये) है.
Honor X40i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Honor X40i में 6.7 इंच का फुल HD+ LTPS LCD डिस्प्ले मिलता है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2388 है. यह डिस्प्ले फ्लैट एज के साथ आता है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.6% है. स्मार्टफोन डाइमेंशन 700 चिपसेट द्वारा संचालित है. इसमें 8GB/12GB RAM मिलती है. साथ ही फोन में 5GB वर्चुअल रैम भी दी गई है.
4000mAh की बैटरी
फोन में 4000mAh की बैटरी मिलती है, जो 40 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ऑनर का यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Magic UI 6.1 पर काम करता है. अगर बात करें कनेक्टिविटी का, तो इस फोन में ड्यूल सिम, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, GPS और USB टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलते हैं. स्मार्टफोन में एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और यह AI फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है.
50MP का प्राइमरी सेंसर
स्मार्टफोन LED फ्लैश के साथ दो रियर कैमरे दिए गए हैं. इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलता है और बीच में LED फ्लैश के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर है. सेल्फी क्लिक करने के लिए फ्रंट में 8MP का सेंसर दिया गया है.
Tech & Auto
Truecaller ने लॉन्च किये ये बेहतरीन एप, मिलेंगे कमाल के फीचर्स
Truecaller ने अपने एक नए एप को लॉन्च कर दिया है। ट्रूकॉलर के इस एप का नाम Open Doors है जो कि एक रियल टाइम ऑडियो चैट एप है। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
Truecaller ने अपने एक नए एप को लॉन्च कर दिया है। ट्रूकॉलर के इस एप का नाम Open Doors है जो कि एक रियल टाइम ऑडियो चैट एप है। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। Truecaller के यूजर्स इस नए एप को सिर्फ एक क्लिक के बाद इस्तेमाल कर सकेंगे, हालांकि उन्हें ओटीपी बताना होगा। स्टॉकहोम और भारत की एक विशेष टीम ने साथ मिलकर कई महीनों की मेहनत के बाद इस एप को तैयार किया है।
ओपन डोर्स कैसे काम करता है
ओपन डोर्स में ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया बेहद आसान है। अगर आप पहले से ही ट्रूकॉलर का उपयोग कर रहे हैं, तो आप बस एक टैप से साइन-इन कर सकते हैं। अगर आप ट्रूकॉलर के उपयोगकर्ता नहीं हैं तो केवल मिस्ड कॉल या ओटीपी के जरिए आपके फोन नंबर को वेरिफाई किया जाएगा। इस एप को सिर्फ दो चीजों की अनुमति चाहिए। पहली कॉन्टेक् लिस्ट और दूसरी फोन परमिशन। इस एप के जरिए बात करने वाले लोगों को नंबर नहीं दिखेगा। यह एप अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, लैटिन और फ्रेंच में उपलब्ध है।
इस ऑडियो एप में क्लबहाउस की तरह बात करने के लिए दोस्तों को इनवाइट करना होगा। इनवाइट भेजने के बाद दोस्तों को एक नोटिफिकेशन मिलेगा। इसमें आप एक साथ कई सारे लोगों से जुड़ सकते हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक इस एप के साथ पूरी प्राइवेसी मिलेगी, क्योंकि इसके डाटा को कभी भी स्टोर नहीं किया जाएगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो Truecaller Open Doors एक नया ऑडियो एप है जिसका सीधा मुकाबला क्लबहाउस एप से है।
ज्योतिष
इन राशि के जातको पर शुरू हो गयी है शनि की साढ़े साती-ढेय्या, देखे कही आप तो नही है इसमें शामिल…

Shani Gochar Makar Rashi 2022: शनि वर्तमान में कुम्भ राशि में है और वक्री स्थिति में है। शनि अब वक्री होकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। कल यानि 12 जुलाई 2022 को वक्री शनि के मकर राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।
इन 5 राशियों के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से कष्टदायक हो सकता है। शनि के मकर राशि में गोचर से इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाएगी। यह स्थिति जनवरी 2023 तक रहेगी क्योंकि तब तक शनि मकर राशि में रहेगा।
इन 5 राशियों पर शुरू होगी शनि की महादशा
शनि के मकर राशि में प्रवेश करते ही 5 राशियों पर साढ़े साती और ढैय्या शुरू हो जाएगी, वहीं कुछ लोगों को शनि की महादशा से भी राहत मिलेगी। शनि के मकर राशि में गोचर से धनु राशि पर साढ़े साती शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही कुंभ और मकर राशि के लोगों को भी साढ़े साती का कहर झेलना पड़ेगा। इसके अलावा मिथुन और तुला राशि के जातकों को शनि से कष्ट होगा। वहीं दूसरी ओर ढैया के कर्क और वृश्चिक राशि से हटने से काफी राहत मिलेगी।
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर6 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
जॉब2 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब3 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब3 days agoDRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी
-
व्यापर4 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
जॉब3 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
































You must be logged in to post a comment Login