देश
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया गया ,पत्नी रीता रानी शांति काल में वीरता का सबसे बड़ा पदक ग्रहण किया

आज देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सबसे पहले सुबह 10.05 बजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम के साथ रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, रक्षा सचिव अजय कुमार और सेना के तीनों अंगों यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुख मौजूद रहे।
15 मिनट बाद यानी 10.15 बजे पीएम राजपथ पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला घोड़ों पर सवार प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड्स के साथ राजपथ पर पहुंचा। जहां प्रधानमंत्री ने उनका स्वागत किया। 10.26 पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ। 21 तोपों की सलामी दी गई।
10.28 मिनट पर राष्ट्रपति सलामी मंच पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया गया। उनकी पत्नी रीता रानी शांति काल में वीरता का सबसे बड़ा पदक ग्रहण किया। राजपथ पर 90 मिनट तक परेड होगी, जो करीब 11.45 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद थलसेना, वायुसेना और नौसेना का फ्लाई पास्ट शुरू हो जाएगा।
- राष्ट्रगान के बाद 4 Mi-17V5 हेलिकॉप्टर्स ने वाइनग्लास फॉर्मेशन में परेड के दौरान पुष्प वर्षा की।
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और 21 तोपों की सलामी दी गई। राष्ट्रपति से पहले उनकी पत्नी सविता कोविंद राजपथ पहुंचीं।
- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। आज के दिन उन महानायकों और वीर सपूतों को याद करें जिन्होंने अपना सर्वस्व इस देश को गणतंत्र बनाने के लिए लगाया था

देश
बजट अगले महीने की पहली तारीख एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी;बजट से जुड़ी अहम परंपरा नहीं होगी हलवा सेरेमनी
देश
देश के इन 16 राज्यों में मिली कोरोना हालात में सुधार,मरीजों की वृदि्ध दर में लगातार गिरावट;24 घंटे में करीब चार फीसदी दैनिक संक्रमण दर में कमी आई

देश के 16 राज्यों में कोरोना को लेकर हालात सुधरते दिख रहे हैं। इनमें यूपी और पंजाब जैसे चुनावी राज्य भी शामिल हैं, जहां सक्रिय मरीजों की वृदि्ध दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है।पिछले 24 घंटे में करीब चार फीसदी दैनिक संक्रमण दर में कमी आई है, पर संक्रमण से मौतें भी अधिक हैं। बीते एक दिन में 2,51,209 संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 627 लोगों की मौत भी हो गई। साथ ही 3,47,443 मरीज स्वस्थ हुए। जबकि, 15.88% सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं।
नेजल टीके के परीक्षण की मंजूरी
देश में जल्द बूस्टर खुराक के लिए नाक से दिए जाने वाले टीके (नैजल वैक्सीन) का तीसरा परीक्षण शुरू होगा। सरकार ने भारत बायोटेक को इसकी अनुमति दे दी।
एक दिन में देश में 34,757 संक्रमित कम मिले
देश में 21,05,611 सक्रिय मरीज हैं। 27 जनवरी तक 22 लाख लोग संक्रमित थे। एक दिन में देश में 34,757 संक्रमित कम मिले।
16 राज्यों में में सक्रिय मरीजों की वृदि्ध दर में कमी
उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, असम, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, गोवा, हरियाणा, झारखंड, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत 16 राज्यों में में सक्रिय मरीजों की वृदि्ध दर में कमी दर्ज की जा रही है।
महाराष्ट्र में एक दिन में 103 मरीजों की मौत हुई है, जो कि अक्तूबर के बाद सबसे ज्यादा है। यहां 24,948 नए संक्रमित मिले हैं। केरल में 54,537 नए मामले दर्ज हुए हैं और 352 की मौत हुई है।
3 जनवरी के बाद पहली बार सबसे कम आज मिले
राजधानी में 3 जनवरी के बाद पहली बार सबसे कम 4,044 संक्रमित मिले। इस दौरान 8,042 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, 25 ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। कोरोना महामारी के बीच द. अफ्रीका में अब एक और खतरनाक वायरस ‘नियोकोव’ मिला है। यह बेहद संक्रामक बताया जा रहा है। मृत्युदर भी काफी ज्यादा (प्रति तीन में से एक) है।
देश
देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 35 हजार कोरोना के नये मरीज़,871 लोगों की मौत

देश में कोरोना महामारी का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को मृतकों की संख्या में भारी इजाफा ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार (29 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 35 हजार 532 (2,35,532) नए मामले सामने आए हैं।
वहीं बीते 24 घंटे में 871 लोगों की कोरोना से मौत हुई है जो कि चिंताजनक है। हालांकि राहत की बात यह है कि देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 20.04 लाख सक्रिय मामले (20,04,333) बचे हैं।
वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या आज 3.35 लाख हो गई। रोजाना संक्रमण दर घटकर 13.39 फीसदी हो गई है।
-
जॉब4 days agoयहाँ निकली खाद्य निरीक्षक की बंम्फर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई ;अंतिम तिथि 30 जनवरी
-
जॉब6 days agoयुवाओँ के लिए BSF में नौकरी नौक़री पाने का सुनहरा मौक़ा : सीमा सुरक्षा बल में 2788 पदों पर निकली बंपर भर्ती,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती , 27 जनवरी तक करें आवेदन
-
जॉब6 days agoबेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी ख़बर : यहां निकली 32 हजार शिक्षक पदों की भर्ती ; आवेदन 9 फरवरी तक
-
जॉब3 days agoवित्त मंत्रालय में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर 590 पदों पर निकली भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoSEBI में निकली A-ग्रेड ऑफिसरों की निकली बंपर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
जॉब5 days agoयहां निकली 32 हजार शिक्षक पदों की भर्ती ; आवेदन 9 फरवरी तक
-
देश - दुनिया6 days agoप्यार में मिला ऐसा धोखा की सुनकर रह जायेंगे दंग : गर्लफ्रेंड की मां को एक किडनी दान दे दी, लड़की ने दूसरे से शादी रचा ली
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए अच्छी खबर: रक्षा मंत्रालय में निकली 41 पदों पर भर्ती, 10 वीं पास अभ्यर्थी करें आवेदन 29 जनवरी तक
-
जॉब3 days agoरेल मंत्रालय का बड़ा फैसला : एनटीपीसी के रिजल्ट को लेकर मचे विवाद,रेलवे की दोनों परीक्षाओं पर रोक


















You must be logged in to post a comment Login