देश - दुनिया
बड़ा खुलसा: चारधाम यात्रा में मारे गए 34 श्रद्धालु थे कोरोना से संक्रमित, ज्यादातर के थे फेफड़े कमजोर…

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 13 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं, लेकिन यात्रा शुरू होने के दो हफ्ते के भीतर ही हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और माउंटेन सिकनेस से कम से कम 34 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर वे लोग हैं, जो पहले कोरोना के संक्रमण से गुजर चुके थे। ऊंचाई वाली जगहों पर यात्रियों की मौत को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात बढ़ाई है।
संक्रमण के बाद फेंफड़े सख्त हो जाते हैं
सीनियर फिजिशियन डॉ. प्रवीण पंवार बताते हैं कि कोरोना से जिनके फेफड़ों में ज्यादा संक्रमण हुआ था, उन्हें ऊंचाई वाली जगहों में दिक्कत होती है। गंभीर संक्रमण की स्थिति में फेफड़े सख्त हो जाते हैं। उनके फूलने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में मैदान से आया व्यक्ति तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर पहाड़ चढ़ते हुए सांस लेने की जद्दोजहद कर रहा होता है तो फेफड़े ठीक से फूल नहीं पाते। इससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसका मतलब यह है कि गंभीर संक्रमण से जूझ चुके मरीज भले ही ठीक हो गए हों, लेकिन कई मामलों में उनके फेफड़े अभी पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं। डॉक्टरों की सलाह है कि ऐसे लोग ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचें। इसीलिए यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच के लिए नए मेडिकल कैंप भी बनाए गए हैं।
संक्रमण 12 पॉइंट से ज्यादा था, तो पहाड़ी यात्रा से बचें
दून मेडिकल कॉलेज में श्वास रोग विभाग के एचओडी डॉ. अनुराग अग्रवाल बताते हैं कि जिन लोगों को पिछले साल कोरोना हुआ था और उनके फेफड़ों में संक्रमण सीटी स्कैन में 12 पॉइंट से ज्यादा निकला था, उन्हें इस साल ऊंचाई वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। ऐसे लोग ऊंचाई वाली जगह पर जाने से पहले एक्स-रे या सीटी स्कैन कराएं। छाती, या फेफड़ों में कोई तकलीफ निकले तो उन जगहों से जांच के लिए बलगम या टिश्यू सैंपल निकालने के लिए ब्रोन्कोस्कोपी का प्रयोग कर सकते हैं। ब्रोन्कोस्कोपी जांच पल्मोनोलॉजिस्ट (श्वास रोग विशेषज्ञ) की देखरेख में की जाती है। इस जांच से पता चल जाएगा कि फेफड़ों की हालत कैसी है। उसके आधार पर ही यात्रा करने या उससे बचने का फैसला कर सकते हैं।
यात्रा मार्ग पर पानी की कमी और लंबे जाम
चारधाम यात्रा के दौरान लगातार हो रही मौतों पर केंद्र ने भी संज्ञान लेते हुए पहली बार NDRF और ITBP को तैनात किया है। इस बीच, श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते यात्रा मार्ग पर बदइंतजामी भी दिख रही है। कहीं पानी की किल्लत है, तो कहीं सात-सात किमी लंबा जाम है। मौके का फायदा उठाते हुए होटल और रेस्त्रां मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। हालत ये हो गई है कि प्रशासन को ऐसे व्यापारियों की गिरफ्तारी के आदेश देने पड़े हैं। यह भी तय किया गया है कि बिना रजिस्ट्रेशन कराए पहुंचने वाले यात्रियों को ऋषिकेश से आगे जाने की इजाजत नहीं मिलेगी।
भीड़ नियंत्रण के लिए सेना लगाने की तैयारी
उत्तराखंड में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा में हर धाम में प्रतिदिन करीब 50 हजार लोग पहुंच रहे हैं। यह संख्या धामों में रुकने की क्षमता से दोगुनी है। कई लोग गाड़ियों में सो रहे हैं। भीड़ नियंत्रित करना और स्वास्थ्य सुविधा देना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। मुख्य सचिव एसएस संधू ने कहा कि जरूरत पड़ी तो सेना को तैनात किया जाएगा।ऑल वेदर रोड बनने के बाद भी लग रहा जाम
आम लोगों को उम्मीद थी कि इस बार ऑल वेदर रोड बनने से चारधाम यात्रा में सहूलियत होगी।
जाम नहीं लगेगा, लेकिन यात्रा रूट पर पड़ने वाले कई कस्बों में जबरदस्त जाम लग रहा है। रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, उत्तरकाशी, पुरोला, जोशीमठ, नंद्रप्रयाग, श्रीनगर आदि कस्बों में पुलिस को जाम को व्यवस्थित करने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

देश - दुनिया
बड़ी खबर: टमाटर ने लगाई सेंचुरी 20-30 रुपए तक बिकने वाला टमाटर 50 रुपए तक पहुँचा…

बढ़ती महंगाई के बीच टमाटर भी लाल हो गया है। दो हफ्ते पहले तक 20-30 रुपए तक बिकने वाला टमाटर अभी औसतन 50 रुपए और दक्षिण के राज्यों में 100 रुपए प्रति किलो से ऊपर बिक रहा है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में टमाटर कारोबारी संघ के अध्यक्ष अनिल मल्होत्रा ने बताया, राजस्थान व गुजरात से आने वाला टमाटर खत्म होने के कगार पर है।
UP व हरियाणा में भीषण गर्मी से फसल खराब हुई
UP व हरियाणा में भीषण गर्मी से फसल खराब हुई है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र के कोल्हापुर और आसपास प्री-मानसून की भारी बारिश के चलते सब्जियों की तुड़ाई बड़े पैमाने पर घटी है। टमाटर की जो थोड़ी-बहुत आवक हो रही है, उसका बड़ा हिस्सा दक्षिण के शहरों में जा रहा है, जहां भाव 100 रुपए प्रति किलो से ऊपर निकल गए हैं।
गर्मी के बाद टमाटर की पैदावार 200 लाख टन से कम होने की आशंका
कृषि मंत्रालय के पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक, फसल वर्ष 2021-22 में 203 लाख टन टमाटर पैदा हो सकता है, जो फसल वर्ष 2020-21 के 211 लाख टन से कम है। ये अनुमान भीषण गर्मी पड़ने से पहले का है। गर्मी के बाद अब टमाटर की पैदावार 200 लाख टन से कम होने की आशंका है।
जुलाई से राहत की संभावना
अनिल मल्होत्रा ने कहा, जुलाई के पहले हफ्ते से टमाटर के भाव गिरने शुरू हो सकते हैं। तब तक महाराष्ट्र में फसल की दोबारा हार्वेस्टिंग शुरू हो जाएगी। UP और हरियाणा में स्थिति भी सुधर जाएगी।
देश - दुनिया
SHARE MARKE : शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट के साथ 53,749 पर हुआ बंद, निफ्टी 99 अंक फिसला…

उतार-चढ़ाव से भरे कारोबार के बीच बेंचमार्क इंडेक्स में शुरुआती बढ़त दिखी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही इसमें गिरावट हो गई। लगातार तीसरे दिन निफ्टी 16,100 के नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स 303.35 अंक या 0.56% नीचे 53,749.26 पर और निफ्टी 99.40 अंक या 0.62% नीचे 16,025.80 पर बंद हुआ। लगभग 696 शेयरों में तेजी, 2548 शेयरों में गिरावट और 109 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
एशियन पेंट्स, अडाणी पोर्ट्स, डिविस लैब्स, UPL और TCS निफ्टी पर टॉप पर रहे, जबकि बढ़त वाले स्टॉक्स में NTPC, HDFC लाइफ, SBI लाइफ इंश्योरेंस, HDFC और भारती एयरटेल शामिल रहे।
बैंक को छोड़कर, सभी सेक्टोरल इंडेक्स जैसे ऑयल और गैस, मेटल, फार्मा, रियल्टी, कैपिटल गूड्स में गिरावट रही। वहीं IT इंडेक्स में 1-3% की गिरावट रही। BSE का मिडकैप इंडेक्स 1.9% और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.9% टूटा।
ग्लोबल मार्केट के मिले जुले संकेतों के बीच इंडियन शेयर बाजार का निफ्टी 16,200 के आसपास बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 287.85 अंक या 0.53% ऊपर 54,340.46 पर और निफ्टी 88.70 अंक या 0.55% ऊपर 16,213.90 पर रहा। लगभग 1,178 शेयरों में तेजी आई, 459 शेयरों में गिरावट आई और 81 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। भारतीय रुपया बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 77.52 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि मंगलवार को यह 77.58 के स्तर पर बंद हुआ।
मिडकैप और स्मॉलकैप में मामूली गिरावट
BSE का मिडकैप 430.49 पॉइंट की गिरावट के साथ 21,829.06 पर बंद हुआबैंक और फाइनेंशियल सर्विस में बढ़त
सेक्टोरल इंडेक्स के 11 इंडेक्स में से 3 में बढ़त और 8 में गिरावट है। मामूली बढ़त वाले इंडेक्स में बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक शामिल रहे। वहीं IT में सबसे ज्यादा 3.38% की गिरावट रही। 2% से ज्यादा गिरावट वाले इंडेक्स में मीडिया, PSU बैंक और रियल्टी हैं। वहीं FMCG, मेटल, फार्मा और ऑटो में मामूली गिरावट है।
देश - दुनिया
बड़ी खबर : सोशल मिडिया में परेशानी के चलते देश के कई यूजर्स कर रहे शिकायत…

भारत के कई हिस्सों में इंस्टाग्राम डाउन की शिकायत मिली है। डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस वक्त आउटेज की समस्या से जूझ रहा है और यूजर्स ऐप लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। वीडियो और फोटो शेयरिंग ऐप के डाउन होने की शिकायत यूजर्स ट्विटर और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर कर रहे हैं।
ज्यादातर ऐप यूजर्स को हो रही दिक्कत
डाउन डिटेक्टर (Down detector) के मुताबिक, इंस्टाग्राम डाउन होने की सबसे ज्यादा रिपोर्ट ऐप्स से जुड़ी हुई है। लगभग 44% शिकायत ऐप्स यूजर्स ने की है, जबकि सर्वर कनेक्शन 39% और 17% वेबसाइट डाउन की शिकायत मिली हैं।
प्लेटफॉर्म के डाउन होने पर अभी तक मेटा की ओर से किसी तरह का बयान नहीं आया है। मेटा, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक की पेरेंट कंपनी है। लगभग 100 से ज्यादा भारतीय यूजर्स ने इंस्टाग्राम डाउन की शिकायत की है। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, ज्यादातर यूजर्स को ऐप एक्सेस करने में दिक्कत हो रही है।
ट्विटर पर यूजर्स कर रहे शिकायत
इंस्टाग्राम डाउन होने की शिकायत में बुधवार सुबह लगभग 9:45 बजे बढ़ने लगी और 12:45 बजे तक 3,226 रिपोर्ट दर्ज की गईं। भारत में इंस्टाग्राम डाउन होने की शिकायत दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरु और दूसरे बडे़ शहरों से आ रही है। यूजर्स माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इसे लेकर लगातार शिकायत कर रहे हैं।
कुछ महीने पहले ही प्लेटफार्म पर कई आउटेज देखे गए। ऐसा ही आउटेज 19 अप्रैल को देखा गया था। हालांकि, इस आउटेज से सभी यूजर्स प्रभावित नहीं हुए थे।
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoSBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब6 days agoCRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब5 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्तीया, जाने सैलरी, शैक्षणिक योग्यता, व अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..



















You must be logged in to post a comment Login