Breaking
Breaking news : जिले के लालसोट उपखंड के भैरूवास गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा सिलेंडर से भरे ट्रक में भिड़ंत हो गई

जिले के लालसोट उपखंड के भैरूवास गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा सिलेंडर से भरे ट्रक में भिड़ंत हो गई, इससे सड़क पर सिलेण्डर बिखरने से लंबा जाम लग गया। हादसा बीती देर रात उस वक्त हुआ जब अजमेर से वजीरपुर की तरफ जा रहे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक व लालसोट की तरफ आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर के बाद सिलेंडर से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल ने स्थिति को संभाला।
एएसआई भीकाराम ने बताया कि रात ट्रैक्टर ट्रॉली तथा गैस सिलेंडर से भरे ट्रक के बीच में टक्कर हो गई, अनियंत्रित होकर गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलट गया। जिसके कारण गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। ऐसे में जाम लगने के कारण ट्रैफिक को दूर से होकर निकाला गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर तथा ट्रक के चालक-परिचालक मौके से फरार हो गए। हालांकि किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन सड़क पर एकाएक बिखरे गैस सिलेंडर को देखकर लोग सकते में आ गए।

Breaking
बारां शहर 2 घरों में हुई चोरी 15 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी और 1 लाख रुपए कैश गायब
बारां शहर में जोनल हॉस्पिटल के सामने विनायक नगर में बीती रात चोरों ने 2 घरों में चोरी की वारदात की। शातिर चोर कटर से खिड़की की ग्रिल को काटकर अंदर घुसे और कमरे में सो रहे दंपती को बाहर से कुंदी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद 15 तोला सोना, डेढ़ किला चांदी और 1 लाख रुपए कैश लेकर फरार हो गए। चोर एक शादी वाले घर से भी नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करवाया। पुलिस शातिर चोरों की तलाश में जुटी है।
कोतवाली एएसआई लक्ष्मीचंद ने बताया कि बीती रात विनायक नगर निवासी छीतरलाल मेघवाल के घर की खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुसे और 15 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी और 1 लाख रुपए नकदी ले गए। शातिर चोरों ने पहले घर की रेकी की थी। चोरों ने घर की खिड़की की ग्रिल काटी और अंदर घुसे। इसके बाद कमरे में सो रहे दंपती को बाहर से बंद कर दिया। शातिर चोर दूसरे कमरे में रखी अलमारी और बक्से से जेवर और नकदी चोरी कर ले गए।
एएसआई ने बताया कि शातिर चोरों ने एक शादी के घर में भी चोरी की। पीड़ित कृष्ण मुरारी गौड़ के बेटे की बारात शुक्रवार सुबह जानी थी। परिवार के लोग रात को बासन का कार्यक्रम खत्म होने के बाद सोए थे। इस दौरान चोर बालकनी से होकर घर में घुसे और कमरे में रखी अलमारी से जेवर और नकदी चुरा ले गए। अलमारी में करीब पौने तीन लाख रुपए और शादी में दुल्हन के लिए जाने वाला 2 तोले का सोने का हार रखा था। इस दौरान नींद खुलने पर नीचे गए पीड़ित के बेटे अमन ने 2 चोरों को पकड़ने की, लेकिन चोरों ने उस पर ईंट से हमला कर दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया।एएसआई लक्ष्मीचंद ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Breaking
दिल्ली के जी टी करनाल रोड के पास मैरिज हॉल में शादी के दौरान भीषण आग लग गई।इस दौरान चार लोग लिफ्ट में फंस गए
दिल्ली के जी टी करनाल रोड के पास मैरिज हॉल में शादी के दौरान भीषण आग लग गई। इस दौरान चार लोग लिफ्ट में फंस गए। इसके बाद फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और लिफ्ट को काटकर सभी की जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
तीन घंटे तक फंसे रहे चारों लोग
जानकारी के मुताबिक, हादसा करीब रात 12 बजे का है। लिफ्ट में दो महिला और दो पुरुष फंस गए थे। आग लगने के तुरंत बाद फायर सर्विस की टीम को बुलाया गया। टीम ने करीब तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद फंसे चारों लोगों को लिफ्ट के ऊपरी हिस्से को काटकर बाहर निकाला।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि लिफ्ट में फंसे चारों लोगों को कैसे फायर सर्विस टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। लिफ्ट में फंसे लोगों की पहचान सतीश कुमार, राजकुमारी, विनेश और रोशन लाल के रूप में हुई है। ये सभी लोग कहां के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी नहीं है।
टल गया बड़ा हादसा
फायर सर्विस की टीम के और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, अगर समय पर लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर नहीं निकाला गया होता, तो सबकी जान जा सकती थी।
हादसे का कारण पता चलने के बाद होगी कार्रवाई
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस का कहना है कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की छानबीन की जा रही है। हादसे का कारण पता चलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breaking
बैंकिंग न्यूज़ : क्रेडिट कार्ड की नयी नियम निति बैंक को 7 दिन के अंदर बंद कराना होगा क्रेडिट कार्ड आइये जानते है क्या है बैंक के नये नियम

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने क्रेडिट कार्ड इश्यू किए जाने और उसके ऑपरेशन्स को लेकर गाइडलाइन्स जारी किए हैं। इन गाइडलाइंस के मुताबिक सात वर्किंग डेज में बैंक क्रेडिट कार्ड बंद करने का प्रोसेस पूरा नहीं करता है तो उन्हें अकाउंट क्लोज करने तक हर दिन 500 रुपए का जुर्माना देना होगा।
इस गाइडलाइन का नाम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (क्रेडिट कार्ड एंड डेबिट कार्ड- इश्यूएंस एंड कंडक्ट) डायरेक्शन्स, 2022 का नाम दिया गया है। ये गाइडलाइन 1 जुलाई, 2022 से लागू होगी। इन गाइडलाइनों के क्रेडिट कार्ड से जुड़े कायदे-कानून भारत में ऑपरेट कर रहे शिड्युल्ड बैंक (पेमेंट्स बैंक, स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक्स और डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक को छोड़कर) और NBFC पर लागू होंगे।
क्रेडिट कार्ड कंपनियों के लिए नियम
अगर किसी क्रेडिट कार्ड होल्डर ने सभी बचे हुए अमाउंट का पेमेंट कर दिया है तो क्रेडिट कार्ड बंद करने के रिक्वेस्ट को सात दिन के भीतर प्रोसेस करना होगा।
कार्ड होल्डर को क्रेडिट कार्ड बंद किए जाने की सूचना तुरंत SMS या ईमेल के जरिए दी जानी चाहिए।
कंपनियां कार्ड होल्डर्स को पोस्ट या दूसरे माध्यम से क्लोजर रिक्वेस्ट भेजने के लिए बाध्य नहीं कर सकती हैं। इससे रिक्वेस्ट मिलने में देरी हो सकती है।
अगर कार्ड इश्यू करने वाली कंपनी या बैंक सात वर्किंग डेज में क्रेडिट कार्ड बंद करने का प्रोसेस पूरा नहीं करता है तो उन्हें अकाउंट क्लोज करने तक हर दिन 500 रुपए का जुर्माना देना होगा।
इन नियमों को भी जान लीजिए
अगर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल एक साल से ज्यादा समय तक नहीं होता है तो बैंक कार्ड होल्डर को बताने के बाद क्रेडिट कार्ड अकाउंट को बंद करने का प्रोसेस शुरू कर सकता है।
अगर कार्ड होल्डर 30 दिन के भीतर कोई रिप्लाई नहीं करता है तो सभी बिल क्लियर होने की स्थिति में कार्ड इश्यूअर कार्ड को क्लोज कर सकता है।
कार्ड इश्यूअर को कार्ड बंद करने के 30 दिन के भीतर क्रेडिट इनफॉर्मेशन कंपनी को जानकारी देनी होती है।
क्रेडिट कार्ड अकाउंट क्लोज करने के समय अगर क्रेडिट कार्ड अकाउंट में कुछ क्रेडिट बैलेंस है तो उसे कार्ड होल्डर के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना होता है।
-
Tech & Auto6 days ago2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….
-
Tech & Auto5 days ago2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..
-
जॉब3 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
देश6 days agoअगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…
-
Tech & Auto2 days agoरियलमी लांच किया Realme GT 2 Pro,मिलेगी 12जीबी रैम के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग
-
Tech & Auto5 days ago800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…
-
जॉब3 days agoपंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी
-
देश6 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
ज्योतिष3 days agoकपूर से दूर होते है सभी प्रकार के दोष, जाने कपूर के किस तरह से लाया जाता है प्रयोग में…
-
जॉब3 days agoआईटीआई पास के लिए निकली अपरेंटिसशिप की भर्ती,21 मई तक करें आवेदन…




















You must be logged in to post a comment Login