पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल सहित 487 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…

असम पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस अभियान के माध्यम से कॉन्स्टेबल के 470 पद, असिस्टेंट स्क्वॉड कमांडर के 5 पद और ड्राइवर (ऑपरेटर) के 12 पद सहित कुल 487 पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Assam Police Recruitment 2022 के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर 17 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट स्क्वॉड कमांडर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड के कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। जबकि, ड्राइवर पदों के लिए 8वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। असम पुलिस में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 45 अंक के 45 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
कॉन्स्टेबल और ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल और असिस्टेंट स्क्वॉड कमांडर पदों के लिए 20 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 162.56 सेमी और महिला उम्मीदवारों की 154.94 सेमी होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़
CG News: धारदार हथियार से महिला को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस…

भिलाई। जोरातराई शराब दुकान के पास एक महिला की लाश मिली है। उसके पैर, चेहरे और छाती पर किसी धारदार हथियार से मारे जाने के निशान मिले हैं। महिला की पहचान होने के बाद पुलिस ने एक संदेही को भी हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शाम तक मामले का पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
सुबह नौ से दस के बीच मिली लाश
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब नौ से 10 बजे के बीच जोरातराई शराब दुकान के पास महिला की लाश मिली। मृतका की पहचान पूजा निर्मलकर (32) के रूप में की गई है। वो 12 साल पहले शादी कर के जोरातराई आई थी। इसके बाद वो पांच साल पहले उमदा निवासी अविनाश ओझा नाम के युवक के पास चली गई थी। वे दोनों पांच साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।
मृतका के साथी अविनाश हिरासत में
मृतका शराब पीने की भी आदी थी। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश मिलने के बाद पुलिस ने अविनाश ओझा को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल से ज्यादा समय मृतका पूजा निर्मलकर पूरे समय अविनाश के साथ भी नहीं रहती थी। वो सप्ताह में दो या तीन उसके साथ रहती थी और बाकि दिन किसी और के साथ। इसी बात को लेकर अविनाश और उसका विवाद भी चल रहा था। पूछताछ के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उतई पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाम तक पूरी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
देश
इन मरीज के लिए उम्रभर निशुल्क दवा देने की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से मांगा जवाब…
किडनी प्रत्यारोपण के बाद मरीज जीवन भर नि:शुल्क जरूरी और जीवन रक्षक दवा पाने का हकदार है या नही, इस बारे में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने किडनी प्रत्यारोपण के बाद जरूरी दवा का खर्च उठा पाने में असमर्थ दो मरीजों की ओर से दाखिल याचिका पर विचार करते हुए यह आदेश दिया है।
मरीजों ने प्रत्यारोपण के बाद प्रयोग होने वाली जरूरी दवा निशुल्क मुहैय्या कराने की मांग की है। जस्टिस वी. कामेश्वर राव ने दिल्ली सरकार को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। सरकार की ओर से अतिरिक्त स्थायी वकील गौतम नारायण ने नोटिस स्वीकार करते हुए कहा कि इस बारे में जवाबी हलफनामा दाखिल करेंगे।हाई कोर्ट ने सुरेंद्र कुमार और राज कुमार सिंह की ओर से दाखिल याचिका पर यह आदेश दिया है।
साथ ही बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 31 मार्च को तय की है।मरीजों की ओर से वकील अशोक अग्रवाल ने कोर्ट को बताया कि उनके एक मुवक्किल का 2016 में और दूसरे का 2017 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) किडनी का प्रत्यारोपण हुआ। इसके बाद करीब दो साल तक एम्स ने मरीजों को सभी जरूरी दवाई मुहैय्या कराई, लेकिन पिछले करीब एक साल से अधिक समय से यह बंद कर दिया है। अग्रवाल ने कहा कि दोनों मरीज अत्यंत गरीब होने के साथ जीवन बचाने के लिए जरूरी जीवन रक्षक दवा का खर्च उठाने में असमर्थ है।
याचिका में कहा गया है कि एम्स के डॉक्टर ने याचिकाकर्ता राज कुमार सिंह को सेलसेप्ट और सुरेंद्र कुमार को सेलसेप्ट के अलावा टेक्रोग्राफ दवा जीवनभर खाने का सुझाव दिया है। ऐसे में सरकार को निशुल्क दवाइयां मुहैय्या कराने का आदेश दिया जाए। अग्रवाल ने जीवन जीने के अधिकारों का हवाला देते हुए कहा है कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वे नागरिकों की जीवन की रक्षा करे।
यह है मामला
कोर्ट के आदेश पर दिल्ली सरकार ने राज कुमार सिंह और सुरेंद्र कुमार के प्रत्यारोपण पर हुए खर्च का भुगतान किया। याचिकाकर्ता ने कहा है कि दवाइयों पर हर माह 10 हजार रुपये से अधिक का खर्च आ रहा है और उनके मुवक्किल की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वे इसका वहन करने में असमर्थ हैं।
छत्तीसगढ़
CG News: मछली मारने गए 2 लोगों को लगा करंट, मौत…

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में मछली मारने गए 2 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है। दोनों नाले में मछली मारने के मकसद से पहुंचे थे। मगर जैसे ही एक अधेड़ अंदर जाकर जाल बिछाने लगा तो वह करंट की चपेट में आ गया और छटपटाने लगा। उसे देख दूसरा शख्स जब उसे बचाने गया तो वह भी उसी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की पानी के अंदर ही मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक पतेरापाली गांव में रहने वाले साखूराम ध्रुव(60), जीवराज ध्रुव(55), शंकरलाल गाढ़ा, मोहन लाल सावरा और कन्हैया यादव मनरेगा में काम करने के बाद गांव से सटे सितली नाला में मछली पकड़ने गए थे। वो अभी नाले के बाहर खड़े ही थे कि सबसे पहले साखूराम पानी में चला गया। अंदर जाकर वह मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाने लगा।
खेत में पानी पहुंचाने लगा था पंप
इधर, इनमें से किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहीं पर खेत में पानी पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने पंप लगा रखा था। वह पंप चालू है। जिसका तार पानी में छू रहा था। बताया गया कि साखूराम जैसे ही अंदर जाकर नाले में जाल बिछा रहा था, आगे जाकर वह उसी तार की चपेट में आया और छटपटाने लगा। ये देखकर उसका साथी जीवराज भी उसे बचाने के लिए कूद गया। मगर वह भी उस करंट की चपेट में आ गया। अन्य तीन लोग बाहर खड़े देखते ही रह गए। देखते ही देखते दोनों की जान चले गई।
पंप को बंद कराया गया
घटना के बाद आनन-फानन में पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पंप को बंद किया। इसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों के शव को पोस्ममॉर्टम के लिए भेजा गया था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
देश - दुनिया6 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
Tech & Auto5 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
Lifestyle6 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
Tech & Auto3 days agoहोंडा पेश करेगी इलेक्ट्रिक एक्टिवा, मार्केट में आते ही मचा देगी खलबली…
-
amazing amazing7 days agoदेश का एक ऐसा अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन, जिसे जानकर आप भी हो जायंगे हैरान…
-
Tech & Auto6 days agoWhatsApp पर पार्टनर block कर दिए है तो,ऐसे करें जुगाड़ू ट्रिक से मैसेग…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips : घर में इन वास्तु दोष से हैं परेशान तो करें,ये उपाय…
-
जॉब5 days agoनौसेना में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: सीढ़ियां चढते व उतरते वक्त सांस फूलनें से है परेशान तो इन बातो का रखे ध्यान…


















You must be logged in to post a comment Login