जॉब
HPCL में अप्रेंटिस के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…

,Apprenticeship: हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, HPCL ने मुंबई रिफायनरी में ग्रैजुएट इंजीनियर अपरेंटिस पदों पर भर्ती (HPCL Recruitment 2022) के लिए आवेदन मंगाए हैं. पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www. mhrdnats.gov.in पर जाकर आवेदन (Govt Jobs) कर सकते हैं.
कुल 100 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (HPCL Recruitment 2022) के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. जिसके लिए इंस्ट्रूमेंटेशन. केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम के छात्र संबंधित पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
पदों (Govt Jobs 2022) पर चयनित उम्मीदवारों को ₹25000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा. उम्मीदवारों को 1 वर्ष की अवधि के लिए पदों पर नियुक्त किया जाएगा. भर्ती संबंधी सभी डिटेल के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर नोटिफिकेशन चेक करें.

जॉब
रेल सूचना प्रणाली केंद्र में 150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

रेल मंत्रालय के एक संगठन रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) द्वारा 150 सरकारी नौकरियां निकाली गई हैं, जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित क्रिस द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के मुताबिक 144 असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर (एएसई) और 6 असिस्टेंट डाटा एनालिस्ट (एडीए) के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
इन पदों के लिए उम्मीदवार क्रिस की ऑफिशियल वेबसाइट, cris.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। क्रिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अप्रैल 2022 को शुरू हुई थी।
योग्यता
असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर टेक्नोलॉजी या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीई / बीटेक या कंप्यूटर अप्लीकेशन में एमसीए या कंप्यूटर साइंस में चार वर्षीय डिग्री कोर्स (बीएससी) न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। गेट परीक्षा में तय स्कोर प्राप्त किया होना चाहिए। कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में एमई/एमटेक किए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास गेट 2022 स्कोर हो।
असिस्टेंट डाटा एनालिस्ट
उम्मीदवारों को किसी भी विधा में बीई/बीटेक या मैथ / स्टैटिस्टिक्स / ऑपरेशन रिसर्च में एमएससी या इकोनॉमिक्स में एमए या एमसीए या कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में 4 वर्षीय डिग्री पास होना चाहिए। यूजीसी / एआइसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से सम्बन्धित डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवारों के गेट स्कोर होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख या 31 मई 2022 को 21 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों कों केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
जॉब
लाइब्रेरियन ग्रेड-3 पदों पर निकली भर्ती,जल्द करें आवेदन…

योग्य युवक-युवतियों के पास सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में नौकरी पाने का मौका आया है। राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड ने लाइब्रेरियन ग्रेड-3 के 460 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इसके तहत नॉन टीएसपी के लिए 394 और टीएसपी के लिए 66 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 26 मई से शुरू होनी है। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 24 जून है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए होने वाली इस भर्ती की परीक्षा सितंबर में कराई जा सकती है। कैंडिडेट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
जरूरी योग्यता
कैंडिडेट के पास इन पदों पर आवेदन करने के लिए बैचलर डिग्री इन लाइब्रेरी साइंस (बीलिब)/लाइब्रेरी या इंफोर्मेशन साइंस या लाइब्रेरी या इंफोर्मेशन साइंस में डिप्लोमा होना चाहिए।
एप्लिकेशन फीस
सामान्य वर्ग के लिए – 450 रुपये
राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग व ईडब्ल्यूएस- 350 रुपये
राजस्थान के एससी व एसटी – 250 रुपये
कैटेगरी के अनुसार जानें आयु सीमा
कैंडिडेटों की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुषों को 5 साल की छूट उम्र सीमा में दी जाएगी। सामान्य वर्ग की महिला एवं राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला के लिए भी 5 साल की छूट होगी।
इसके अलावा राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए 10 साल की छूट उम्र सीमा में होगी।
जॉब
स्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,मिलेगी बंफर सैलरी…

JSSC Clerk Recruitment 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़कर अप्लाई करें. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार JSSC में नौकरी पा सकते हैं.झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है.इसके लिए JSSC ने क्लर्क और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://www.jssc.nic.in/ के जरिए भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://www.jssc.nic.in/sites/default/files/Brochure%20JIS(CKHT)CCE-2022 पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 991 पदों को भरा जाएगा. इसमें से 27 रिक्तियां स्टेनोग्राफर के लिए और 964 क्लर्क के पदों के लिए है।
आवेदन की तिथि
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 20 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19 जून 2022
रिक्ति विवरण
क्लर्क (कंप्यूटर ऑपरेटर)- 352
स्टेनोग्राफर- 27
क्लर्क (पिछला वार्ड कल्याण विभाग)- 104
क्लर्क (श्रम योजना परीक्षण और कौशल विकास)- 144
क्लर्क (वाणिज्य विभाग)- 97
क्लर्क (श्रम योजना परीक्षण और कौशल विकास योजना वर्ग)- 77
क्लर्क (रोजगार राज्य बीमा योजना के कार्यालय)- 36
क्लर्क (परिवहन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय)- 104
क्लर्क (खान भू-विज्ञान विभाग)-45
क्लर्क (परिवहन विभाग दिवस क्षेत्रीय कार्यालय)- 05
योग्यता मानदंड
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए.
आयु सीमा
न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष
आवेदन शुल्क
अन्य उम्मीदवारों के लिए: 100/- रुपये
एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए: 50/- रुपये
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब7 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब7 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष7 days agoVASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
जॉब7 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
छतीसगढ़7 days agotoday corona update: देश मे मरीजो की पॉजिटिव रिपोर्ट 2,022, एवं कोरोना से संक्रमित मरीजो की संख्या 4.31 करोड़ के पार..



















You must be logged in to post a comment Login