जॉब
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…और शैक्षणिक योग्यता…

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने सीनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 16 मई 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 410 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार 16 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा करें। आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर रखें।
पदों की संख्या : 410
योग्यता
एनेस्थिसियोलॉजी पेन मेडिसिन एंड क्रिटिकल केयर : एनेस्थिसियोलॉजी में एमडी/डीएनबी।
ओन्को. एनेस्थिसियोलॉजी : एनेस्थिसियोलॉजी में एमडी / डीएनबी या डीएम / डीएनबी (ओन्को. एनेस्थिसियोलॉजी)
आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष, बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति [पीडब्ल्यूबीडी] सामान्य कैटेगरी 10 वर्ष, बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति [पीडब्ल्यूबीडी] ओबीसी कैटेगरी 13 वर्ष और बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति [पीडब्ल्यूबीडी] अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग 15 वर्ष की छूट दी जाएगी।
सैलरी
मेडिकल उम्मीदवारों के लिए वेतन मैट्रिक्स के स्तर 11 का वेतन (पूर्व-संशोधित वेतन बैंड-3, प्रवेश वेतन 67700/- के साथ)
एमएससी पीएच.डी के साथ नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों के लिए 7वें सीपीसी के तहत 56100/- स्तर 10 में और अन्य सामान्य भत्ते।
मेडिकल फिजिक्स में सीनियर डेमोंस्ट्रेटर पद के लिए, (एमएससी के साथ) रु.12090 + 4200 (ग्रेड पे) और अन्य सामान्य भत्ता।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी कैटेगरी : रु.1500/- + लेन-देन शुल्क जो लागू हो।
एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी: रु.1200/- + लेन-देन शुल्क जो लागू हो।
बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति [पीडब्ल्यूबीडी] उम्मीदवारों को किसी भी शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

जॉब
जूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्तिया, जाने आयु सीमा अंतिम तिथि एवं शैक्षणिक योग्यता..

NIFT Recruitment 2022: राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान ने जूनियर असिस्टेंट सहित रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं।इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इन पदों के लिए अभ्यर्थी 7 जून 2022 शाम 5.30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई 2022 निर्धारित की गई थी।
इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर नोटिस भी जारी किया गया है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।इन पदों पर भर्तियों के लिए 9 अप्रैल 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि केवल नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा।
रिक्त पदों की संख्या
असिस्टेंट वार्डन (लड़के) – 1 पद
असिस्टेंट वार्डन (लड़कियां) – 1 पद
जूनियर असिस्टेंट – 7 पद
मशीन मैकेनिक- 3 पद
लैब असिस्टेंट – 6 पद
नर्स – 1 पद
NIFT Bharti 2022: शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट वार्डन पदों के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जूनियर असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य हैं। वहीं मशीन मैकेनिक पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास के लिए संबंधित विषय में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
आयु सीमा
इन पदों के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 3 वर्ष की छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए करियर सेक्शन में जाए।
3.यहां Group C Application form के लिंक पर क्लिक करें।
5.अब आवेदन फाॅर्म को डाउनलोड करें।
6.उसे भरकर दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट करें।
इन तिथियों का रखें ध्यान
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 9 अप्रैल 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 7 जून 2022
जॉब
हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

Delhi Police Head Constable : कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शार्ट नोटिस जारी किया है.कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शार्ट नोटिस जारी किया है. दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के कुल 554 पदों को भरा जाना है. इन पदों के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा, आवश्यक योग्यता और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी एसएससी की वेबसाइट पर 17 मई 2022 को जारी की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 17 मई से 16 जून 2022 तक चलेगी.
हेड कॉन्स्टेबल: 554 पद
शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो. इसके अलावा टाइपिंग आती हो.
आयु सीमा
दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को छूट प्राप्त है.
चयन प्रक्रिया
एसएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पदों के लिए दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 का आयोजन कंप्यूटर आधारित मोड में करेगा. दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 परीक्षा का आयोजन सितंबर माह के दौरान किया जाना है। परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए होगी. इसके बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा.
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यू एस वर्ग के उम्मीदवारों 100 रुपये का शुल्क देना होगा, वहीं एससी/एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारो के लिए आवेदन शुल्क माफ है. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है.
आवेदन प्रक्रिया
एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ ही साथ आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर पहले रजिस्ट्रेशन और फिर आवंटित रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगीः 17 मई 2022 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 16 जून 2022 तक
जॉब
बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Sarkari Naukri 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार MESCOM में नौकरी मिल सकती है.मैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड ने नेशनल अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कीम के तहत अपरेंटिस के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं.
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MESCOM की आधिकारिक वेबसाइट mescom.karnataka.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://mhrdnats.gov.in/announcements पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://portal.mhrdnats.gov.in/sites/default/files/file_upload/MESCOM.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 183 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 25 मई
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 10 जून
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 183
योग्यता मानदंड
ग्रेजुएट अपरेंटिस- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए.
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.
-
जॉब7 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoयहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
जॉब7 days agoबैंक में निकली इतने पदों पर भर्ती,मिलेगा 68000 तक सैलरी…
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ इंडिया में निकलीं 600 पदों भर्ती, आवेदन का अंतिम मौक़ा आज…
-
जॉब6 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब5 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…



























You must be logged in to post a comment Login