जॉब
इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

IB Recruitment 2022: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके (IB Recruitment 2022) लिए असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO), जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (जेआईओ), सिक्योरिटी असिस्टेंट (SA), हलवाई-कम-कुक, केयरटेकर और अन्य पदों (IB Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MHA की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (IB Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह भर्ती डेपुटेशन के आधार पर की जा रही है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक IB Recruitment 2022 पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक IB Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशनको भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 766 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 22 अगस्त (नोटिफिकेशन के प्रकाशन के तिथि से 60 दिनों के भीतर)
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 766
योग्यता मानदंड
असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर- I / एग्जीक्यूटिव – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही सुरक्षा या खुफिया कार्य में दो साल का अनुभव होना चाहिए.
जानकारी
उम्मीदवारों को फॉर्म भरकर आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ सहायक निदेशक G-3, इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय, 35 एस पी मार्ग, बापू धाम, नई दिल्ली-110021 पर भेजना होगा.

जॉब
पहली बार निकली भर्ती,मिलेगा 217600 तक सैलरी…जानें क्या है शैक्षणिक योग्यता

Indian Army Recruitment 2022: सेना मुख्यालय चयन बोर्ड ने हाल ही में चीनी दुभाषियों के लिए indianarmy.nic.in पर एक एंप्लॉयमेंट नोटिफिकेशन जारी की है जो प्रादेशिक सेना अधिकारी के रूप में काम करेंगे. यह पहली बार है जब भारतीय सेना चीनी दुभाषियों की भर्ती कर रही है. भारत के नागरिकों (पुरुष और महिला) से आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2022 है. भूतपूर्व सैनिक भी प्रादेशिक सेना अधिकारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं. 5 पद जनरल उम्मीदवारों के लिए हैं और एक पद पूर्व सैनिकों के लिए है. चीनी भाषा में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं और इंडियन आर्मी का हिस्सा बन सकते हैं।
सैलरी
लेफ्टिनेंट- लेवल 10, 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये महीना तक
कैप्टन – लेवल 10A, 6,13,00 से लेकर 1,93,900 रुपये महीना तक.
मेजर – लेवल 11, 6,94,00 से लेकर 2,07,200 रुपये महीना तक
लेफ्टिनेंट कर्नल – लेवल 12A, 1,21,200 से लेकर 2,12400 रुपये महीना तक.
कर्नल – लेवल 13, 1,30,600 से लेकर 2,15,900 रुपये महीना तक.
ब्रिगेडियर- लेवल 13A, 1,39,600 से लेकर 2,17,600 रुपये महीना तक.
कैंडिडे्टस को इसके लिए पूरे भरे गए फॉर्म की हार्ड कॉपी Directorate General Territorial Army, Integrated Headquarters of Ministry of Defence, ‘A’ Block,4 th Floor, Defence Office Complex, KG Marg, New Delhi – 110001 पर भेजनी होगी. यह केवल इंडिया पोस्ट के माध्यम से भेजनी है।
सिविलियन कैंडिडेट – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 फीसदी नंबरों के साथ चीनी भाषा में ग्रेजुएट. ‘या’ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से दो साल के इंटरप्रेटरशिप डिप्लोमा / एचएसके- IV लेवल के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएट.
एक्स सर्विस ऑफिसर – कम से कम ‘बीएक्स’ ग्रेडिंग के साथ एसएफएल / एईसी ट्रग कॉलेज एंड सेंटर से चीनी भाषा में दो साल के इंटरप्रेटरशिप डिप्लोमा के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएट।
जॉब
IOCL में भर्ती,29 जुलाई तक करें आवेदन

IOCL Junior Operator Recruitment 2022: जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये की आवेदन फीस देनी है. कैंडिडेट्स आईओसीएल की वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने 39 जूनियर ऑपरेटर ग्रेड के लिए रोजगार समाचार (09-15) जुलाई 2022 में नोटिफिकेशन जारी किया है. ये पद तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु और पुडुचेरी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 29 जुलाई 2022 22:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए लिखित परीक्षा 21 अगस्त को आयोजित की जा सकती है।
इन पदों पर भर्ती
जूनियर ऑपरेटर (एविएशन) ग्रेड 1 (पोस्ट कोड-101) तेलंगाना: 05
जूनियर ऑपरेटर (एविएशन) ग्रेड 1 (पोस्ट कोड-102) कर्नाटक: 06
जूनियर ऑपरेटर (एविएशन) ग्रेड 1 (पोस्ट कोड-103) तमिलनाडु और पुडुचेरी: 28
IOCL Recruitment 2022 Notification
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए कम से कम 45 फीसदी और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 40 फीसदी नंबरों के साथ हायर सेकेंडरी (12वीं) पास और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा जारी वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस. आवेदन फीस की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये की आवेदन फीस देनी है. इच्छुक अभ्यर्थी आईओसीएल की वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
सिलेक्शन प्रोसेस
सिलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट (ड्राइविंग टेस्ट) शामिल होगा. फिजिकल टेस्ट क्वालिफाइंग नेचर का होगा.
लिखित परीक्षा निम्नलिखित मानकों पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेगी.
जेनेरिक एप्टिट्यूड में क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड से 40 सवाल
रीजनिंग एबिलिटी से 40 सवाल
बेसिक इंग्लिश लेंगुएज स्किल से 20 सवाल
जॉब
इस बैंक में निकली 6000 से ज्यादा पदों पर बंफर भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन तिथि

IBPS Clerk Recruitment 2022: IBPS की ओर से क्लर्क पदों पर भर्ती की जा रही है. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2022 से शुरू है एवं अप्लाई करने के लास्ट डेट 21 जुलाई 2022 निर्धारित है.इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन, IBPS की ओर से क्लर्क पदों पर भर्ती की जा रही है. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2022 से शुरू है एवं अप्लाई करने के लास्ट डेट 21 जुलाई 2022 निर्धारित है. ऐसे में बैंक में क्लर्क की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं. बता दें कि भर्ती के माध्यम से देश भर के बैंकों क्लर्क के 6000 से अधिक पद भरे जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन
पदों के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच की होनी चाहिए. हालांकि इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट शामिल है.
चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें उम्मीदवारों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी.
इन बैंकों में होगी भर्ती
भर्ती के माध्यम से निम्न बैंकों में क्लर्क के पद भरे जाएंगे:-
बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब3 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब4 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब4 days agoDRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब2 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगा 2 लाख तक सैलरी, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
व्यापर5 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
































You must be logged in to post a comment Login