क्राइम न्यूज़
बस हादसा: ड्राइवर की गलती से 46 यात्रियों की हुई मौत…
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में हुए सड़क हादसे में जगदेव (46) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक की लापरवाही से जगदेव की जान गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक बस चालक की लापरवाही से यात्री की मौत हो गई। बस में चढ़ते समय अचानक चालक ने बस चला दी। यात्री बस के दरवाजे से गिरकर पिछले पहिये के नीचे आ गया। शोर मचाने पर भी आरोपी ने बस नहीं रोकी और फरार हो गए।
युवक के साथ मौजूद उसके रिश्तेदार निजी वाहन से उसे जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त जगदेव (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा डीटीसी बस से हुआ। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गांव खलीलपुर, थाना डलमऊ, रायबरेली (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला जगदेव, दुर्गापुरी चौक स्थित धागे की फैक्टरी में काम करता था और वहां ही रहता था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और बेटी है, जो गांव में रहते हैं। भाई राम खिलावन दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक दुकान पर नौकरी करता है। पिछले कुछ दिनों से गांव से कुछ परिचित जगदेव से मिलने के लिए दिल्ली आए हुए थे। शुक्रवार को उन्हें गांव लौटना था। शाम के समय जगदेव परिचितों को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए निकला था। इस बीच सभी दुर्गापुरी चौक के बस स्टैंड पर आकर खड़े गए। रूट संख्या-205 की बस वहां आई तो उसमें चढ़ने के दौरान अचानक चालक ने बस चला दी और जगदेव दरवाजे से गिरकर टायर के नीचे आ गया।
स्टैंड पर जल्दबाजी के कारण होते हैं हादसे
दोपहर के 3.00 बजे थे। हमेशा की तरह बंगला साहेब गुरुद्वारे पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। थोड़ी-थोड़ी देर में बस वहां आती तो स्टैंड पर खड़े यात्री बस की ओर दौड़ते। कुछ यात्रियों को चढ़ाने के बाद चालक धीरे-धीरे बस को आगे बढ़ाने लगता तो कुछ यात्री लटकते-लटकते बस में सवार होते। कमोबेश, यह स्थिति हर बार उत्पन्न हो रही थी। हालांकि, उसकी बड़ी वजह यह थी कि गुरुद्वारे के सामने महज दो लेन की सड़क है। स्टैंड पर बस के रुकते ही पीछे ट्रैफिक रुक जाता है। ऐसे में पीछे से आने वाले वाहन चालक हॉर्न बजाने लगते हैं। शिवाजी स्टेडियम, आईटीओ, धौलाकुआं, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली गेट, दरियागंज, लालकिला समेत अन्य बस स्टैंड का भी यही हाल था।
ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक नाबालिग की मौत
जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में बाइक चला रहे नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला है। संभावना जताई जा रही है कि तीनों बिना हेलमेट पहने ही बाइक चला रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की उम्र 16 साल है। वह मुकुंदपुर में अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी दादी इलाके में सड़क किनारे पान, बीड़ी का खोखा चलाती है। नाबालिग अपनी दादी के साथ खोखा पर बैठता था। शुक्रवार देर रात दो बजे पुलिस को मुकुंदपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली।

क्राइम न्यूज़
Crime News : पति द्वारा पत्नी की सनसनी खेद हत्या,वजह हैरान कर देनी वाली,जानिए

Crime news : छत्तीसगढ़ में एक पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की इस बात से नाराज होकर उसे मात के घाट उतार दिया क्योंकि उसकी पत्नी ने कहा था कि वह उसके सामने ही 10 पुरुषों से संबंध बनाएगी।छत्तीसगढ़ में एक पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की इस बात से नाराज होकर उसे मात के घाट उतार दिया क्योंकि उसकी पत्नी ने कहा था कि वह उसके सामने ही 10 पुरुषों से संबंध बनाएगी।बता दें कि यह मामला बेमेतरा का है। जहां खंडसरा में 28 साल का सुशील साहू अपनी 25 साल की पत्नी रानी साहू के साथ रहता था। कुछ दिनों बाद काम-काज के चलते लखनऊ चले गये। और वहां लखनऊ में सुशील ने अपनी पत्नी को एक गैर मर्द के साथ शारीरीक संबंध बनाते हुए देख लिया था।
जिसके बाद दोनों में जमकर झगड़ा हुआ और वह दोनों अलग अलग रहने के लिए राजी हो गए।लेकिन इसके बाद दोनों 6 जुलाई को महिला के पति ने लखनऊ में अपनी पत्नी की हरकतों के खिलाफ शिकायत की।
सुशील ने वकील से मिलकर तलाक को लेकर भी राय ली थी। लेकिन इन बीचों फिर से पत्नी के साथ सुशील साहू का दोबारा विवाद शुरू हुआ।और इस पर सुशील ने गुस्से में रानी का गला घोंट दिया। हत्या के बाद वह रानी के शव को घसीटकर कमरे में ले गया। वहां साड़ी से फंदा बनाकर शव को सीलिंग फैन में लटका दिया ताकि किसी को मर्डर का पता न चले।
हालांकि पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतारने के बाद सुशील साहू खुद ही स्थानीय थाने में पहुंचा और सारा जुर्म कबूल किया। आरोपी ने थाने में दावा किया कि पत्नी के अवैध संबंध थे, मना करता तो झगड़ती थी। कहती थी- तलाक दे दो, फिर तुम्हारे सामने ही 10 पुरुषों से संबंध बनाऊंगी। इसके चलते पत्नी का गला घोंट हत्या कर दी।
क्राइम न्यूज़
Crime News : फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर भाभी को उतारा मौत के घाट,आरोपी देवर गिरफ्तार

Crime News ,(etoinews.com) : यूपी में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सनकी देवर ने अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया. बताया जाता है कि देवर को भाभी के चरित्र पर शक था, जिसकी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल, फतेहपुर पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है.उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में अवैध संबंध के शक में सनकी देवर ने भाभी पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले के दौरान सिर और गर्दन में गंभीर चोट लगने से भाभी की मौत हो गई है।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया. महिला की हत्या की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया. हालांकि, पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लियादरअसल, घटना असोथर थाना क्षेत्र के सातों जोगा गांव की है।
सीओ वीर सिंह ने बताया कि असोथर थाना क्षेत्र के सातो जोगा गांव में बलराम नाम का व्यक्ति अपनी भाभी के चरित्र पर शक करता था, जिसको लेकर दोनों में कहासुनी भी हुई थी. इसी के चलते सनकी देवर ने अपनी भाभी रानी देवी के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमलाकर हत्या कर दिया. मामले में हत्या का केस दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक रानी देवी के पति की पांच वर्ष पहले दमा की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
देवर बलराम की पत्नी की भी तकरीबन 10 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है. दोनों अलग-अलग मकानों में रहते थे. रानी देवी अपने मकान में दो बच्चों के साथ रहती थी. देवर को अपनी भाभी के चरित्र पर शक था, जिसको लेकर थोड़ी देर पहले दोनों में विवाद भी हुआ था.रविवार देर शाम जब रानी देवी घर के बाहर बर्तन धुल रही थी। तभी बलराम ने पीछे से उसके सिर पर ताबड़तोड़ फावड़ा मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. घटना के बाद शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी रानी देवी को लेकर अस्पताल जाने लगे, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गया।
Breaking
South Africa : जोहान्सबर्ग बार के भीतर भीषण गोलीबारी, 14 लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने बताया है कि जोहान्सबर्ग में बार के भीतर भीषण गोलीबारी हुई है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई, घटना शहर के सोवेटो टाउनशिप में हुई है।दक्षिण अफ्रीका के एक बार में सामूहिक गोलीबारी की घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। हमलावर आधी रात के बाद जोहान्सबर्ग के सोवेटो के एक बार में घुसे और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। गोलियां चलाने के बाद बंदूकधारी सफेद रंग की टोयोटा क्वांटम मिनीबस में सवार होकर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक 10 अन्य लोग घायल हुए हैं और तीन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।घायलों में किशोर भी शामिल हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।शुरुआती जांच से पता चलता है कि लोग बार में मस्ती कर रहे थे। हमलावर अंदर आए और उन पर बेतरतीब ढंग से गोली चलाने लगे।’ जांचकर्ता मौके पर पहुंच चुके हैं।
मावेला ने बताया, ‘यह घटना रात करीब 12:30 बजे की है।’ उन्होंने कहा कि 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अस्पताल पहुंचने पर एक और शख्स की जान चली गई। भर्ती किए जाने के बाद 14वें शख्स की भी मौत हो गई।मरने वालों की उम्र 19 से 35 साल के बीच है।
ऑरलैंडो पुलिस स्टेशन के कमांडर ब्रिगेडियर नॉनहलानहला कुबेका ने कहा कि अधिक जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। ऑनलाइन पोस्ट की गई भयानक फुटेज में बार में मौज-मस्ती करने वालों के शव फर्श पर पड़े दिख रहे हैं। क्वाज़ुलु-नताल में पीटरमैरिट्सबर्ग बार में एक दिन पहले हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी।
तड़के कम से कम 21 लोगों की मौत
पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के तटीय शहर ईस्ट लंदन के एक नाइट क्लब में रविवार तड़के कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई थी। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इन किशोरों की मौत किस कारण हुई। ये किशोर कथित तौर पर स्कूल की परीक्षा खत्म होने का जश्न मनाने के लिए क्लब गए थे। स्थानीय समाचार पत्र ‘डेली डिस्पैच’ की खबर के अनुसार, शव मेज तथा कुर्सियों के पास मिले। शवों पर चोट के कोई निशान नहीं थे।
-
Tech & Auto7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर6 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto6 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब4 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब3 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
जॉब3 days agoDRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी
-
व्यापर4 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर























You must be logged in to post a comment Login