क्राइम न्यूज़
विवाद शांत करवाना पड़ गया महंगा, युवक के सिर पर रॉड-डंडे से किया हमला, पढ़े पूरी खबर..
रायपुर। राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में स्थित झंडा चौक के शिवनगर में बुधवार देर रात मोहल्ले में कुछ लड़के झगड़ा हो रहे थे। इस बीच विवाद को शांत कराना मोहल्ले के ही एक युवक को भारी पड़ गया। तीन सगे भाईयों ने मिलकर युवक के सिर पर रॉड-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उसके परिजन फौरन अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी का पूरा परिवार क्रिमिनल है। कई मामलों में सभी जेल भी जा चुके है। वहीं मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। मृतक की मां समेत परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दो भाईयों के बीच 5 फिट गहरे नाली में जमकर चले लात-घूसे, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस कर रही मामले की जांच…
तीनों भाई है आदतन आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी भाई आदतन अपराधी है। मोहल्ले में आए दिन लोगों से लड़ते झगड़ते रहते है। कई बार इनकी शिकायत हो चुकी है और कई बार यह मर्डर, लूट, हाफ मर्डर सहित कई मामलों में जेल भी जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार इनके पिता इन्हें इन कार्यों के लिए संरक्षण देते हैं।
पुलिस ने क्या कहा?
एएसपी आकाश राव ने बताया कि डीडी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात लगभग 11 बजे चंगोराभाटा के झंडा चौक के पास तीन भाई राम अवतार साहू, रामू साहू और मितेश साहू का राजा ठाकुर नामक युवक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों भाइयों ने हाथ, रॉड और डंडे से राजा ठाकुर की जमकर पिटाई कर दी। घटना में राजा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राजा ठाकुर को उनके साथी सुनील साहू और परिजनों ने जगन्नाथ अस्पताल पहुँचाया जहां उपचार के दौरान राजा की मृत्यु हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हमले में उपयोग रॉड और हथियार को भी जब्त कर लिया गया है।
मृतक की मां बोलीं- झगड़े को छुड़ाने गए बेटे को मारा, हमें न्याय चाहिए
मृतक की मां ने बताया कि मेरा बेटा घुमकर घर आ रहा था, इस दौरान रामकुमार, रामू, कुंभकरण और मितेश ये चारों मोहल्ले में गाली-गलौच कर रहे थे। ये लोग एक दुर्गेश नाम के लड़के को मारने के लिए दौड़ा रहे थे। मेरे बेटे ने उनको बोला की झगड़ा क्यों कर रहे हो। उसके बाद उसके एक भाई जो बोल नहीं पाता उनसे बत्ते से मेरे बेटे राजा के सिर पर पीछे से हमला कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि हमले के बाद राजा वहीं पर गिर गया, जिसके बाद तीनों आरोपी भाई ने स्टील के पंप और बत्ते से राजा को और मारे है। मैं घर में थी मुझे जैसे ही जानकारी मिली तो मैं दौड़ते हुए वहां गई। जब मैं वहां पहुंची तो मेरा बेटा जिंदा नहीं था।
आरोपी मर्डर, हाफ मर्डर के मामले में भी चले गए है जेल
मृतक की मां और परिजनों ने बताया कि, इन आरोपियों ने एक ही मर्डर नहीं किया है, जीतू निषाद नामक एक व्यक्ति की भी इन्होंने हत्या की है। कई लोगों का हाफ मर्डर किए है लेकिन इन लोगों को जमानत मिल जाता है। मैं न्याय चाहती हूं की इन लोगों को सजा होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राजा घर के बड़े बेटे थे। उनकी एक बेटी और एक छोटा बेटा भी है। राजा एक दुकान चलाता था। और राजा घर भी चलाता था।
नौकर ने मालिक के घर ही डाला डाका, पढ़ाई के लिए छुट्टी मांगकर ले उड़ा बाइक, रास्ते में पकड़ाया…
मृतक की मां ने बताया कि, इन आरोपियों ने जीतू निषाद की हत्या करने के बाद जेल से छुटे। उसके बाद आरोपियों ने उन्हीं के परिवार के राधे साहू को भी मारे है। राधे साहू का दिमागी हालत अब ठीक नहीं है। इसके बाद सूरज देंवागन नाम के युवक और उसके तीनों भाई को भी इन तीनों आरोपी राम अवतार साहू, रामू साहू और मितेश साहू ने झगड़ा करके मारा है। इसमें आरोपियों के पिता भी शामिल थे। इस मामले में ये जेल से छुट गए। जेल से छुटने के आठ दिन बाद ही उसका बाप एकात लोगों का मर्डर तो करना है ऐसा धमकी देकर गया था और आज मेरे बेटे को मौत के घाट उतार दिए। फिर अगर छुटकर आ गए तो किसी और की हत्या करेंगे। उनको कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।

क्राइम न्यूज़
देश में मिला कोरोना का नया सब-वैरिएंट, खतरनाक हो सकता है ये सब-वैरिएंट, इसके 85 केस सामने आए..
देश में बीते 14 दिन से रोजाना कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं। सोमवार को भी 13,086 नए मामले दर्ज किए गए, 24 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कोरोना के नए सब-वैरिएंट BA.2.75 ने एक्सपर्ट्स में घबराहट पैदा कर दी है। इजराइल के वैज्ञानिक डॉक्टर शाय फ्लीशोन का दावा है कि भारत के 10 राज्यों में यह सब-वैरिएंट मिला है।
शाय फ्लीशोन ने कहा- अभी यह बताना जल्दबाजी होगी कि BA.2.75 कैसे रिएक्ट करेगा, लेकिन यह खतरनाक हो सकता है। वहीं, इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिक थॉमस पीकॉक का कहना है कि इस नए सब-वैरिएंट पर नजदीक से नजर रखना होगा।
अब तक भारत समेत 8 देशों में इस नए सब वैरिएंट के 85 केस सामने आए हैं। 2 जुलाई तक महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, और उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक और हिमाचल में इसके 69 केस मिले। हालांकि, एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि जैसे जैसे वायरस कमजोर पड़ेगा, उसके नए सब-वैरिएंट सामने आते रहेंगे।
एक्टिव केस की संख्या 1 लाख से ऊपर
देश में फिलहाल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 112,761 हो गई है। पिछले 6 दिनों से एक्टिव केस का आंकड़ा एक लाख से ऊपर है। इसमें कमी नहीं आ रही है। हालांकि, रविवार के मुकाबले सोमवार को कोरोना के नए मामले में 23% की कमी देखी गई
सोमवार को 12,406 मरीजों ने कोरोना को मात दी, जबकि 19 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा 5 लाख 25 हजार 242 हो गया है।
सबसे ज्यादा केस वाले टॉप-5 राज्य
देश के छह राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इनमें केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और दिल्ली शामिल हैं। सबसे ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र से आ रहे हैं। हालांकि, सोमवार को महाराष्ट्र में नए मामले में 36% की कमी देखी गई। केरल और तमिलनाडु में रोजाना केस दो हजार से ऊपर आ रहे हैं।
सबसे ज्यादा मामले केरल से
नए संक्रमितों की संख्या में केरल अभी भी टॉप पर बना हुआ है। यहां रोजाना तीन हजार से ज्यादा केस मिल रहे हैं। इससे पहले 28 मई को 2,999 नए संक्रमित मिले थे। पिछले 24 घंटों की बात करें तो यहां 3,322 पॉजिटिव केस मिले, 3,258 मरीज ठीक हो गए, जबकि 2 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी। पिछले दिन के मुकाबले केरल में नए केस में 2% की गिरावट आई है।
तमिलनाडु में लगातार बढ़ रहे केस
पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में भी नए केस में 8% की कमी आई है। सोमवार को यहां 2,654 नए केस आए, 1,542 मरीज ठीक हुए। अच्छी बात ये है कि यहां किसी मरीज की मौत नहीं हुई। नए केस में कमी आने के बाद भी यहां पॉजिटिविटी रेट 8% के ऊपर बना हुआ है।
महाराष्ट्र में 24 घंटे में नए केस 36 फीसदी घटे
महामारी के मामले में महाराष्ट्र अभी भी कोरोना का हॉट-स्पॉट बना हुआ है। पिछले चार दिन से भले ही नए केस में कमी आई हो, लेकिन राज्य में पॉजिटिविटी रेट अभी भी 7% से ऊपर बना हुआ है। सोमवार को यहां 1,515 नए केस आए, 2062 मरीज ठीक हो गए। जबकि 3 मरीजों की मौत हो गई। सोमवार को नए केस के मुकाबले ज्यादा लोग ठीक हुए।
क्राइम न्यूज़
13 साल की लड़की से रेप कर यूवक ने बनाया विडियो, ब्लैकमेल कर लड़की से छह माह तक करता रहा दुष्कर्म..
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 13 साल की लड़की का न्यूड VIDEO बनाकर उससे रेप करने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। युवक ने पहले लड़की को ब्लू फिल्म दिखाई और फिर उससे रेप किया। इस दौरान उसका न्यूड VIDEO भी बना लिया। आरोपी ब्लैकमेल कर लड़की से छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। लड़की की बड़ी बहन को इसकी भनक लगी, तब उसने चाइल्ड लाइन की मदद ली और पुलिस से शिकायत कर दी। मामला सरकंडा थाने का है।
जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र की 13 साल की लड़की 7वीं कक्षा की छात्रा है। मोहल्ले के युवक का उसका घर आना-जाना था। इस दौरान लड़की को देखकर युवक की नीयत बिगड़ गई। छह महीने पहले युवक अपने घर में अकेला था, तभी उसने मौका पाकर लड़की को घर बुला लिया। इस दौरान कमरे में ले जाकर उसे ब्लू फिल्म दिखाई। इसके बाद उसे बहका कर उससे रेप किया। इस दौरान वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
दो दिन पहले युवक ने बुलाया घर, तो चला पता
दो दिन पहले युवक ने लड़की को धमकी देकर अपने घर बुलाया। डरी सहमी लड़की उसके घर चली गई। इसकी जानकारी लड़की की बड़ी बहन को हुई। तो उसने छोटी बहन से पूछताछ की। पहले वह अपनी बड़ी बहन को भी इस घटना की जानकारी देने से कतराती रही। समझाइश और मनोबल बढ़ाने के बाद उसने आप बीती सुनाई। तब बड़ी बहन से चाइल्ड लाइन की मदद ली और अपनी बहन की काउंसिलिंग कराने के बाद उसे लेकर सरकंडा थाने पहुंची।
TI बोले- केस दर्ज कर की जा रही आरोपी की तलाश
सरकंडा TI उत्तम साहू ने बताया कि पीड़ित लड़की का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने दबिश भी दी है। लेकिन, आरोपी युवक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
क्राइम न्यूज़
कर्नाटक के वास्तु स्पेशलिस्ट चंद्रशेखर गुरुजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, पढ़े पूरी खबर..
कर्नाटक के हुबली जिले के एक मशहूर होटल में मंगलवार सुबह ‘सरल वास्तु’ फेम चंद्रशेखर गुरुजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों को होटल के रिसेप्शन पर चाकू मारते हुए दिखाया गया है।
कर्नाटक के हुबली जिले के एक मशहूर होटल में मंगलवार सुबह ‘सरल वास्तु’ फेम चंद्रशेखर गुरुजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि गुरुजी शहर के प्रेसिडेंट होटल में किसी से मिलने कारोबारी मकसद से आए थे। सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों को होटल के रिसेप्शन पर चाकू मारते हुए दिखाया गया है। वारदात के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग मौके से फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने फरार हत्यारों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही हुबली पुलिस आयुक्त लाभू राम मौके पर पहुंचे। पुलिस आयुक्त लाभू राम ने कहा, “हमें मोबाइल टॉवर के आधार पर कुछ जानकारी मिली है। हम जांच के बाद हत्या का मकसद जान पाएंगे। हम परिवार के सदस्यों के भी बयान दर्ज कर रहे हैं।”
चंद्रशेखर गुरुजी कौन थे?
बागलकोट के रहने वाले वास्तु विशेषज्ञ चंद्रशेखर गुरुजी ने एक ठेकेदार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। बाद में उन्हें मुंबई में नौकरी मिल गई, जहां वे बस गए। बाद में, उन्होंने बाद में वहां अपना वास्तु व्यवसाय किया। बताया जा रहा है कि वारदात से तीन दिन पहले उनके परिवार में एक बच्चे की हुबली में मौत हो गई थी।
-
Tech & Auto6 days agoONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा रहा ये दमदार फीचर्स…
-
Tech & Auto7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
देश - दुनिया5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
जॉब3 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोतरी, पढ़े पूरी खबर
-
Tech & Auto7 days agoOLA ELECTRIC CAR: ओला की सबसे कम कीमत में आयी इलेक्ट्रिक कार, इसके डिजाइन देख हो जायेगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoआते ही धुम मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…




































You must be logged in to post a comment Login