क्राइम न्यूज़
हमीरपुर में हुई फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार…
हमीरपुर जिले के मुंडखर तुलसी गांव में आधी रात को कुछ लोगों ने ट्रांसपोर्टर के घर पर फायरिंग कर दी। घर की खिड़की, दरवाजे पर आरोपियों ने पांच राउंड दागे हैं।
जाहू चौकी के तहत मुड़खर तुलसी गांव में आधी रात एक घर पर फायरिंग हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर पर रात 12 बजे के करीब 5 राउंड फायर किए गए हैं। गोलियों के निशान घर की दीवार पर साफ देखे जा सकते हैं। रात को ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घटनास्थल की वीडियोग्राफी की गई है और मौके पर चली हुई गोलियों के कवर भी बरामद किए गए हैं।
गोलियों की आवाज होने से अचानक से पूरा गांव सहम गया। अनुज नाम के व्यक्ति के घर पर यह फायरिंग हुई है। फायरिंग के बाद जैसे ही अनुज अपने परिवारजनों के साथ बाहर निकले तो अंधेरा होने की वजह से वह गोली चलाने वाले को नहीं देख पाए। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। अनुज एक बस ऑपरेटर हैं जिनकी 3 प्राइवेट बसें हैं। मुड़खर पंचायत के मुड़खर तुलसी गांव में वह अपने माता-पिता के साथ घर पर थे।
अनुज घर पर आकर 9:00 बजे के करीब ही सो गए थे और जब रात को गोलियां चली तो उनकी मां को सबसे पहले पता चला उन्हें लगा कि घर के साथ लगते बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने से आवाज हुई है। लेकिन एक के बाद एक लगातार पांच बार आवाज आने से उन्होंने बाहर आकर देखा तो दीवार पर निशान पड़े हुए थे। इसके बाद मां ने बेटे अनुज को उठाया और आस पड़ोस के लोग भी एकत्र हुए।
रात को 2:00 बजे के करीब पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर चली हुई गोलियों के कवर बरामद किए गए तथा वीडियोग्राफी भी की। भोरंज थाना के एसएचओ सुरम सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

क्राइम न्यूज़
अमेरिका के इंडियाना में हुई फायरिंग, 10 लोगों को लगी गोली, एवं 3 की मौत..
अमेरिका के इंडियाना में फायरिंग हुई है। इसमें 10 लोगों को गोली लगी है, जिसमें से 3 की मौत हो गई है। गैरी पुलिस ने बताया कि हॉलिडे पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना हुई। पिछले 24 घंटे में फायरिंग की लगातार ये दूसरी घटना है। इससे पहले सोमवार को शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग हुई थी, जिसमें 6 लोग मारे गए थे।
इससे पहले 13 जून को भी गैरी में ही एक नाइट क्लब में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में 4 लोग घायल भी हुए थे। शूटिंग के बाद गैरी के नाइट क्लब बंद कर दिए गए थे।
4 जून को शिकागो में फ्रीडम परेड पर हुई थी फायरिंग
बता दें कि सोमवार को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड में फायरिंग हुई थी। ये घटना शिकागो के उपनगर हाईलैंड पार्क में हुई थी। इलेनॉय राज्य के गवर्नर जेबी प्रित्जकर ने 6 लोगों की मौत और 16 के घायल होने की जानकारी दी थी।
लोग चिल्ला रहे थे- कोई शूटर है..कोई शूटर है…
हाईलैंड पार्क में रहने वाली एक प्रत्यक्षदर्शी डेबी ग्लिकमैन ने बताया- मैं अपने साथियों के साथ परेड फ्लोट पर मौजूद थीं। अचानक लोगों के चीखने की आवाज सुनी। लोग बदहवास होकर अपनी जान बचाकर भाग रहे थे। वे कह रहे थे- यहां से भागो..कोई शूटर है..कोई शूटर है… गोलियां बरसा रहा है। हालांकि मैंने किसी भी घायल को नहीं देखा, लेकिन लोगों का डर दुखद था।
इलेनॉय के गवर्नर ने क्या कहा
इलेनॉय के गवर्नर जेबी प्रित्जकर ने कहा था, ‘मैं और मेरा स्टाफ हाईलैंड पार्क की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। पुलिस मौके पर है। लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। हम प्रभावित लोगों की मदद के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं।’
1. स्कूल में फायरिंग से 19 बच्चों की हो गई थी मौत
24 मई 2022 को टेक्सास प्रांत के एक स्कूल में फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें 19 बच्चों की मौत हो गई थी। हत्यारा उसी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। गोलीबारी के दौरान ही हत्यारे को पुलिस ने मार गिराया था। इस घटना के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि सख्त कार्रवाई होगी।
2. एक महीने पहले फैक्ट्री में भी हुई थी फायरिंग
करीब एक महीने पहले अमेरिका के मैरीलैंड में दो लोगों ने एक मशीन फैक्ट्री में घुसकर फायरिंग कर दी थी। हमले में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने बताया था कि इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनों हमलावरों की गिरफ्तारी की बात कह रहे थे। घटना के बाद खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने पूरे इलाके को घेर लिया था।
अमेरिका में क्यों नहीं लग पाती गन कल्चर पर लगाम
अमेरिका 230 साल बाद भी अपने गन कल्चर को नहीं खत्म कर पाया है। इसकी दो प्रमुख वजहें हैं। पहली- कई अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर वहां के राज्यों के गवर्नर तक इस कल्चर को बनाए रखने की वकालत करते रहे हैं। थियोडेर रूजवेल्ट से लेकर फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट, जिमी कार्टर, जॉर्ज बुश सीनियर, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और डोनाल्ड ट्रंप तक कई अमेरिकी राष्ट्रपति गन कल्चर की तरफदारी करते रहे हैं।
गैलप की 2020 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डेमोक्रेटिक पार्टी के 91% सदस्य सख्त गन लॉ बनाने के पक्ष में थे, तो वहीं रिपलब्किन पार्टी के 24% लोग ही इसके पक्ष में थे। जो बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप रिपलब्किन से हैं।
दूसरी वजह गन बनाने वाली कंपनियां, यानी गन लॉबी भी इस कल्चर के बने रहने की प्रमुख वजह है। 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 63 हजार लाइसेंस्ड गन डीलर थे, जिन्होंने उस साल अमेरिकी नागरिकों को 83 हजार करोड़ रुपए की बंदूकें बेची थीं।
नेशनल राइफल एसोसिएशन यानी NRI अमेरिका में सबसे ताकतवर गन लॉबी है, जो वहां संसद सदस्यों को प्रभावित करने के लिए जमकर पैसा खर्च करती है। ये ताकतवर लॉबी गन कल्चर को खत्म करने के लिए प्रस्तावित दूसरे संविधान संशोधन में बदलावों का विरोध करती रही है।
अमेरिका के कई चुनावों में वहां की गन समर्थक लॉबी, गन पर बैन लगाने की मांग वाली लॉबी की तुलना में ज्यादा पैसा खर्च करती रही है। 2020 में गन समर्थक लॉबी ने करीब 3.2 करोड़ डॉलर खर्च किए थे, जबकि गन का विरोध करने वाली लॉबी 2.2 करोड़ डॉलर खर्च कर पाई थी।
कई अमेरिकी राज्य भी बंदूक से जुड़े प्रतिबंधों को हटाते रहे हैं। जून 2021 में टेक्सास ने एक बिल पारित करते हुए अपने नागरिकों को बिना लाइसेंस और ट्रेनिंग के हैंडगन रखने की इजाजत दे दी थी। अप्रैल 2021 में एक और अमेरिकी राज्य जॉर्जिया ने बिना परमिट और लाइसेंस के ही नागरिकों को हथियार रखने की इजाजत दे दी थी।
क्राइम न्यूज़
CRIME NEWS: बाइक सवार युवको को लड़कियों पर कमेन्ट करना पड़ा भारी, देखते ही देखते लडकियों ने लडको पर चलाया लात घुसा…

बिलासपुर में युवतियों पर कमेंट करने को लेकर बीच सड़क जमकर हंगामा हुआ। गुस्साई लड़कियों ने युवकों की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। युवकों की पिटाई का VIDEO अब सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। VIDEO में युवतियां दबंगई दिखाते हुए युवकों का कॉलर पकड़ कर लात-घूसें मारती नजर आ रहीं हैं। वहीं, एक युवक हाथ जोड़कर माफी मांगते दिख रहा है। घटना सिविल लाइन क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास की बताई जा रही है। सकी शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है।
बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात तीन-चार युवतियां शहर से तिफरा की ओर जा रही थीं। इस दौरान युवतियां किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगीं। तभी बाइक सवार युवकों ने उन्हें देखकर कमेंट कर दिया। इसके बाद युवतियों ने बाइक सवार लड़कों को रोक लिया और झगड़ा शुरू हो गया। दो युवतियों ने लड़के का कॉलर पकड़ लिया और उसकी लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। युवतियों की दबंगई को देखकर एक युवक हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। युवतियों के हंगामा मचाने के बाद युवक भागने लगे, तब युवतियों ने एक युवक को पकड़ लिया और थाने लेकर जाने की बात कहने लगीं।
युवकों ने पहले की बदमाशी फिर बनाया VIDEO
बताया जा रहा है कि लड़कियों को देखकर युवकों ने पहले बदमाशी शुरू की। इसके बाद जब युवतियों ने उन्हें रोककर कमेंट करने वाले लड़के की पिटाई शुरू की और हंगामा मचाने लगीं। इस पर युवक उनका VIDEO बनाने लगे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि VIDEO किसने बनाया है। फिलहाल वीडियो के वायरल होने के बाद युवतियों के हंगामा मचाने और मनचले युवकों को सबक सिखाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं
शहर के बार में देर रात तक परोसी जा रही शराब
वायरल VIDEO में दिख रहीं युवतियों के भी शराब पीने की बात कही जा रही है। चूंकि, मामला थाने नहीं पहुंचा है इसलिए न तो युवतियों की पहचान हो पाई है और न ही युवकों का कुछ पता चल सका है। ऐसे में अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगा है। दरअसल, शहर के बार में देर रात तक शराब परोसी जा रही है, जहां युवक-युवतियां देर रात तक जाम छलकाते नजर आते हैं। इससे शहर की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहा है।
TI बोले- नहीं मिली है शिकायत
इधर, वायरल VIDEO के संबंध में TI परिवेश तिवारी ने कोई जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि न तो युवतियों ने छेड़छाड़ करने वाले युवकों की शिकायत की है और न ही जिन युवकों की पिटाई हुई है उन्होंने इसकी जानकारी दी है।
क्राइम न्यूज़
15 वर्षीय बच्ची से मामा ने डरा धमका कर करता रहा, महीनों तक रेप ,आरोपी गिरफ्तार

Yumuna Nagar Rape Case : आरोपी फिलहाल जगाधरी झंडा चौक के पास लोहारन मोहल्ला में रहता है. आरोपी पर 1 जुलाई को 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया गया था.हरियाणा के यमुनागर जिले में जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय बच्ची जब बीमार हुई तो उसकी मां उसे लेकर अस्पताल आई।
डॉक्टरों ने जांच के बाद जो बताया, उसे सुनने के बाद मां के पैरों तले जमीन खिसक गई. डॉक्टर ने बताया कि बच्ची गर्भवती हैं. मां के पूछने पर बच्ची ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो उसे सुनना किसी मां के लिए आसान नहीं है. बच्ची के मुताबिक, उसके मामा ने उसके साथ ढाई महीनों तक डरा धमका कर गलत काम किया, और जान से मारने की धमकी देकर कहा कि इस बारे किसी को कानों कान खबर नहीं होनी चाहिए।
डर और दहशत में सहमी बच्ची चुप रही
मामा द्वारा धमकियां देने के बाद बच्ची बुरी तरीके से डर चुकी थी, और उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया. मगर अब जब सारी बात उजागर हो गई तो उसे सुनने के बाद बच्ची की मां पुलिस के पास पहुंची, और अपने भाई की सारी काली करतूतों को बयान कर दिया. पुलिस ने आरोपी संजू वैश पुत्र राजकुमार बस्ती अंबाला कैंट को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी फिलहाल जगाधरी झंडा चौक के पास लोहारन मोहल्ला में रहता है. आरोपी पर 1 जुलाई को 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया गया था. पुलिस अधिकारी गुरदयाल सिंह के मुताबिक, पीड़िता, आरोपी का मेडिकल और डीएनए भी करवाया गया है.
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
Tech & Auto7 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब5 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto6 days agoआते ही धुम मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
व्यापर2 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
देश - दुनिया6 days agoध्यान दे: आज से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये नियम…
-
Tech & Auto6 days agoINVERTER NON INVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है सबसे खास, जल्द देखे…


































You must be logged in to post a comment Login