क्राइम न्यूज़
पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पत्नी ने गुस्से में आकर 9 महीने के बेटे के साथ खुद का भी गला काटा, फिर जाने क्या हुआ…
दही लाने की बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में महिला ने इलेक्ट्रिक कटर से 9 महीने के बेटे के साथ खुद का भी गला काट लिया। खून से लथपथ मां-बेटे को घरवाले हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मासूम का इलाज चल रहा है। मामला चूरू जिले के सरदारशहर इलाके का है।
घटना बुधवार शाम 6 बजे की बताई जा रही है। झालरिया कुआं गांव की रहने वाली आरती देवी (25) ने पहले अपने बच्चे मनु के गले पर वार किया और फिर खुद सुसाइड कर लिया।
घटना के दौरान महिला की सास घर में बनी आटा चक्की चला रही थी और पति रामलाल व ससुर मंदिर गए हुए थे। कुछ देर बाद पति व ससुर पहुंचे तो देखा कि कमरे का दरवाजा बंद है और अंदर कटर चलने की आवाज आ रही है। पति रामलाल खिड़की से कमरे में गया तो बच्चा लहूलुहान हालत में रो रहा था और पत्नी बेसुध पड़ी हुई थी।
परिजन मां-बेटे को लहूलुहान हालत में बीकानेर रोड स्थित निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बीकानेर रेफर कर दिया। बीकानेर ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर सरदारशहर थाना अधिकारी सतपाल विश्नोई मौके पर पहुंचे। रात 12 बजे डीएसपी नरेंद्र कुमार शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे।

क्राइम न्यूज़
कॉलेज की बीए की छात्रा ने की आत्महत्या…
हॉस्टल की सुपरिटेंडेंट ज्योति रथ ने कहा कि कॉलेज में बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के एक प्रतिष्ठित सरकारी कॉलेज की एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। 18 वर्षीय छात्रा कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी। जानकारी के अनुसार छात्रा ने कथित तौर पर शनिवार को सीनियरों द्वारा रैगिंग से परेशान हो कर कॉलेज के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। हॉस्टल की सुपरिटेंडेंट ज्योति रथ ने कहा कि कॉलेज में बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। जब उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो छात्रों की ओर से दी गई सूचना के बाद दरवाजे को तोड़ा गया। कमरे के अंदर छात्रा मृत अवस्था में मिली।
जानकारी के अनुसार छात्रा ने अपने सुसाईड नोट में लिखा है कि वह काफी समय से उसके तीन सीनियरों द्वारा की जा रही रैगिंग से परेशान थी। वह अपनी परेशानी को अपने परिजनों और साथियों को भी नहीं बता पा रही थी। हालांकि, छात्रा ने किसी का भी नाम नहीं लिया है। मृत छात्रा की मां ने बडगाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर के पुलिस से आरोपियों को तलाशने की गुहार लगाई है। बता दें इससे पहले भी तीन महीने पहले 22 अप्रैल को बोलांगीर जिले के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में हरियाणा के छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। छात्र एमबीबीएस के प्रथम वर्ष का छात्र था। कथित तौर पर उसे भी सीनियरों द्वारा प्रताड़ित किया गया था।
मामले का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने जांच शुरू की है। मृतक की माता ने आरोप लगाया था कि कॉलेज के सीनियरों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसमें वे छात्रों को देर रात रैगिंग के लिए बुलाते थे। मरने से कुछ ही घंटे पहले छात्र ने अपनी मां को वीडियो कॉल कर सीनियर्स द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बारे में बताया था।
क्राइम न्यूज़
Crime News : युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर किया, मारपीट

सहारनपुर,2 जुलाई उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का कथित मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के गांव के चार युवकों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट की। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक (देहात) सूरज राय ने बताया कि शुक्रवार देर शाम देवबंद थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने तहरीर दी कि जनवरी माह में चार युवकों नेपुलिस अधीक्षक (देहात) सूरज राय ने बताया कि शुक्रवार देर शाम देवबंद थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने तहरीर दी कि जनवरी माह में चार युवकों ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
24 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि इन युवकों ने घटना का वीडियो भी बनाया और जब वह गर्भवती हो गई, तब आरोपियों ने उसे कथित तौर पर मारा-पीटा, जिससे उसका गर्भपात हो गया।युवती ने तहरीर में कहा है कि जनवरी माह में जब वह अपने घर में अकेली थी, तब उसी के गांव का एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर घटना का वीडियो बनाया।युवती के मुताबिक, आरोपी ने घटना की शिकायत करने की सूरत में उसके मां-बाप को जान से मारने की धमकी भी दी।
युवती का आरोप है कि वह युवक लगातार उसका यौन शोषण करता रहा और जनवरी माह में उसे देवबंद ले गया, जहां उसे एक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया और तीन युवकों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।
युवती ने तहरीर में कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई और जब आरोपियों को इस बात की जानकारी हुई, तब उन्होंने उसे कथित तौर पर मारा-पीटा, जिससे उसका गर्भपात हो गया।युवती के अनुसार, हालांकि 25 जून को वह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रही और अपने घर लौटकर माता-पिता को आपबीती सुनाई, जिसके बाद वे पुलिस के पास पहुंचे।
क्राइम न्यूज़
सड़क हादसा, वाहन एवं बाइक सवार की हुई भयानक टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत…
लखीमपुर खीरी जिले में इंदिरा मनोरंजन पार्क के निकट एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बालक गंभीर घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे का शिकार सभी लोग धौरहरा के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, इंदिरा मनोरंजन पार्क के निकट एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बालक गंभीर घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
धौरहरा निवासी सरवन यादव (22) पुत्र श्रीराम, प्रज्ञा देवी (30) पत्नी रमाकांत, लकी ( 7) पुत्र लखन और महाराजा (52) पत्नी श्रीराम की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto4 days agoONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा रहा ये दमदार फीचर्स…
-
Tech & Auto5 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
देश - दुनिया2 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto6 days agoOLA ELECTRIC CAR: ओला की सबसे कम कीमत में आयी इलेक्ट्रिक कार, इसके डिजाइन देख हो जायेगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोतरी, पढ़े पूरी खबर



































You must be logged in to post a comment Login