Connect with us

Tech & Auto

OnePlus Nord को आज खरीदने का मौका, मिलेंगे धांसू ऑफर्स

Published

on

OnePlus Nord कंपनी का अभी मौजूद सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इसमें ड्यूल सेल्फी कैमरा और क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।

वनप्लस के सबसे सस्ते और लेटेस्ट हैंडसेट OnePlus Nord को आज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन के लिए ऐमजॉन इंडिया पर फ्लैश सेल आयोजित होगी। बता दें कि वनप्लस नॉर्ड को भारत में 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। फोन की सबसे अहम खासियत है एमोलेड डिस्प्ले, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर।

OnePlus Nord: दाम और ऑफर्स
वनप्लस नॉर्ड के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 24,999 रुपये है। लेकिन अभी यह वेरियंट सेल में उपलब्ध नहीं कराया गया है। सेल में 8 जीबी रैम व 12 जीबी रैम वेरियंट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत क्रमशः 26,999 रुपये व 29,999 रुपये है। फोन को मार्बल ब्लू व ऑनिक्स ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

ऐमजॉन इंडिया से ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन खरीदने पर 1 हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। यह ऑफर क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड ईएमआई के जरिए ट्रांजैक्शन करने पर भी है।

OnePlus Nord: स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस नॉर्ड में 6.44 इंच फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए अड्रेनो 620 जीपीयू दिया गया है। फोन ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड ऑक्सीजन ओएस 10.5 पर चलता है।

बात करें कैमरे की तो इसमें ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल, 2 मेगापिक्सल मैक्रो व 5 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरे हैं। फोन में आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल व 8 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरे हैं।

वनप्लस नॉर्ड को पावर देने के लिए 4115mAh की बैटरी मौजूद है जो रैप चार्ज 30T सपॉर्ट करती है। फोन 5जी सपॉर्ट, फेस अनलॉक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

OnePlus Nord स्पेसिफिकेशन्स
परफॉर्मेंस Qualcomm Snapdragon 765G
डिस्प्ले 6.44 inches (16.36 cm)
स्टोरेज 64 GB
कैमरा 48 MP + 8 MP + 5 MP + 2 MP
बैटरी 4115 mAh
price_in_india 24999
रैम 6 GB, 6 GB

पूरे स्पेसिफिकेशन्स को देखें

और वेरिएंट

  • OnePlus Nord
  • OnePlus Nord 128GB 8GB RAM
  • OnePlus Nord 256GB 12GB RAM
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

भारत में लॉन्च हुई ऑडी ए8 एल लग्जरी सेडान कार, आकर्षक लुक एवं बेहतरीन फीचर्स

Published

on

 

Audi A8 L Launch: 2022 ऑडी ए8 एल को आधिकारिक तौर पर बेस सेलिब्रेशन वेरिएंट के लिए 1.29 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया है। ऑडी ए8 एल टेक्नोलॉजी एडिशन को 1.57 करोड़ रुपये ( एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है।

ऑटो डेस्क. 2022 ऑडी ए8 एल को भारत में सेलिब्रेशन एडिशन ट्रिम के लिए 1.29 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो टेक्नोलॉजी ट्रिम के लिए 1.57 करोड़ रुपये तक है। ऑडी ए8 एल फेसलिफ्ट के लिए बुकिंग पहले से ही डीलरशिप और ब्रांड की वेबसाइट पर 10 लाख रुपये की टोकन राशि के लिए चल रही है। आउटगोइंग कार की तरह, ऑडी ए 8 एल फेसलिफ्ट को सीबीयू रूट के माध्यम से बेचा जाएगा, और शुरुआती कीमत पर 1.29 करोड़ रुपये, इसकी कीमत मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास से 31 लाख रुपये कम, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज से 11 लाख रुपये कम और लेक्सस एलएस से 62 लाख रुपये कम है।

Audi A8 L: का इंजन 

ऑडी ने A8 L फेसलिफ्ट पर आउटगोइंग कार से माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ 3.0-लीटर, टर्बो-पेट्रोल V6 इंजन को बरकरार रखा है। 340hp और 500Nm का टार्क पैदा करते हुए, पावरट्रेन को 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जाता है। क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक से लैस, A8 L फेसलिफ्ट 5.7 सेकंड में 0-100kph की रफ़्तार पकड़ सकती है, जब तक कि यह 250kph की सीमित टॉप स्पीड तक नहीं पहुंच जाती है।

2022 Audi A8 L: इंटीरियर और डिजाइन 

नया मॉडल 8 कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है – टेरा ग्रे, डिस्ट्रिक्ट ग्रीन, फर्ममेंट ब्लू, फ्लोरेट सिल्वर, ग्लेशियर व्हाइट, मैनहट्टन ग्रे, वेसुवियस ग्रे और माइथोस ब्लैक शामिल है। अंदर, ऑडी ए8 एल में रियर सीट रिक्लाइनर के साथ रियर सीट एग्जीक्यूटिव पैकेज, मसाज और वेंटिलेशन के साथ कम्फर्ट इंडिविजुअल सीट, 2 मसाज प्रोग्राम और 3 इंटेंसिटी के साथ हीटेड फुट मसाजर, रियर सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन – 25.65 सेमी (10.1″) स्क्रीन जैसे फीचर्स से लैस है। आगे और पीछे की सीटें 8 मसाज फीचर के साथ आती हैं, जबकि एक एमएमआई नेविगेशन प्लस है जिसमें टच और हैप्टिक फीडबैक, हेड-अप डिस्प्ले और ऑडी वर्चुअल कॉकपिट, ऑडी स्मार्टफोन इंटरफेस है।

2022 Audi A8 L: के फीचर्स 

दूसरे फीचर्स की बात करें तो 30 एम्बिएंट लाइट कलर ऑप्शन के साथ इसमें आपको 3 डी साउंड के साथ एक एडवांस साउंड सिस्टम देखने को मिलता है। यह मॉडल चार केबिन कलर ऑप्शन- मदर ऑफ पर्ल बेज, कॉन्यैक ब्राउन, सार्ड ब्राउन और ब्लैक में उपलब्ध है। सेडान 3.0 लीटर टीएफएसआई (पेट्रोल), 48 वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड इंजन द्वारा संचालित है जो 340 एचपी और 500 एनएम टॉर्क पैदा करता है। ऑडी ए8 एल महज 5.7 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

Audi A8 L सेफ्टी फीचर्स

ऑडी ए8 एल कई एक्टिव और नॉन एक्टिव फीचर्स से लैस आती है। कार में आठ एयरबैग शामिल हैं, जिन्हें 10 तक बढ़ाया जा सकता है यदि कोई ग्राहक सिक्योरिटी पैकेज प्लस, 360 डिग्री कैमरों के साथ पार्क असिस्ट प्लस और ऑडी प्री-सेंस बेसिक का विकल्प चुनता है तो टकराव की आशंका होने पर ये फीचर्स एक्टिव हो जाते हैं।

Continue Reading

Tech & Auto

PORTABLE SOLAR GENERATOR: बड़े काम की है ये मिनी सोलर जनरेटर, बस मिल रहा इतनी कीमत में.. जल्द देखे क्या है इसकी कीमत…

Published

on

 

PORTABLE SOLAR GENERATOR: देश में कई लोग घरों में बिजली उपयोग के लिए पेट्रोल और डीजल पर चलने वाले जनरेटर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, पेट्रोल और डीजल पर चलने वाले जनरेटर से काफी प्रदूषण होता है। इसके अलावा इसमें पैसे की भी काफी ज्यादा खपत होती है। ऐसे में लोगों की जेब पर इसका अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह के पोर्टेबल सोलर जनरेटर के बारे में बताने वाले हैं। इस जनरेटर का उपयोग करने पर ज्यादा प्रदूषण नहीं होगा। इसके अलावा पोर्टेबल सोलर जनरेटर का उपयोग करने पर आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं आएगा। ये सोलर जनरेटर काफी पोर्टेबल हैं। इन्हें आसानी से कहीं भी कैरी किया जा सकता है। देश में कई लोग अपने घरों में सोलर जनरेटर को लगवा रहे हैं। सोलर जनरेटर में आपको शानदार बैटरी लाइफ मिलती है। ऐसे में ये आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

आइए जानते हैं इसके बारे में –

आपको ई-कॉमर्स वेबसाइटों और बाजार में आसानी से कई तरह के सोलर जनरेटर 10 से लेकर 20 हजार की कीमत पर मिल जाएंगे। आप अपनी जरूरत के मुताबिक इनकी खरीदारी कर सकते हैं। इन पोर्टेबल सोलर जनरेटर में कई तरह के खास फीचर्स आपको मिल रहे हैं। इनमें आपको म्यूजिक सिस्टम भी मिल रहा है। सोलर जनरेटर में आपको इनबिल्ट बैटरी मिलती है, जो कि सौर ऊर्जा से चार्ज होती है। चार्ज होने के बाद आप सोलर जनरेटर का इस्तेमाल पंखा चलाने, बल्ब जलाने या दूसरे कार्यों के लिए कर सकते हैं।

इसके अलावा कई सोलर जनरेटर में आपको चार्जिंग पावर प्लग और यूएसबी पोर्ट भी मिलते हैं। इनका इस्तेमाल आप अपने मोबाइल फोन या दूसरे जरूरी गैजेट्स को चार्ज करने के लिए कर सकते हैं।

पोर्टेबल सोलर जनरेटर में आपको अच्छी खासी mAH की बैटरी मिल रही है। अगर आपके घर पर बार बार बिजली जाती है। ऐसे में आप सौर ऊर्जा पर चलने वाले इन सोलर जनरेटर को खरीद सकते हैं। इनके जरिए आप बल्ब और पंखे का उपयोग करने के अलावा लैपटॉप और मोबाइल भी चार्ज कर सकते हैं।

Continue Reading

Tech & Auto

खलबली मचाने आ रहा है REALME का ये बेहतरीन समार्टफ़ोन, मिल 100W की फास्ट चार्जिंग जैसे जबरदस्त फीचर्स…

Published

on

 

Realme ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Realme GT 2 Master Explorer Edition को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को चीन में लॉन्च किया है. GT 2 मास्टर एक्सप्लोरर एडिशन सीरीज का तीसरा डिवाइस है. सीरीज के पिछले दोनों डिवाइस वैनिला रीयलमे जीटी 2 और रीयलमे जीटी 2 प्रो के भारत में उपलब्ध हैं.

लास्ट के जनरेशन डिवाइस के विपरीत GT 2 मास्टर एक्सप्लोरर एडिशन इस बार भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है. जीटी 2 मास्टर एक्सप्लोरर एडिशन LPDDR5X रैम के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन है और इसका डिजाइन यूनीक है. फोन में कॉर्नर प्रोटेक्शन , मेटल रिवेट्स, मेटल मिडिल फ्रेम और ग्लास डिजाइन मिलता है.

फोन के स्पेसिफिकेशंस
फोन में कंपनी 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दे रही है. फोन का डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट और 120Hz के रिफ्रेस रेट के साथ आता है. रियलमी का यह फोन 12जीबी की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. इस फोन में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट मिलता है.

ट्रिपल रियर कैमरा
वहीं अगर बात करें फोन के कैमरे की, तो इसमें फोटोग्राफी के लिए LED फ्लैश के साथ तीन कैमरे मिलते हैं. इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस औक एक 2 मेगापिक्सल का माइक्रोस्कोप लेंस दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

5000mAh की दमदार बैटरी
फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह GaN चार्जर के साथ आने वाला Realme का पहला फोन भी है. GaN का मतलब गैलियम नाइट्राइड है और यह गर्मी को 85% तक कम करता है. नए GaN चार्जर के साथ, डिवाइस 25 मिनट में 100% चार्ज हो जाएगा. OS की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, वाई-फाई, 6E, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप- C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं.

फोन की कीमत
GT 2 मास्टर एक्सप्लोरर एडिशन 8GB + 128GB मॉडल के लिए 3499 युआन (लगभग 41,400 रुपये) से शुरू होता है, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 3799 युआन (लगभग 45,000 रुपये) है और12GB + 256GB मॉडल की कीमत की कीमत 3999 चीनी युआन (लगभग 47,300 रुपये) है. डिवाइस अब चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और अगले सप्ताह से खरीद के लिए उपलब्ध होगा. यह ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर ऑप्शन में मिलेगा.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर छत्तीगसढ़ सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी 

Chhattisgarh News: इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर छत्तीगसढ़ सरकार ने बड़ा फैसला किया है. भूपेश बघेल सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती, जाने कहा कितने महसूस किये किये गये भूकंप के तेज झटके…

    रायपुर।छत्तीसगढ़ में सुबह आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. 4.3 तीव्रता के भूकंप से अंबिकापुर...

छत्तीसगढ़3 days ago

फसलों की सुरक्षा के लिए , छत्तीसगढ़ में आज से रोका-छेका अभियान शुरू

खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए इस वर्ष भी 10 जुलाई से प्रदेशव्यापी रोका-छेका का अभियान शुरू किया जा रहा...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: बस्तर संभाग में डेंगू, मलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस जैसे बीमारी के रोकथाम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दिए सख्त निर्देश…

  बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरजनित रोगों जैसे डेंगू,मलेरिया और जापानी इंसेफेलाइटिस (जापानी बुखार) के मामले बढ़ जाते...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी सतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले

    शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी। शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले की तैयारियों के संबंध में...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • व्यापर6 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • Tech & Auto7 days ago

    TVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…

  • जॉब2 days ago

    आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    नवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  • जॉब3 days ago

    आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब3 days ago

    DRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर

  • व्यापर4 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर