Connect with us

क्राइम

हवाई फायरिंग कर बर्थडे का किया सेलिब्रेट, कार की बोनट पर काटा केक

Published

on

नोएडा से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. जी दरअसल यहाँ के गौर सिटी में हवाई फायरिंग कर बर्थडे मनाया गया है. मिली जानकारी को माने तो गौर सिटी में रहने वाले दो युवक बिल्डिंगों के बीच पार्क में अपने दोस्तों के साथ गुरुवार शाम इकट्ठा होकर बर्थडे पार्टी कर रहे थे. इस दौरान लड़कों ने पहले कार के बोनट पर केक काटा और फिर खड़े होकर हवाई फायरिंग की जिससे सोसाइटी के लोगों में दहशत फैल गई. इस मामले के बारे में जानकारी मिलते ही नोएडा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और मामले की जांच में जुट गई.

इस मामले के बारे में बताया जा रहा है कि फायरिंग की आवाज सुनने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जैसे ही सुचना मिली वैसे ही पुलिस निकल पड़ी. हालाँकि जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले लड़के वहां से निकल चुके थे. वहीं दूसरी तरफ आज सुबह एक फोटो वायरल हुई जिसमें लड़के बंदूक के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं.

अब इस मामले में नोएडा पुलिस का कहना है कि, मामला संज्ञान में आया है. उन्होंने कहा वायरल तस्वीर के जरिए फोटो में दिख रहे लोगों की पहचान की कोशिश जारी है और इसके बाद फायरिंग बंदूक किसकी है, लाइसेंस है या नहीं, इन बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल की जाएगी. यह सब होने के बाद मोहल्ले के लोग दहशत में है वहीं पुलिस का कहना है जांच के बाद संबंधित धाराओं के तहत जरूरी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम

उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में 38 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोलियों से भूनकर हत्या;मौके पर पहुंची पुलिस

Published

on

By

उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में गुरुवार रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक 38 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हिरंकी गांव के प्रमोद कुमार के तौर पर हुई है। प्रमोद के खिलाफ भी हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि अलीपुर थाना पुलिस को गुरुवार रात करीब सवा 11 बजे सूचना मिली कि कुछ अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति पर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने प्रमोद पर गोली चलाई थी।
जिसे हैदरपुर के मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अपराध जांच दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां नौ खाली कारतूस मिले।पुलिस अपराधियों का पता लगाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
Continue Reading

क्राइम

हैवानियत की वारदात को अंजाम,छोटी बहन का पीछा करते हुए पहुंचे थे आरोपी ;अब तक 12आरोपी गिरप्त में

Published

on

By

दिल्ली के कस्तूरबा नगर में दरिंदगी की शिकार हुई युवती हमलावरों से छिपकर रह रही थी, लेकिन हमलावरों ने पीड़िता की छोटी बहन के जरिए उसे ढूंढ निकाला और उसके साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी पीड़िता की छोटी बहन का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंचे थे।पुलिस के अनुसार, किशोर की मौत के बाद से उसके परिजन युवती के साथ ज्यादती कर रहे थे।
युवती को किशोर की मौत का जिम्मेदार मानते हुए आरोपियों ने पीड़िता के ऑटो रिक्शा में भी आग लगा दी थी और उसकी नौकरी छुड़वा दी थी। उसके बाद से ही पीड़िता कड़कड़डूमा गांव में छिपकर रह रही थी।पीड़िता ने एफआईआर में आपबीती कही है। उसके अनुसार, 19 जनवरी को हमलावरों ने उसकी बहन के साथ मारपीट कर पता जानने की कोशिश की थी, लेकिन उसने उन्हें उसका नहीं बताया था। इसके अगले ही दिन बहन उससे मिलने घर पर आई थी।
आरोपी उसकी बहन का पीछा करते हुए वहां आ धमके। पुलिस के अनुसार, शनिवार को घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा को बरामद कर लिया गया। वहीं, एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा गया है। इस तरह अब तक 12 लोग पकड़े जा चुके हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, पीड़िता को नारी गृह में रखा गया है।
Continue Reading

क्राइम

शिक्षक और छात्र के रिश्ते को शर्मसार: टीचर का छात्र को किस करते हुए वीडियो वायरल;हेडमास्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

Published

on

By

शिक्षक छात्र के भविष्य का निर्माता होता है। शिक्षक वो कुम्हार है, जो छात्र रूपी घड़े को आकार देता है। लेकिन आज कल कुछ ऐसी घटनाएं भी स्कूलों से आने लगी है जो शिक्षक और छात्र के रिश्ते को शर्मसार कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां एक स्कूल टीचर का छात्र को किस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों की मांग पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।स्कूल में छात्रा को Kiss करते हेडमास्टर का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हेडमास्टर पर कार्रवाई की गई है। हेडमास्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामला मैसूर जिले के एच.डी. कोट टाउन का है। बताया जा रहा है कि अपने चैंबर में लड़की को किस कर रहे हेडममास्टर का वीडियो वायरल होने पर कई लोगों ने इसकी आलोचना की है और अपना गुस्सा जाहिर किया है।
छात्रों ने एक खिड़की के पास खड़े होकर रिकॉर्ड किया
वीडियो सामने आने के बाद गांव वालों और छात्रों ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ छात्रों ने एक खिड़की के पास खड़े होकर रिकॉर्ड किया था। जब हेडमास्टर को ऐसा लगा कि उनके इस कृत्य को रिकॉर्ड किया जा रहा है तब वो खिड़की के पास आ गए और छात्रा उनके चैंबर से निकल गई।
हेडमास्टर पर स्कूल छात्रा के यौन शोषण की शिकायत दर्ज
इस मामले में हंगामा मचने के बाद ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ)ने हेडमास्टर पर स्कूल छात्रा के यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस मामले में आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग भी की है। इस मामले मे शिकायत दर्ज किये जाने के बाद पुलिस ने कहा कि वो इसकी छानबीन कर रहे हैं। आरोपी हेडमास्टर को भी जल्द हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 week ago

जांजगीर-चांपा : बेकाबू कैप्सूल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

जांजगीर-चांपा -जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक बेकाबू कैप्सूल वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी. इस...

छत्तीसगढ़1 week ago

नक्सलियों ने लगातार दुसरे दिन आगजनी की वारदात,9 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी और ग्रेडर वाहन को किया आग के हवाले

कांकेर: जिले की महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों ने लगातार दुसरे दिन आगजनी की वारदात को अंजाम देते 12 वाहनों को...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारतीय सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,बीजापुर इलाके में चार माओवादियों की ढेर ; जवानों को बड़ी कामयाबी मिली

छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारतीय सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। राज्य के बस्तर इलाके में दो...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

छत्तीसगढ़ : डीपी शुक्ल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भकूर्रा नवापारा में 96 % बच्चों का कोविड टीकाकरण

15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए इन दिनों वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। इसमें स्कूलों...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में परिचारक पदों पर भर्ती प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में परिचारक पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई...

#Exclusive खबरे

Calendar

January 2022
S M T W T F S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  
क्राइम न्यूज़17 mins ago

लोहरौली गांव में एक दिलदहला देने वाली वारदात: इकलौते पुत्र की हत्या करके शव को डालें गांव के पोखरे में; जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

जॉब1 hour ago

RPSC ने कृषि विभाग में एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफीसर एवं असिस्टेंट पदों पर भर्ती;जल्द करें अप्लाई

जॉब2 hours ago

युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी पाने का गोल्डन चांस :10 वीं पास के लिए निकली बंम्फर भर्ती,मिलेंगी अच्छी सैलरी

जॉब2 hours ago

10वीं पास युवाओं के लिए एक अच्छा मौका : सेंट्रल रेलवे के तहत अपरेंटिस 2422 पदों पर भर्ती;जल्द करें अप्लाई

Tech & Auto2 hours ago

भारत में आया Realme 9i प्राइमरी 50 मेगापिक्सल के साथ, 33W की फास्ट चार्जिंग;6 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    यहाँ निकली खाद्य निरीक्षक की बंम्फर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई ;अंतिम तिथि 30 जनवरी

  • जॉब4 days ago

    नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास एक और मौका,ग्रुप सी पदों पर जारी वैकेंसी में आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी तक बढ़ी

  • जॉब5 days ago

    वित्त मंत्रालय में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर 590 पदों पर निकली भर्ती ,जल्द करें अप्लाई

  • जॉब3 days ago

    भारतीय नौसेना में नौकरी पाने का युवाओं के पास सुनहरा अवसर : भारतीय नौसेना में एसएससी पदों पर भर्ती; जल्द करें अप्लाई

  • जॉब6 days ago

    भारतीय सेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट में 107 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई

  • जॉब3 days ago

    DRDO में निकली 150 पदों पर भर्ती,7 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

  • जॉब4 days ago

    साइंटिफिक ऑफिसर बनने का शामदार मौक़ा : BARC के 160 पदों पर निकली भर्ती ;जल्द करें अप्लाई

  • जॉब3 days ago

    संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में निकली 165 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई; ये रहीं योग्यता

  • जॉब5 days ago

    रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला : एनटीपीसी के रिजल्ट को लेकर मचे विवाद,रेलवे की दोनों परीक्षाओं पर रोक

  • जॉब6 days ago

    भारतीय सेना में निकली 12 वी पास के लिए भर्ती,जल्द करें अप्लाई