क्राइम
पत्नी की बीमारी और पड़ोसी के मुकदमे ने वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया को ,गिरफ्तार

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए बम धमाके के आरोप में पुलिस ने भारत भूषण कटारिया नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन में सीनियर साइंटिस्ट है. बताया जा रहा है कि वैज्ञानिक ने पड़ोसी को मारने के लिए यह धमाका किया था. भारत भूषण कटारिया और उनके पड़ोसी वकील अमित वशिष्ट के बीच तीन मंजिला इमारत में लिफ्ट लगवाने को लेकर 10 साल पहले कानूनी लड़ाई शुरू हुई थी।
दिल्ली पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में बम धमाके के आरोप में वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया को गिरफ्तार किया है. 47 साल के भूषण पर आरोप है कि उसने अपने पड़ोसी की हत्या के लिए कोर्ट रूम के अंदर टिफिन में बम रखा था. आरोपी डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में सीनियर साइंटिस्ट है. वहीं, उसका पड़ोसी एक वकील है. बता दें इसी महीने 9 दिसंबर को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में कोर्ट रूम नंबर 102 के भीतर ब्लास्ट हुआ था. इसमें एक शख्स घायल हुआ था।
दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी दो बैग के साथ सुबह नौ बजकर 33 मिनट पर अदालत में घुसा और एक बैग उसने अदालत कक्ष में ही छोड़ दिया. इसके बाद वह 10 बजकर 35 मिनट पर अदालत परिसर से बाहर निकल गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई मामले दर्ज करा रखे हैं. वे पड़ोसी हैं और एक ही इमारत में रहते हैं. प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कटारिया को वकील से रंजिश थी.’पुलिस ने पाया है कि कटारिया के पड़ोसी ने उसके खिलाफ मारपीट और चोट पहुंचाने का मामला भी दर्ज करावाया था. पिछली सुनवाई में अदालत ने अनावश्यक स्थगन के लिए कटारिया पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया था।
इस वजह से पड़ोसी से शुरू हुआ विवाद
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, भारत भूषण कटारिया और उनके पड़ोसी वकील अमित वशिष्ट के बीच तीन मंजिला इमारत में लिफ्ट लगवाने को लेकर 10 साल पहले कानूनी लड़ाई शुरू हुई थी. जब उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज करवाई तो ये मामला और बड़ा हो गया. वकील और आरोपी वैज्ञानिक एक ही बिल्डर फ्लैट में रहते हैं. दोनों के बीच विवाद कभी पानी तो कभी दूसरे मुद्दों को लेकर रहा है.
सूत्रों के मुताबिक, भारत भूषण कटारिया ने पुलिस को बताया कि वह इन सब से तंग आ गया था. तीन साल पहले उसने अपना घर छोड़कर उसी इलाके में एक किराए के मकान में शिफ्ट हो गया था. इस घर का किराया वह 50 हजार रुपये दे रहा था. अदालत की सुनवाई में पहुंचने के लिए कार्यालय से छुट्टी नहीं मिलने के कारण वह और अधिक परेशान हो गया था.
ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा अमोनियम नाइट्रेट और यूट्यूब से सीखा बम बनाना
कटारिया ने पुलिस को आगे बताया कि अपनी पत्नी की चिकित्सा स्थिति का पता चलने के बाद उसने कथित तौर पर वकील वशिष्ठ से छुटकारा पाने का फैसला किया. उन्होंने कथित तौर पर एक स्थानीय दुकान से ई-कॉमर्स वेबसाइटों और अमोनियम नाइट्रेट से कई उपकरणों का ऑर्डर दिया. भूषण ने इस पर करीब 5,000 रुपये खर्च किए और कथित तौर पर यूट्यूब समेत ऑनलाइन बम बनाना सीखा.गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में यहां रोहिणी जिला अदालत के भीतर कम तीव्रता के विस्फोट के मामले में डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया था. वैज्ञानिक ने पड़ोसी को मारने के लिए यह धमाका किया था.

क्राइम
पति-पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा,गुस्सा हुई पत्नी ,काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट

भोपाल: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी अपने पति से इस कदर गुस्सा हुई कि उसने अपने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। यह घटना टीकमगढ़ के जतारा पुलिस थानाक्षेत्र के रामनगर की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कई दिनों से चल रहा था झगड़ा बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। आज तक के मुताबिक रामनगर निवासी इस शख्स ने यह भी बताया कि इसी झगड़ के चलते कुछ दिन पहले दोनों के बीच लड़ाई भी हुई थी। बताया जाता है कि लड़ाई के कुछ दिनों के बाद पति-पत्नी का झगड़ा सुलझ गया था।
पति को लगा कि अब पत्नी से झगड़ा सुलझ गया है तो वह घर जाकर रहने लगा। चार-पांच दिन पहले रात में जब दोनों संबंध बना रहे थे उसी वक्त पत्नी का गुस्सा फिर से भड़क उठा और उसने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पत्नी के खिलाफ मुकदमा हमले में जख्मी शख्स अपने परिजन के साथ भागा-भागा झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहां उसका इलाज किया गया।
इलाज के कुछ दिनों के बाद जब उसकी हालत सामान्य हुई तो वह अपने परिजनों को लेकर जतारा थाने पहुंचा और अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय डॉक्टर का कहना है कि हमला धारदार हथियार से किया गया था। मध्यप्रदेश की महिला ने सेक्स के दौरान गुस्से में काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट
क्राइम
गौतमबुद्ध नगर: डॉक्टर ने जहर खा पत्नी संग की खुदकुशी? सुसाइड नोट में क्या लिखा

यूपी के गौतमबुद्धनगर की ग्रेटर नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में रहने वाले डॉक्टर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी मृतकों के बेटे द्वारा पुलिस को दी गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को डॉक्टर पति-पत्नी के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.सुसाइड नोट के अनुसार, कुछ दिन पहले ही डाक्टर ने अपना एक मकान बेचा था और उसको पूरी रकम नहीं मिली. जिसके बाद डाक्टर और उनकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे. बताया जा रहा है कि इसके चलते दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला लिया.
पति-पत्नी ने खाया जहर
पूरा मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र का है. पुलिस ने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैरामाउंट गोल्ड फॉरेस्ट हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले सत्येंद्र सिंह निझावन ने अपनी पत्नी जसवंत कौर के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खा लिया जिसमें दोनों की मौत हो गई.अपने माता-पिता द्वारा आत्महत्या करने के बाद जब घटना की जानकारी उनके बेटे तरनप्रीत सिंह को हुई तो उसने पुलिस को सूचित किया.
मौके से सुसाइड नोट बरामद
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. मौके पर फील्ड यूनिट को बुला लिया गया है. मृतकों के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है और छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस ने कहा-कई दिनों से चल रहे थे परेशान
बताया जा रहा है कि डॉक्टर सत्येंद्र सिंह निझावन ने कुछ समय पहले अपना घर बेचा था, लेकिन उसको अभी तक पूरी रकम वापस नहीं मिली थी. पुलिस को आशंका है कि इस वजह से सतेंद्र सिंह ने मानसिक तनाव में आकर अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या की है
क्राइम
डांस टीचर का घिनौना चेहरा : किशोरियों के अश्लील वीडियो बनाकर हजारों रुपये ऐंठे, ऐसे खुला मामला

कानपुर में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। डांस टीचर ने कई किशोरियों के साथ अश्लीलता की उसके वीडियो बना लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डांस टीचर ने परिजनों से भी हजारों रुपये ऐंठे हैं।कानपुर में दबौली निवासी डांस टीचर हिमांशु सोनी उर्फ आर्यन का घिनौना चेहरा सामने आया है। एकेडमी में डांस सीखने आने वाली कई किशोरियों के साथ उसने अश्लीलता की और वीडियो बना लिए। डांस टीचर की घिनौनी मानसिकता का तब खुलासा हुआ, जब दुष्कर्म पीड़ित एक किशोरी के परिजनों ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोपी ने किशोरी के तीन अश्लील वीडियो बनाए थे। पुलिस ने जब उसका मोबाइल जब्त किया तो तीन अन्य किशोरियों के 11 अश्लील वीडियो मिले। इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर डांस टीचर ने परिजनों से भी हजारों रुपये ऐंठे हैं।गुजैनी निवासी हिमांशु सोनी आर-वन नाम से डांस एकेडमी चलाता है। गुजैनी की भी एक किशोरी (14) उसके यहां डांस सीखने जाती थी। किशोरी के मुताबिक हिमांशु ने झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे।
धमकी से डरकर उसने अपने पिता के मोबाइल से गूगल पे के जरिये उसके द्वारा बताए गए खाते में कई बार में 19 हजार रुपये भेज दिए। जानकारी होने पर उसके पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, धमकी, ब्लैकमेलिंग समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी हिमांशु को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि खाते से 19 हजार रुपये गायब होने पर किशोरी के पिता ने गोविंदनगर थाने में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट की धारा में अज्ञात के खिलाफ साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच थाने भेजी गई तो पुलिस पड़ताल में जुटी।बैंक डिटेल निकाली तो पता चला कि रुपये रतनलाल नगर निवासी जसवंत के खाते में भेजे गए हैं। पुलिस ने जब जसवंत से पूछताछ की तो उसने बताया कि आर्यन ने किसी स्टूडेंट की फीस उसके खाते में डलवाई थी, जो आर्यन को दे दिए थे।
इसके बाद पुलिस ने आर्यन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला सामने आया। किशोरी ने भी बताया कि उसने पिता के मोबाइल से आर्यन के बताए खाते में रुपये भेजे थे।थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी से पूछताछ के बाद जब डांस टीचर के मोबाइल को कब्जे में लिया तो 14 अश्लील वीडियो मिले। इनमें तीन अन्य किशोरियों के हैं। इनके परिजनों से भी हिमांशु ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठे हैं। पुलिस ने इन किशोरियों के परिजनों को भी विवेचना में शामिल किया है।
-
जॉब4 days agoग्रेजुएट पास हैं तो करें आवेदन,आयकर विभाग में इन पदों पर बिना परीक्षा मिल सकती है नौकरी,होगी अच्छी सैलरी
-
जॉब7 days agoअपरेंटिस पदों पर भर्तियां : गेजुएशन, ITI और इंजीनियरिंग पास के लिए निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन
-
7 days agoबीएसएनएल में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन
-
जॉब4 days agoयहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, 8वीं और 10वीं पास के लिए बेहतरीन मौका
-
यूपी4 days agoसपा नेता राजीव राय बोले- 16 घंटे तक परिवार को बनाया बंधक, IT रेड में मिला 17 हजार कैश,पूरे मोबाइल का डाटा खंगाला
-
Tech & Auto4 days agoखत्म हुआ इंतजार! Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरू हुई डिलीवरी, जानें कीमत और खासियतें
-
क्राइम न्यूज़7 days agoजिंदा है शीना बोरा! इंद्राणी मुखर्जी ने किया इतना बड़ा दावा, पहले फिर रायगढ़ के जंगल में मिली लाश किसकी थी ,लाश को लेकर सस्पेंस
-
Tech & Auto3 days agoवीवो ने अपने एक बजट स्मार्टफोन Vivo Y32 को किया लॉन्च,27 दिन चलेगी 5000mAh बैटरी!
-
जॉब3 days ago10वीं पास DTC में इन पदों पर बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें अप्लाई,अंतिम तिथि 31 दिसंबर
-
देश7 days agoओमीक्रोन: मुंबई में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू

















You must be logged in to post a comment Login