देश
ओमीक्रोन: मुंबई में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू
मुंबई पुलिस ने कहा है कि शहर में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी और बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके. नई गाइडलाइंस के मुताबिक बिहार सरकार ने सभी सिनेमा हॉल और जिम 50 फीसदी उपस्थिति के साथ ही खोलने का निर्देश दिया है. केरल के मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकतम 300 लोगों को खुले स्थानों में और अधिकतम 150 लोगों को कमरे और हॉल जैसे बंद स्थानों में अनुमति दी जाएगी
देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले सामने आने के बाद राज्यों ने नई गाइडलाइंस जारी की है. साल के अंत में त्यौहारों को देखते हुए दिल्ली, बिहार, केरल, यूपी के साथ मुंबई में ओमिक्रॉन संक्रमण के चलते नई गाइडलाइन जारी की गई है. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सामाजिक व सांस्कृतिक जमवाड़ों पर रोक समेत कोविड-19 से संबंधित पाबंदियों की मियाद 31 दिसंबर की मध्य रात्रि तक बुधवार को बढ़ा दी है
वहीं मुंबई पुलिस ने यह भी कहा कि किसी आयोजन स्थल पर केवल 50 प्रतिशत क्षमता तक लोगों को किसी कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी और कार्यक्रमों के आयोजकों का पूर्ण टीकाकरण होना अनिवार्य होगा. आइए आपको बताते हैं कि देश के बड़े राज्यों में ओमिक्रॉन के लिए क्या गाइडलाइन हैं.
दिल्ली में कोरोना गाइडलाइन
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सामाजिक और सांस्कृतिक जमावाड़ों पर रोक समेत कोविड-19 से संबंधित पाबंदियों की मियाद 31 दिसंबर की मध्य रात्रि तक बुधवार को बढ़ा दी. इस फैसले से क्रिसमस और नव वर्ष के मौके होने वाले कार्यक्रमों की संख्या सीमित हो जाएगी. एक आदेश में डीडीएमए ने कहा कि दिल्ली में फिलहाल जिन गतिविधियों की इजाजत है और जिन गतिविधियों पर रोक है, वे 31 दिसंबर और एक जनवरी की मध्यरात्रि तक जारी रहेगी
शहर में राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और इस तरह के अन्य समारोहों की अब भी इजाजत नहीं है. आदेश के मुताबिक, बार और रेस्तरां में बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा जारी रहेगी तथा बैंक्वेट हॉल भी बैठकें, सम्मेलन, प्रदर्शनी व शादी के अलावा अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं कर पाएंगे.
मुंबई में कोरोना गाइडलाइंस
मुंबई पुलिस ने कहा है कि शहर में सीआरपीसी (आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 144 के तहत 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी और बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके. पुलिस ने यह भी कहा कि किसी आयोजन स्थल पर केवल 50 प्रतिशत क्षमता तक लोगों को किसी कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी और कार्यक्रमों के आयोजकों का पूर्ण टीकाकरण होना अनिवार्य होगा. मुंबई में बृहस्पतिवार से धारा 144 लागू करने का आदेश पुलिस उपायुक्त (संचालन) द्वारा सोमवार को जारी किया गया.
केरल में ये हैं प्रावधान : राज्य सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक त्योहारों और कार्यक्रमों में उपस्थिति के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकतम 300 लोगों को खुले स्थानों में और अधिकतम 150 लोगों को कमरे और हॉल जैसे बंद स्थानों में अनुमति दी जाएगी. शादियों और अंत्येष्टि के लिए खुले स्थानों में 200 और बंद स्थानों के लिए 100 लोगों को अनुमति का आदेश जारी रहेगा.उत्तर प्रदेश
कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को सर्तकता व सावधानी बरतने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. इसके तहत प्रदेश में विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच करवाने के अलावा हर एक संक्रमित मरीज का जीनोम परीक्षण कराया जा रहा है.

देश
क्रिसमस और नए साल का जश्न मना रहे हैं तो , जान लें ये गाइडलाइन
देश
नए साल के साथ बैंक से जुड़े कुछ बड़े नियम भी बदलेंगे , जानिए किस बैंक के ग्राहक को लगने वाला है झटका
देश
ऐश्वर्या राय बच्चन से ED की पूछताछ के बाद बौखलाईं, जया बच्चन, कहा- सबक सिखाएगी लाल टोपी

पनामा पेपर्स लीक मामले में सोमवार को अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में बुलाया गया। ED ने ऐश्वर्या राय से विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत करीब 5 घंटे से ज्यादा वक्त तक पूछताछ की। इस दौरान अभिनेत्री ने एजेंसी को कुछ दस्तावेज भी सौंपे। ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर पहुंची थीं। वहीं जिस समय ईडी के दफ्तर में ऐश्वर्या राय बच्चन से पूछताछ हो रही थी, उसी समय राज्यसभा में जया बच्चन सरकार को श्राप दे रही थी।
यही नहीं, मंगलवार को भी संसद के बाद जया ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा- इनको लाल टोपी (समाजवादी पार्टी) सबक सिखाएगी। जय बच्चन ने यह बात तब कही जब वे निलंबित 12 राज्यसभा सदस्यों के समर्थन के लिए पहुंची थीं।दरअसल, समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य जया बच्चन 12 सांसदों के निलंबन पर बोलना चाह रही थी, लेकिन सत्ता पक्ष के लोग हंगामा कर रहे थे। इससे जया बच्चन भड़क गई और बोलीं- हम न्याय चाहते हैं।
हमें वहां (ट्रेजर बेंच) से न्याय की उम्मीद नहीं है, लेकिन क्या हम आपसे इसकी उम्मीद कर सकते हैं? आप इस सदन के सदस्यों या बाहर बैठे 12 सदस्यों की रक्षा कैसे कर रहे हैं? आप उनकी रक्षा कैसे कर रहे हैं?”जब राज्यसभा के सभापति ने बताया कि आप नारकोटिक बिल पर नहीं बोल रही थीं और ऐसा लग रहा है कि आपको बिल में कोई दिलचस्पी नहीं है। इस पर जया ने कहा, अब बोलने की मेरी बारी है। हमने चर्चा के लिए तीन से चार घंटे का समय दिया है।इसके बाद जैसे ही आसपास के सदस्यों ने जोरदार विरोध किया, तब जया बच्चन ने सत्ता पक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा, क्या चल रहा है? यह भयानक है … आप लोगों के बुरे दिन आएंगे।
एक महीने पहले ही अभिषेक से हुई थी पूछताछ
एक महीने पहले अभिषेक बच्चन भी ईडी दफ्तर पहुंचे थे, जहां उनसे पूछताछ की गई थी। बता दें, Panama Papers leak में बच्चन परिवार का नाम सामने आया था। कई हस्तियों के नाम सामने आने के बाद ईडी ने जांच शुरु की और मनी लॉन्ड्रिंग का केस दायर किया था। माना जा रहा है कि इस सिलसिले में अमिताभ बच्चन को भी समन भेजा जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 भारतीय जिनके नाम आए थे सामने
- ऐश्वर्या राय बच्चन: अभिनेत्री को उनके भाई और माता-पिता के साथ एमिक पार्टनर्स लिमिटेड के निदेशक के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।
- अमिताभ बच्चन: अभिनेता को कथिततौर पर ब्रिटिश वर्जीनिया द्वीप समूह में एक कंपनी और बहामास में तीन में निदेशक के रूप में नामित किया गया है
- केपी सिंह: पनामा पेपर्स लीक में डीएलएफ के प्रमोटर का भी नाम आया था।
- अजय देवगन: रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2013 को ब्रिटिश वर्जीनिया द्वीप समूह में मैरीलेबोन एंटरटेनमेंट लिमिटेड के मूल शेयरधारक लंदन स्थित हसन एन सयानी थे। देवगन ने कथित तौर पर उसी दिन पूरी शेयरधारिता खरीद ली थी।
- विनोद अडानी: ये गौतम अडानी के भाई हैं।
- शिशिर कुमार बाजोरिया: पनामा पेपर्स लीक में कोलकाता के इस बिजनेसमैन का नाम आया था।
- अनुराग केजरीवाल: ये 2014 में निष्कासित होने तक लोक सत्ता पार्टी की दिल्ली विंग के अध्यक्ष थे।
- रविंद्र किशोर सिन्हा: पैराडाइज पेपर्स लीक में भाजपा के पूर्व सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा का नाम सामने आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिन्हा 2008 में माल्टा में पंजीकृत एसआईएस एशिया पैसिफिक होल्डिंग्स के अल्पसंख्यक शेयरधारक और निदेशक थे।
- नरेश गोयल: जेट एयरवेज के पूर्व अध्यक्ष नरेश गोयल का नाम एचएसबीसी सूची में था, जबकि उनके सहयोगी दुबई के व्यवसायी हसमुख गार्डी पनामा पेपर्स में शामिल थे।
- जयंत सिन्हा: पैराडाइज पेपर्स में भाजपा सांसद जयंत सिन्हा का नाम भी है। आईसीआईजे द्वारा की गई जांच में ओमिडयार नेटवर्क के साथ उसके सहयोग में अनियमितताएं सामने आई हैं।
-
जॉब7 days agoअपरेंटिस पदों पर भर्तियां : गेजुएशन, ITI और इंजीनियरिंग पास के लिए निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन
-
जॉब4 days agoग्रेजुएट पास हैं तो करें आवेदन,आयकर विभाग में इन पदों पर बिना परीक्षा मिल सकती है नौकरी,होगी अच्छी सैलरी
-
7 days agoबीएसएनएल में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन
-
जॉब4 days agoयहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, 8वीं और 10वीं पास के लिए बेहतरीन मौका
-
यूपी4 days agoसपा नेता राजीव राय बोले- 16 घंटे तक परिवार को बनाया बंधक, IT रेड में मिला 17 हजार कैश,पूरे मोबाइल का डाटा खंगाला
-
Tech & Auto4 days agoखत्म हुआ इंतजार! Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरू हुई डिलीवरी, जानें कीमत और खासियतें
-
क्राइम न्यूज़7 days agoजिंदा है शीना बोरा! इंद्राणी मुखर्जी ने किया इतना बड़ा दावा, पहले फिर रायगढ़ के जंगल में मिली लाश किसकी थी ,लाश को लेकर सस्पेंस
-
जॉब3 days ago10वीं पास DTC में इन पदों पर बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें अप्लाई,अंतिम तिथि 31 दिसंबर
-
Tech & Auto3 days agoवीवो ने अपने एक बजट स्मार्टफोन Vivo Y32 को किया लॉन्च,27 दिन चलेगी 5000mAh बैटरी!
-
मनोरंजन3 days agoअनिल कपूर होंगे अपनी पत्नी से अलग, 30 साल छोटी इस अभिनेत्री से करेंगे दूसरी शादी



















You must be logged in to post a comment Login