छत्तीसगढ़
रायपुर में चोर मचाये शोर : BMW के शोरूम से 8 लाख रुपये उड़ा ले गए चोर… पुलिस में मामला दर्ज
शातिर चोर एक के बाद एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। वही अब चोरो ने सरोना स्थित bmw कार के शोरूम को अपना निशाना बनाया है। चोरो ने तिजोरी सहित करीब पौने सात लाख रुपये ले उड़े है। मामला डीडीनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शोरूम के बिजनेस हेड प्रबुद्ध यादव की शिकायत पर अपराध दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार 17 दिसम्बर की सुबह गार्ड ने शो रूम के बिजनेस हेड को फोन कर सूचना दी कि कैशियर रूम का दरवाजा खुला हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही बिजनेस हेड प्रबुद्ध यादव ने आईटी इंचार्ज और कैशियर को जाकर चेक करने कहा। जब उन्होंने शो रूम जाकर देखा तो कैशियर रूम में रखा लोहे का तिजोरी गायब थी। इसके बाद बिजनेस हेड प्रबुद्ध यादव ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।

छत्तीसगढ़
खुद से वादा करना है आपको कहां जाना है, मंजिल मिल जाएगीः कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह

भविष्य दृष्टि-युवा सृष्टि कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर के प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर छात्र-छात्राओं को भविष्य संवारने, असफलता पर हार नहीं मानने, हमेशा बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ, अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरणा संवाद में प्रेरणास्पद उद्बोधन दिया।
कलेक्टर ने सभी छात्रों को बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने कहा। जीवन में उतार चढ़ाव लगे रहते हैं, हिम्मत नहीं हारना चाहिए, क्योंकि जीवन निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, लक्ष्य तय एवं रास्ता तय करो, जहां आपको जाना है। उन्होंने सभी छात्रों को कैरियर तय करने के लिए मोटिवेट करते हुए कहा कि खुद से वादा करना है, आपको कहां जाना है मंजिल मिल जाएगी। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ राहुल देव का उदाहरण देते हुए कहा कि राहुल आपके क्षेत्र का रोल माडल है वह भी छोटे से गांव से आइएएस बना है, कल आप भी रोल माडल बनेंगे।
हमेशा सकारात्मक सोच के साथ हर प्रकार की समस्याओं एवं चुनौतियों का सामना करे, सामाजिक एवं आर्थिक सभी समस्या आपकी मेहनत के सामने बौने हो जाएंगे। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को करियर संवाद हेतु हेल्प लाइन नंबर08817264311 पर संपर्क करने कहा।जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने सभी छात्रों को शुरू से कड़ी परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी छात्रों को कहा कि मुझे शुरुआती दौर में अंग्रेजी नहीं आती थी मैं हिंदी माध्यम से ही अध्ययन किया लेकिन मैंने लक्ष्य तय कर रखा था कि कलेक्टर बनना है। अटूट जिज्ञासा एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को सामने रखें मैं लक्ष्य को हासिल कर पाया।
इस दौरान एसडीएम दीपिका नेताम, शाला विकास समिति के अध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेस सिसोदिया, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय, जिला मिशन समन्वयक शशिकांत सिंह, तहसीलदार तेजू यादव, जनपद सीईओ मोहम्मद निजामुद्दीन, बीईओ मुन्नू सिंह धुर्वे, जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जयसवाल, बीआरसी रमेश शरण सिंह, प्राचार्य भरत नाग, व्याख्याता सुजीत मौर्य, घनश्याम शर्मा एवं स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित थे।
सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य निर्धारित करें-
कलेक्टर ने छात्र छात्राओं को जीवन से कभी निराश न होने हमेशा सकारात्मक सोच के साथ ऊंचा लक्ष्य निर्धारित के सफलता प्राप्त करने के मंत्र बताएं। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति के लिए ऊंचा लक्ष्य का निर्धारण करना, जानने का अटूट प्यास अर्थात जिज्ञासा, अटूट मेहनत, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सफलता अर्जित करने के पश्चात अच्छे नागरिक बनने के लिए अहम रहित सरल व्यवहार बने रहने के लिए प्रेरणा दी। कलेक्टर ने प्रेरणा संवाद के दौरान सभी शिक्षकों को अध्यापन कार्य के पश्चात पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों के साथ देश-विदेश की घटनाओं की जानकारी छात्रों को देने कहा।
छत्तीसगढ़
शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़,अभी और बढ़ेगी ठंड,एक बुजुर्ग की ठंड से मौत

रायपुर। ठंड से कपकपाने लगा है लगभग पूरा छत्तीसगढ़ एकाएक बढ़े ठंड से लोगों का जनजीवन भी अब प्रभावित होने लगा है। सुबह देरी से और शाम को जल्दी वे घर की राह पकड़ रहे हैं। बाजारों में शाम होते ही वीरानी छा जा रही है। सूबे का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट और आसपास के इलाकों में हालत खराब हो गई है। घना कोहरा और पाले से लोग दुबके हुए हैं। शीतलहर की यह स्थिति काफी अरसे बाद देखने को मिला है।
पिछले सालों में भी कुछ दिन ठंड पड़ी थी पर इस तरह नहीं। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा के कारण उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ को पूरी तरह चपेट में लिया है । इधर बिलासपुर रिम्स में दाखिल कराए गए एक बुजुर्ग के ठंड की वजह से मौत की खबर आ रही है पर अधिकृत पुष्टि नहीं हो पायी है,आज पीएम के बाद पता चलेगा मौत का कारण क्या है?बिलासपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस समय सरगुजा संभाग में भी कड़ाके की सर्दी है।
कोरिया जिले में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री पर पहुंच गया। अंबिकापुर से जशपुर और पेंड्रा तक तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच पहुंच गया है।रायपुर में भी पिछले साल की अपेक्षा इस साल काफी ठंडी है। इसी कड़ी में प्रदेश के ज्यादातर शहरों में मंगलवार की सुबह कड़ाके की ठंड महसूस की गई थी। ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री नीचे पहुंच गया था। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे के दौरान रात में ठंड और बढऩे का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
इधर, रविवार की रात बिलासपुर रतनपुर बाइपास रोड में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग ठंड से कांप रहा था। उसे खुले आसमान के नीचे देखकर राहगीरों ने इलाज के लिए रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रिम्स पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में मतदान जारी,धूप तेज चढ़ते ही मतदान केंद्रों में बढ़ गई भीड़

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों में चुनाव के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। इसके साथ ही विभिन्न निकायों के 15 वार्डों में उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। कई मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी है, इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है।
नगरीय निकाय चुनाव के लिए जैसे जैसे धूप तेज हो रही है, वैसे वैसे ही मतदाताओं की संख्या भी बढ़ रही है।विभिन्न मतदान केंद्रों में सुबह जैसे ही 9 बजे मतदाताओं की कतार लग गई है। ज्यादातर मतदाता अपना मत पहचान पत्र और मूल आधार कार्ड लेकर पहुंचे हैं। मतदान से पहले हर मतदाता की जांच की जा रही है। भिलाई चरोदा नगर निगम में चुनाव प्रारंभ कई बूथों में मतदाता सूची को लेकर वोट परेशान हैं।दुर्ग जिले के रिसाली निगम के वार्ड 26 के लिए शासकीय स्कूल रिसाली में मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है। बूथ के भीतर जाने के पहले मतदाताओं को सैनिटाइजर दिया जा रहा है।
रायपुर के बिरगांव नगर निगम के 40 वार्डों के लिए 186 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में है। अपने पार्षदों को चुनने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है। इसी तरह रायपुर जिले के नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 14 में उप निर्वाचन हो रहा है। इस वार्ड में 4 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सुकमा जिले के कोंटा नगर पंचायत के 15 वार्डों के लिए मतदान के लिए सुबह आठ बजे से मतदाताओं की कतार लगी है।
तीन लोकसभा व 22 विधानसभा क्षेत्रों में भी यही स्थिति : नगरीय निकाय ही नहीं राज्य के कई लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में भी महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक है। ऐसे लोकसभा क्षेत्रों में सरगुजा, बस्तर, महासमुंद और कांकेर शामिल हैं। वहीं विधानसभा सीटों में पत्थलगांव, धरमजयगढ़, मरवाही, खल्लारी, महासमुंद, बिंद्रानवागढ़, सिहावा, डौंडीलोहारा, कवर्धा, खुज्जी, मोहला-मानपुर, भानुप्रपातपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में भी महिलाएं अधिक हैं।
-
जॉब7 days agoअपरेंटिस पदों पर भर्तियां : गेजुएशन, ITI और इंजीनियरिंग पास के लिए निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन
-
जॉब4 days agoग्रेजुएट पास हैं तो करें आवेदन,आयकर विभाग में इन पदों पर बिना परीक्षा मिल सकती है नौकरी,होगी अच्छी सैलरी
-
7 days agoबीएसएनएल में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन
-
जॉब4 days agoयहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, 8वीं और 10वीं पास के लिए बेहतरीन मौका
-
यूपी4 days agoसपा नेता राजीव राय बोले- 16 घंटे तक परिवार को बनाया बंधक, IT रेड में मिला 17 हजार कैश,पूरे मोबाइल का डाटा खंगाला
-
Tech & Auto4 days agoखत्म हुआ इंतजार! Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरू हुई डिलीवरी, जानें कीमत और खासियतें
-
क्राइम न्यूज़7 days agoजिंदा है शीना बोरा! इंद्राणी मुखर्जी ने किया इतना बड़ा दावा, पहले फिर रायगढ़ के जंगल में मिली लाश किसकी थी ,लाश को लेकर सस्पेंस
-
जॉब3 days ago10वीं पास DTC में इन पदों पर बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें अप्लाई,अंतिम तिथि 31 दिसंबर
-
Tech & Auto3 days agoवीवो ने अपने एक बजट स्मार्टफोन Vivo Y32 को किया लॉन्च,27 दिन चलेगी 5000mAh बैटरी!
-
देश7 days agoओमीक्रोन: मुंबई में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू

















You must be logged in to post a comment Login