बीएसएनएल में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

बीएसएनएल अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स / ई एवं टीसी / कंप्यूटर / आईटी इंजीनियरिंग ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए. यह भर्तियां कुल 55 पदों पर की जाएगी. इसके साथ ही अप्रेंटिसशिप के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट का प्रावधान है. बता दें कि यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत एक साल के लिए हो रही है.सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवा अभ्यर्थियों के पास भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में आवेदन करने का सुनहरा मौका है. बीएसएनएल ने महाराष्ट्र टेलिकॉम सर्कल में अप्रेंटिसशिप के पदों पर ट्रेनिंग भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर से शुरू हुई है. आवेदन करने की लास्ट डेट 29 दिसंबर 2021 है. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्तियां अप्रेंटिस इलेक्ट्रॉनिक्स / ई एवं टीसी / कंप्यूटर / आईटी ट्रेड के तहत की जाएगी. बीएसएसनएल अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन ऑफिशियल पोर्टल www.mhrdnats.gov.in पर करना होगा.
बीएसएनएल अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स / ई एवं टीसी / कंप्यूटर / आईटी इंजीनियरिंग ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए. यह भर्तियां कुल 55 पदों पर की जाएगी. इसके साथ ही अप्रेंटिसशिप के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट का प्रावधान है. बता दें कि यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत एक साल के लिए हो रही है.

देश - दुनिया
ओमिक्रोन से भारत में फिर से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां फिर लौटीं, पीएम मोेदी करेंगे बड़ी बैठक

भारत में भी ओमिक्रोन के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। 2 दिसंबर को भारत में ओमिक्रोन का पहला मरीज सामने आया था और 20 दिन में यह संख्या 238 पहुंच गई है। इस बीच, क्रिसमस और न्यू ईयर के कारण भीड़ जुटने का खतरा बढ़ गया है। यही कारण है कि केंद्र सरकार की चिट्ठी मिलने के बाद राज्यों ने लॉकडाउन जैसी पाबंदियों पर काम करना शुरू कर दिया है।
जैसे कर्नाटक में न्यू ईयर के जश्न पर पाबंदी लगा दी गई है। दिल्ली में भी पार्टियां नहीं हो सकेंगी। मुंबई में पार्टी में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या सीमित कर दी गई है। महाराष्ट्र में स्कूल बंद करने पर मंथन चल रहा है। बता दें, अभी देश में ओमिक्रोन के सबसे अधिक 65 मरीज महाराष्ट्र में ही है। गोवा में भी क्रिसमस और न्यू ईयर पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी हैइस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक्शन में हैं।
पीएम मोदी गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। बैठक का एजेंडा देश में ओमिक्रोन के तेजी से बढ़ते केस हैं। आशंका जताई जा रही है कि ओमिक्रोन के ये बढ़ते केस ही देश में तीसरी लहर का कारण बनेंगे। जानकारों का यह भी मानना है कि फरवरी 2022 में भारत में ओमिक्रोन के केस पीक पर पहुंच सकते हैं।
तब हो सकता है कि एक दिन में एक से डेढ़ लाख केस सामने आएं। अच्छी बात यह है कि ओमिक्रोन, डेल्टा वेरिएंट जितना घातक नहीं है। यही कारण है कि यह बीमारी तेजी से जरूर फैल रही है, लेकिन मरने वालों की संख्या बहुत कम है।
नए साल पर दिल्ली में रहेंगी ये पाबंदियां :दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोई क्रिसमस और नए साल का आयोजन न हो। हालांकि, रेस्तरां और बार 50 प्रतिशत तक बैठने की क्षमता के साथ काम करना जारी रखेंगे। अधिकतम 200 लोगों की उपस्थिति के साथ विवाह संबंधी समारोहों की अनुमति है।
पार्टी में 200 से ज्यादा मेहमान नहीं : बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अब शहर में किसी भी कार्यक्रम में 200 या अधिक लोगों के शामिल होने के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है। स्थानीय वार्ड अधिकारियों को को यह जांचने के लिए कहा है कि क्या ऐसे कार्यक्रमों में कोविड -19 उचित व्यवहार से संबंधित नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
बीएमसी ने कहा कि यदि मालिक, होटल व्यवसायी या आयोजक दावा करते हैं कि उनके स्थल में कोविड -19 से संबंधित मानदंडों का पालन करने और व्यक्तियों के बीच उचित दूरी सुनिश्चित करने के बाद भी 200 से अधिक व्यक्तियों को समायोजित करने की क्षमता है, तो सहायक नगरपालिका की पूर्व लिखित अनुमति आयुक्त प्राप्त करना चाहिए।
मॉल, सिनेमा हॉल, रेस्तरां और अनाज मंडियों में प्रवेश नहीं :हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने घोषणा की कि 1 जनवरी से हरियाणा में मॉल, सिनेमा हॉल, रेस्तरां और अनाज मंडियों जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों के अंदर पूरी तरह से टीकाकरण नहीं होने वाले पात्र लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों सहित किसी भी व्यक्ति को पूर्ण टीकाकरण के बिना सरकारी कार्यालयों में जाने की अनुमति नहीं है।
छत्तीसगढ़
खुद से वादा करना है आपको कहां जाना है, मंजिल मिल जाएगीः कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह

भविष्य दृष्टि-युवा सृष्टि कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर के प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर छात्र-छात्राओं को भविष्य संवारने, असफलता पर हार नहीं मानने, हमेशा बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ, अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरणा संवाद में प्रेरणास्पद उद्बोधन दिया।
कलेक्टर ने सभी छात्रों को बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने कहा। जीवन में उतार चढ़ाव लगे रहते हैं, हिम्मत नहीं हारना चाहिए, क्योंकि जीवन निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, लक्ष्य तय एवं रास्ता तय करो, जहां आपको जाना है। उन्होंने सभी छात्रों को कैरियर तय करने के लिए मोटिवेट करते हुए कहा कि खुद से वादा करना है, आपको कहां जाना है मंजिल मिल जाएगी। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ राहुल देव का उदाहरण देते हुए कहा कि राहुल आपके क्षेत्र का रोल माडल है वह भी छोटे से गांव से आइएएस बना है, कल आप भी रोल माडल बनेंगे।
हमेशा सकारात्मक सोच के साथ हर प्रकार की समस्याओं एवं चुनौतियों का सामना करे, सामाजिक एवं आर्थिक सभी समस्या आपकी मेहनत के सामने बौने हो जाएंगे। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को करियर संवाद हेतु हेल्प लाइन नंबर08817264311 पर संपर्क करने कहा।जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने सभी छात्रों को शुरू से कड़ी परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी छात्रों को कहा कि मुझे शुरुआती दौर में अंग्रेजी नहीं आती थी मैं हिंदी माध्यम से ही अध्ययन किया लेकिन मैंने लक्ष्य तय कर रखा था कि कलेक्टर बनना है। अटूट जिज्ञासा एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को सामने रखें मैं लक्ष्य को हासिल कर पाया।
इस दौरान एसडीएम दीपिका नेताम, शाला विकास समिति के अध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेस सिसोदिया, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय, जिला मिशन समन्वयक शशिकांत सिंह, तहसीलदार तेजू यादव, जनपद सीईओ मोहम्मद निजामुद्दीन, बीईओ मुन्नू सिंह धुर्वे, जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जयसवाल, बीआरसी रमेश शरण सिंह, प्राचार्य भरत नाग, व्याख्याता सुजीत मौर्य, घनश्याम शर्मा एवं स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित थे।
सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य निर्धारित करें-
कलेक्टर ने छात्र छात्राओं को जीवन से कभी निराश न होने हमेशा सकारात्मक सोच के साथ ऊंचा लक्ष्य निर्धारित के सफलता प्राप्त करने के मंत्र बताएं। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति के लिए ऊंचा लक्ष्य का निर्धारण करना, जानने का अटूट प्यास अर्थात जिज्ञासा, अटूट मेहनत, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सफलता अर्जित करने के पश्चात अच्छे नागरिक बनने के लिए अहम रहित सरल व्यवहार बने रहने के लिए प्रेरणा दी। कलेक्टर ने प्रेरणा संवाद के दौरान सभी शिक्षकों को अध्यापन कार्य के पश्चात पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों के साथ देश-विदेश की घटनाओं की जानकारी छात्रों को देने कहा।
खेल
रवि शास्त्री ने कुलदीप यादव के लिए ऐसा क्या कहा जिससे टूट गए थे, अश्विन

दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ शुरू होने से कुछ ही दिन पहले टेस्ट मैचों में भारत के लिए अनिल कुंबले के बाद सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन ने एक इंटरव्यू दिया है जिसकी काफ़ी चर्चा हो रही है. उनके इस इंटरव्यू से एक बार फिर पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के भीतर के माहौल को लेकर जारी अटकलों को बल मिला है.अश्विन ने क्रिकेट वेबसाइट ‘ईएसपीएन क्रिकइंफ़ो’ को दिए इस इंटरव्यू में कहा है कि कुछ साल पहले रवि शास्त्री ने एक ऐसी टिप्पणी की जिससे उन्हें ऐसा लगा जैसे उनको ‘बस के नीचे फेंक दिया गया हो’.
उन्होंने कहा कि ये घटना ऐसे समय हुई जब वो अपने खेल जीवन के एक मुश्किल दौर से गुज़र रहे थे और ऐसा भी समय आया था जब उन्हें कई बार ऐसा लगा कि उन्हें क्रिकेट छोड़ देना चाहिए.
अश्विन के मुताबिक़ इस विचार की कई वजहें थीं और उनमें से एक ये थी कि उन्हें लगता था कि टीम के लिए कई मैच जीतने के बाद भी मुश्किल वक़्त में कोई उनका साथ नहीं दे रहा है.
-
जॉब4 days agoग्रेजुएट पास हैं तो करें आवेदन,आयकर विभाग में इन पदों पर बिना परीक्षा मिल सकती है नौकरी,होगी अच्छी सैलरी
-
जॉब7 days agoअपरेंटिस पदों पर भर्तियां : गेजुएशन, ITI और इंजीनियरिंग पास के लिए निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन
-
जॉब4 days agoयहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, 8वीं और 10वीं पास के लिए बेहतरीन मौका
-
यूपी4 days agoसपा नेता राजीव राय बोले- 16 घंटे तक परिवार को बनाया बंधक, IT रेड में मिला 17 हजार कैश,पूरे मोबाइल का डाटा खंगाला
-
Tech & Auto4 days agoखत्म हुआ इंतजार! Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरू हुई डिलीवरी, जानें कीमत और खासियतें
-
क्राइम न्यूज़7 days agoजिंदा है शीना बोरा! इंद्राणी मुखर्जी ने किया इतना बड़ा दावा, पहले फिर रायगढ़ के जंगल में मिली लाश किसकी थी ,लाश को लेकर सस्पेंस
-
जॉब3 days ago10वीं पास DTC में इन पदों पर बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें अप्लाई,अंतिम तिथि 31 दिसंबर
-
Tech & Auto3 days agoवीवो ने अपने एक बजट स्मार्टफोन Vivo Y32 को किया लॉन्च,27 दिन चलेगी 5000mAh बैटरी!
-
देश7 days agoओमीक्रोन: मुंबई में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू
-
मनोरंजन3 days agoअनिल कपूर होंगे अपनी पत्नी से अलग, 30 साल छोटी इस अभिनेत्री से करेंगे दूसरी शादी

















You must be logged in to post a comment Login