Connect with us

यूपी

सपा नेता राजीव राय बोले- 16 घंटे तक परिवार को बनाया बंधक, IT रेड में मिला 17 हजार कैश,पूरे मोबाइल का डाटा खंगाला

Published

on

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि आज से पहले मुझे कोई नोटिस नहीं मिला था. ना ही कोई पूछताछ हुई थी. मेरा हर साल इनकम टैक्स फाइल होता है, कभी कुछ मिला है न ही बड़ी रकम मिली. उन्होंने कहा कि विभाग की टीम मेरा फोन, जीमेल की आईडी-पासवर्ड, पासबुक ले गई है. बता दें कि शनिवार को आयकर विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मैनपुरी और मऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबियों और सपा नेताओं के घर और कार्यालयों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। आयकर विभाग की टीम ने मऊ में सपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय के घर 16 घंटे तक छानबीन की, लेकिन टीम को उनके घर से महज 17 हजार रुपये ही मिले।

सपा नेता राजीव राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि, पूरे परिवार सहित रिश्तेदारों को बंधक बनाकर रखा गया. रेड के दौरान 17 हजार कैश और पूरे मोबाइल का डाटा खंगाला गया. उन्होंने कहा कि हम रेड से डरने और घबराने वाला नहीं है. राय ने कहा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाया है. छापेमारी से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि दीया बुझने से पहले फड़फड़ाता है।

इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों के जाने के बाद सपा नेता राजीव राय लगभग 16 घंटे बाद अपने घर से बाहर निकले. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं भावुक और अभिभूत हूं, क्योंकि आप सभी इस संकट की घड़ी में सुबह से हुए हैं. राजीव राय ने कहा कि न तो मुझ पर कोई आपराधिक रिकॉर्ड था न आगे होगा. कार्रवाई के बाद राजीव राय ने कहा कि जो काम दो घंटे में हो जाता है, उसके लिए 16 घंटे लिए गए. इतना ही नहीं मेरे मां-बाप परिवार और रिश्तेदारों को सुबह से बंधक बनाकर रखा गया।

मेरी चार से पांच जगहों पर छापे पड़े हैं.सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि आज से पहले मुझे कोई नोटिस नहीं मिला था. ना ही कोई पूछताछ हुई थी. मेरा हर साल इनकम टैक्स फाइल होता है, कभी कुछ मिला है न ही बड़ी रकम मिली. उन्होंने कहा कि विभाग की टीम मेरा फोन, जीमेल की आईडी-पासवर्ड, पासबुक ले गई है. बता दें कि शनिवार को आयकर विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मैनपुरी और मऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबियों और सपा नेताओं के घर और कार्यालयों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

यूपी

यूपी में छह महीने के लिए हड़ताल पर प्रतिबंध, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Published

on

By

योगी सरकार के इस फैसले के बाद लोक सेवाएं, प्राधिकरण, निगम समेत सभी सरकार विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों की ओर से समय-समय पर होने वाली हड़ताल पर रोक लगा दी गई थी. अधिनयिम 1966 के तहत यूपी सरकार की ओर से लागू किए गए एस्मा एक्ट को राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद लागू किया जाता है. एम्सा एक्ट प्रदर्शन और हड़ताल करने वालों के लिए बनाया है

एम्सा एक्ट प्रदर्शन और हड़ताल करने वालों के लिए बनाया है.इसके लागू होने के बाद प्रदेश में कहीं भी प्रदर्शन या हड़ताल पूरी तरह बैन कर दिए जाते हैं. इस एक्ट को पिछले साल यूपी सरकार ने लागू किया था, जिसे नवंबर पिछले साल ही नवंबर में छह महीने के लिए आगे बढ़ाया गया था. एस्मा एक्ट लगने के बाद भी अगर कोई कर्मचारी हड़ताल या प्रदर्शन करते पाया जाता है तो हड़ताल करने वालों को एक्ट का उल्लंघन के आरोप सरकार की ओर से बिना वारंट के गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई की जाती है.

Continue Reading

यूपी

बाराबंकी में पानी गर्म करने को लेकर पत्नी के साथ हुआ झगड़ा, शादी के 16 साल बाद पति ने दिया तलाक; केस दर्ज

Published

on

By

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां पर पानी गर्म करने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद पैदा हो गया. इस दौरान पति ने अपनी पत्नी को तीन बार तलाक-तलाक बोलकर तलाक दे दिया. बताया जा रहा है कि दोनों के ही निकाह को 16 साल हो गए है. इसके अलावा उनके 5 बच्चे भी है. हालांकि परिजनों ने तीन तलाक को लेकर भी समझाया कि यह गैर कानूनी हैं, वहीं, तीन तलाक के खिलाफ बने कानून के बावजूद भी यह मामले रुकने का नाम नहीं ले रहें हैं. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पत्नी की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है.

दरअसल, ये मामला बाराबंकी जिले में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर गांव का है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक पति और पत्नि के बीच किसी मामूली सी बात को लेकर झगड़ा हो गया. जिसमें एक शख्स ने अपनी पत्नी को निकाह के 16 साल बाद मामूली बात पर तीन तलाक दे दिया. वहीं, पीड़िता अपने भाई के साथ शिकायत लेकर थाने में पहुंची. जिसके बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती पुलिस अधिकारियों के सुनाई और पति पर तलाक देकर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस में पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

निकाह के 16 साल बाद पति ने तीन तलाक बोलकर दिया तलाक : वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पत्नी का आरोप है कि निकाह के बाद से उसके ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे. ऐसे में उसके 5 बच्चे हैं और सबसे छोटा बच्चा मात्र 2 साल का है. पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को दवा खाने के लिए पति को गर्म पानी दिया तो वो नाराज हो गए और बोले कि हम खुद ही कर लेंगे. इस पर मैंने भी बोल दिया कि कर लो. फिर इस पर वे इस बात को लेकर काफी नाराज हो गए. इसके थोड़ी देर बाद ही हमें तीन बार तलाक-तलाक बोल कर हमें घर से भगा दिया. साथ ही मेरे सभी बच्चों को बेरहमी से पीटा.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की FIR :इस मामले पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि हम फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पीड़िता का कहना है कि उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनकी परवरिश करने वाला कोई भी नहीं है.
Continue Reading

यूपी

लखीमपुर: SIT ने किया खुलासा, साजिश के तहत हुई किसानों की हत्या, आरोपियों के खिलाफ बढ़ाई गई धाराएं

Published

on

By

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई हिंसा के मामले में एसआईटी ने बड़ा खुलासा  किया है. एसआईटी (SIT) की रिपोर्ट के मुताबिक, लखीमपुर हिंसा सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी, ये कोई दुर्घटना नहीं थी. ये हत्या की सोची-समझी साजिश से जुड़ा मामला है. बता दें कि अब लखीमपुर हिंसा केस में दुर्घटना की धारा हटाकर अन्य धाराएं लगाई गई हैं. आईपीसी की धाराएं 120बी, 307, 34 और 326 बढ़ाई गई हैं. 3 अक्टूबर को लखीमपुर के तिकुनिया में हिंसा में 8 लोगों की मौत हुई थी.

लखीमपुर हिंसा पर गृह राज्य मंत्री ने किया था ये दावा

जान लें कि लखीमपुर हिंसा में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र आरोपी हैं, वो इस वक्त जेल में बंद हैं. पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. वहीं दूसरी तरफ अजय मिश्र टेनी ने दावा किया था कि उनका बेटा आशीष मिश्र वारदात के वक्त मौके पर मौजूद नहीं था. घटनास्थल से दूर था.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़17 hours ago

खुद से वादा करना है आपको कहां जाना है, मंजिल मिल जाएगीः कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह

भविष्य दृष्टि-युवा सृष्टि कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने...

छत्तीसगढ़21 hours ago

शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़,अभी और बढ़ेगी ठंड,एक बुजुर्ग की ठंड से मौत

रायपुर। ठंड से कपकपाने लगा है लगभग पूरा छत्तीसगढ़ एकाएक बढ़े ठंड से लोगों का जनजीवन भी अब प्रभावित होने...

छत्तीसगढ़3 days ago

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में मतदान जारी,धूप तेज चढ़ते ही मतदान केंद्रों में बढ़ गई भीड़

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों में चुनाव के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो...

छत्तीसगढ़4 days ago

रेलवे के अनारक्षित बोगी एवं मासिक पास बंद होने से यात्रियों की जेब ढीली हो रही

कोरोना संकट के नाम पर रेलवे ने मासिक पास की सुविधा बंद कर रखा है,जबकि सभी बड़ी ट्रेने पहले की...

छत्तीसगढ़5 days ago

रायपुर में चोर मचाये शोर : BMW के शोरूम से 8 लाख रुपये उड़ा ले गए चोर… पुलिस में मामला दर्ज

शातिर चोर एक के बाद एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। वही अब चोरो ने सरोना...

#Exclusive खबरे

Calendar

December 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29 30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब4 days ago

    ग्रेजुएट पास हैं तो करें आवेदन,आयकर विभाग में इन पदों पर बिना परीक्षा मिल सकती है नौकरी,होगी अच्छी सैलरी

  • जॉब7 days ago

    अपरेंटिस पदों पर भर्तियां : गेजुएशन, ITI और इंजीनियरिंग पास के लिए निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

  • 7 days ago

    बीएसएनएल में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

  • जॉब4 days ago

    यहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, 8वीं और 10वीं पास के लिए बेहतरीन मौका

  • Tech & Auto4 days ago

    खत्म हुआ इंतजार! Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरू हुई डिलीवरी, जानें कीमत और खासियतें

  • क्राइम न्यूज़7 days ago

    जिंदा है शीना बोरा! इंद्राणी मुखर्जी ने किया इतना बड़ा दावा, पहले फिर रायगढ़ के जंगल में मिली लाश किसकी थी ,लाश को लेकर सस्पेंस

  • Tech & Auto3 days ago

    वीवो ने अपने एक बजट स्मार्टफोन Vivo Y32 को किया लॉन्च,27 दिन चलेगी 5000mAh बैटरी!

  • जॉब3 days ago

    10वीं पास DTC में इन पदों पर बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें अप्लाई,अंतिम तिथि 31 दिसंबर

  • देश7 days ago

    ओमीक्रोन: मुंबई में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू

  • खेल4 days ago

    रोहित शर्मा के बाद भारत के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बने केएल राहुल, पिछले 3 सालों में खुद को बदल डाला