Connect with us

क्राइम

ई-र‍िक्‍शा चालकों को न‍िशाना बनाता था जहर खुरानी ग‍िरोह, तीन आरोपी दबोचे

Published

on

नॉर्थ ज‍िला की वजीराबाद पुलिस ने एक ऐसे गि‍रोह का पर्दाफाश क‍िया है जोक‍ि ई-रिक्शा चालकों को निशाना बनाते थे. पुल‍िस टीम ने जहर खुरानी गिरोह के तीन अपराधियों के साथ-साथ एक र‍िसीवर को भी अरेस्‍ट क‍िया है. पुलिस ने इनके पास से 02 चोरी के रिक्शा और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. इन अपराध‍ियों की ग‍िरफ्तारी के बाद वजीराबाद, रानी बाग और उत्तरी रोहिणी में दर्ज चोरी के कुल 09 मामले सुलझाये हैं.

 

नॉर्थ ज‍िला पुल‍िस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि शिकायतकर्ता अमन कुमार निवासी संगम विहार वजीराबाद ने अपनी शिकायत में बताया कि वह एक ई-रिक्शा चलाता है. गत 30 अगस्त को लगभग 11.30 बजे वह अपने ई-रिक्शा के साथ संगम विहार के आस पास पहुंचे. इसी बीच दो व्यक्ति उनके पास आए और उन्हें मदर डेयरी वजीराबाद दिल्ली जाने को कहा. शिकायतकर्ता दोनों को लेकर पुश्‍ता रोड स्थित रामघाट कट पहुंच गया. उनमें से एक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई और उसे पीने के बाद शिकायतकर्ता को चक्कर आने लगा.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम

पति-पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा,गुस्सा हुई पत्नी ,काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट

Published

on

By

भोपाल: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी अपने पति से इस कदर गुस्सा हुई कि उसने अपने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। यह घटना टीकमगढ़ के जतारा पुलिस थानाक्षेत्र के रामनगर की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कई दिनों से चल रहा था झगड़ा बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। आज तक के मुताबिक रामनगर निवासी इस शख्स ने यह भी बताया कि इसी झगड़ के चलते कुछ दिन पहले दोनों के बीच लड़ाई भी हुई थी। बताया जाता है कि लड़ाई के कुछ दिनों के बाद पति-पत्नी का झगड़ा सुलझ गया था।

पति को लगा कि अब पत्नी से झगड़ा सुलझ गया है तो वह घर जाकर रहने लगा। चार-पांच दिन पहले रात में जब दोनों संबंध बना रहे थे उसी वक्त पत्नी का गुस्सा फिर से भड़क उठा और उसने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पत्नी के खिलाफ मुकदमा हमले में जख्मी शख्स अपने परिजन के साथ भागा-भागा झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहां उसका इलाज किया गया।

इलाज के कुछ दिनों के बाद जब उसकी हालत सामान्य हुई तो वह अपने परिजनों को लेकर जतारा थाने पहुंचा और अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय डॉक्टर का कहना है कि हमला धारदार हथियार से किया गया था। मध्यप्रदेश की महिला ने सेक्स के दौरान गुस्से में काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट

Continue Reading

क्राइम

गौतमबुद्ध नगर: डॉक्टर ने जहर खा पत्नी संग की खुदकुशी? सुसाइड नोट में क्या लिखा

Published

on

By

यूपी के गौतमबुद्धनगर की ग्रेटर नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में रहने वाले डॉक्टर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी मृतकों के बेटे द्वारा पुलिस को दी गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को डॉक्टर पति-पत्नी के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.सुसाइड नोट के अनुसार, कुछ दिन पहले ही डाक्टर ने अपना एक मकान बेचा था और उसको पूरी रकम नहीं मिली. जिसके बाद डाक्टर और उनकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे. बताया जा रहा है कि इसके चलते दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला लिया.

पति-पत्नी ने खाया जहर
पूरा मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र का है. पुलिस ने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैरामाउंट गोल्ड फॉरेस्ट हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले सत्येंद्र सिंह निझावन ने अपनी पत्नी जसवंत कौर के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खा लिया जिसमें दोनों की मौत हो गई.अपने माता-पिता द्वारा आत्महत्या करने के बाद जब घटना की जानकारी उनके बेटे तरनप्रीत सिंह को हुई तो उसने पुलिस को सूचित किया.

मौके से सुसाइड नोट बरामद

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. मौके पर फील्ड यूनिट को बुला लिया गया है. मृतकों के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है और छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने कहा-कई दिनों से चल रहे थे परेशान
बताया जा रहा है कि डॉक्टर सत्येंद्र सिंह निझावन ने कुछ समय पहले अपना घर बेचा था, लेकिन उसको अभी तक पूरी रकम वापस नहीं मिली थी. पुलिस को आशंका है कि इस वजह से सतेंद्र सिंह ने मानसिक तनाव में आकर अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या की है

Continue Reading

क्राइम

डांस टीचर का घिनौना चेहरा : किशोरियों के अश्लील वीडियो बनाकर हजारों रुपये ऐंठे, ऐसे खुला मामला

Published

on

By

कानपुर में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। डांस टीचर ने कई किशोरियों के साथ अश्लीलता की उसके वीडियो बना लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डांस टीचर ने परिजनों से भी हजारों रुपये ऐंठे हैं।कानपुर में दबौली निवासी डांस टीचर हिमांशु सोनी उर्फ आर्यन का घिनौना चेहरा सामने आया है। एकेडमी में डांस सीखने आने वाली कई किशोरियों के साथ उसने अश्लीलता की और वीडियो बना लिए। डांस टीचर की घिनौनी मानसिकता का तब खुलासा हुआ, जब दुष्कर्म पीड़ित एक किशोरी के परिजनों ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपी ने किशोरी के तीन अश्लील वीडियो बनाए थे। पुलिस ने जब उसका मोबाइल जब्त किया तो तीन अन्य किशोरियों के 11 अश्लील वीडियो मिले। इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर डांस टीचर ने परिजनों से भी हजारों रुपये ऐंठे हैं।गुजैनी निवासी हिमांशु सोनी आर-वन नाम से डांस एकेडमी चलाता है। गुजैनी की भी एक किशोरी (14) उसके यहां डांस सीखने जाती थी। किशोरी के मुताबिक हिमांशु ने झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे।

धमकी से डरकर उसने अपने पिता के मोबाइल से गूगल पे के जरिये उसके द्वारा बताए गए खाते में कई बार में 19 हजार रुपये भेज दिए। जानकारी होने पर उसके पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, धमकी, ब्लैकमेलिंग समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी हिमांशु को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि खाते से 19 हजार रुपये गायब होने पर किशोरी के पिता ने गोविंदनगर थाने में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट की धारा में अज्ञात के खिलाफ साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच थाने भेजी गई तो पुलिस पड़ताल में जुटी।बैंक डिटेल निकाली तो पता चला कि रुपये रतनलाल नगर निवासी जसवंत के खाते में भेजे गए हैं। पुलिस ने जब जसवंत से पूछताछ की तो उसने बताया कि आर्यन ने किसी स्टूडेंट की फीस उसके खाते में डलवाई थी, जो आर्यन को दे दिए थे।

इसके बाद पुलिस ने आर्यन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला सामने आया। किशोरी ने भी बताया कि उसने पिता के मोबाइल से आर्यन के बताए खाते में रुपये भेजे थे।थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी से पूछताछ के बाद जब डांस टीचर के मोबाइल को कब्जे में लिया तो 14 अश्लील वीडियो मिले। इनमें तीन अन्य किशोरियों के हैं। इनके परिजनों से भी हिमांशु ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठे हैं। पुलिस ने इन किशोरियों के परिजनों को भी विवेचना में शामिल किया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़17 hours ago

खुद से वादा करना है आपको कहां जाना है, मंजिल मिल जाएगीः कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह

भविष्य दृष्टि-युवा सृष्टि कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने...

छत्तीसगढ़21 hours ago

शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़,अभी और बढ़ेगी ठंड,एक बुजुर्ग की ठंड से मौत

रायपुर। ठंड से कपकपाने लगा है लगभग पूरा छत्तीसगढ़ एकाएक बढ़े ठंड से लोगों का जनजीवन भी अब प्रभावित होने...

छत्तीसगढ़3 days ago

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में मतदान जारी,धूप तेज चढ़ते ही मतदान केंद्रों में बढ़ गई भीड़

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों में चुनाव के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो...

छत्तीसगढ़4 days ago

रेलवे के अनारक्षित बोगी एवं मासिक पास बंद होने से यात्रियों की जेब ढीली हो रही

कोरोना संकट के नाम पर रेलवे ने मासिक पास की सुविधा बंद कर रखा है,जबकि सभी बड़ी ट्रेने पहले की...

छत्तीसगढ़5 days ago

रायपुर में चोर मचाये शोर : BMW के शोरूम से 8 लाख रुपये उड़ा ले गए चोर… पुलिस में मामला दर्ज

शातिर चोर एक के बाद एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। वही अब चोरो ने सरोना...

#Exclusive खबरे

Calendar

December 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29 30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब4 days ago

    ग्रेजुएट पास हैं तो करें आवेदन,आयकर विभाग में इन पदों पर बिना परीक्षा मिल सकती है नौकरी,होगी अच्छी सैलरी

  • जॉब7 days ago

    अपरेंटिस पदों पर भर्तियां : गेजुएशन, ITI और इंजीनियरिंग पास के लिए निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

  • 7 days ago

    बीएसएनएल में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

  • जॉब4 days ago

    यहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, 8वीं और 10वीं पास के लिए बेहतरीन मौका

  • यूपी4 days ago

    सपा नेता राजीव राय बोले- 16 घंटे तक परिवार को बनाया बंधक, IT रेड में मिला 17 हजार कैश,पूरे मोबाइल का डाटा खंगाला

  • Tech & Auto4 days ago

    खत्म हुआ इंतजार! Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरू हुई डिलीवरी, जानें कीमत और खासियतें

  • क्राइम न्यूज़7 days ago

    जिंदा है शीना बोरा! इंद्राणी मुखर्जी ने किया इतना बड़ा दावा, पहले फिर रायगढ़ के जंगल में मिली लाश किसकी थी ,लाश को लेकर सस्पेंस

  • Tech & Auto3 days ago

    वीवो ने अपने एक बजट स्मार्टफोन Vivo Y32 को किया लॉन्च,27 दिन चलेगी 5000mAh बैटरी!

  • जॉब3 days ago

    10वीं पास DTC में इन पदों पर बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें अप्लाई,अंतिम तिथि 31 दिसंबर

  • देश7 days ago

    ओमीक्रोन: मुंबई में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू