लता मंगेशकर के,जन्मदिन पर डॉटर ऑफ द नेशन का खिताब देगी केंद्र सरकार

भारतीय फिल्म संगीत में सात दशक के अभूतपूर्व योगदान के लिए स्वर कोकिला लता मंगेशकर को डॉटर ऑफ द नेशन का खिताब दिया जाएगा। इस खास मौके के लिए गीतकार और कवि प्रसून जोशी ने खास गीत लिखा है।लताजी को गायकी की दुनिया में अहम योगदान के लिए अब तक तीन नेशनल अवॉर्ड (फिल्म ‘परिचय’ के लिए 1972 में, ‘कोरा कागज़’ के लिए 1974 में और ‘लेकिन’ के लिए 1990 में) मिल चुके हैं।पिछले दिनों इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल को लेकर लताजी ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, “अगर मेरे नाम और काम से किसी का भला होता है तो मैं अपने आपको खुश किस्मत समझती हूं। लेकिन मुझे यह भी लगता है कि नकल सफलता का विश्वसनीय और टिकाऊ साथी नहीं हो सकती। पिछले दिनों इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल को लेकर लताजी ने प्रतिक्रिया दी थी। मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर ने गाने की शुरुआत 40 के दशक में कर दी थी। तब वो महज 13 साल की थीं। उन्होंने पहला गाना मराठी फिल्म ‘किती हसाल’ (1942) के लिए रिकॉर्ड किया था, जिसे फाइनल कट से पहले हटा दिया गया था। 1943 में आई मराठी फिल्म ‘गजाभाऊ’ में उन्होंने हिंदी सॉन्ग ‘माता एक सपूत की दुनिया बदल दे’ को आवाज दी। इसे उनका पहला सॉन्ग माना जाता है। तब से लगातार गाने गा रही हैं।


देश - दुनिया
क्या आपको मालूम है मंगल ग्रह पर किस प्रकार से होता है सूर्य ग्रहण? आइए देखते है सूर्य ग्रहण का एक वीडियो…

धरती पर धर्मशास्त्रों में सूर्य ग्रहण को अशुभ काल माना जाता है, लेकिन विज्ञान में यह एक खगोलीय घटना होती है। कई लोग सूर्य ग्रहण देखना बेहद पसंद करते हैं। धरती पर तो हम सभी ने कभी-कभी न सूर्य ग्रहण देखा होगा, लेकिन अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल पर सूर्य ग्रहण होने का वीडियो रिकॉर्ड किया है। नासा के इस वीडियो से पता चलता है कि मंगल ग्रह पर सूर्य ग्रहण कैसा दिखता है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के पर्सिवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर इस नजारे को रिकॉर्ड किया है। रोवर ने मंगल ग्रह पर चंद्रमा फोबोस के सूर्य के आगे जाते हुए रिकॉर्ड किया है। नासा ने इस रोवर को फरवरी 2021 में मंगल ग्रह पर भेजा था। नासा के रोवर ने बीते 2 अप्रैल को एडवांश टेक्नोलॉजी से लैस मास्टकैम-जेड कैमरे से इस नजारे को कैप्चर किया है। आइए जानते हैं कि मंगल पर सूर्य ग्रहण कैसा दिखता है
सैन डिएगो में मालिन स्पेस साइंस सिस्टम्स के वैज्ञानिक राहेल हॉवसन का कहना है कि इस शानदार नजार के बारे में हमें पता था, लेकिन मुझे इतना अद्भुत होने की उम्मीद नहीं थी। मंगल ग्रह का फोबोस एक प्राकृतिक उपग्रह है। इसका व्यास 17 x 14 x 11 मील है।
मंगल के दो चांद हैं जिनमें फोबोस सबसे बड़ा है जो ग्रह की दिन में तीन बार परिक्रमा करता है। यह मंगल ग्रह की सतह के बेहद करीब होने की वजह से कई बार मंगल के कई स्थानों से नजर नहीं आते हैं।
पर्सिवरेंस रोवर के मंगल पर पहुंचने के 397वें दिन यह ग्रहण हुआ है। यह सूर्य ग्रहण करीब 40 सेकेंड तक रहा। धरती पर होने वाले सूर्य ग्रहण से यह बेहद छोटा नजर आया। सबसे बड़ी बात यह है कि धरती के चंद्रमा से फोबोस 157 गुना छोटा है।मंगल ग्रह के चंद्रमा की पहले भी तस्वीरें ली गई हैं। तस्वीरें लेने वाले रोवर में स्पिरिट, ऑपर्च्युनिटी और क्यूरियोसिटी शामिल हैं। लेकिन पर्सिवरेंस रोवर ने सूर्य ग्रहण का सबसे जूम वीडियो रिकॉर्ड किया है। इस रोवर के माध्यम से पहली बार सूर्य ग्रहण रंगीन नजर आया है। नासा ने उम्मीद जताई है कि इस वीडियो से वैज्ञानिकों को फोबोस और मंगल के बीच की गतिशीलता को समझने में मदद मिलेगी।वैज्ञानिकों को यह पता है कि एक दिन फोबोस का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।फोबोस के अस्तित्व के समाप्त होने की वजह यह है कि चांद हर साल मंगल ग्रह के 1.8 मीटर पास जा रहा है। गणना के मुताबिक, पांच करोड़ साल में मंगल की सतह पर फोबोस नष्ट हो जाएगा।
Truly fascinating. I zoomed in with my Mastcam-Z camera on a Phobos solar eclipse. This detailed video can help scientists on my team better understand the Martian moon’s orbit and how its gravity affects the interior of Mars, including its crust & mantle. https://t.co/jVdJ4UwhDx pic.twitter.com/q45HwKwLIS
— NASA's Perseverance Mars Rover (@NASAPersevere) April 20, 2022
Lifestyle
Health Tips: लू और चिलचिलाती धूप से बचना है तो करे ये छोटा सा उपाये….

पूरे उत्तर भारत में इस समय तेज गर्मी और लू का प्रकोप है। 38-40 डिग्री तक का यह तापमान न सिर्फ असहज कर देने वाली गर्मी को बढ़ाता है, साथ ही इस मौसम में सेहत को लेकर भी विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। लू और गर्मी के कारण हीटस्ट्रोक, बुखार, त्वचा की समस्या, सिरदर्द और एलर्जी हो सकती है, ऐसे में इस मौसम में सभी लोगों को निरंतर गर्मी से बचाव के उपाय करते रहना चाहिए। गर्मी के इस मौसम में कई बैक्टीरिया भी सक्रिय हो जाते हैं, जो पेट से संबंधित कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सेहत को लेकर विशेष सावधान रहने की सलाह देते हैं। बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण हीटस्ट्रोक का जोखिम काफी बढ़ जाता है। यह गर्मी से संबंधित सबसे सामान्य लेकिन गंभीर बीमारी है। जब शरीर अपने तापमान को नियंत्रित नहीं कर पाता तब यह दिक्कत होती है। इस स्थिति में शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है, पसीना बनाने वाले तंत्र ठीक से काम नहीं कर पाते जिससे शरीर ठंडा नहीं हो पाता है। इसके अलावा गर्मी के दिनों में त्वचा और आंखों से संबंधित समस्याएं भी काफी बढ़ जाती हैं। आइए जानते हैं कि किन उपायों को अपनाकर इन दिनों सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है?
हीटस्ट्रोक से बचाव
गर्मी के महीनों में हीटस्ट्रोक प्रमुख समस्या है। विशेषज्ञों के मुताबिक वयस्क इसके प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं क्योंकि उनका शरीर तापमान में बदलाव के साथ जल्दी से समायोजित नहीं हो पाता है। हीट स्ट्रोक में तेज बुखार, जी मिचलाना, उल्टी, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी दिक्कतें होती हैं। इससे बचाव के लिए पैरों को ठंडे पानी में डालने से काफी मदद मिल सकती है। धूप में अनावश्यक रूप से जाने से बचें। अचानक से गर्मी से एसी या एसी से निकलकर तेज धूप में न जाएं।
हाइड्रेशन का ध्यान रखना बहुत जरूरी
निर्जलीकरण, गर्मी के दिनों में होने वाली सबसे आम समस्या है। इस मौसम में तापमान बढ़ने के कारण अधिक पसीना होता है, इसके अलावा मधुमेह और कुछ दवाओं के कारण भी शरीर निर्जलित हो सकता है। निर्जलीकरण की स्थिति में सिरदर्द, थकान और कमजोरी का अनुभव होता है। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप दिनभर में खूब तरल पदार्थ और कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं।
आंखों का बचाव
तेज धूप के संपर्क में आने से आंखों को नुकसान हो सकता है। यूवी रेज से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए धूप के चश्मे पहनकर बाहर निकलें। इसके अलावा आंखों को ठंडक देने के लिए कूलिंग जेल आई मास्क का उपयोग करें, आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें। यदि आपको खुजली, जलन या लालिमा की दिक्कत होती है तो डॉक्टर की सलाह पर ही किसी आई ड्रॉप को प्रयोग में लाएं।
त्वचा का बचाव
सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा को भी क्षति पहुंचती है। तेज धूप वाले इन दिनों में अपनी त्वचा की सुरक्षा करना अत्यंत आवश्यक हो जाता है। यदि संभव हो तो, धूप में बाहर जाने से बचें या फिर अच्छे सनस्क्रीन का प्रयोग करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर ही बार निकले, सिर को ढ़ककर जरूर रखें। त्वचा में अगर खुजली, जलन या दाने निकल रहे हैं तो इसके लिए किसी डॉक्टर की सलाह पर लोशन ले सकते हैं।
जॉब
यहां मास्टर कैडर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएशन उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

पंजाब शिक्षा विभाग ने मास्टर कैडर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखरी तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है. पंजाब में मास्टर कैडर के 4161 पदों पर भर्ती के लिए अब आवेदन 5 मई 2022 तक किया जा सकता है. इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2022 थी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन पंजाब शिक्षा विभाग की वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाकर करना है.
पंजाब शिक्षा विभाग ने मास्टर कैडर भर्ती के लिए पहले आवेदन की आखिरी तारीख 10 मार्च तय की थी. जिसे बढ़ाकर 31 मार्च और फिर 20 अप्रैल की गई थी.
मास्टर कैडर भर्ती 2022 के लिए शैक्षिक योग्यता
पंजाब में मास्टर कैडर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन के साथ बीएड भी किया होना जरूरी है.
मास्टर कैडर भर्ती 2022 आयु सीमा
मास्टर कैडर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
आवेदन शुल्क
जनरल- 1000 रुपये
आरक्षित वर्ग- 500 रुपये
-
Tech & Auto6 days ago2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….
-
Tech & Auto5 days ago2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..
-
जॉब3 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
देश6 days agoअगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…
-
Tech & Auto3 days agoरियलमी लांच किया Realme GT 2 Pro,मिलेगी 12जीबी रैम के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग
-
Tech & Auto6 days ago800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…
-
जॉब4 days agoपंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
ज्योतिष3 days agoकपूर से दूर होते है सभी प्रकार के दोष, जाने कपूर के किस तरह से लाया जाता है प्रयोग में…
-
जॉब2 days agoभारतीय रेलवे में ग्रुप D पे निकली बंपर भर्ती, मिलेगी वेटेज और फिजिकल टेस्ट से छूट.. उमीदवार जल्द करे आवेदन…





























You must be logged in to post a comment Login