Connect with us

छत्तीसगढ़

CG News : मीठी-मीठी बातोँ में फसाकर महिला डॉक्टर से ठगी 81 लाख,रिपोर्ट दर्ज करवाई

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डॉक्टर को चाइना की महिला ने 81 लाख रुपये की ठगी की है. महिला पहले सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट Vkontatke और बाद में व्हाट्सएप पर मीठी-मीठी बातें कर महिला उसको झांसे में ले ली. फिर 26 लाख रुपये निवेश कराकर 81 लाख रुपये डकार गई. दरअसल, राजनांदगांव निवासी डॉ. अभिषेक पाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी का शिकार हो गया है. हांगकांग की एना-ली नाम की एक महिला ने उसके साथ सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट Vkontatke और बाद में व्हाट्सएप पर भी चैट करना शुरू किया. आरोपिया एना-ली निवासी हांगकांग ने आवेदक अभिषेक पाल को META TRADER 5 ऐप में ब्रोकर Orde Capital Management Limited के साथ ऑनलाइन पंजीकरण करके, Binance पर एक खाता खोलकर और क्रिप्टोकरेंसी को Trader.insafx.com पर स्थानांतरित करके पैसे को तीन गुना करने का लालच दिया. आवेदक डॉ. अभिषेक पाल ने आरोपी की मीठी-मीठी बातों के कारण एना-ली द्वारा बताई गई. प्रक्रिया का पालन किया. एना-ली द्वारा पासवर्ड और अन्य जानकारी उसके साथ धोखाधड़ी से एकत्र की गई थी, क्योंकि वेबसाइट से पहले ही छेड़छाड़ की जा चुकी थी. आरोपिया एना-ली डॉ. अभिषेक पाल को व्यापारिक जोड़े प्रदान करती थी, जिससे उसने 35000/- USDT का निवेश लगभग 26 लाख रुपये Binance के माध्यम से META TRADER 5 पर बाद में निवेश करवा ली. जब वह राशि बढ़कर 107825/- USDT हो गई, जो लगभग रु. 81 लाख रूपये हो गया. जब अभिषेक ने और पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपी एना-ली ने उसके सारे पैसे निकाल लिए. डॉ. अभिषेक की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ में FIR No. 264/22 धारा 420, 406 भा.दं.वि., धारा 66, 66(डी) सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2000 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

CG News: छात्र ने छात्रा के गले पर ब्लेड से किया वार, छात्रा को गंभीर हलात में अस्पताल किया गया रेफर…

Published

on

By

 

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम फरसवानी में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा को ग्राम संजयनगर निवासी कक्षा आठवीं में ही अध्ययनरत छात्र ने दबोचकर धारदार हथियार से गला रेत दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना की जानकारी होते ही विद्यालय के प्रधानपाठक सहित शिक्षकों ने पीड़ित बालिका को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति – गंभीर बताई जा रही है और इलाज जारी है। मामले की सूचना उरगा पुलिस को दी गई जहां मामले की जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी 2 अन्य स्थानीय युवकों सहित गाड़ी में आया था और घटना को अंजाम देकर भाग गया। फिलहाल मुख्य आरोपी फरार है और 2 अन्य संदेही को पुलिस ने पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। मामले में फिलहाल जांच जारी है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

CG News: बीजापुर में नक्सलियो ने जवानो को नुकसान पाहुचाने लगा रखा था IED बम, जवानो ने मौके मे किया डिफ्यूज…

Published

on

By

 

जिले में सुरक्षाबलों ने 6 किलो की प्रेशर IED बरामद की है। बताया जा रहा है कि जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से माओवादियों IED प्लांट कर रखी हुई थी। सर्चिंग पर गए जवानों ने IED बरामद की, जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया है। मामला जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बासागुड़ा थाना और CRPF 160वीं बटालियन के जवान विकास कार्य में सुरक्षा देने के लिए रोज की ही तरह सारकेगुड़ा, राजपेंटा और कोत्तागुड़ा इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए माओवादियों ने कोत्तागुड़ा इलाके में बस्ती से करीब 400 मीटर की दूरी पर दो पेड़ों के बीच में 6 किलो की IED प्लांट करके रखी हुई थी। इस बीच सर्चिंग के दौरान BDS की टीम ने IED बरामद की। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया।

पुलिस ने IED डिफ्यूज करने का वीडियो भी जारी किया है। पुलिस असफरों ने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्य को गति प्रदान करने के लिए लगातार सुरक्षा दी ज रही है। विकास विरोधी माओवादीनिर्माण कार्यो को सुरक्षा दे रहे वाहनों एवं उपकरणों को अपना निशाना बनाने की कोशिश में थे। लेकिन समय रहते जवानों ने अपनी तत्परता दिखाई माओवादियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

CG News: गर्मी का मौसम आते ही नीबू की कीमत मे हुआ भारी इजाफा, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान…

Published

on

By

 

गर्मियों के दिनों में लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए नींबू पानी खूब पसंद करते है. लेकिन इस वर्ष गर्मी में नींबू के दाम ने लोगों के पसीने निकाल दिए हैं. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नींबू के दाम 10 रुपए चल रहा है. छोटे दुकानदारों ने नींबू रखना बंद कर दिया है. वहीं बड़े दुकनादार ही नींबू बेच रहे हैं. नवरात्रि के समय नींबू की किल्लत से लोग परेशान हो गए हैं.

नींबू की आवक 70 प्रतिशत घटी
दरअसल, रायपुर में नवरात्रि में नींबू की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे समय में छत्तीसगढ़ में नींबू की सप्लाई कम हो गई है. रायपुर के सब्जी मंडी के व्यापारियों को कहना है कि आंध्रप्रदेश से नींबू की आवक होती थी. लेकिन पिछले 15 दिनों से नींबू की सप्लाई प्रभावित हो रही है. हालत ये है कि राज्य में 70 प्रतिशत तक नींबू की आवक प्रभावित हुई है. मंड़ी में पहले 3 ट्रक नींबू आते थे, जो अब केवल 1 ट्रक नींबू आ रहे हैं.

100 नींबू 800 -900 रुपए में बिक रहे है
इधर रायपुर के सबसे बड़े सब्जी बाजार शास्त्री बाजार में नींबू गिनती के दुकानदार बेच रहे हैं. दुकानदार श्याम साहू ने बताया कि सब्जी मंडी से नींबू कम मिल रहे हैं. पहले नींबू किलो में मिलता था अब सैकड़ा मिल रहा है. एक महीना पहले नींबू 400 रुपए में 100 मिल जाते थे, लेकिन अब 100 नींबू के दाम 800-900 रुपए हो गए है. नींबू के दाम डबल हो गए हैं. वहीं उन्होंने बताया की बढ़े दाम के बावजूद नींबू हाथो बिक रहा है.

नींबू पानी और गन्ना रस के दाम बढ़े
गौरतलब है कि गर्मियों के समय नींबू की डिमांड बढ़ जाती है, इसके अलावा नवरात्रि में पूजा अर्चना में श्रद्धालु नींबू खरीदते हैं. लेकिन इस बार नींबू के लिए सभी को परेशान होना पड़ रहा है. बढ़े दाम का असर भी दिखने लगा है. नींबू पानी प्रति गिलास का दाम 10 से बढ़कर 15 से 20 रुपए हो गया है. वहीं गन्ना रस में बड़े नींबू के दाम ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. गन्ना रस के दाम 20 से 25 रुपए तक पहुंच गया है. इससे पहले गन्ना रस 10 रुपए प्रति गिलास बिकता था.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 hours ago

CG News: छात्र ने छात्रा के गले पर ब्लेड से किया वार, छात्रा को गंभीर हलात में अस्पताल किया गया रेफर…

  कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम फरसवानी में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा को ग्राम संजयनगर निवासी कक्षा आठवीं में...

छत्तीसगढ़8 hours ago

CG News: बीजापुर में नक्सलियो ने जवानो को नुकसान पाहुचाने लगा रखा था IED बम, जवानो ने मौके मे किया डिफ्यूज…

  जिले में सुरक्षाबलों ने 6 किलो की प्रेशर IED बरामद की है। बताया जा रहा है कि जवानों को...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: गर्मी का मौसम आते ही नीबू की कीमत मे हुआ भारी इजाफा, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान…

  गर्मियों के दिनों में लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए नींबू पानी खूब पसंद करते है. लेकिन इस वर्ष...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: गर्मी की शुरुआत में ही प्रदेश में बढ़ी बिजली की मांग, पिछले 21-22 सालों में एक दिन में आई सबसे अधिक मांग…

छत्तीसगढ़ में गर्मी की शुरुआत में ही बिजली की खपत तेजी से बढ़ी है। बिजली कंपनी ने पांच अप्रैल को...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: स्वच्छता को लेकर रायपुर नगर निगम ने शुरू की नई पहल, अब दुकनो में रखना  होगा डस्टबिन, नही तो लगेगा इतने रुपए का जुर्माना, पढ़े पूरी खबर…

    रायपुर शहर की दुकानों में अब डस्टबिन रखना अनिवार्य है। नगर निगम ने इसका फरमान जारी कर दिया...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto5 days ago

    मार्केट में खलबली मचा रही Yamaha MT 15 V2 जल्द करे बुकिग… जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

  • Tech & Auto6 days ago

    मार्केट मे खलबली मचा रही xiaomi फोल्डेबल स्मार्टफोन, 8-इंच डिस्प्ले और 1 प्लस प्रोसेसर, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

  • Tech & Auto5 days ago

    WhatsApp का ये धमाकेदार ट्रिक मचाया धमाल, मैसेज भेजना हुआ आसान;जानें ये बेहतरीन ट्रिक

  • Lifestyle4 days ago

    हार्ट अटैक आने से पहले दिखाई देती है ये 6 संकेत,न करें कभी नज़र अंदाज 

  • Tech & Auto3 days ago

    खुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…

  • Tech & Auto6 days ago

    Highest Mileage Bikes : 51 हजार की सस्ती बजट में,मिल रही सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप 3 बाइक

  • देश - दुनिया4 days ago

    income Tex के 10 ऐसे नियम जो 1 अप्रैल से हो गए है लागू, जिसे हर व्यक्ति को है जानना जरूरी…

  • देश5 days ago

    स्‍कीम : सुकन्‍या समृद्धि योजना में खुलवाएं खाता,मिलेगा सबसे ज्‍यादा ब्‍याज

  • देश - दुनिया6 days ago

    खुशखबरी : डीआर में डीए हुआ इतने % इजाफा,मिलेगी 30 प्रतिशत का एरियर

  • देश - दुनिया2 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…