जॉब
यहां लेक्चरर के 450 से अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

राज्य चयन बोर्ड (एसएसबी) ने ओडिशा के गैर-सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में विभिन्न विषयों में लेक्चरर के कुल 476 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएसबी ओडिशा लेक्चरर भर्ती 2022 के लिए 13 अप्रैल से एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
राज्य चयन बोर्ड ओडिशा के लेक्चरर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों या इसके समकक्ष के साथ स्नातकोत्तर पास किया होना चाहिए। लेक्चरर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई हैं। आधिकारिक सूचना के मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट होगी।
भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी
ओडिशा के लेक्चरर के पदों के आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई, 2022 तक चलेगी।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और वाइवा के आधार पर किया जाएगा।
लिखित परीक्षा बालासोर, बरहामपुर, भुवनेश्वर, बोलनगेर, कटक, जैसोर, राउरकेला और संबलपुर जोन में आयोजित की जाएगी।
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के को छोड़ कर सभी श्रेणी के उम्मीदवारों से 500 रुपये का आवेदन शुल्क लिया जाएगा।
भर्ती विवरण
कुल पदों की संख्या – 476
ओडिया विषय के लेत्चरर के पदों की संख्या – 278
इतिहास विषय के लेत्चरर के पदों की संख्या – 182
हिंदी विषय के लेत्चरर के पदों की संख्या – 16
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को सबसे पहले एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाना होगा।
होम पेज पर न्यूज एंड इवेंट्स के सेक्शन में जाएं।
इस सेक्शन में संबंधित भर्ती से जुड़ी लिंक पर क्लिक करें। (लिंक 13 अप्रैल, 2022 को सक्रिय होगा)
लिंक खुलने के बाद आवदेन पत्र प्रदर्शित होगा, इस आवेदन में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
अब अपने दस्तावेज अपलोड करें।
अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
अब अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट निकाल लें।

जॉब
यहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए MP Vyapam ग्रुप 3 के तहत सब इंजीनियर और अन्य पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (MPPEB Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आज यानी 09 अप्रैल से आवेदन शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://www.peb.mp.gov.in/e_default.html के जरिए भी इन पदों (MPPEB Recruitment 2022) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://peb.mponline.gov.in/Portal/Examinations/Vyapam/examsList के माध्यम से आधिकारिक नोटिफिकेशन (MPPEB Recruitment 2022) चेक कर सकते हैं. इस भर्ती (MPPEB Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 3435 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 09 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 23 अप्रैल 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 3435
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
सामान्य/अन्य राज्य – 560/-
एससी / एसटी / ओबीसी – 310 / –
जॉब
बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 39 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट ncs.gov.in पर जाकर 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
सैलरी
बंधन बैंक में होने वाली भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 14,200 से लेकर 21,000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
योग्यता
बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए किसी भी स्ट्रीम में सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कक्षा की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की उम्र 10 मार्च 2022 को 18 वर्ष से कम और 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को एनसीएस पोर्टल पर विजिट करने के बाद पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने यूएएन नंबर या पैन नंबर और अन्य डिटेल्स भरना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
यहां क्रेडेंशियल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करें।
अब ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।
किसी भी अन्य जानकारी के बारे में पता करने या शिकायत करने के लिए उम्मीदवार बैंक के HR विभाग से संपर्क कर सकते हैं। 9748330338 HR का नंबर है।
जॉब
रेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

पश्चिमी रेलवे ने मुंबई डिवीजन के वनसाड़ में स्थित रेलवे सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार मैथ, साइंस, संस्कृत, सोशल साइंस, फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों के लिए टीजीटी, कंप्यूटर साइंस एवं असिस्टेंट टीचर पदों पर भर्ती निकाली गई है. कुल 11 पदों की वैकैंसी है, जिसमें असिस्टेंट टीचर के 4 पद शामिल हैं.
पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 12 अप्रैल 2022 को आयोजित वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. इसके लिए उन्हें सभी निर्धारित डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाने होंगे. वॉक इन इंटरव्यू, ‘प्रिंसिपल, रेलवे सेकेंड्री स्कूल, (इंग्लिश मीडियम), वलसाड (वेस्ट यार्ड रेलवे कॉलोनी)’ के पते पर सुबह 9:00 बजे आयोजित किया जाएगा.
शैक्षिक योग्यता
टीजीटी पदों के लिए प्रासंगिक विषयों में ग्रेजुएशन एवं बीएड डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वही प्राइमरी टीचर पदों के लिए 12वीं पास के साथ बीटीसी की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं. साथ ही टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी.
वेतन
पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹26250 प्रति माह वेतन दिया जाएगा. हालांकि असिस्टेंट टीचर पदों के लिए 21,250 प्रति माह सैलरी निर्धारित है
-
Tech & Auto7 days agoमार्केट में खलबली मचा रही Yamaha MT 15 V2 जल्द करे बुकिग… जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
Lifestyle6 days agoहार्ट अटैक आने से पहले दिखाई देती है ये 6 संकेत,न करें कभी नज़र अंदाज
-
Tech & Auto5 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया6 days agoincome Tex के 10 ऐसे नियम जो 1 अप्रैल से हो गए है लागू, जिसे हर व्यक्ति को है जानना जरूरी…
-
देश - दुनिया4 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश7 days agoस्कीम : सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाएं खाता,मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज
-
देश4 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश6 days agoमहंगाई भत्ता में हुआ बड़ा बदलाव,जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी..
-
देश3 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
रायपुर छत्तीसगढ़6 days agoबिरगांव निगम में गंदा पानी से हुवे जनता बेहाल पानी के लिए मची होड़ पार्षदों ने किया बजट का बहिष्कार


















You must be logged in to post a comment Login