Connect with us

छतीसगढ़

CG News : दो काले हिरणों की मौत,कुत्ते की हमले से एक की मौत..

Published

on

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में दो काले हिरणों की मौत हो गई। इनमें से एक की मौत कुत्ते के हमले से हुआ है। एक अन्य हिरण की मौत डिहाड्रेशन से होने की बात सामने आई है।जानकारी के अनुसार दो हिरणों की मौत का मामला बारनवापारा अभ्यारण्य का है।

बताया जा रहा है कि एक हिरण को कुत्ते ने बुरी तरह से नोच खाया था, गंभीर रूप से घायल हिरण की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य हिरण की मौत डिहाड्रेशन से हो गई।

इधर एक साथ दो काले हिरणों की मौत से वन विभाग कई बड़े सवाल उठ रहे है। वहीं अभी तक इस मामले में वरिष्ठ अफसरों के बयान सामने नहीं आए हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छतीसगढ़

today covid update: पिछले चार दिनों से एक्टिव केस का आंकड़ा एक लाख से ऊपर पंहुचा, एवं कोरोना से 5,25,199 की मौत हो गई..

Published

on

By

देश में बीते 12 दिन से रोजाना कोरोना के नए मामले 10 हजार से ज्यादा आ रहे हैं। शनिवार को भी 16,103 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 110,291 हो गई है। पिछले चार दिनों से एक्टिव केस का आंकड़ा एक लाख से ऊपर है। इसमें कमी नहीं आ रही है।

शनिवार को 13,861 मरीजों ने कोरोना को मात दी, जबकि 31 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा 5,25,199 हो गया है।

सबसे ज्यादा केस वाले टॉप-5 राज्य
देश के छह राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इनमें केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और दिल्ली शामिल हैं। सबसे ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र से आ रहे हैं। केरल-महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में भी रोजाना केस दो हजार से ऊपर आ रहे हैं।

सबसे ज्यादा मामले केरल से
नए संक्रमितों की संख्या में केरल अभी भी टॉप पर बना हुआ है। यहां रोजाना तीन हजार से ज्यादा केस मिल रहे हैं। इससे पहले 28 मई को 2,999 नए संक्रमित मिले थे। पिछले 24 घंटों की बात करें तो यहां 3,599 पॉजिटिव केस मिले, 3,749 मरीज ठीक हो गए, जबकि 14 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी। एक दिन पहले राज्य में पॉजिटिविटी रेट 16.75% था, जो बढ़कर 17.01% पर आ गया।

महाराष्ट्र में 24 घंटे में नए केस 9 फीसदी घटे
महामारी के मामले में महाराष्ट्र अभी भी कोरोना का हॉट-स्पॉट बना हुआ है। पिछले दो दिन से भले ही नए केस में कमी आई हो, लेकिन राज्य में पॉजिटिविटी रेट अभी भी 7% से ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार को यहां 2,971 नए केस आए, 3515 मरीज ठीक हो गए। जबकि 5 मरीजों की मौत हो गई।

तमिलनाडु में लगातार बढ़ रहे केस
केरल-महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले तमिलनाडु से आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में नए केस में 6% की बढ़ोतरी हुई। शनिवार को यहां 2,533 नए केस आए, 1,372 मरीज ठीक हुए। अच्छी बात ये है कि यहां किसी मरीज को मौत नहीं हुई। पिछले तीन दिन से यहां पॉजिटिविटी रेट 7% से ऊपर बना हुआ है।

वुहान में कोरोना के दो नए केस मिले
वुहान में कोरोना के दो नए केस मिले हैं। यहीं पर सबसे पहले कोरोनावायरस सबसे पहले मिला था। कुछ दिन पहले ही इस शहर के दौरे पर आए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जीरो कोविड पॉलिसी पर जोर दिया था। जिनपिंग ने कहा था कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शहरों को फिर से लॉकडाउन किया जाएगा और कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

Continue Reading

छतीसगढ़

सोना हुआ महंगा, सोना की कीमत 7.5% से बढ़ाकर 12.5% कर दिया है….

Published

on

By

भारत में सोना महंगा होने वाला है। इसकी वजह सोने पर बेसिक इंपोर्ट टैक्स में इजाफा है जिसे सरकार ने 7.5% से बढ़ाकर 12.5% कर दिया है। सोने के इंपोर्ट को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। दरअसल, सरकार डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होते रुपए से चिंतित है। इंपोर्ट को कम कर सरकार व्यापार घाटे को कम करना चाहती है। सोने का इंपोर्ट कम होने से रुपए को थोड़ी मजबूती मिल सकती है।

2500 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ सकता है सोना
भारत अपनी अधिकांश सोने की मांग को आयात के माध्यम से पूरा करता है। सरकार के इस कदम से घरेलू स्तर पर सोना और महंगा हो जाएगा और उपभोक्ताओं को अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। इंडियन बुलियन गोल्ड एसोसिएशन (IBJA) के सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने कहा, आने वाले दिनों में 2500 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हो सकती है। आयात शुल्क में 5% की बढ़ोतरी से सोने पर लगने वाला कुल शुल्क 15.75% हो गया है।

मई में नौ गुना ज्यादा गोल्ड इंपोर्ट
भारत ने मई में 6.03 अरब डॉलर का सोना आयात किया, जो एक साल पहले की तुलना में नौ गुना ज्यादा है। इससे मई में देश का व्यापार घाटा बढ़कर 24.29 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। भारी मात्रा में कच्चे तेल और सोने के आयात के कारण विदेशी भंडार कम होता है। सरकार उपभोक्ताओं को फिजिकल गोल्ड के बजाय सोने के बॉन्ड, ईटीएफ में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रही है।

2021 में 1000 टन से ज्यादा गोल्ड इंपोर्ट
दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता भारत है। भारत ने पिछले साल एक दशक में सबसे ज्यादा सोने का आयात किया था। 2021 में भारत ने 1000 टन से ज्यादा सोना इंपोर्ट किया था। कोरोना महामारी के बाद मांग में सुधार के कारण ये बढ़ा था। जहां इस साल सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी में इजाफा किया है तो इसके उलट पिछले साल सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी को 12.5% से घटाकर 7.5% कर दिया था। ये भी मांग बढ़ने का एक कारण था।

बजट में ज्वैलर्स ने ड्यूटी घटाने की मांग की थी
इस साल बजट में कई बड़े ज्वैलर्स ने सरकार से सोने की तस्करी को कम करने के लिए सोने पर लगने वाले आयात शुल्क को 7.5% से घटाकर 4% करने की मांग की थी। चीन, अमेरिका और सिंगापुर जैसे देशों ने घरेलू बाजार को मजबूत करने के लिए सोने पर आयात शुल्क खत्म कर दिया था। चीन दुनिया में सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता है।

Continue Reading

छतीसगढ़

बढ़ रहे है कोरोना के केस, बच्चो को ज्यादा खतरा…

Published

on

By

देश में पिछले एक महीने से कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को पिछले चार महीने में पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टी की गई, इस दौरान 18,819 लोगों को संक्रमण का शिकार पाया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के नए वैरिएंट्स ने सभी लोगों में संक्रमण के जोखिम को बढ़ा दिया है, इस खतरे को समझते हुए इससे बचाव को लेकर सावधानी बरतते रहना बहुत आवश्यक है। ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स को बढ़ते संक्रमण के प्रमुख कारक के तौर पर देखा जा रहा है, इन्हें अध्ययनों में अति संक्रामक वैरिएंट्स के तौर पर वर्गीकृत किया गया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, फिलहाल कोरोना के संक्रमण से किसी को भी सुरक्षित नहीं माना जाता सकता है। भले ही आपने वैक्सीनेशन करा लिया है फिर भी संक्रमण से बचे रहने के लिए सभी लोगों को कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहना चाहिए।

अब तक के अध्ययनों में बताया जाता रहा है कि बच्चों में संक्रमण का खतरा कम होता है, हालांकि एक हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया है कि नवजात बच्चे भी संक्रमण का शिकार हो सकते हैं, कैसे, आइए जानते हैं?

मां से बच्चों में संक्रमण का जोखिम

महाराष्ट्र में किए गए इस अध्ययन में डॉक्टर्स ने पाया कि अगर मां, कोरोना से संक्रमित है तो उससे नवजात शिशुओं में भी वायरस का संचरण हो सकता है, इतना ही नहीं अगर गर्भावस्था के दौरान महिला संक्रमित रही है तो बच्चा संक्रमण के साथ भी जन्म ले सकता है।

पुणे में 304 नवजात शिशुओं (301 माताओं से) पर किए गए इस शोध में विशेषज्ञों ने पाया कि 15 में से एक बच्चे को मां से कोविड-19 का संक्रमण हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस जोखिम को लेकर सभी को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

अध्ययन में क्या पता चला?

पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज और ससून जनरल हॉस्पिटल तथा मुंबई के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन रिप्रोडक्टिव हेल्थ के विशेषज्ञों ने यह अध्ययन किया। जून 2020 से दिसंबर 2021 तक किए गए अध्ययन में विशेषज्ञों ने पाया कि कोविड-19 संक्रमित रहे 20 में से छह शिशुओं में कोरोना के गंभीर लक्षण विकसित हुए और लंबे समय तक इन्हें आईसीयू में रखने की जरूरत पड़ी, हालांकि किसी भी बच्चे की मौत नहीं हुई।

अब तक माना जाता आ रहा था कि बच्चों में कोरोना संक्रमण का खतरा कम होता है, हालांकि इस अध्ययन में कई तरह की नई और हैरतअंगेज बातें पता चली हैं।

एसिम्टोमैटिक मां से भी हो सकता है संक्रमण

माताओं से नवजात शिशुओं में कोविड संचरण के अध्ययन में पाया गया कि भले ही मां में संक्रमण के एसिम्टोमैटिक लक्षण हों, फिर भी उनसे नवजातों में संक्रमण प्रसारित हो सकता है। अध्ययन में संक्रमित पाए गए शिशुओं में से, चार का जन्म एसिम्टोमैटिक लक्षण वाली माता से हुआ था।

बीजे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की प्रमुख शोधकर्ता डॉ आरती किनिकर कहती है, फिलहाल अच्छी बात यह है कि संक्रमण से ठीक हो चुके बच्चों (गंभीर लोगों सहित) के फॉलो-अप से पता चलता है कि वे सभी अब स्वस्थ हैं।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

इस अध्ययन के बारे में बीजे मेडिकल कॉलेज और ससून जनरल हॉस्पिटल के डीन  डॉ विनायक काले कहते हैं, मां से बच्चों में संक्रमण के जोखिम को लेकर महामारी की शुरुआत से ही चर्चा की जाती रही है, इस अध्ययन से काफी कुछ स्पष्ट होता है। हमने पाया कि मां अगर कोविड के सभी प्रोटोकॉल का पालन करती रहती है तो बच्चों में संक्रमण के खतरे को रोका जा सकता है। कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते हुए स्तनपान कराने को भी सुरक्षित पाया गया है हालंकि इस दौरान मास्क पहनना आवश्यक है। कोरोना के खतरे से बचाव को लेकर सभी लोगों को लगातार ध्यान देते रहने की आवश्यकता है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

1 जुलाई से सस्ते होंगे कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, 198 रुपए की कमी आई…

1 जुलाई यानी आज से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई...

छत्तीसगढ़2 days ago

1 जुलाई से होंगे बड़े बदलाव, बढ़ जायेगा आपकी जेब का खर्चा, जाने कौन से है वो बदलाव..

एक जुलाई यानी आज से देशभर में कई बदलाव हुए हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा।...

छत्तीसगढ़4 days ago

PM Kisan Yojana के तहत किसानो के फसे पैसे आ सकते है वापस इन तरीको से…

  PM Kisan Yojana: देश में जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उनमें से कुछ को राज्य तो...

छत्तीसगढ़6 days ago

Health Tips: बदलते मौसम के साथ रखे, अपनी सेहत का इस प्रकार ध्यान….

जून के अंत तक प्राय: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून आ जाता है। हालांकि मानसून के शुरुआती दिनों में...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

  छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद...

#Exclusive खबरे

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto7 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto4 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • व्यापर7 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा,जानिए कैसे

  • Tech & Auto4 days ago

    ONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा  रहा ये दमदार फीचर्स…

  • Tech & Auto5 days ago

    आते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto6 days ago

    OLA ELECTRIC CAR: ओला की सबसे कम कीमत में आयी इलेक्ट्रिक कार, इसके डिजाइन देख हो जायेगे हैरान…  

  • Tech & Auto7 days ago

    INVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान

  • देश - दुनिया4 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोतरी, पढ़े पूरी खबर

  • जॉब7 days ago

    यहां AIIMS में निकली फैकल्टी के पदों पर बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता….