छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: रोजगार मेला का आयोजन 13 जनवरी को, 265 पदों पर होगी भर्ती

कोण्डागांव। कार्यालय रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार 13 जनवरी को प्रातः 10.30 से शाम 3.00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय लाईवलीहुड कॉलेज डोंगरीपारा कोण्डागांव में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।
इस रोजगार मेले हेतु फायर सेफ्टी एवं डिजास्टर मैनेजमेंट प्रा.लि. दुर्ग द्वारा फायरमेन हेतु 20 पद, सिक्योरिटी गार्ड हेतु 100 पद एवं ड्रायवर हेतु 10 पद, फ्यूजन माईक्रोफायनेंस द्वारा फील्ड एक्जीक्यूटिव हेतु 15 पद तथा फील्ड ऑफिसर हेतु 10 पद, बाम्बे इंटेलीजेन्स सिक्योरिटी प्रा.लि. रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड हेतु 100 पद तथा सिक्योरिटी सुपरवाईजर हेतु 10 पदों पर रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे।
रोजगार मेले में रोजगार प्राप्ति हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 13 जनवरी को रोजगार मेले में उपस्थित होेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इस हेतु सभी अभ्यर्थियों को कोविड-19 के सभी प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन करना होगा।

छत्तीसगढ़
CG News: नहाते समय हुआ हादसा, डेम में पिकनिक मनाने गये 3 दोस्त, 2 की मौत, 1 गंभीर…

बिलासपुर में डैम में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं, तीसरा छात्र गंभीर है। छात्र जन्मदिन पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे। तभी डैम में नहाते समय यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक छात्र राजा कश्यप नहाते समय डूब रहा था, जिसे बचाने के चक्कर में उसके दो दोस्त गहराई में चले गए। राजा को बचाने की कोशिश करने वाले दोनों दोस्त डूब गए, जबकि राजा के फेफड़ों में पानी जाने से वह गंभीर हो गया। पुलिस ने दोनों के शव को बाहर निकाल लिया है। वहीं राजा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना रतनपुर क्षेत्र के लछनपुर स्थित चचई डैम की है।
कोटा SDOP आशीष अरोरा ने बताया कि शनिवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के दयालबंद नारियल कोठी के रहने वाले 16 से 18 साल के 5 स्टूडेंट अपने दोस्त अंकित के जन्मदिन पर पिकनिक मनाने गए थे। दोपहर बाइक में सवार पांचों दोस्त रतनपुर से सात किलोमीटर दूर कलमीटार-लछनपुर स्थित चचई डैम पिकनिक मनाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि यहां सभी डैम में उतरकर नहा रहे थे। तभी राजा कश्यप गहराई में जाकर डूबने लगा। उसे डूबते देखकर अंकित पनिकर और आकाश कश्यप बचाने के लिए गहराई में चले गए। दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। यह देखकर किनारे मौजूद नवीन पनिकर और प्रेम कश्यप ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। लेकिन, तब तक तीनों गहराई में समा गए थे।
आसपास के लोगों ने बचाई एक की जान
तीन लड़कों के डूबने की जानकारी दोपहर करीब 3 बजे आसपास के लोगों को हुई। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही रतनपुर पुलिस के साथ ही SDOP आशीष अरोरा भी वहां पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से एक छात्र राजा कश्यप को बाहर निकाला गया। उसके पेट में पानी चला गया था और वह बेहोश हो गया था। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने गहराई में जाकर निकाला शव
राजा कश्यप को गंभीर हालत में बाहर निकालने के बाद ग्रामीणों ने अंकित और आकाश की भी तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद उन्हें भी ग्रामीणों ने गहरे पानी में ढूंढ कर बाहर निकाल लिया। लेकिन, काफी देर होने के कारण उनकी मौत हो गई थी।
दोस्तों ने दी परिजन को सूचना
मौके पर जब पुलिस की टीम पहुंची, इससे पहले ही नवीन पनिकर और प्रेम कश्यप ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दे दी थी। लिहाजा, जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंच गए थे। बच्चों के शव को जब पानी से बाहर निकाला गया, तब परिजन बिलख-बिलखकर रोने लगे।
छत्तीसगढ़
तापमान में मिली राहत, एवं जम्मू कश्मीर मे 28 से 30 मई तक बारिश होने की सम्भावना..
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 से 30 मई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश के तापमान में थोड़ी राहत बनी हुई है, लेकिन जम्मू समेत कई जिलों में मौसम साफ होने से तपिश का अहसास बढ़ा है। जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 से 30 मई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश के तापमान में थोड़ी राहत बनी हुई है, लेकिन जम्मू समेत कई जिलों में मौसम साफ होने से तपिश का अहसास बढ़ा है।
जम्मू में हल्के बादलों के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर को तीखी धूप ने पसीने छुड़ाए। जम्मू में दिन का तापमान 37.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बनिहाल में दिन का तापमान 28.2, बटोत में 27.7, कटड़ा में 34.6 और भद्रवाह में 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 29.2, पहलगाम में 24.5 और गुलमर्ग में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 21.4 और कारगिल में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़
CG WEATHER UPDATE: प्रदेश में दिन का तापमान कम होते ही मौसम में बना नमी, पारा 27.3 डिग्री रहा, उमस ने लोगो की बड़ाई परेशानी…

मानसूनी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इसी की वजह से वातावरण में नमी की मात्रा में इजाफा हो रहा है। उमस की स्थिति बनी हुई है। गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिली है। बीते चार दिनों से तापमान में कमी के बाद अचानक शुक्रवार को पारा बढ़ गया। शुक्रवार को दिन और रात का पारा गुरुवार की तुलना में 1.6-1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को दिन का तापमान 40.2 और रात का तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 3 और 2 डिग्री अधिक रहा।
मौसम के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल, इसलिए अगले 2-3 दिन में मानसून शुरू होने की है संभावना
ट्विनसिटी बीते वर्ष की 27 मई की तुलना में शुक्रवार को दिन का पारा जहां 1 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से बिहार तक एक द्रोणिका 0.9 किमी तक फैला है। इसकी वजह से आगामी 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छीटे पड़ सकते हैं। कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधियां चल सकती हैं।
अधिकतम तापमान में आंशिक इजाफा हो सकता है। दिन का तापमान 40 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है। दक्षिण अरब सागर में इसका प्रभाव गहरा गया है। 2-3 दिनों में मानसून की शुरुआत होने की संभावना है।
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
5 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…



















You must be logged in to post a comment Login