जॉब
बेरोजगारों के लिए राहत भरी खबर ,बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन

रोजगार की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगारों के लिए राहत भरी है। मेरठ जनपद में बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन होगा। इनमें दिल्ली, मेरठ सहित विभिन्न क्षेत्रों से सौ कंपनियां शिरकत करने जा रही हैं। इच्छुक युवक-युवती सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं।
सेवायोजन विभाग द्वारा एक नवंबर को दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें तीन हजार नौजवानों को नौकरी दिलाने का टारगेट रखा है। क्षेत्रीय सेवायोजन सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन एवं आईआईएमटी विश्ववविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेला एक नवंबर को आईआईएमटी विवि गंगानगर में होगा। यहां मेरठ मंडल एवं एनसीआर की लगभग 100 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। रोजगार मेले के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।


जॉब
22 अक्टूबर को होगा Walk-In-Interview,ISRO, IIRS, Indian Navy के लिए कई शहरों में नौकरी का मौका


इसरो (ISRO), इंडियन नेवी (Indian Navy), दिल्ली पोस्टल सर्कल (Delhi Postal Circle ) सहित कई जगहों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन देने का मौका मिल रहा है.
Government Jobs: सरकारी नौकरी देख रहे नौजवानों के लिए ये काम की खबर है. इसरो (ISRO), इंडियन नेवी (Indian Navy), दिल्ली पोस्टल सर्कल (Delhi Postal Circle ) सहित कई जगहों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन देने का मौका मिल रहा है. इसके लिए नीचे दी खबर ध्यान से पढ़े…
भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान (Indian Institute of Remote Sensing)
इसरो (ISRO) के तहत भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान (Indian Institute of Remote Sensing) , देहरादून में कुछ पदों के लिए भर्ती निकली हैं, तो जो भी इस समय नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए ये काम की खबर है. IIRS में अलग अलग प्रोजेक्ट में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 16 पद खाली हैं, जिनपर आवेदन दे सकते हैं. इन पदों के लिए रोजगार समाचार (16-22 अक्टूबर) 2021 में अधिसूचना जारी की गई है. जरूरी बात ये है कि इसके लिए उम्मीदवार 22 अक्टूबर 2021 से निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.
इंडियन नेवी में नौकरी
इंडियन नेवी (Indian Navy) भी पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन मांग रही है. इसके लिए सेलर के रूप में मैट्रिक रिक्रूट (MR) के लिए भर्ती होनी है. इसके तहत उम्मीदवारों का चयन अप्रैल 22 बैच के लिए होगा. इस नौकरी के लिए उम्मीदवार 2 नवंबर 2021 तक आवोदन दे सकते हैं. इसके लिए आप joinindiannavy.gov.in पर जाकर डिटेल्स देख सकते हैं.

जॉब
यूजीसी सीएसआर में जेई, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

यूजीसी-डीएई कंसोर्टियम फॉर साइंटिफिक रिसर्च ने जेई, निजी सहायक, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्ती के लिए स्नातक, डिप्लोमा धारक व मैट्रिक (Class 10) पास अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यूजीसी- डीएई सीएसआर देशभर की विश्वविद्यालयों से कई कार्यक्रमों जैसे ध्रुव रिएक्टर, वैरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन, ऑटोमिक इनर्जी विभाग द्वारा स्थापित इंडस-आई में वैज्ञानिकों/शिक्षकों की ओर से किए जाने वाली रिसर्च को कोऑर्डिनेट करता है।
यूजीसी की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।
रिक्त पदों का विवरण –
जूनियर इंजीनियर – 01 पद
निजी सहायक – 3 पद (इंदौर, कोलकाता और मुंबई के लिए)
स्टेनो टाइपिस्ट – 01 पद
सहायक – 01 पद

जॉब
इंडियन नेवी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 नवंबर

इंडियन नेवी भर्ती 2021 (Indian Nausena Bharti 2021) : इंडियन नेवी ने 300 नाविक (MR) के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। आप इस भारतीय नौसेना भर्ती 2021 के इच्छुक हैं तो आप अंतिम तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पोस्ट का नाम:
नाविक (MR) अप्रैल 2022 बैच
पद संख्या: 300 पद
वेतनमान : 21,700 – 69,100/- Level – 03
शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवार को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से 10वीं (मैट्रिकुलेशन) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा:
जन्म 01 अप्रैल 2002 से 31 मार्च 2005 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ।
चयन प्रक्रिया:
चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा पर आधारित होगा, जो कि योग्यता शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) और चिकित्सा परीक्षाओं में फिटनेस के अधीन होगा।
आवेदन शुल्क:
उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि 29 अक्टूबर 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 नवंबर 2021

-
जॉब6 days agoइंडियन नेवी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 नवंबर
-
देश - दुनिया3 days ago100 रुपये के करीब पहुंचा टमाटर का भाव, जानिए क्या है प्याज की कीमत?
-
छत्तीसगढ़5 days agoहेल्थ डिपार्टमेंट में बंपर भर्तियां, 22 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तारीख
-
देश - दुनिया3 days agoजानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान
-
देश - दुनिया3 days agoबचपन का प्यार’ भूल दोस्त के साथ पत्नी ने बनाये शारीरिक संबंध
-
देश - दुनिया3 days agoबैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट, 10वीं और आठवीं पास के लिए नौकरियां, देखें सैलरी और योग्यता
-
जॉब5 days agoयूजीसी सीएसआर में जेई, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
-
देश - दुनिया3 days agoइस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
-
देश - दुनिया2 days ago1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी
-
देश - दुनिया3 days agoपटना के युवक ने बिग बी को कराया गलती का एहसास तो बोले-मैं सुधार करूंगा






















You must be logged in to post a comment Login