छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ : टंगिया से पूरे परिवार पर हमला, एक की मौत, मां-बेटी की हालत नाजुक
कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के अंदरूनी इलाकों में आज भी जादू—टोना, बैगा, झाड़फूंक जैसी कुप्रथाएं विद्यमान है। इन कुप्रथाओं की वजह से आज भी क्रुरता और दुर्दांत अंत के मामले सामने आते ही रहते हैं। ताजा मामला प्रदेश के कबीरधाम जिले से सामने आया है, जहां पर जादू—टोना के शक में पड़ोसी ने एक परिवार पर टंगिया से हमला कर दिया, जिसमें परिवार के मुखिया की मौत हो गई है, तो उसकी पत्नी और बेटी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कवर्धा जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत बदना के कौवानार में परदेशी अपनी पत्नी परबतिया और बेटी ज्योति के साथ निवासरत था। उसके पड़ोस में मंगल का घर है। बताया जा रहा है कि मंगल को परदेशी के परिवार पर जादू—टोना का शक था।
घटना बीती रात की बताई जा रही है। अचानक मंगल हाथ में टंगिया लेकर परदेशी के घर में घुस गया। उसने पहले परदेशी पर हमला किया। इसके बाद बीच—बचाव में आई उसकी पत्नी परबतिया और ज्योति पर भी टंगिया से हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक परदेशी पर किया गया वार काफी जोरदार था, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं परबतिया और ज्योति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मंगल मौके से फरार हो गया है। हत्या के मामले में प्रयुक्त टंगिया मौके से बरामद किया गया है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कर दिया गया। वहीं परदेशी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

छत्तीसगढ़
तापमान में मिली राहत, एवं जम्मू कश्मीर मे 28 से 30 मई तक बारिश होने की सम्भावना..
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 से 30 मई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश के तापमान में थोड़ी राहत बनी हुई है, लेकिन जम्मू समेत कई जिलों में मौसम साफ होने से तपिश का अहसास बढ़ा है। जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 से 30 मई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश के तापमान में थोड़ी राहत बनी हुई है, लेकिन जम्मू समेत कई जिलों में मौसम साफ होने से तपिश का अहसास बढ़ा है।
जम्मू में हल्के बादलों के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर को तीखी धूप ने पसीने छुड़ाए। जम्मू में दिन का तापमान 37.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बनिहाल में दिन का तापमान 28.2, बटोत में 27.7, कटड़ा में 34.6 और भद्रवाह में 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 29.2, पहलगाम में 24.5 और गुलमर्ग में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 21.4 और कारगिल में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़
CG WEATHER UPDATE: प्रदेश में दिन का तापमान कम होते ही मौसम में बना नमी, पारा 27.3 डिग्री रहा, उमस ने लोगो की बड़ाई परेशानी…

मानसूनी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इसी की वजह से वातावरण में नमी की मात्रा में इजाफा हो रहा है। उमस की स्थिति बनी हुई है। गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिली है। बीते चार दिनों से तापमान में कमी के बाद अचानक शुक्रवार को पारा बढ़ गया। शुक्रवार को दिन और रात का पारा गुरुवार की तुलना में 1.6-1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को दिन का तापमान 40.2 और रात का तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 3 और 2 डिग्री अधिक रहा।
मौसम के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल, इसलिए अगले 2-3 दिन में मानसून शुरू होने की है संभावना
ट्विनसिटी बीते वर्ष की 27 मई की तुलना में शुक्रवार को दिन का पारा जहां 1 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से बिहार तक एक द्रोणिका 0.9 किमी तक फैला है। इसकी वजह से आगामी 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छीटे पड़ सकते हैं। कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधियां चल सकती हैं।
अधिकतम तापमान में आंशिक इजाफा हो सकता है। दिन का तापमान 40 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है। दक्षिण अरब सागर में इसका प्रभाव गहरा गया है। 2-3 दिनों में मानसून की शुरुआत होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़
दुल्हन पिया का पोस्टर हुआ लांच, फिल्म साफ सुथरी व सभी के मनोरंजन का खासतौर पर ध्यान रखकर बनाया गया है

भिलाई: छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दुल्हन पिया की का आज न्यू सिविक सेंटर के एबीएस फांउडेशन में पोस्टर लांचिग किया गया। फिल्म के निर्माता एम के अग्रवाल, आर के लालवानी, निर्देशक धर्मेन्द्र चौबे सहित अभिनेता व अभिनेत्री सहित सभी कलाकार उपस्थित थे ।फिल्म के निर्देशक धर्मेन्द्र चौबे ने इस दौरान कहा कि किशोरावस्था में प्रेम आकर्षण से प्रारंभ होता है, उसके बाद उसकी परिणिति भयावह होती है। वास्तविक प्यार पति और पत्नी में होती है। फिल्म के अभिनेता रियाज खान ने कहा कि फिल्म साफ सुथरी व सभी के मनोरंजन का ध्यान रखा गया है। फिल्म की अभिनेत्री काजल सोनबेर ने कहा कि फिल्म की कथा लोगों को पसंद आएगी। सेकंड हीरो अंशु चौबे ने कहा कि फिल्म में सभी कलाकारों की उत्कृष्ट अभिनय क्षमता प्रेक्षकों को मोह लेगा। छत्तीसगढ़ी व भोजपुरी फिल्मों के प्रसिध्द चरित्र अभिनेता ललित उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के डियो विडियो व सेटेलाइट नहीं होने काफी दिक्कतें आती हैं। फिल्म को मार्क फिल्मस सीजी प्रस्तुत कर रहा है।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब7 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब7 days agoSBI में निकली 641 पदों पर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoCRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष5 days agoVASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…




















You must be logged in to post a comment Login