देश - दुनिया
कॉमेडियन भारती सिह को दाढ़ी-मूंछ को लेकर मजाक उड़ना पड़ा महंगा.. देखे विडियो…

भारती सिंह के एक पुराने वीडियो पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस क्लिप में भारती दाढ़ी-मूंछ को लेकर मजाक करती दिख रही हैं। लोग इसे समुदाय विशेष से जोड़कर भारती को खरी-खोटी सुना रहे हैं। इसका जवाब भारती ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दिया है। भारती का कहना है कि उन्होंने बहुत बार देखा पर इसमें कुछ गलत नहीं दिखा। वह एक जनरल बात कर रही थी किसी का मजाक नहीं उड़ाया। इतना ही नहीं उन्होंने इस वीडियो के लिए माफी भी मांगी है। बता दें कि यह वीडियो पुराना है। इसमें उनके साथ जैस्मिन भसीन भी हैं।
बोलीं- माफ कर देना बहन समझकर
भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों से माफी मांगी है। वजह यह है कि उनको एक पुराने वीडियो को लेकर ट्रोल किया जा रहा था। भारती ने कैप्शन में लिखा है, मैं कॉमेडी करती हूं लोगों को खुश करने के लिए न कि किसी का दिल दुखाने के लिए। अगर मेरी किसी बात से कोई हर्ट हुआ है तो माफ कर देना अपनी बहन समझ के।
किसी धरम-कास्ट के बारे में नहीं कहा
नमस्कार सतश्री अकाल। एक-दो दिन से एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। मुझे भेजा भी गया है, मुझे मैसेज भी किया है कि आपने दाढ़ी-मूंछ के बारे में मजाक उड़ाया है। मैं वीडियो 2 दिन से बार-बार वीडियो देख रही हूं। आप से भी रिक्वेस्ट करूंगी कि आपलोग लोग भी देखो। और मैंने कहीं भी किसी धरम या कास्ट के बारे में नहीं बोला कि इस धरम के लोग दाढ़ी रखते हैं और ये प्रॉब्लम्स होती हैं। आप वीडियो देख लो, मैंने किसी पंजाबी के बारे में नहीं बोला कि पंजाबी लोग दाढ़ी रखते हैं या दाढ़ी मूंछ से ये प्रॉब्लम होती है। मैं सिर्फ नॉर्मल बात कर रही थी अपनी दोस्त से। दाढ़ी तो आजकल सब ही रखते हैं। मेरी अगर इस बात से किसी धरम-जात के लोग हर्ट हुए हैं तो मैं माफी मांगती हूं। मैं खुद पंजाबी हूं, अमृतसर में पैदा हुई तो मैं पंजाब का मान हमेशा रखूंगी। मुझे प्राउड है कि मैं पंजाबी हूं।
https://www.instagram.com/tv/Cdm8YIfoMXq/?utm_source=ig_web_copy_link
वीडियो में भारती जैस्मिन से बोलती दिख रही हैं, दाढ़ी- क्यों नहीं चाहिए? दूध पियो, ऐसे दाढ़ी मुंह में डालो, सेवइयों का टेस्ट आता है। मेरी काफी फ्रेंड्स लोगों की शादी हुई जिनकी इतनी-इतनी दाढ़ी है। सारा दिन दाढ़ी में से जुएं निकालती रहती हैं। एक यूजर ने लिखा है, भारती सिंह तुमको शरम आनी चाहिए सिख लोगों को अपनी दाढ़ी पर गर्व होता है और तुम इनको सेवइयां बता रही हो।

देश - दुनिया
चंद्रग्रहण: साल का पहला चंद्रग्रहण आज, गर्भवती महिलाएं इन महत्वपूर्ण बातो का जरुर रखे ध्यान…

First Chandra Grahan 2022: चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कई तरह के कार्यों की मनाही होती है। ऐसी मान्यता है कि गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान कुछ विशेष सावधानी बरतनी चाहिए
Chandra Grahan 2022: 16 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। 15 दिन के अंतराल में यह इस साल का दूसरा ग्रहण होगा। इससे पहले साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को लगा था। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण की घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कई तरह के कार्यों की मनाही होती है। ऐसी मान्यता है कि गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान कुछ विशेष सावधानी बरतनी चाहिए-
साल का पहला चंद्रग्रहण 2022-
16 मई को लगने वाला चंद्रग्रहण एक पूर्ण ग्रहण होगा। भारतीयनुसार, यह चंद्रग्रहण 16 मई को सुबह 08 बजकर 59 मिनट से शुरू हो जाएगा, जो सुबह 10 बजकर 23 मिनट चलेगा। यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं रखें ये सावधानियां –
– ग्रहणकाल में प्रकृति में कई तरह की अशुद्ध और हानिकारक किरणों का प्रभाव रहता है। इसलिए कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें ग्रहण काल के दौरान नहीं किया जाता है।
– ग्रहणकाल में अन्न, जल ग्रहण नहीं करना चाहिए।
– ग्रहणकाल में सहवास नहीं करना चाहिए।
– ग्रहणकाल में कैंसी, सूई, चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल न करें।
– ग्रहणकाल में स्नान न करें। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करें।
– ग्रहण को खुली आंखों से न देखें। हालांकि सूर्यग्रहण देखने से आंखों पर कोई बुरा असर नहीं होता।
– ग्रहणकाल के दौरान गुरु प्रदत्त मंत्र का जाप करते रहना चाहिए।
-सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। मान्यता है कि ग्रहण के समय उन्हें बाहर नहीं निकलना चाहिए। मान्यता है कि इस समय की हानिकारण किरणें सेहत पर बुरा प्रभाव डालती हैं।
देश - दुनिया
आधार कार्ड को वोटर आईडीई से लिंक कराने का कानून.. सरकार जल्द कर सकती है लागु, पढ़े पूरी खबर…

आधार को मतदाता सूची से जोड़ने का नियम जल्द ही सरकार द्वारा जारी किए जा सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा है कि आधार विवरण शेयर करना मतदाताओं पर निर्भर करेगा कि वे वोटर आईडी को आधार से जोड़ना चाहते हैं कि नहीं, लेकिन ऐसा नहीं करने वालों को “पर्याप्त कारण” देना होगा।
पीटीआई को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सीईसी के रूप में उनके कार्यकाल में दो प्रमुख चुनावी सुधार हुए हैं, जो 18 वर्ष के मतदाताओं के नामांकन के लिए एक के बजाय एक वर्ष में चार तिथियों का प्रावधान है और फर्जीवाड़ा की जांच के लिए आधार को मतदाता सूची से जोड़ना है। शनिवार शाम को पद छोड़ने वाले चंद्रा ने यह भी कहा कि पोल पैनल ने चुनाव के दौरान पांच राज्यों में टीकाकरण अभियान को तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।चार कट-ऑफ डेट की सुविधा
उन्होंने जानकारी दी कि हर साल की केवल 1 जनवरी की कट-ऑफ तारीख थी, लेकिन अब अब चार तारीखें होंगी। इन लोगों को 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर पंजीकरण कराने और सुधार कराने का अधिकार दिया गया है। चार कट ऑफ डेट संसद में पारित एक विधेयक का हिस्सा है, जिसमें वोटर आईडी को आधार से जोड़ने के लिए कहा गया है।
देश - दुनिया
सपने हुए सच: सब्जी बेचने वाली की बेटी बनी जज, डॉक्टर बनने का देखा था सपना लेकिन कानून की पढाई की तरफ बढ़ा रुझान…

अंकिता नागर ने अभावों में रहकर भी मुकाम पर पहुंचने का ऐसा जज्बा दिखाया है कि उससे कई युवक-युवतियों की उम्मीदों को भी पंख लगना लाजमी है। हाल ही में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के तहत आयोजित सिविल जज की परीक्षा के परिणाम सामने आए हैं। इसमें इंदौर से अंकिता नागर ने 5वां स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि इंदौर की इस बेटी के माता-पिता सब्जी बेचकर अपना गुजारा करते आ रहे हैं। पर अंकिता ने आर्थिक तंगी को अपनी पढ़ाई पर हावी नहीं होने दिया। वे अपने लगातार अध्ययन के जरिए खुद को ताराशती रहीं और आखिरकार न्यायिक सेवा में शानदार पद पर पहुंचने में कामयाब रहीं।
बचपन में डॉक्टर बनने का देखा था सपना
स्कूल की पढ़ाई के दौरान डॉक्टर बनने का सपना मन में रखने वाली अंकिता नागर कहती हैं कि माता-पिता की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मैंने डॉक्टरी की पढ़ाई करने की इच्छा छोड़ दी थी। मगर, मेरे लिए इसके अलावा भी कई विकल्प मौजूद थे। मैंने अपनी पढ़ाई जारी रखा और लगातार प्रयास करती रही।
बाद में कानून की पढ़ाई की तरफ हुआ रुझान
एलएलएम की डिग्री हासिल करने वाली 29 साल की अंकिता नागर ने बताया कि उन्हें कानून की पढ़ाई करने का शुरुआत से शौक रहा है। सिविल जज की परीक्षा को लेकर यह उनका चौथा प्रयास था। इससे पहले वह तीन बार इस परीक्षा में असफल हो चुकी थीं।
सब्जी की दुकान पर मां-बाप की मदद करती रहीं अंकिता
अंकिता नागर का परिवार सब्जी ठेला से हुई कमाई से ही पलता है। दुकान पर मां-पिता के साथ अंकिता भी बैठती है। पिता बाहर से सामान लाने में लगे रहते हैं। मां के पास घर और दुकान दोनों की जिम्मेदारी है। पढ़ाई से फुर्सत मिलते ही अंकिता भी यहां मदद के लिए पहुंच जाती है।
शादी के मुद्दे को दिमाग पर हावी नहीं होने दिया
एक इंटरव्यू में अपने मन की बात बताते हुए कहा, पढ़ाई करते-करते शादी की उम्र होने लगी तो लोग मुझसे कहते थे कि पढ़ती रहती हो, कब तक पढ़ोगी? शादी कर लो। पर अंकिता इस तरह की बातों से डिगी नहीं, उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए शादी जैसे विषय को अपने दिमाग पर हावी नहीं होने दिया। वह लगातार 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी। बता दें कि अंकिता के एक भाई और बहन हैं जिनकी शादी हो चुकी है।
माता-पिता का सपना हकीकत में बदला
बेटी की इस उपलब्धि पर मां और पिता दोनों खुश हैं। अंकिता की मां कहती हैं कि हमें अपने समय में पढ़ने का मौका नहीं मिल पाया। पर हमने बेटे बेटियों को पढ़ाने का सपना देखा था जो आज सच हो गया है। 28 साल से सब्जी का ठेला लगा रहे अंकिता के पिता अशोक कुमार नागर ने कहा कि हमारी बेटी एक मिसाल है क्योंकि उसने जीवन में कड़े संघर्ष के बावजूद हिम्मत नहीं हारी।
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब7 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoयहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ इंडिया में निकलीं 600 पदों भर्ती, आवेदन का अंतिम मौक़ा आज…
-
जॉब5 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबैंक में निकली इतने पदों पर भर्ती,मिलेगा 68000 तक सैलरी…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…


















You must be logged in to post a comment Login