Connect with us

Crime News: इंटरनेट से चोरी सीखकर युवक ने दिया इस वारदात को अंजाम…

Published

on

 

बालोद। पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मोटरसायकल चोर गिरोह के एक आरोपी सहित दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 3 मोपेड, 1 बुलेट, 4 मोटरसायकल बरामद किया है. बता दें कि जिले के कई स्थानों पर सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस इन आरोपियों तक पहुंची है. बताया गया कि ये आरोपी इंटरनेट के माध्यम से गाड़ी टोचन करने का तरीका सीखकर सूनसान जगहों पर खड़े वाहनों को टोचनकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे.

बालोद पुलिस की माने तो 13 फरवरी को एक बुलेट चोरी की शिकायत आई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टीम तैयार कर लगातार सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसके बाद पुलिस मोटरसायकल चोर दुर्ग निवासी गौरव साहू तक पहुंच गई. पूछताछ के बाद दो नबालिक बालक भी इस मामले मे लिप्त पाए गए हैं. पुलिस ने गहराई से पूछताछ की तो पता चला ये सभी ने मिलकर 8 मोटरसायकल की चोरी की है. जिनको पुलिस ने बरामद कर आरोपियो को न्यायायिक रिमांड पर भेज दिया है.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

CG News: धारदार हथियार से महिला को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस…

Published

on

By

भिलाई। जोरातराई शराब दुकान के पास एक महिला की लाश मिली है। उसके पैर, चेहरे और छाती पर किसी धारदार हथियार से मारे जाने के निशान मिले हैं। महिला की पहचान होने के बाद पुलिस ने एक संदेही को भी हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शाम तक मामले का पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

सुबह नौ से दस के बीच मिली लाश

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब नौ से 10 बजे के बीच जोरातराई शराब दुकान के पास महिला की लाश मिली। मृतका की पहचान पूजा निर्मलकर (32) के रूप में की गई है। वो 12 साल पहले शादी कर के जोरातराई आई थी। इसके बाद वो पांच साल पहले उमदा निवासी अविनाश ओझा नाम के युवक के पास चली गई थी। वे दोनों पांच साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।

मृतका के साथी अविनाश हिरासत में

मृतका शराब पीने की भी आदी थी। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश मिलने के बाद पुलिस ने अविनाश ओझा को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल से ज्यादा समय मृतका पूजा निर्मलकर पूरे समय अविनाश के साथ भी नहीं रहती थी। वो सप्ताह में दो या तीन उसके साथ रहती थी और बाकि दिन किसी और के साथ। इसी बात को लेकर अविनाश और उसका विवाद भी चल रहा था। पूछताछ के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उतई पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाम तक पूरी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Continue Reading

देश

इन मरीज के लिए उम्रभर निशुल्क दवा देने की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से मांगा जवाब…

Published

on

किडनी प्रत्यारोपण के बाद मरीज जीवन भर नि:शुल्क जरूरी और जीवन रक्षक दवा पाने का हकदार है या नही, इस बारे में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने किडनी प्रत्यारोपण के बाद जरूरी दवा का खर्च उठा पाने में असमर्थ दो मरीजों की ओर से दाखिल याचिका पर विचार करते हुए यह आदेश दिया है।

मरीजों ने प्रत्यारोपण के बाद प्रयोग होने वाली जरूरी दवा निशुल्क मुहैय्या कराने की मांग की है। जस्टिस वी. कामेश्वर राव ने दिल्ली सरकार को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। सरकार की ओर से अतिरिक्त स्थायी वकील गौतम नारायण ने नोटिस स्वीकार करते हुए कहा कि इस बारे में जवाबी हलफनामा दाखिल करेंगे।हाई कोर्ट ने सुरेंद्र कुमार और राज कुमार सिंह की ओर से दाखिल याचिका पर यह आदेश दिया है।

साथ ही बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 31 मार्च को तय की है।मरीजों की ओर से वकील अशोक अग्रवाल ने कोर्ट को बताया कि उनके एक मुवक्किल का 2016 में और दूसरे का 2017 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) किडनी का प्रत्यारोपण हुआ। इसके बाद करीब दो साल तक एम्स ने मरीजों को सभी जरूरी दवाई मुहैय्या कराई, लेकिन पिछले करीब एक साल से अधिक समय से यह बंद कर दिया है। अग्रवाल ने कहा कि दोनों मरीज अत्यंत गरीब होने के साथ जीवन बचाने के लिए जरूरी जीवन रक्षक दवा का खर्च उठाने में असमर्थ है।

याचिका में कहा गया है कि एम्स के डॉक्टर ने याचिकाकर्ता राज कुमार सिंह को सेलसेप्ट और सुरेंद्र कुमार को सेलसेप्ट के अलावा टेक्रोग्राफ दवा जीवनभर खाने का सुझाव दिया है। ऐसे में सरकार को निशुल्क दवाइयां मुहैय्या कराने का आदेश दिया जाए। अग्रवाल ने जीवन जीने के अधिकारों का हवाला देते हुए कहा है कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वे नागरिकों की जीवन की रक्षा करे।

यह है मामला

कोर्ट के आदेश पर दिल्ली सरकार ने राज कुमार सिंह और सुरेंद्र कुमार के प्रत्यारोपण पर हुए खर्च का भुगतान किया। याचिकाकर्ता ने कहा है कि दवाइयों पर हर माह 10 हजार रुपये से अधिक का खर्च आ रहा है और उनके मुवक्किल की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वे इसका वहन करने में असमर्थ हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

CG News: मछली मारने गए 2 लोगों को लगा करंट, मौत…

Published

on

By

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में मछली मारने गए 2 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है। दोनों नाले में मछली मारने के मकसद से पहुंचे थे। मगर जैसे ही एक अधेड़ अंदर जाकर जाल बिछाने लगा तो वह करंट की चपेट में आ गया और छटपटाने लगा। उसे देख दूसरा शख्स जब उसे बचाने गया तो वह भी उसी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की पानी के अंदर ही मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक पतेरापाली गांव में रहने वाले साखूराम ध्रुव(60), जीवराज ध्रुव(55), शंकरलाल गाढ़ा, मोहन लाल सावरा और कन्हैया यादव मनरेगा में काम करने के बाद गांव से सटे सितली नाला में मछली पकड़ने गए थे। वो अभी नाले के बाहर खड़े ही थे कि सबसे पहले साखूराम पानी में चला गया। अंदर जाकर वह मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाने लगा।

खेत में पानी पहुंचाने लगा था पंप

इधर, इनमें से किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहीं पर खेत में पानी पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने पंप लगा रखा था। वह पंप चालू है। जिसका तार पानी में छू रहा था। बताया गया कि साखूराम जैसे ही अंदर जाकर नाले में जाल बिछा रहा था, आगे जाकर वह उसी तार की चपेट में आया और छटपटाने लगा। ये देखकर उसका साथी जीवराज भी उसे बचाने के लिए कूद गया। मगर वह भी उस करंट की चपेट में आ गया। अन्य तीन लोग बाहर खड़े देखते ही रह गए। देखते ही देखते दोनों की जान चले गई।

पंप को बंद कराया गया

घटना के बाद आनन-फानन में पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पंप को बंद किया। इसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों के शव को पोस्ममॉर्टम के लिए भेजा गया था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़11 mins ago

CG News: धारदार हथियार से महिला को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस…

भिलाई। जोरातराई शराब दुकान के पास एक महिला की लाश मिली है। उसके पैर, चेहरे और छाती पर किसी धारदार...

छत्तीसगढ़21 mins ago

CG News: मछली मारने गए 2 लोगों को लगा करंट, मौत…

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में मछली मारने गए 2 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है। दोनों नाले में...

छत्तीसगढ़18 hours ago

Crime News: नौकरी लगाने का झांसा देकर दो युवको ने की लाखो रुपये की ठगी, गिरफ्तार…

बिलासपुर। दीपक कुमार झा द्वारा कार्यालय के सभाकक्ष में विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए बैठक लेकर...

छत्तीसगढ़21 hours ago

CG News: कॉंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, अमेठी का सपना छत्तीसगढ़ में हो रहा में हो रहा है साकार…

रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास माडल की चर्चा...

छत्तीसगढ़22 hours ago

राजनांदगांव शराब दुकान के सामने आरक्षक का मिली शव,जानें मौत की वजह…

छत्तीसगढ़ के दुर्ग राजनांदगांव बाइपास पर शराब दुकान के सामने कार में पुलिस आरक्षक पीयूष सिंह बैस की संदिग्ध हालत...

#Exclusive खबरे

Calendar

February 2022
S M T W T F S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    Today Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…

  • देश7 days ago

    सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…

  • Tech & Auto5 days ago

    AMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…

  • Lifestyle6 days ago

    Helth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी… 

  • amazing amazing7 days ago

    देश का एक ऐसा अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन, जिसे जानकर आप भी हो जायंगे हैरान…

  • Tech & Auto3 days ago

    होंडा पेश करेगी इलेक्ट्रिक एक्टिवा, मार्केट में आते ही मचा देगी खलबली…

  • Tech & Auto6 days ago

    WhatsApp पर पार्टनर block कर दिए है तो,ऐसे करें जुगाड़ू ट्रिक से मैसेग… 

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips : घर में इन वास्तु दोष से हैं परेशान तो करें,ये उपाय…

  • जॉब5 days ago

    नौसेना में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…

  • Lifestyle6 days ago

    Health Tips: सीढ़ियां चढते व उतरते वक्त सांस फूलनें से है परेशान तो इन बातो का रखे ध्यान…