क्राइम न्यूज़
CRIME NEWS: अनबन की चलते पति ने सोते वक्त पत्नी और 2 बेटियों को पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट…

पति ने पत्नी और दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। रविवार रात को सोते समय नींद में उसने पत्थर से तीनों के सिर कुचल दिए और फरार हो गया। पड़ोसियों को सोमवार सुबह वारदात पता चली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उदयपुर जिले के कोटडा थाना क्षेत्र के सुबरी गांव के रहने वाले इस दंपती में अक्सर झगड़ा होता रहता था। महिला का मायका गुजरात में है।
थानाधिकारी पवन सिंह के अनुसार सुबरी निवासी पोपट पुत्र शांतिया गमार ने पत्नी काली देवी (25) बेटी सुमीत्री (7) और बाया कुमारी (4) की हत्या कर दी। पोपट ने तीनों पर पत्थर से वार तब किए जब वे गहरी नींद में सो रहे थे। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया।
पति-पत्नी के बीच चल रहा था झगड़ा
शुरुआती जांच में सामने आया कि पति और पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। इसी बीच कल देर रात को घर आए आरोपी ने बहस की तो दोनों में फिर झगड़ा हुआ। इसके बाद गुस्साए पोपट ने अपनी पत्नी और दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने गुजरात में मृतका काली देवी के पीहर पक्ष को जानकारी दी है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई की जाएगी। शवों को मोर्चरी रखवा दिया गया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

क्राइम न्यूज़
छत्तीसगढ़ : शादी के बाद 4 लाख रुपए की डिमांड नहीं देने पर न्यायालय में तालाक के लिए लगाया आवेदन FIR दर्ज….

कोरबा : बालको थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला भादरापारा निवासी शालिनी पाण्डेय पिता स्व . मणीशंकर पाण्डेय ने बताया की जन्म से अपने बुआ एवं फूफा बसंत तिवारी के घर में उनकी बेटी के रूप में पली बढी पढ़ाई एम.एससी . बी . एड . की फूफा जी बालको प्लाट के रिटायर्ड कर्मचारी है दिनांक 28/11/2021 को मेरे विवाह सिचाई कालोनी आईटीआई रामपुर निवासी अजय पाण्डेय के पुत्र समीर पाण्डेय के साथ हिन्दु रिती एवं समाजिक रिती रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था ।
शालिनी ने बताया कि मेरे फूफा जी एवं उनके लड़कों के द्वारा अपनी सामर्थ्य के अनुसार सगाई ससुर वालों के अनुरूप एवं शादी भी धूम धाम से बालको के में किये थे सगाई के दिन इलेक्ट्रानिक्स समान एवं मोटर बाईक के एवज में दो लाख रूपये नगद ससुर अजय पाण्डेय को दिये थे इसके अलावा सोने की अंगूठी तथा सास एवं ननद को चांदी का पायल एवं लगभग सोने का जेवर लगभग 16 तोला एवं 70 तोला का चाटी का जेवर पायल , करधन , गणेश मूर्ति और भी शादी के लगभग सभी सामान दहेज के रूप में दिये !
बाद में पति समीर पाण्डेय , सास किरन पाण्डेय , ननद समीक्षा गण्डेय एवं ससुर अजय पाण्डेय के साथ H – 24 सिंचाई कालोनी में रहने लगी ससुराल में पहले दिन ही मेरी सास , ननद एवं ससुर मुझे बोले की हमारे घरेलू मेहमानों का वागत तुम्हारे मायेके ठीक से नहीं होने का हवाला दिए और कहा जिसके कारण मेहमान नाराज है उनके स्वागत का कुछ करवाओं तभी तुम्हें यहां रहने देंगे । तब फूफा जी को में बतायी तब मेरे फूफा 15 नग चादी का छोटा वाना फोटो फ्रेम मेरे ससुराल में लेकर गये
शादी के पहले दिन पति समीर पाण्डेय के द्वारा मेहमानों का ठीक से स्वागत नहीं हुआ जिससे मेरा ईज्जती गया बात बात पर पढ़े लिखे होने का ताना मारते दुर्व्यवहार करते तथा ससुर अजय भी हमेशा मुझे ज्यादा पढे लिखे होने का ताना मारकर प्रताड़ित करते थे शादी के बाद मायका बालको आना जाना करके कुल 28-30 दिन ही मुझे ससुराल में नौकरानी की तरह रखे ये 10 जनवरी 2022 को मेरे पति 04 लाख रुपये की आवश्यकता होना बताकर मुझे पैसे लाने के लिए बोले नही देने पर मुझे घर से निकालने लगे मैं अपने भाई को बुलाई
जैसे हालत में थी वैसे ही अपना सारा जेवर अलमारी में चाबी सहित छोड़कर अपने मायके आ गयी उसके बाद से अब तक ने मायके में ही रह रही हूं इस दौरान मेरे फूफा एवं भाईयों ने ससुर जी एवं पति से संपर्क किया तो 04 लाख रूपये दोगे तभी बात बनेगी बोलते रहे नहीं दे पायेंगे बोले तो समीर पाण्डेय के द्वारा कुटुम्ब न्यायालय कोरबा में मुझसे तालाक के लिए आवेदन लगाया गया है जिसके कारण मैं मानसिक रूप से परेशान होकर न्याय की आस लिए बालको थाने मे FIR दर्ज कराई
क्राइम न्यूज़
पत्नी ने खाना बनाने से किया इनकार, तो सनकी पति ने कर दिया चाकू से वार..

महरौली इलाके की फ्रीडम फाइटर कॉलोनी इलाके में पत्नी के खाना नहीं बनाने पर पति ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो पति ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त यूपी के मथुरा में बलदेव निवासी रेनू (28) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छानबीन के बाद रेनू के पति धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी दिसंबर महीने में ही चोरी के एक मामले में जेल से छुटकर बाहर आया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश करने का प्रयास कर रही है।
रविवार शाम को रेनू ने पति के लिए खाना नहीं बनाया था। सोमवार सुबह भी वह काम पर बिना खाना बनाए चली गई। इस बात से नाराज होकर धर्मेंद्र ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने रेनू पर चाकू के आठ वार कर उसकी जान ले ली। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त बेनिता मेरी जैकर ने बताया कि 11.33 बजे महरौली थाना पुलिस को सूचना मिली कि फ्रीडम फाइटर कॉलोनी इलाके में एक महिला को चाकू मार दिया गया है। सूचना के बाद पुलिस तुरंत वहां पहुंची तो खून से लथपथ रेनू मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि दो साल पूर्व बलदेव, मथुरा निवासी रेनू की शादी धर्मेंद्र से हुई थी। धर्मेंद्र नशे का आदी थी। फिलहाल वह एक रेस्टोरेंट में साफ-सफाई का काम करता था। रेनू घरों में काम करती थी। रविवार शाम को रेनू घर पहुंची तो धर्मेंद्र ने उससे खाना बनाने के लिए कहा, लेकिन रेनू ने खाना नहीं बनाया। धर्मेंद्र भूखा ही सो गया। इसके बाद सुबह भी रेनू धर्मेंद्र को बिना बताए काम पर चली गई। उसने सुबह नाश्ता भी नहीं बनाया। इस बात पर धर्मेंद्र आग बबूला हो गया। उसने रेनू से दोपहर को खाना बनाने के लिए कहा।
इसके बाद भी रेनू ने खाना नहीं बनाया। धर्मेंद्र गुस्से में बाहर निकला। उसने दुकान से एक चाकू खरीदा और घर आ गया। घर पहुंचते ही उसने रेनू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब तक पड़ोसी रेनू को बचाने पहुंचे तब तक वह उस पर सात-आठ वार कर चुका था। इसके बाद वह फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस आरोपी धर्मेंद्र की तलाश कर रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
क्राइम न्यूज़
13 वर्षीय नाबालिग से पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म…
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ एक आरोपी ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अश्लील फोटो तैयार कर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से कई दिन तक दुष्कर्म करता रहा।
नाबालिग किशोरी से पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील फोटो तैयार कर लिए और कई दिन ब्लैकमेलिंग कर दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर परिजन को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ एक आरोपी ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अश्लील फोटो तैयार कर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से कई दिन तक दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने और फोटो वायरल करने की धमकी देता था।
रविवार को पीड़िता के पेट में दर्द होने पर परिजन को उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। पुलिस ने पीडिता की मां की शिकायत पर जेवर कस्बे निवासी अमित उर्फ भोंचू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी घर छोड़कर फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।
-
देश - दुनिया7 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब6 days agoFCI में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब2 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
देश - दुनिया6 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब6 days agoपशुधन विकास बोर्ड में निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा आज…
-
जॉब2 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
ज्योतिष7 days agoVASTU TIPS: वास्तु के अनुसार जाने दूध का गिरना शास्त्रों में क्यों माना जाता है बुरा…
-
जॉब7 days agoBank PO की निकली भर्ती,उम्मीदवार 27 जून तक करें आवेदन
-
Tech & Auto1 day agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब2 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..

















You must be logged in to post a comment Login