क्राइम न्यूज़
ड्राइवर की गलती से हुआ दर्दनाक हादसा, 26 लोगों की हुई मौत…

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार शाम एक बस खाई में गिर गई। इसमें मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के 28 तीर्थयात्री और ड्राइवर-क्लीनर समेत 30 लोग सवार थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक न्यूज एजेंसी से कहा- हादसे में 26 लोगों की मौत हुई है। सभी यात्री चारधाम यात्रा पर जा रहे थे। सोमवार सुबह पुष्कर सिंह धामी और MP के CM शिवराज सिंह चौहान घटनास्थल दामता पहुंचे। इससे पहले घायल ड्राइवर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बताया कि हादसा कैसे हुआ…
पोस्टमार्टम के बाद मध्यप्रदेश के 25 तीर्थयात्रियों की पार्थिव देह उत्तरकाशी से देहरादून एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दी गई। उधर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वापस भोपाल के लिए रवाना हो गए। मृतकों के पार्थिव शरीर देहरादून एयरपोर्ट से दोपहर दो बजे तक एयरफोर्स के विमानों से खजुराहो एयरपोर्ट के लिए रवाना किए जाएंगे। खजुराहो से पन्ना जिले के गांवों में एंबुलेंस से पहुंचाया जाएगा।
शिवराज ने की घायल ड्राइवर से बात
CM शिवराज ने रात डेढ़ बजे भास्कर को बताया- मैं चार घायलों से मिला। उदय सिंह, उनकी पत्नी अक्खी राजा, राजकुमारी और ड्राइवर हीरा सिंह। हीरा ने बताया- स्टेयरिंग फेल हो गया था। उन्होंने पहाड़ की तरफ गाड़ी घुमाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी। उदय सिंह बोले- धड़ाक से आवाज आई और न जाने कितनी पलटियां खाकर बस खाई में जा गिरी। जब होश आया तो पुलिसवालों ने मुझे उठाया था। उनकी पत्नी अक्खी बाई मुझसे अपने बेटे का पूछ रही थीं। वो बोलीं, वहां कई लोगों की लाश पड़ी है।
25 यात्रियों और कंडक्टर की मौत
बरकोट SDM शालिनी नेगी ने बताया कि 25 बॉडी देहरादून भिजवा दी गईं हैं। सभी मृतक मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। 1 डेडबॉडी उत्तराखंड के ही कंडक्टर की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह बस नीचे से जा रही थी, ऊपर से एक और बस आ रही थी। दुर्घटनाग्रस्त होने वाली बस खाई की तरफ थी। स्टेयरिंग बाहर की तरफ (खाई) कट गया। शायद बस ड्राइवर स्पीड में थे, इस वजह से बैलेंस नहीं कर पाए। यह बात भी सामने आ रही है कि स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हआ है। जांच के बाद ही तय होगा।
मौत से डेढ़ घंटे पहले बेटी से कहा- टूर अच्छा है
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के डामटा में जो बस हादसे का शिकार हुई, उसमें मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले बांके बिहारी कट्या और उनके परिवार के 4 लोग सवार थे। बांके बिहारी की पत्नी रामसखी ने रविवार शाम 5 से 6 बजे के बीच पन्ना में रह रही बेटी रंजना से मोबाइल पर कहा था – टूर अच्छा है। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद बस के खाई में गिरने की खबर आ गई। मौत से पहले आखिरी बातचीत से जुड़ी पूरी खबर यहां पढ़ें..
CM शिवराज ने कहा कि घटनास्थल पर मिले शवों का पीएम कराया गया है। शव 10 बजे तक देहरादून पहुंच जाएंगे। सड़क मार्ग से पन्ना की दूरी ज्यादा है, इसलिए हमने पार्थिव शरीरों को मध्यप्रदेश लाने के लिए एयरफोर्स के विमान मांगे हैं। दो बजे तक एयरफोर्स के विमान देहरादून आ जाएंगे। इसके बाद शवों को खजुराहो एयरपोर्ट से पन्ना के चार गांवों में पहुंचाया जाएगा।
मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए की मदद: CM
CM शिवराज ने मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। CM ने कहा कि घायलों का इलाज फ्री हो, इसकी भी व्यवस्था करेंगे।
देर रात देहरादून पहुंच गए शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को अधिकारियों के साथ मीटिंग कर हालात और रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। आपदा कंट्रोल रूम के प्रभारी सर्वेश चंद्र व्यास ने बताया कि बस हादसे में अब तक 24 शव बरामद किए जा चुके है, 2 लोग मिसिंग है। उदय, अखिराज, राजकुमार और ड्राइवर हीरा सिंह घायल हैं, जिन्हें देहरादून रेफर किया गया है।
थानाध्यक्ष बोले- अंधेरे की वजह से शवों को सड़क तक पहुंचाने में दिक्कत हुई
बस का नंबर UK-04 1541 है। यह हरिद्वार से चली थी। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया- गहरी खाई और अंधेरे की वजह से शवों को सड़क तक पहुंचाने में दिक्कत हुई। उत्तराखंड के हादसे के बाद एम्बुलेंस के साथ मेडिकल की टीम भी मौके पर मौजूद है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
ये हैं यात्रियों के नाम
बस में ड्राइवर और क्लीनर के अलावा 14 पुरुष और 14 महिलाएं सवार थे
राजकुमार (38), राजकुंवर (58, महिला), मेनका प्रसाद (56), सरोज (54, महिला), बद्रीप्रसाद (63), करन सिंह (62), उदय सिंह (63), हक्की राजा (60), चंद्रकली (61, महिला), मोतीलाल (62), बलदेव (77, महिला), कुसुम बाई (77, महिला), अनिल कुमारी (50, महिला), कारसन बिहारी (69), प्रभा (63, महिला), शकुंतला (60, महिला), पार्वती (62, महिला), शीला बाई (61, महिला), विश्वकांत (39), चंद्रकला (57, महिला), कंछेदीलाल (62), राजाभाई (59), धनीराम (72), कामबाई (57, महिला), वृंदावन (61), कमला (59, महिला), रामसखी (63, महिला), गीताबाई (55, महिला)।
उत्तराखंड में बस हादसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। अमित शाह ने कहा कि श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई। मैंने इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
शिवराज बोले- उत्तराखंड CM से बात की
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- उत्तराखंड में चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ाजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजन को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
एक अन्य ट्वीट में शिवराज ने कहा- और मेरी टीम उत्तराखंड सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशासन के सतत संपर्क में है। घायलों के इलाज और मृतकों के शव को मध्यप्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है। दुःख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला ना समझे, हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

क्राइम न्यूज़
गर्भवती महिला से दुष्कर्म, पति को रस्सी से बांध कर गर्भवती पत्नी के साथ दुष्कर्म किया….

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां पांच लोगों ने एक घर में घुसकर गर्भवती महिला के दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झेलम शहर में पांच हथियारबंद लोग ने घर में घुसकर मारपीट की और फिर पीड़िता के पति को रस्सी से बांध कर उसकी गर्भवती पत्नी के साथ दुष्कर्म किया।
इस खबर के सामने आने के बाद सूबे में हड़कंप मंच गया है। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए धरपकड़ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गर्भवती महिला का मेडिकल टेस्ट किया गया है और उसके ब्लड सैंपल को भी फोरेंसिक जांच के लिए लाहौर भेज दिया गया है।
कराची में चलती ट्रेन में हैवानियत की गई
पिछले महीने 27 मई कराची की एक महिला के साथ चलती ट्रेन में सामूहिक बलात्कार किया गया था। कराची की रहने वाली लड़की रिश्तेदारों से मिलने मुल्तान गई थी। वहां किसी बात पर विवाद हुआ और लड़की रेलवे स्टेशन आकर कराची जाने वाली ट्रेन में बैठ गई।
लड़की के पास टिकट नहीं था। इसी दौरान दो टिकट चेकर आए। उन्होंने लड़की को भीड़ भरे जनरल कोच से AC कंपार्टमेंट में जाने को कहा। जब वो लड़की AC कंपार्टमेंट में गई तो वहां इन टिकट चेकर्स का इंचार्ज भी आ गया। इन तीनों ने लड़की से रेप किया।
पंजाब में 6 महीने के दौरान 2,439 महिलाओं के साथ दुष्कर्म
पंजाब इनफार्मेशन कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक, सूबे में पिछले 6 महीने के दौरान कुल 2,439 महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया। इसी दौरान ऑनर किलिंग के नाम पर 90 लोगों की हत्या की गई। पिछले साल की ‘ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2021’ के मुताबिक जेंडर इक्वलिटी के मामले में पाकिस्तान156 देशों की लिस्ट में 153वें पायदान पर है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘22,000 मामलों में केवल 77 आरोपियों को दोषी पाया गया और सजा की दर सिर्फ 0.3% है।’
आर्थिक तौर पर कंगाली की कगार पर पहुंचा पाकिस्तान
दूसरी तरफ पाकिस्तान की आर्थिक सेहत दिनों दिन बदतर होती जा रही है। पाकिस्तान का फॉरेन रिजर्व दहाई के आंकड़े से भी नीचे पहुंच गया है। 27 मई को फॉरेन रिजर्व महज 9.72 अरब डॉलर ही रह गए। इससे भी बड़ी दिक्कत यह है कि इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड, यानी IMF ने अब तक कर्ज की तीसरी किश्त को हरी झंडी नहीं दी है।
क्राइम न्यूज़
नाबालिग लड़की से दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार…

रीवा: मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है जिसने पुलिस प्रशासन की भी नाक में दम करके रखा है।अभी हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक नाबालिग आदिवासी किशोरी को पड़ोस में ही रहने वाले दो युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया और उसे एकांत में लेजाकर उसके साथ गैंगरैप किया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा गया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एकांत स्थान पर ले जाकर किया दुष्कर्म
दरअसल मामला रीवा जिले के हनुमाना थाना क्षेत्र का है जहां पर गांव के ही रहने वाले दो सगे भाइयों ने एक नाबालिक आदिवाशी किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए एकांत स्थान पर लेजाकर गैंगरेप की वारदात अंजाम दिया है।
घटना के जानकारी जब पीड़िता ने अपने परिजनों को दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में परिजनों ने पीड़िता के साथ थाने पहुचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपीयो के किलाफ मामला दर्ज करते हुए दोनो आरोपी सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया केस
इस मामले को लेकर एडिशनल एस.पी. शिवकुमार वर्मा ने बताया कि हनुमना थाने पहुचकर नाबालिक आदिवासी किशोरी ने परिजनों के साथ पहुचकर शिकायत दर्ज कराई थी।
गांव पड़ोस के ही युवक से उसके पहले से जान पहचान थी आरोपी ने पहले तो पीड़िता को बहला फुसला कर बुलाया और बाद में भाई के साथ मिलकर जबरन उसे एकांत स्थान पर ले गए जहां पर दोनो दागे भाइयों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनो आरोपी बालिग है और आपस मे सगे भाई है। इनके खिलाफ धारा 376d, पॉक्सो व एससीएसटी के तहत मामला दर्ज कर आंगे की कार्यवाही की गई है।
क्राइम न्यूज़
बस हादसा, नौ यात्रियों की हुई मौत, 23 अन्य घायल..

रूपनदेही यातायात पुलिस प्रमुख केशव केसी ने बताया कि बस हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई, अन्य घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज हो रहा है। मृतकों की पहचान कराने की कोशिश जारी है।नेपाल के रूपनदेही जिले के भैरहवां-परासी मार्ग पर यात्रियों से भरी बस रोहिणी नदी में गिर गई। इस घटना में नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए। घायल यात्रियों का इलाज भैरहवां मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जनकपुर से भैरहवां की तरफ आ रही बस रोहिणी पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई। सूचना पा कर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से बस में बैठे यात्रियों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।अस्पताल में इलाज के दौरान नौ यात्रियों ने दम तोड़ दिया। 23 अन्य यात्री घायल हैं, जिनका इलाज भैरहवां मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। रूपनदेही यातायात पुलिस प्रमुख केशव केसी ने बताया कि बस में बैठे नौ यात्रियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, अन्य घायलों का भैरहवा के भीम अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में इलाज हो रहा है। मृतकों की पहचान कराने की कोशिश जारी
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoलाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष6 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
जॉब6 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
छत्तीसगढ़7 days agoडॉक्टरों की लापरवाही पड़ी भारी, मरीज को ब्लड की बदले लाल रंग की दवा चढ़ा दी, जाने फिर आगे….

















You must be logged in to post a comment Login