जॉब
यहां खान निरीक्षक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द आवेदन करे, ये रहा आवेदन की तिथि…

UPPSC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में खान निरीक्षक के कुल 55 पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शनिवार 4 जून से शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए बैंक के माध्यम से 1 जुलाई तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं. जबकि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 4 जुलाई 2022 है. इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया गया है.
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा.
प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी.
प्रत्येक गलत प्रश्न पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे.
इन पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा.
प्रारंभिक परीक्षा में पदों की संख्या से 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा.
जरूरी योग्यता
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से मान्य संस्था से खनन अभियंत्रण में डिप्लोमा होना आवश्यक है.UPPSC Recruitment 2022: उम्र सीमा
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष हो सकती है. उम्र की गणना एक जुलाई 2022 के आधार पर की जाएगी. खास बात यह है कि सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट का प्रावधान दिया जाएगा.UPPSC
सैलरी
खान निरीक्षक के पद समूह ‘ग’ के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-7 के अनुसार भुगतान किया जाएगा. ऐसे में अभ्यर्थियों को 44900 से 142400 रुपये सैलरी के रूप में मिलेंगे.

जॉब
BSC पास के लिए नर्सिंग ऑफिसर की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.67 लाख तक सैलरी, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

Sarkari Naukri 2022 : बीएससी या एमएससी नर्सिंग करने वालों के लिए गुजरात में सरकारी नौकरियां हैं. गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने नर्सिंग ऑफिसर/प्रिंसिपल की भर्ती निकाली है यह भर्ती गुजरात नर्सिंग सर्विस, क्लास-2, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत होगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2022 है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन गुजरात लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन करना है.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 30 जून 2022
प्रारंभिक परीक्षा- 11 सितंबर 2022
मुख्य परीक्षा- नवंबर 2022
इंटरव्यू- मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के 10 दिन बाद.
नर्सिंग ऑफिसर की सैलरी
पे मैट्रिक्स लेवल-9 (पे मैट्रिक्स-53100 – 167800 ) (ग्रेड पे-5400)
नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए योग्यता
उम्मीदवारों के पास एमएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग/बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए.
जॉब
Sarkari Naukri : 8वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरियां,जल्द करें आवेदन

8th Pass Sarkari Naukri 2022 : सरकारी नौकरी के लिए इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ में 8वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां हैं। लोक सेवा आयोग ने 8वीं पास के लिए चपरासी की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जून से जारी है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2022 है। सरकारी नौकरी के इच्छुक व्यक्ति तुरंत आवेदन कर दें।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर करना है।ऑनलाइन आवेदन के बाद उसमें करेक्शन का मौका 3 जुलाई 2022 से 7 जुलाई 2022 तक मिलेगा। इसके बाद 8 जुलाई से 12 जुलाई तक करेक्शन के लिए लेट फीस देनी होगी। लेट फीस 100 रुपये है। आवेदन फॉर्म में करेक्शन एक ही बार किया जा सकेगा।
वेतनमान
पद का नाम- भृत्य (चपरासी)
सेवा श्रेणी- चतुर्थ श्रेणी
वेतनमान- लेवल-1
आवश्यक न्यूतनम योग्यता
– 8वीं की परीक्षा पास होना चाहिए।
– साइकिल चलाने आना चाहिए।
– शुद्ध लिखना आना चाहिए।
– उम्मीदवार का छत्तीसगढ़ के रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
आयु सीमा
-उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2022 को कम से कम 18 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए।
-छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
– आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 30 रुपये का शुल्क+जीएसटी भुगतान करना होगा।
चपरासी भर्ती 2022 सेलेक्शन प्रोसेस-8th Pass Sarkari Naukri
-चपरासी पद पर सेलेक्शन दो चरणों की परीक्षा के बाद होगा।
-पहला पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप और दूसरा सब्जेक्टिव टाइप होगा।
जॉब
पंजाब लोक सेवा आयोग ने सीनियर असिस्टेंट के पदो निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

पंजाब लोक सेवा आयोग, PPSC ने विभिन्न विभागों में सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जिसके माध्यम से पंजाब सरकार के अलग-अलग विभागों में खाली पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन करने के लिए पंजाब लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाना होगा।
पदों की संख्या : 198
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की आखिरी तारीख : 5 जुलाई 2022
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख : 13 जुलाई 2022
वैकेंसी डिटेल्स
भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सीनियर असिस्टेंट के 198 पद भरे जाएंगे। जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग के 21, स्कूल शिक्षा विभाग के अधीनस्थ कार्यालयों के 61, जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 13, पीडब्ल्यूडी विभाग के 78, एक्साइज एवं टैक्स विभाग के 12, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के 4 और राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग के 8 पद शामिल हैं।
योग्यता
पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए ग्रेजुएशन पास के साथ कुछ अन्य शैक्षिक योग्यता मांगी गई है। इस बारे में अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
आयु सीमा
18 से 37 वर्ष के बीच।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 480 अंकों की होगी। इसमें उम्मीदवारों से 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स के 80 व लॉजिकल रीजनिंग और मेंटल एबिलिटी से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।
-
जॉब6 days agoFCI में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया6 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब2 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
जॉब6 days agoपशुधन विकास बोर्ड में निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा आज…
-
जॉब2 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto1 day agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब2 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
जॉब6 days agoइलेक्ट्रीशियन सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
Tech & Auto1 day agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
Knowledge2 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

















You must be logged in to post a comment Login