Connect with us

शौचालय के टैंक में काम कर रहे छह मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत

Published

on

दोस्तपुर थाना क्षेत्र में शौचालय के टैंक में काम कर रहे छह मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। आननफानन सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

ग्राम कटघरा पट्टी थाना दोस्तपुर में रामतीरथ पुत्र धनेश्वर निषाद के पुराने सीवर टैंक के पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है। यहां गैस पाइप नहीं होने की वजह से जहरीली गैस का रिसाव हो गया। इसकी चपेट में आने से वहां काम कर रहे छह मजदूर बेहोश होकर सीवर टैंक में गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत उन्‍हेे दोस्‍तपुर स सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में इलाज के दौरान पांच व्यक्तियों की मौत हो गई, जबक‍ि एक का उपचार हो रहा है ।

इनकी गई जान

जहरीली गैस से कटघरा पट्टी थाना दोस्तपुर सुलतानपुर के न‍िवासी राजेश निषाद पुत्र राम तीरथ उम्र 32 वर्ष, अशोक निषाद पुत्र जीव लोकन उम्र 40 वर्ष, रविन्द्र निषाद पुत्र बचई उम्र 25 वर्ष, मो0 शरीफ पुत्र अली बक्श उम्र 52 वर्ष तथा सुरुवारपुर थाना महरुवा जनपद अम्बेडकरनगर न‍िवासी राम किशन पुत्र बब्बू निषाद उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई। वहींं कटघरा पट्टी थाना दोस्तपुर सुलतानपुर न‍िवासी विनोद निषाद पुत्र निर्मल उम्र 22 वर्ष की हालत गंंभीर हैैै।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

NASA के पर्सीवरेंस रोवर में देखी हैरान करने वाली चीज,पढ़िये पूरी ख़बर

Published

on

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के पर्सीवरेंस रोवर ने मंगल पर एक हैरान करने वाली चीज की फोटो खींची है. ये एक धातु की तरह दिख रही थी, लेकिन जब वैज्ञानिकों ने ध्यान से इसे देखा तो उन्होंने पाया कि ये पर्सीवरेंस रोवर का फैलाया हुआ कचरा ही है. पिछले साल मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर में जीवन के संकेत खोजने के लिए NASA ने पर्सीवरेंस रोवर को भेजा था. लेकिन अब रोवर मंगल पर इंसानों का फैलाया हुआ कचरा मिल रहा है.

बुधवार को पर्सीवरेंस रोवर टीम ने ट्विटर पर एक फोटो साझा किया. इसमें एक पत्थर से चमकदार धातु चिपकी हुई दिख रही थी, लेकिन बाद में वैज्ञानिकों ने ध्यान से देखा तो ये अत्यधिक तापमान से बचाने के लिए उपयोग किया जाने वाला थर्मल कंबल का टुकड़ा थाटीम इसे ढूंढना एक आश्चर्य मान रही है.ऐसा इसलिए क्योंकि कि रोवर यहां से दो किमी दूर उतरा था. ट्विटर पर लिखा गया कि क्या ये टुकड़ा यहीं लैंड हुआ या फिर हवा से उड़ कर यहां आ गया.मंगल ग्रह पर रोवर का ये कोई पहला कचरा नहीं है. अप्रैल में इनजेनिटी हेलीकॉप्टर ने स्पेस जंक की फोटो खींची थी जो रोवर का लैंडिंग गियर था. मंगल पर लैंडिंग के दौरान ये जमीन से टकरा कर टूट गया था. इसके हिस्से दूर तक बिखर गए थे.

Continue Reading

Tech & Auto

लॉन्च हुई LOMBORGHINI सबसे बेहतरीन कार, 2.8 सेकेंड में देती है इतने की रफ्तार…

Published

on

 

लग्जरी स्पोर्ट्स कार और एसयूवी बनाने वाली इटली की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी (लैंबॉर्गिनी) ने बुधवार को अपने Aventador Ultimae Roadster (एवेंटाडोर अल्टिमा रोडस्टर) को लॉन्च करने का एलान किया। यह इतालवी दिग्गज की आइकॉनिक V12 सुपरकार का आखिरी एडिशन है। कंपनी विश्व स्तर पर इस कार की सिर्फ 600 यूनिट्स की बिक्री करेगी। भारत में इस सुपरकार की कीमत का खुलासा किया जाना बाकी है।

यूं ही नहीं है सुपरकार
लैंबॉर्गिनी ने Aventador को 2011 जिनेवा मोटर शो में पेश किया था। तब से, एवेंटाडॉर, अपनी अनूठी स्टाइलिंग और हाउलिंग-मैड नेचुरली एस्पिरेटेड वी12 इंजन के साथ सबसे प्रतिष्ठित सुपरकारों में से एक बन गया है।

वाहन निर्माता का दावा है कि Giallo Auge कलर थीम में लॉन्च की गई, Lamborghini Aventador LP 780-4 Ultimae Roadster (लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर LP 780-4 अल्टिमा रोडस्टर) सुपरकार SVJ के परफॉर्मेंस का इस्तेमाल करता है। साथ ही Aventador S के आकर्षक लुक को भी पीछे छोड़ती है। यह कूपे और रोडस्टर फॉर्म दोनों के डिजाइन और गतिशीलता को एक साथ लाने का भी दावा करती है।

इंजन पावर और स्पीड
769bhp (SVJ से 10bhp ज्यादा) और 720Nm के साथ, Aventador का आखिरी एडिशन भी सबसे पावरफुल है। लेम्बोर्गिनी का मशूबर नेक-शैटरिंग सिंगल-क्लच गियरबॉक्स के जरिए सभी चार पहियों तक पावर भेजा जाता है। Aventador Ultimae 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 2.8 सेकेंड में पकड़ लेती है। और इस कार की टॉप स्पीड 355 किमी प्रति घंटा है। यह इसे अब तक की सबसे तेज और तेज रफ्तार से चलने वाली कारों में से एक बनाती है।

लुक और डिजाइन
लैंबॉर्गिनी एवेंटाडोर एलपी 780-4 अल्टिमा रोडस्टर की स्टाइलिंग होश उड़ाने वाली है। यह ज्यादा आक्रामक साइड स्कर्ट के साथ आगे और पीछे नए डिफ्यूजर जैसे मामूली बदलावों के साथ आती है। रियर प्रोफाइल में कुछ मिड-माउंटेड एग्जॉस्ट हैं जो Huracan STO (ह्यूराकन एसटीओ) की नकल करते हैं। साथ ही, इसमें कार्बन फाइबर रूफ पैनल का ऑप्शन भी मिलता है। ये छोटे-छोटे अनोखे स्टाइलिंग एलिमेंट्स सुपरकार को अपनी एक खास पहचान देते हैं।

भारत में बिकेगी सिर्फ एक कार
लैंबॉर्गिनी इंडिया के प्रमुख शरद अग्रवाल ने कहा कि भारत में इस कार की सिर्फ एक यूनिट की बिक्री तय की गई है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए इस कार की कुछ और यूनिट्स तय की जाने की संभावना है।

कितनी है कीमत
अग्रवाल के कहा कि पर्सनालाइजेश के बाद इस कार की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक हो जाती है। उन्होंने कहा, “ग्राहक कार की कीमत का करीब 25 प्रतिशत तक कार के परसनलाइजेश पर खर्च कर देते हैं। और यह काफी दुर्लभ और एक्सक्लूसिव कार है, एवेंटाडोर रेंज की आखिरी।”

Continue Reading

छत्तीसगढ़

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

Published

on

 

 

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में चार परिवारों पर यह बदला हुआ मौसम गाज बनकर गिरा है। कोरिया में आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्ची सहित 2 बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे घर के अंदर ही खेल रहे थे। वहीं एक ग्रामीण की भी मौत हुई है। दूसरी ओर बालोद में पेड़ के नीचे खड़ी 28 बकरियां मर गई हैं। चरवाहा की जान बाल-बाल बची है।

जानकारी के मुताबिक, कोरिया में बुधवार शाम जोरदार बारिश हो रही थी। तभी जनकपुर क्षेत्र के जैती गांव के दो मकानों पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इस दौरान घर के अंदर खेल रहे उकेश बर्मन (12) पुत्र चरकू बर्मन और मुस्कान बर्मन (5) पुत्री लवकेश बर्मन की मौत हो गई। मुस्कान कुछ दिन पहले ही लाखन टोला से अपनी बुआ के यहां जैती आई थी।

प्रशासन की ओर से की जा रही मुआवजे की कार्रवाई

परिजन हादसे के बाद बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं प्रशासन की ओर से मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं दो बच्चों की मौत से परिवार के साथ ही गांव में भी मातम का माहौल है।

मकान की छत ठीक कर उतरे ग्रामीण की मौत

वहीं एक अन्य हादसा मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बिहारपुर में भी हुआ है। यहां एक ग्रामीण बारिश में अपने कच्चे मकान की छत ठीक करने के लिए ऊपर चढ़ा था। उसे ठीक करने के बाद जैसे ही सीढ़ियों से नीचे उतरा अचानक से आकाशीय बिजली गिर पड़ी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चपेट में आकर एक बकरी भी मर गई।

पेड़ की नीचे खड़ी 28 बकरियों की मौत
दूसरी ओर बालोद के डौंडीलोहारा नगर के टिकरापारा में छाटा तालाब के पास बुधवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरी। इस दौरान पीपल के पेड़ के नीचे बकरे-बकरियां खड़े थे। बिजली गिरने से वहां आग लग गई और चपेट में आकर 28 बकरे-बकरियों की मौत हो गई। हादसे के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा चरवाहा भुरू यादव बाल-बाल बच गया। वह बकरियों को चराने के लिए लेकर गया था।

आज भी बारिश और बिजली गिरने की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से असम तक स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण बिहार से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक स्थित है। इसके प्रभाव से 16 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ भी चल सकती है।सिर के बाल खड़े हो जाएं या झुनझुनी होने लगे तो फौरन नीचे बैठकर कान बंद कर लें। यह इस बात का संकेत है कि आपके आसपास बिजली गिरने वाली है। जहां हैं, वहीं रहे। हो सके तो पैरों के नीचे सूखी चीजें जैसे-लकड़ी, प्लास्टिक, बोरा या सूखे पत्ते रख लें।
दोनों पैरों को आपस में सटा लें, दोनों हाथों को घुटनों पर रख कर अपने सिर को जमीन की तरफ जितना संभव हो झुका लें। सिर को जमीन से सटने न दें। जमीन पर कभी न लेटें। बिजली से चलने वाले उपकरणों से दूर रहें, तार वाले टेलीफोन का इस्तेमाल न करें। खिड़कियों, दरवाजे, बरामदे और छत से दूर रहें। पेड़ बिजली को आकर्षित करते हैं, इसलिए पेड़ के नीचे खड़े न हों। समूह में न खड़े रहें, अलग-अलग हो जाएं। घर से बाहर हैं तो धातु से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल न करें। बाइक, बिजली के पोल या मशीन से दूर रहें।

क्यों गिरती है बिजली?

आकाशीय बिजली इलेक्ट्रिकल डिस्चार्ज है। ऐसा तब होता है, जब बादल में मौजूद हल्के कण ऊपर चले जाते हैं और पॉजिटिव चार्ज हो जाते हैं। भारी कण नीचे जमा होते हैं और निगेटिव चार्ज हो जाते हैं। जब पॉजिटिव और निगेटिव चार्ज अधिक हो जाता है तब उस क्षेत्र में इलेक्ट्रिक डिस्चार्ज होता है। अधिकतर बिजली बादल में बनती है और वहीं खत्म हो जाती है, लेकिन कई बार यह धरती पर भी गिरती है। आकाशीय बिजली में लाखों-अरबों वोल्ट की ऊर्जा होती है। बिजली में अत्यधिक गर्मी के चलते तेज गरज होती है। बिजली आसमान से धरती पर 3 लाख किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गिरती है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 hour ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

छत्तीसगढ़2 days ago

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

      RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास...

छत्तीसगढ़4 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़5 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया7 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • जॉब6 days ago

    FCI में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब2 days ago

    परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून

  • देश - दुनिया6 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • जॉब2 days ago

    स्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब6 days ago

    पशुधन विकास बोर्ड में निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा आज…

  • Tech & Auto1 day ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • जॉब2 days ago

    पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..

  • जॉब6 days ago

    इलेक्ट्रीशियन सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • ज्योतिष7 days ago

    आज का राशिफल: इन 3 राशि के जातको को मिल सकते है नौकरी से जुड़े खुशखबरी, जाने कौन सी है वो राशि…